Xiaomi 18 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 03 Jun 2026 10:02:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi 18 सीरीज में मिल सकती है 7000mAh बैटरी और डुअल 200MP कैमरा, स्पेसिफिकेशंस लीक https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-series-dual-200mp-camera-7000mah-battery-specs-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-series-dual-200mp-camera-7000mah-battery-specs-leak/#respond Wed, 03 Jun 2026 10:02:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197589 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप Xiaomi 18 सीरीज को सितंबर में लॉन्च कर सकता है। इसमें Xiaomi 18, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जैसे मॉडल्स आ सकते हैं। यह दुनिया के पहले फोंस हो सकता है, जिनमें Qualcomm का अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज प्रोसेसर लगाया जा सकता है। […]

The post Xiaomi 18 सीरीज में मिल सकती है 7000mAh बैटरी और डुअल 200MP कैमरा, स्पेसिफिकेशंस लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप Xiaomi 18 सीरीज को सितंबर में लॉन्च कर सकता है। इसमें Xiaomi 18, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जैसे मॉडल्स आ सकते हैं। यह दुनिया के पहले फोंस हो सकता है, जिनमें Qualcomm का अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज प्रोसेसर लगाया जा सकता है। हालांकि अभी कुछ कंफर्म नहीं है इससे पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने Xiaomi 18 लाइनअप से जुड़ी कुछ अहम डिटेल्स शेयर की हैं।

Xiaomi 18 सीरीज डिटेल्स लीक

लीक के अनुसार Xiaomi 18 सीरीज में एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप मॉडल देखने को मिल सकता है। जिसमें करीब 6.4-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। टिप्स्टर का कहना है कि यह स्क्रीन साइज उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो ज्यादा बड़े फोन की बजाय छोटा साइज लेना चाहते हैं।

xiaomi-18-series-leak

Xiaomi 18 फोन में 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो, ultra-narrow symmetrical bezels और flat-panel डिजाइन मिल सकता है। इसमें थोड़े बड़े कॉर्नर्स दिए जा सकते हैं, जिससे डिवाइस का लुक और ज्यादा प्रीमियम लग सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन सपोर्ट कर सकती है। जिससे और बेहतर अनुभव मिल सकता है।

Xiaomi 18 Pro सीरीज डिटेल्स लीक

टिप्स्टर ने दावा किया है कि Xiaomi 18 Pro सीरीज में कंपनी नई डिस्प्ले तकनीक दे सकती है। हालांकि फिलहाल इस टेक्नोलॉजी की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह क्वालिटी और power efficiency दोनों को बेहतर बना सकती है। रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi 18 लाइनअप में सिर्फ डिस्प्ले ही नहीं, बल्कि कैमरा, बैटरी तकनीक और लगभग हर मामले में बड़े अपग्रेड संभव हैं।

लीक में डुअल 200-megapixel कैमरों का जिक्र भी किया है। माना जा रहा है कि Xiaomi 18 Pro मॉडल्स में हाई-एंड जूम फोटोग्राफी और फ्लैगशिप-लेवल इमेजिंग एक्सपीरियंस पर फोकस किया जा सकता है। कंपनी silicon-carbon battery तकनीक का उपयोग भी कर सकती है। यह नई बैटरी टेक्नोलॉजी कम जगह में ज्यादा बड़ी बैटरी लगाने के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि Xiaomi 18 सीरीज में बड़ी बैटरी के बावजूद स्लिम डिजाइन देखने को मिल सकता है।

जब यूजर्स ने बैटरी को लेकर सवाल किया तो टिप्स्टर ने संकेत दिया कि इसकी capacity “7” नंबर से शुरू हो सकती है। इससे माना जा रहा है कि Xiaomi 18 और Xiaomi 18 Pro में करीब 7000mAh साइज वाली बैटरी मिल सकती है। टिप्स्टर के अनुसार यह बैटरी ज्यादा बैकअप देने वाली हो सकती है। इस बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग मिलने की भी उम्मीद है।

यदि Xiaomi 18 Pro Max की बात करें तो इसमें 6.9-इंच 2K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट और 8500mAh बैटरी मिलने की बात सामने आई है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Xiaomi 18 Pro Max बैटरी और परफॉरमेंस दोनों मामलों आगे रह सकता है।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में रियर डिस्प्ले फिर देखने को मिल सकता है। हालांकि इस बार कंपनी इसे पहले से ज्यादा बेहतर बना सकती है।

अगर आप अगली पीढ़ी के इन मोबाइल्स को लेने की इच्छा रखते हैं तो कुछ महीनों का इंतजार करना होगा। हम आपको आगे भी जानकारी मिलने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Xiaomi 18 सीरीज में मिल सकती है 7000mAh बैटरी और डुअल 200MP कैमरा, स्पेसिफिकेशंस लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-series-dual-200mp-camera-7000mah-battery-specs-leak/feed/ 0
Xiaomi 18 Pro Snapdragon 8 Elite Gen 6, डुअल 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-pro-leak-snapdragon-8-elite-gen-6-200mp-camera-7000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-pro-leak-snapdragon-8-elite-gen-6-200mp-camera-7000mah-battery/#respond Wed, 29 Apr 2026 09:00:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195235 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi की अपकमिंग Xiaomi 18 सीरीज को लेकर एक बार फिर बड़ी जानकारी सामने आई है। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार कंपनी ऐसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन पर काम कर रही है, जिसमें हाई-एंड फीचर्स के साथ कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं। लीक के अनुसार Xiaomi 18 […]

The post Xiaomi 18 Pro Snapdragon 8 Elite Gen 6, डुअल 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi की अपकमिंग Xiaomi 18 सीरीज को लेकर एक बार फिर बड़ी जानकारी सामने आई है। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार कंपनी ऐसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन पर काम कर रही है, जिसमें हाई-एंड फीचर्स के साथ कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार Xiaomi 18 सीरीज डिवाइस फिलहाल इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप स्टेज में लग रहा है। इसमें नेक्स्ट-जेनरेशन 2nm बेस्ड फ्लैगशिप चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे Snapdragon 8 Elite Gen 6 माना जा रहा है। यह प्रोसेसर परफॉरमेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों में बड़ा बदलाव हो सकता है। खास बात यह है कि यह फोन एकमात्र कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप हो सकता है, जिसमें पावरफुल चिपसेट दिया जा सकता है।

कैमरा सेगमेंट में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक संभावित Xiaomi 18 Pro स्मार्टफोन में डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो बड़े इमेज सेंसर के साथ आ सकता है। इससे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में फ्लैगशिप-लेवल क्वालिटी मिलने की उम्मीद है।

बैटरी को लेकर भी खास जानकारी सामने आई है। टिप्स्टर के अनुसार Xiaomi 18 Pro डिवाइस में “7” से शुरू होने वाली बैटरी कैपेसिटी मिल सकती है, जिससे संकेत मिलता है कि इसमें करीब 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ कंपनी इसे स्लिम और कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश कर सकती है।

डिजाइन की बात करें तो इसमें फ्लैट डिस्प्ले के साथ अल्ट्रा-नैरो सिमेट्रिकल बेजल्स मिल सकते हैं, जो नई LIPO पैकेजिंग टेक्नोलॉजी की मदद से संभव हो सकता है। हालांकि स्क्रीन साइज का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान है कि यह करीब 6.3 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिससे यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप बन सकता है।

स्पेसिफिकेशन देखकर लगता है कि यह Xiaomi 18 Pro हो सकता है। क्योंकि पूर्व लीक में भी डुअल 200MP कैमरा सेटअप मिलने की बात सामने आई है। जबकि बेस वैरियंट में सिंगल 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें उम्मीद की जा रही है कि इस साल चीन में Xiaomi 18 सीरीज में Xiaomi 18, 18 Pro और 18 Pro Max सितंबर में आ सकते हैं। वहीं, ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Xiaomi 18 सीरीज फ्लैगशिप सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है, इसमें आने वाला प्रो मॉडल उन यूजर्स के लिए बढ़िया हो सकता है जो कॉम्पैक्ट साइज में पावरफुल परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और एडवांस कैमरा चाहते हैं। यदि आप भी आने वाले महीनों में नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Xiaomi 18 Pro Snapdragon 8 Elite Gen 6, डुअल 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-pro-leak-snapdragon-8-elite-gen-6-200mp-camera-7000mah-battery/feed/ 0
Xiaomi 18 का डिजाइन लीक, 200MP पेरिस्कोप कैमरे के साथ हो सकती है एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-render-leak-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-render-leak-specs/#respond Sat, 14 Feb 2026 04:00:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190309 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi इस साल सितंबर में अपनी नई फ्लैगशिप Xiaomi 18 सीरीज लेकर आ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Xiaomi 18, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को चीन में लॉन्च कर सकती है, जो पिछले साल सितंबर में पेश किए गए Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max के […]

The post Xiaomi 18 का डिजाइन लीक, 200MP पेरिस्कोप कैमरे के साथ हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi इस साल सितंबर में अपनी नई फ्लैगशिप Xiaomi 18 सीरीज लेकर आ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Xiaomi 18, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को चीन में लॉन्च कर सकती है, जो पिछले साल सितंबर में पेश किए गए Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max के अपग्रेड के तौर पर आ सकते हैं। हालांकि इसमें कई महीने बाकि है इससे पहले ही चीनी टेक ब्लॉगर ने Xiaomi 18 का कथित रेंडर शेयर किया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

सामने आए रेंडर में Xiaomi 18 का स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है। जिसके किनारे गोल हैं। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप को ट्रायएंगल लेआउट में दिया गया गया है। साथ में Leica ब्रांडिंग और LED फ्लैश भी दिखाई देता है। यह डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुई Oppo Reno 15 series से मेल खाता है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस बार कैमरा लुक में बड़ा बदलाव कर सकती है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार Xiaomi 18 में डिस्प्ले साइज 6.3 इंच से बढ़ाकर 6.4 इंच किया जा सकता है। खास बात यह है कि Xiaomi 17 में पहले ही 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि Xiaomi 18 में इससे भी बड़ी बैटरी लगाई जा सकती है।

परफॉरमेंस के मामले में Xiaomi 18 में अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट मिलने की बात कही जा रही है। जो इसे प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में दमदार विकल्प बना सकता है। कैमरा सेगमेंट में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार Xiaomi 18 सीरीज में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। ऐसे में स्टैंडर्ड Xiaomi 18 में भी 200MP पेरिस्कोप लेंस मिलने की उम्मीद है। जबकि 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस पिछले जनरेशन की तरह दिया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो चूंकि फोन इस साल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है, इसलिए यह Android 17 के साथ आ सकता है, जिसके साथ कंपनी का नया HyperOS वर्जन देखने को मिल सकता है। हालांकि फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक और अफवाहों पर आधारित हैं। इसलिए आगे और जानकारी मिलेगी। यदि आप अभी फोन लेना चाहते हैं तो Xiaomi 17 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च का वेट कर सकते हैं जो जल्द हो सकता है। वहीं, Xiaomi 18 से जुड़ी जानकारियों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Xiaomi 18 का डिजाइन लीक, 200MP पेरिस्कोप कैमरे के साथ हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-render-leak-specs/feed/ 0
Xiaomi 18 सीरीज की डिटेल्स लीक, Snapdragon 8 Elite Gen 6 और 200MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ हो सकती है एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-series-leak-snapdragon-8-elite-gen-6-200mp-periscope-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-series-leak-snapdragon-8-elite-gen-6-200mp-periscope-camera/#respond Thu, 12 Feb 2026 08:24:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190227 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi जल्द ही ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra मॉडल पेश करने वाली है। बीते दिन इनकी ग्लोबल प्राइस भी लीक हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इन फोंस को MWC 2026 से पहले लॉन्च किया जा सकता है। इसी बीच ब्रांड के अगले अपग्रेड यानी Xiaomi 18 सीरीज को लेकर भी […]

The post Xiaomi 18 सीरीज की डिटेल्स लीक, Snapdragon 8 Elite Gen 6 और 200MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi जल्द ही ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra मॉडल पेश करने वाली है। बीते दिन इनकी ग्लोबल प्राइस भी लीक हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इन फोंस को MWC 2026 से पहले लॉन्च किया जा सकता है। इसी बीच ब्रांड के अगले अपग्रेड यानी Xiaomi 18 सीरीज को लेकर भी ऑनलाइन लीक सामने आने लगे हैं। आइए, आगे इनकी डिटेल्स जानते हैं।

सोशल मीडिया एक्स पर टिप्स्टर एन्विन के जरिए सामने आई जानकारी के अनुसार Xiaomi 18 सीरीज में कुल चार मॉडल आ सकते हैं। जिनमें Xiaomi 18, Xiaomi 18 Pro, Xiaomi 18 Pro Max और Xiaomi 18 Ultra शामिल हो सकते हैं। लीक के मुताबिक Xiaomi 18, 18 Pro और 18 Pro Max को सितंबर 2026 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि Xiaomi 18 Ultra दिसंबर 2026 में लॉन्च हो सकता है। इन सभी मॉडलों को ग्लोबली 2027 की पहली तिमाही में लाया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi 18 मॉडल में 6.3 या 6.4 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन Qualcomm के अपकमिंग Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP + 50MP + 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलने की बात सामने आई है। जो इसे फोटोग्राफी के मामले में शानदार विकल्प बना सकता है।

Xiaomi 18 Pro में भी 6.3 या 6.4 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें भी Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। कैमरा में यह मॉडल 200MP + 50MP + 200MP पेरिस्कोप रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इसमें भी वही Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर उपयोग किया जा सकता है। कैमरा कॉन्फिगरेशन Pro मॉडल जैसा ही बताया जा रहा है। इन दोनों मॉडलों में पहले से ज्यादा वर्सेटाइल सेकेंडरी डिस्प्ले मिलने की भी बात सामने आई है। जो यूजर्स को अतिरिक्त फंक्शनैलिटी प्रदान कर सकता है।

लीक के अनुसार आगामी Xiaomi 18 Ultra में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें अपकमिंग Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। जो फिलहाल लॉन्च नहीं हुआ है। इसके साथ LPDDR6 RAM सपोर्ट भी दिया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 200MP का पेरिस्कोप कैमरा सेंसर मिल सकता है। जिससे हाई-एंड जूम और प्रो-लेवल फोटोग्राफी अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Xiaomi 18 सीरीज को लेकर यह जानकारी बहुत पहले ही आ गई है। इसलिए और डिटेल्स आने का वेट करना होगा। हालांकि अगर आप लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन लेना चाहते हैं तो अभी Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra के बारे में सोच सकते हैं क्योंकि यह जल्द आएंगे। हम आपको और जानकारी आते ही अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Xiaomi 18 सीरीज की डिटेल्स लीक, Snapdragon 8 Elite Gen 6 और 200MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-series-leak-snapdragon-8-elite-gen-6-200mp-periscope-camera/feed/ 0