Xiaomi Mi 10i 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 06 Jan 2021 10:25:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5 फीचर्स जो बनाते हैं Xiaomi Mi 10i को सबसे दमदार और सस्ता 5G स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-5g-top-five-feature-that-make-most-powerful-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-5g-top-five-feature-that-make-most-powerful-smartphone/#comments Wed, 06 Jan 2021 10:25:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52700 फोन में एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए गए हैं।

The post 5 फीचर्स जो बनाते हैं Xiaomi Mi 10i को सबसे दमदार और सस्ता 5G स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने इसी हफ्ते इंडिया में अपनी ‘Mi 10 सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10i लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से यह स्मार्टफोन 5G कैटरी के अंदर कम कीमत में उतारा गया है जो पावरफुल बैटरी और दमदार कैमरे जैसे बेहद खास फीचर्स से लैस है। यह स्मार्टफोन 20,999 रुपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है जो आने वाली 8 जनवरी से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होगा। मी 10आई के साथ ही शाओमी ने मीडरेंज बजट में प्रतिद्वंदी ब्रांड्स के फोन जैसे Motorola Moto G 5G और OnePlus Nord 5G को कड़ी चुनौती देगा। आइए एक नज़र डालते हैं Mi 10i के पांच सबसे खास और पावरफुल फीचर्स पर।

120 हार्ट्ज डिसप्ले

Xiaomi Mi 10i 5G में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले है। जो कि 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस कीमत में 120Hz स्क्रीन का दिया जाने इस फोन को काफी खास बनाता है। 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले डिसप्ले में हैवी ग्राफिक्स के गेम काफी स्मूथ लगेंगे। वहीं, आपको फोन में रिफ्रेश रेट बदलने का ऑप्शन भी मिलेगा। ऐसे में यदि आपको लगे कि बैटरी काफी जल्दी खत्म हो रहा है तो आप रिफ्रेश रेट को कम कर सकते हैं। सिर्फ गेमिंग या वीडियो के दौरान बेहतर एक्सपीरियंस के लिए उसे बढ़ा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: जानें क्या है रिफ्रेश रेट, 90 हर्ट्ज और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिसप्ले के क्या हैं फायदे
Xiaomi Mi 10i on geekbench M2007J17I 8 gb ram snapdragon 750g soc

108MP कैमरा

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Mi 10i 5G क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का HM2 sensor दिया गया है। इस सेंसर की खासियत की बात करें तो यह 1/1.52 सेंसर साइज के साथ ही 9 इन 1 पिक्सल बिनिंग, 2.1um सुपर पिक्सल और f/1.75 अपर्चर के साथ आता है। फोन के रियर कैमरा में 4k वीडियो रिकॉर्डिंग, आको सिक्स लॉन्ग एक्सपोजर मोड्स, एचडीआर, गूगल लेंस, और प्रो मोड जैसे फीचर मिलते हैं।
मेन सेंसर के अलावा शाओमी के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

xiaomi-mi-10i-to-launch-in-india-on-5-january-with-108-megapixel-camera-mi-10t-lite-5g

प्रोसेसर

प्रोसेसिंग पावर के लिए इस फोन में र्कोटेक्स ए-77 सीपीयू पर काम करने वाला क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट दिया गया है जो 5जी कनेक्टिविटी से लैस है। यह चिपसेट ऑक्टा कोर 64 बिट क्वॉलकॉम Kryo 570 सीपीयू 2.2 गीगा हर्ट्ज पर क्लॉक करता है। वहीं, स्पीड के मामले में स्नैपड्रैगन 730G से 20 फीसदी और ग्राफिक रेंडरिंग में 10 फीसदी बेहतर एक्सपीरियंस का दावा किया गया है। शानदार गेमिंग और स्मूथ परर्फोमेंस के मामले में यह काफी जानदार है। इसे भी पढ़ें: क्या सस्ते 5G फोन लेने से फायदा है? 5 प्वाइंट में जानें उत्तर

Xiaomi Mi 10i 5G launched in india price specs sale offer

पावरफुल बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,820एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि 30 मिनट में यह फोन 68 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा फोन को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में कुल 58 मिनट का समय लगेगा।

Xiaomi Mi 10i on geekbench M2007J17I 8 gb ram snapdragon 750g soc

सूपर लुक

Xiaomi Mi 10i 5G को पंच-होल डिसप्ले डिजाइन के साथ आता है, जिससे फोन बेजल लेस हो जाता है। इसके अलावा बैक पैनल पर बीच में कैमरा सेटअप दिया गया है जो सर्किल शेप में है। इस सेटअप के बाहर दाईं ओर फ्लैश लाईट लगी है। फोन के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है तथा नीचे की ओर Mi लोगो और 5G लिखा गया है।

The post 5 फीचर्स जो बनाते हैं Xiaomi Mi 10i को सबसे दमदार और सस्ता 5G स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-5g-top-five-feature-that-make-most-powerful-smartphone/feed/ 1
108एमपी कैमरा और 8 जीबी रैम के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Xiaomi का पावरफुल फोन Mi 10i 5G https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-5g-launched-in-india-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-5g-launched-in-india-price-specs-sale-offer/#comments Tue, 05 Jan 2021 06:49:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52649 इंडिया में फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है।

The post 108एमपी कैमरा और 8 जीबी रैम के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Xiaomi का पावरफुल फोन Mi 10i 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने आज भारत में अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए ‘मी सीरीज़’ का विस्तार किया है। कंपनी की ओर से लेटेस्ट स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10i 5G इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी शुरूआती कीमत 20,999 रुपये है। शाओमी मी 10आई न सिर्फ देखने में आर्कषक है बल्कि इस फोन में स्पेसिफिकेशन्स भी शानदार दी गई है और यह 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। Mi 10i 5G आने वाली 7 जनवरी से अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

लुक व डिजाईन

Xiaomi Mi 10i 5G को कंपनी की ओर से पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। फोन में बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके तीन किनारें जहां साईड बेजल्स से मिले हुए हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर बीच में कैमरा सेटअप दिया गया है जो सर्किल शेप में है। इस सेटअप के बाहर दाईं ओर फ्लैश लाईट लगी है। फोन के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है तथा नीचे की ओर Mi लोगो और 5G लिखा गया है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है।

Xiaomi Mi 10i 5G launched in india price specs sale offer

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Mi 10i 5G को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन प्राप्त है। मी 10आई 5जी को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में र्कोटेक्स ए-77 सीपीयू पर काम करने वाला क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट दिया गया है जो 5जी कनेक्टिविटी से लैस है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Mi 10i 5G क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का HM2 sensor दिया गया है। इसके साथ ही यह शाओमी फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,820एमएएच की बैटरी दी गई है।

वेरिएंट्स व कीमत

Xiaomi Mi 10i 5G इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। इसी तरह फोन के दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है और इस वेरिएंट का मूल्य 21,999 रुपये है। शाओमी मी 10आई 5जी का सबसे बड़ा वेरिएंट 12 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसकी कीमत 23,999 रुपये है। इस फोन को Midnight Black, Atlantic blue और Pacific Sunrise कलर में खरीदा जा सकता है।

The post 108एमपी कैमरा और 8 जीबी रैम के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Xiaomi का पावरफुल फोन Mi 10i 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-5g-launched-in-india-price-specs-sale-offer/feed/ 1