Xiaomi Bendable Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 04 Nov 2016 06:50:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एप्पल बना रहा है फोल्डेबल फोन, जानें कैसा होगा फोन https://www.91mobiles.com/hindi/apple-file-patent-for-future-iphone-could-have-a-foldable-display-in-hindi/ Thu, 03 Nov 2016 13:30:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1097 हाल में एप्पल ने मोबाइल डिवाइस को लेकर यूएस पेटेंट और ट्रेडमार्क आॅफिस में एक नया पेटेंट फाइल किया है। कंपनी नें इसमें बेंडेबल और फोल्डेबल फोन के लिए पेटेंट पेश किया है।

The post एप्पल बना रहा है फोल्डेबल फोन, जानें कैसा होगा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ माह पहले सैमसंग के फोल्डेबल फोन की जानकारी सामने आई थी। हालांकि माना जा रहा था कि 2016 में ही कंपनी अपने फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर सकती है लेकिन ऐसा हुआ नहीं और इससे पहले ही लेनोवो ने अपने फोल्डेबल फोन की जानकारी साझा कर दी। इसके साथ ही हाल में शाओमी के भी फोल्डेबल फोन की जानकारी लीक हुई है। परंतु आज जो खबर है वह एप्पल की है। खबर है कि विश्व प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल भी फोल्डेबल फोन पर कार्य कर रही है।

apple-foldable-iphone-patent
हाल में एप्पल ने मोबाइल डिवाइस को लेकर यूएस पेटेंट और ट्रेडमार्क आॅफिस में एक नया पेटेंट फाइल किया था और वह स्वीकर हो गया है। कंपनी नें इसमें बेंडेबल और फोल्डेबल फोन के लिए पेटेंट पेश किया था। इसमें एक विशेष प्रकार के मटेरियल का जिक्र है जो फ्लैक्सिबल है और यह फोन को एक केस के समान बेंड या फोल्ड करने में सक्षम है। इस बारे में सूत्रों का कहना है कि पेटेंट फाइल के दौरान एप्पल इसे एक अलग इंजीनियरिंग नाम से फाइल किया था जिससे कि पेटेंट पाने में वह सफल रहा। क्योंकि कई कंपनियां पहले ही फोल्डेबल फोन के लिए पेटेंट पा चुकी थीं।

इसे कहते हैं स्मार्ट गर्लफ्रेंड: 20 ब्वॉयफ्रेंड से मिले 20 आईफोन, बेचकर खरीदा घर

एप्पल ने फोल्डेबल और बेंडेबल फोन के लिए फाइल किए गए पेटेंट डिजाइन का नाम कार्बन नैनोट्यूब दिया है। यह तकनीक फोन को बिल्कुल बीच से बेंड करने में सक्षम है। इस तकनीक के माध्यम से कंपनी भविश्य में और बड़े फोन और डिवाइस का निर्माण कर सकती है। कंपनी ने इस बात का जिक्र किया है कि फोल्डेबल आईफोन ग्लास, प्लास्टिक, एल्यूमिनियम, फाइबर और सेरामिक सहित कई अन्य मैटैरियल का बना हो सकता है। यह पहली बार है जब कंपनी ने यह स्वीकार किया है कि आईफोन सेरामिक होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 की जानकारी हुई लीक, डुकल कर्व्ड 4के डिसप्ले से होगा लैस

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब एप्पल ने फोल्डेबल फोन के लिए पेटेंट फाइल किया हो। इससे पहले भी कंपनी 2013 और 2014 में यूरोप में यह पेटेंट फाइल कर चुकी है। हां इस बार खास बात यह कही जा सकती है कि इस बार ऐसी स्क्रीन की बात है जिसे लपेटा जा सकता है।

The post एप्पल बना रहा है फोल्डेबल फोन, जानें कैसा होगा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी के बेंडेबल स्क्रीन वाले फोन का वीडियो हुआ लीक, देखें कैसा है यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-working-on-bendable-concept-phone-a-leaked-video-shows-in-hindi/ Fri, 14 Oct 2016 08:47:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=648 शाओमी के बेंडेबल फोन का एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें फोन के लुक और डिसप्ले के बारे में काफी जानकारी मिलती है।

The post शाओमी के बेंडेबल स्क्रीन वाले फोन का वीडियो हुआ लीक, देखें कैसा है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले खबर आई थी कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी जल्द ही बेंडेबल फोन को लॉन्च कर सकती है। अर्थात ऐसा फोन जिसकी स्क्रीन आप मोड़ सकते हैं। वहीं आज इस फोन से जुड़ी जानकारी लीक हो गई है। फोन का एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें स्पष्ट तौर पर फोन को देखा जा सकता है। हालांकि यह फोन अभी प्रोटोटाइप है लेकिन इससे फोन के लुक और डिसप्ले के बारे में काफी जानकारी मिलती है।

शाओमी के बेंडेबल फोन का हैंड्स आॅन वीडियो यूट्यूबर गैजेट्स व्यू द्वारा जारी किया गया है। इस वीडियो में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि एक व्यक्ति किस तरह से फोन की स्क्रीन को मोड़कर उपयोग कर रहा है। वीडियो में दो एंगल से फोन को पेश किया गया है। जहां पहली बार में फोन को थोड़ा नीचे की ओर से मोड़ा गया है वहीं दूसरी सीन मे फोन थोड़ा उपर से मुड़ा है। इसमें आप स्पष्ट रूप से अंदाजा लगा सकते हैं कि शाओमी का मीयूआई 8 रन कर रहा है। इस खबर को पहले गिजमोचाइना ने प्रकाशित किया है।

दिवाली सेल में उपलब्ध होगा शाओमी मी मैक्स प्राइम, 4जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी

इस हैंड्सआॅन वीडियो में किसी फोन के चिपसेट, रैम, मैमोरी या बैटरी सहित किसी भी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। बड़ी सी स्क्रीन और स्लीक डिजाइन को जरूर देखा जा सकता है। कुछ जानकारों का कहना है कि हाल में लॉन्च होने वाले शाओमी मी नोट 2 में इस स्क्रीन का उपयोग किया जा सकता है लेकिन हमें ऐसा नहीं लगता। शाओमी के इस बेंडेबल स्क्रीन वाले फोन के लिए आपको अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस वीडियो में आप फोन को देख सकते हैं।

तो क्या रिलायंस जियो नहीं देगी मुफ्त कॉलिंग

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी कंपनी ने बेंडेबल स्क्रीन वाले डिवाइस का प्रदर्शन किया हो। बल्कि सबसे पहले सैमसंग ने इस तरह की स्क्रीन का प्रदर्शन किया था। कंपनी ने सीईएस 2013 के दौरान यूम डिसप्ले की जानकारी दी थी। इसके साथ ही कर्व स्क्रीन के साथ नोट फोन कंपनी पहले ही लॉन्च कर चुकी है। वहीं इस साल लेनेवो ने बेंडेबल फोन का प्रदर्शन किया था और चीनी कंपनी ओपो भी इसका प्रदर्शन कर चुकी है। आशा है कि वर्ष 2017 में आपको बेंडेबल स्क्रीन के साथ कुछ डिवाइस देखने को मिल सकते हैं।

The post शाओमी के बेंडेबल स्क्रीन वाले फोन का वीडियो हुआ लीक, देखें कैसा है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>