Xiaomi 5x | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 26 Jul 2017 08:33:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 डुअल रियर कैमरे और शाओमी के लेटेस्ट यूजर इंटरफेस पर लॉन्च हुआ शाओमी 5एक्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-5x-launched-with-miui9-and-dual-camera-in-hindi/ Wed, 26 Jul 2017 07:29:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9999 अपनी पहली फ्लैश सेल से पहले ही लोगों को अपना दिवाना बना चुके शाओमी 5एक्स को कंपनी ने आज लॉन्च कर दिया है।

The post डुअल रियर कैमरे और शाओमी के लेटेस्ट यूजर इंटरफेस पर लॉन्च हुआ शाओमी 5एक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लॉन्च से पहले ही 1 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन पा चुका शाओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन 5एक्स आज आखिरकार कंपनी द्वारा लॉन्च कर दिया गया है। अपनी पहली फ्लैश सेल से पहले ही लोगों को अपना फैन बना चुके शाओमी 5एक्स को कंपनी ने फिलहाल चीनी बाजार में पेश किया है जो वहां 1 अगस्त के पहली सेल के लिए उपलब्ध होगा। चीन में इसकी शुरूआती कीमत 1,499 चीनी युआन यानि तकरीबन 14,299 रुपये रखी गई है।

कल खत्म हो रहा है जियो धन धना धन आॅफर, जानें क्या होगें जियो के नये प्लान

शाओमी 5एक्स को कंपनी के लेटेस्ट यूजर इंटरफेस एमआईयूआई 9 पर पेश किया गया है। इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो कंपनी की ओर से इस फोन को मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जो 1080पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी स्क्रीन से लैस है।

xiaomi-5x-1

कंपनी की ओर से इसे एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तथा यह फोन क्वॉड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है। शाओमी 5एक्स में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 5एक्स ज़ूम वाला ​डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जो 12-मेगापिक्सल वाईड एंगल और 12-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

नोकिया 2 को लेकर नया लीक आया सामने

4जी वोएलटीई, डुअल सिम और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इस फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है। शाओमी 5एक्स को गोल्ड, ब्लैक और रोज़ गोल्ड कलर में पेश किया गया है। हालांकि कंपनी की ओर से इस फोन के भारत लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन देश में शाओमी फैन्स की बढ़ती तादाद को देखकर माना जा सकता है कि आने वाले समय में यह फोन भारतीय बाजार में भी दस्तक देगा।

The post डुअल रियर कैमरे और शाओमी के लेटेस्ट यूजर इंटरफेस पर लॉन्च हुआ शाओमी 5एक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
26 जुलाई को लॉन्च होगा शाओमी 5एक्स, इस फोन के बड़े हैं चर्चे https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-5x-to-be-launch-in-hindi/ Mon, 17 Jul 2017 12:34:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9641 शाओमी के इस नए फोन के पोस्टर के साथ ही स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी शेयर की गई है।

The post 26 जुलाई को लॉन्च होगा शाओमी 5एक्स, इस फोन के बड़े हैं चर्चे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही खबर सामनें आई थी कि चीनी कंपनी शाओमी आने वाले समय में अपना सब-ब्रांड पेश करने वाली है तथा इसी ब्रांड के तहत कुछ स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी। वहीं अब एक ताजा लीक में शाओमी के ही अन्य स्मार्टफोन 5एक्स की जानकारी सामनें आई है। जिसमें शाओमी के इस नए फोन के पोस्टर के साथ ही स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी शेयर की गई है।

5,000 एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ यह धाकड़ फोन, कीमत बेहद ही कम

इस नए लीक में शाओमी के डिवाईस का नाम 5एक्स बताते हुए इसका पोस्टर शेयर किया गया है। इस लीक के मुताबिक शाओमी 5एक्स मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया जा सकता है जिसमें 5.5-इंच की फुलएचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करेगा।

xiaomi-5x-1

लीक के अनुसार कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी रैम दी जाएगी तथा फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 5एक्स ज़ूम वाला ​डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन के होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेड हो सकता है।

7,000 रुपये में 7 दमदार एंडरॉयड स्मार्टफोन

सामनें आए पोस्टर के मुताबिक शाओमी का यह फोन आगामी 26 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा तथा वहीं इसकी कीमत 1,999 चीनी युआन यानि तकरीबन 19,000 रुपये होगी। हालांकि शाओमी की ओर से इस फोन संबंधित कोई जानकारी सामनें नहीं आई है, ऐसे में फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन के लिए इसके लॉन्च का इंतजार करना होगा।

The post 26 जुलाई को लॉन्च होगा शाओमी 5एक्स, इस फोन के बड़े हैं चर्चे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>