Xiaomi 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 09 Aug 2019 11:31:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi के 5G फोन में होगी 6.39-इंच डिसप्ले और 4,000एमएएच बैटरी, लिस्टिंग में हुआ यह अहम खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-m1908f1xe-5g-phone-tenaa-listing-4000mah-battery-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-m1908f1xe-5g-phone-tenaa-listing-4000mah-battery-specs-leaked/#respond Fri, 09 Aug 2019 11:31:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34240 हो सकता है कि यह फोन 64-मेगापिक्सल के कैमरा सेटअप पर लॉन्च हो

The post Xiaomi के 5G फोन में होगी 6.39-इंच डिसप्ले और 4,000एमएएच बैटरी, लिस्टिंग में हुआ यह अहम खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi अपने नए 5G फोन पर काम कर रही है जिससे जुड़े लीक्स सामने आते रहते हैं। कुछ दिनों पहले Xiaomi के इस 5G फोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर देखा गया था जहां फोन M1908F1XE मॉडल नंबर के साथ लिस्ट था। इस लिस्टिंग से फोन के नाम व इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं मिली थी लेकिन इतना जरूर साफ हो गया था कि Xiaomi इस 5G फोन को जल्द ही बाजार में उतार सकती है। वहीं आज इस स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

Xiaomi के M1908F1XE मॉडल नंबर वाले 5G फोन को टेना लिस्टिंग में अपडेट किया गया है जिससे फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। लिस्टिंग से पता चला है कि यह आगामी Xiaomi 5G फोन 6.39-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। लिस्टिंग में डिसप्ले साईज़ तो सामने आ गया है लेकिन पिक्सल रेज्ल्यूशन का खुलासा नहीं हो पाया है। इसी तरह टेना पर शाओमी के इस फोन को 4,000एमएएच बैटरी से लैस किए जाने की बात भी कही गई है। इस फोन के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि Xiaomi का आगामी 5G फोन Mi MIX 4 या फिर Mi 9 का नया मॉडल हो सकता है।

Xiaomi M1908F1XE 5g phone tenaa listing 4000mah battery specs leaked

Mi MIX 4

सामने आए लीक्स की मानें तो इस फोन में एमोलेड 2के रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो एचडीआर10+ क्वॉलिटी प्रदान करेगी। वहीं लीक्स के मुताबिक Xiaomi Mi MIX 4 की डिसप्ले 120हर्ट्ज़ की रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हुए काम करेगी। Xiaomi Mi MIX 4 को लेकर कहा गया है कि यह स्मार्टफोन 16जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के इस वेरिएंट में 1टीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को​ मिलेगी। इसके साथ ही Mi MIX 4 के इस वेरिएंट को लीक में क्वालकॉम के सबसे पावरफुल और दमदार चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 से लैस बताया गया है। यह भी पढ़ें : 20 अगस्त को लॉन्च होगा 48-एमपी क्वॉड कैमरे वाला Realme 5 Pro

आपको बता दें कि Mi MIX 4 को लेकर चर्चा है कि यही फोन Xiaomi का पहला डिवाईस हो सकता है जो 64-मेगापिक्सल के कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा। इस फोन में SONY का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है जो 64-मेगापिक्सल सपोर्ट करेगा। Xiaomi का यह आने वाला स्मार्टफोन 9248 x 6936 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फोटो खींचने में सक्षम होगा। 64-मेगापिक्सल कैमरे वाले इस स्मार्टफोन से खींची गई एक फोटो का साईज़ 20MB के करीब हो सकता है। फोन के खींची गई फोटो अल्ट्रा हाई रेज्ल्यूशन वाली होगी जो किसी 8K टीवी से भी ज्यादा ​उन्नत होगी।

Xiaomi M1908F1XE 5g phone tenaa listing 4000mah battery specs leaked
Mi Mix 4

Xiaomi Mi MIX 4 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। लीक में बताया गया है कि इस फोन की बैटरी 100वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह फोन यूएफएस 3.1 स्टोरेज सपोर्ट करेगा तथा साथ ही Mi MIX 4 को आईपी68 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। जैसा कि हमने पहले ही बताया Xiaomi ने Mi MIX 4 को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है, ऐसे में टेना पर लिस्ट हुआ 5G फोन Mi MIX 4 ही होगा यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

The post Xiaomi के 5G फोन में होगी 6.39-इंच डिसप्ले और 4,000एमएएच बैटरी, लिस्टिंग में हुआ यह अहम खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-m1908f1xe-5g-phone-tenaa-listing-4000mah-battery-specs-leaked/feed/ 0