Xiaomi Mi 10i | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 06 Jul 2023 08:45:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iQOO Z3 5G Vs Xiaomi Mi 10i 5G: दोनों में कौन किस पर भारी, जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z3-vs-xiaomi-mi-10i-price-in-india-specifications-and-features-compared/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z3-vs-xiaomi-mi-10i-price-in-india-specifications-and-features-compared/#respond Wed, 09 Jun 2021 11:38:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=60513 दोनों ही फोन 5G के साथ ही 20,000 रुपए की शुरुआती कीमत के आस-पास आते हैं।

The post iQOO Z3 5G Vs Xiaomi Mi 10i 5G: दोनों में कौन किस पर भारी, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में मौजूद लगभग सभी बड़ी कंपनियां अपने 5G स्मार्टफोंस की गिनती को बढ़ाने में लगी हुई हैं। इस कड़ी में मंगलवार को Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने इंडियन मार्केट में अपने नए 5G फोन iQOO Z3 को लॉन्च किया है। फोन 19,990 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ Realme और Xiaomi के कई डिवाइस को टक्कर देगा। अगर आप भी एक नया 5G फोन लेने की सोच रहे हैं और आपको बजट 20,000 रुपए से कम है तो (यहां क्लिक) आपके पास iQOO Z3 एक नए ऑप्शन के तौर पर खरीदा जा सकता है। लेकिन, क्या इस फोन को आसानी से सक्सेस मिल जाएगी? यह सवाल इसलिए भी वाजिब है क्योंकि मार्केट में इस समय 5G और दमदार फीचर्स के साथ कई फोन मौजूद हैं जो अभी भी ग्राहकों के दिलों में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इंडिया में iQOO Z3 5G को Xiaomi Mi 10i 5G से कड़ी चुनौती मिलनी तय मानी जा रही है। इसी को देखते हुए हमने इन दोनों ही फोन के डिजाइन, फीचर्स , कीमत और दूसरे पहलुओं को एक साथ रख यह जानने की कोशिश की है कि कौन किस पर भारी पड़ेगा।

iQOO Z3 5G Vs Xiaomi Mi 10i 5G: लुक व डिजाइन

iQOO Z3 5G स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दी गई है। इस फोन के दाई ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट स्केनर भी एंबिड किया गया है। फोन के बॉटम में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल दिया गया है। बैक पैनल की बात करें तो यहां कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें तीन कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है। इस फोन के मीजरमेंट की बात करें तो 163.95×75.3×8.5mm है। इस फोन का भार 185.5ग्राम है। इसे भी पढ़ें: 13,999 रुपये में कौन-सा 5जी फोन है बेस्ट, Realme 8 5G या फिर POCO M3 Pro 5G

इसके अलावा Xiaomi Mi 10i 5G पंच-होल बेजल लेस डिसप्ले से लैस है। फोन के बैक पैनल पर बीच में कैमरा सेटअप दिया गया है जो सर्किल शेप में है। इस सेटअप के बाहर दाईं ओर फ्लैश लाईट लगी है। फोन के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है तथा नीचे की ओर Mi लोगो और 5G लिखा गया है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम
रॉकर और फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है।

iQOO Z3 5G Vs Xiaomi Mi 10i 5G: डिसप्ले

Xiaomi Mi 10i 5G और Xiaomi Mi 10i 5G दोनों ही फोन डिसप्ले के मामले में एक जैसे हैं। इन दोनो में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले है। जो कि 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस कीमत में 120Hz स्क्रीन का दिया जाने इस फोन को काफी खास बनाता है। 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले डिसप्ले में हैवी ग्राफिक्स के गेम काफी स्मूथ लगेंगे। वहीं, आपको फोन में रिफ्रेश रेट बदलने का ऑप्शन भी मिलेगा। ऐसे में यदि आपको लगे कि बैटरी काफी जल्दी खत्म हो रहा है तो आप रिफ्रेश रेट को कम कर सकते हैं। सिर्फ गेमिंग या वीडियो के दौरान बेहतर एक्सपीरियंस के लिए उसे बढ़ा सकते हैं।

iQOO Z3 5G Vs Xiaomi Mi 10i 5G: प्रोसेसर

iQOO का फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन को कंपनी ने 5 लेवल कूलिंग सिस्टम से लैस किया है, जिसे लेकर कंपनी दावा कर रही है कि यह सिस्टम फोन के तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक कम करता है। फोन Android 11 पर आधारित FunTouch OS 11.1 पर चलता है। इसके अलावा फोन 8 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, इसे आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

वहीं, मी 10आई 5जी को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में र्कोटेक्स ए-77 सीपीयू पर काम करने वाला क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट दिया गया है जो 5जी कनेक्टिविटी से लैस है। इस फोन में 12 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।

iQOO Z3 5G Vs Xiaomi Mi 10i 5G: कैमरा

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iQOO Z3 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का सैमसंग GW3 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। यह कैमरा सेंसर 4K वीडियो रिकॉर्ड करता है।इसके साथ ही फ़ोन में 8MP अल्ट्रावाइड–एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फ़ोन के फ़्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: विश्व में सबसे ज्यादा बिका था Nokia का यह फोन, जानें इसकी 5 खूबियां

दूसरी ओर Xiaomi Mi 10i 5G में क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का HM2 sensor दिया गया है। इसके साथ ही यह शाओमी फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iQOO Z3 5G Vs Xiaomi Mi 10i 5G: बैटरी और कनेक्टिविटी ऑप्शन

लेटेस्ट iQOO Z3 स्मार्टफ़ोन में 4,400mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन फ़ास्ट चार्ज 55W फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से यह फोन मात्र 19 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है। iQOO का लेटेस्ट फोन एंडरॉयड 11-आधारित ओरिजिन ओएस पर रन करता है।

Compared

इसके अलावा मी 10i में पावर बैकअप के लिए 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,820एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि 30 मिनट में यह फोन 68 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा फोन को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में कुल 58 मिनट का समय लगेगा। साथ ही दोनों फोन में कनेक्टिविटी के लिए इस फ़ोन में 5G, 4GVoLTE, Wi–Fi, ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप–सी पोर्ट, दिया गया है।

iQOO Z3 5G Vs Xiaomi Mi 10i 5G: प्राइस

iQOO Z3 5G स्मार्टफोन को भारत में तीन वेरिएंट्स और दो कलर ऑप्शन – ब्लैक और ब्लू में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का पहला वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 19,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। iQOO स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 20,990 रुपये की कीमत और तीसरा वेरिेएंट 8GB की रैम + 256GB स्टोरेज के साथ 22,990 रुपये में लॉन्च किया गया है।

दूसरी ओर Xiaomi Mi 10i 5G के बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। इसी तरह फोन के दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है और इस वेरिएंट का मूल्य 21,999 रुपये है। शाओमी मी 10आई 5जी का सबसे बड़ा वेरिएंट 12 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसकी कीमत 23,999 रुपये है।

The post iQOO Z3 5G Vs Xiaomi Mi 10i 5G: दोनों में कौन किस पर भारी, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z3-vs-xiaomi-mi-10i-price-in-india-specifications-and-features-compared/feed/ 0
Xiaomi ला रही है 108MP कैमरे वाला नया स्मार्टफोन Mi 10i, 5 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-to-launch-in-india-on-5-january-with-108-megapixel-camera-mi-10t-lite-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-to-launch-in-india-on-5-january-with-108-megapixel-camera-mi-10t-lite-5g/#respond Tue, 22 Dec 2020 07:18:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52065 फोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,820एमएएच की बैटरी मिलेगी।

The post Xiaomi ला रही है 108MP कैमरे वाला नया स्मार्टफोन Mi 10i, 5 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने सितंबर महीने ही टेक मंच पर अपनी ‘मी सीरीज़’ का ​विस्तार करते हुए तीन नए स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10T, Xiaomi Mi 10T Pro और Xiaomi Mi 10T Lite पेश किए थे। ये तीनों मोबाइल फोन शाओमी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए थे, जो अब भारत आने को तैयार है। शाओमी इंडिया ने आज मीडिया इन्वाईट भेजते हुए घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 5 जनवरी को इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन लाने वाली है। शाओमी का यह नया डिवाईस इंडिया में Xiaomi Mi 10i नाम के साथ लॉन्च होगा।

शओमी ने अनाउंस किया है कि कंपनी 5 जनवरी को इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने फोन के नाम से तो पर्दा नहीं उठाया है लेकिन शेयर की गई फोटो से पता चलता है कि यह आने वाला स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च हुआ शाओमी मी 10टी लाइट होगा। वहीं प्राप्त जानकारी अनुसार इंडिया में यह फोन Xiaomi Mi 10T Lite नहीं बल्कि Xiaomi Mi 10i नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। अब फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी पूरी तरह से शाओमी मी 10टी लाइट जैसी ही होगी या नहीं, इसके लिए 5 जनवरी का इंतजार किया जा रहा है।

xiaomi-mi-10i-to-launch-in-india-on-5-january-with-108-megapixel-camera-mi-10t-lite-5g

Xiaomi Mi 10T Lite

मी 10टी लाइट को कंपनी ने पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरा से लैस पंच-होल मौजूद है। मी 10टी लाइट 5जी को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बाजार में उतारा गया है जो 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है।यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Note 9 पर मिल रही है 2,500 रुपये की छूट, 2 दिनों तक मिलेगा फायदा जानें कैसे खरीदें

Xiaomi Mi 10T Lite 5G को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन क्वॉलकॉम का सबसे तेज 5जी चिपसेट माना जाने वाला स्नैपड्रैगन 750G दिया गया है। फोटोग्राफी ​के लिए यह फोन क्वाड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में 64MP प्राइमरी सेंसरष 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर पोर्टेट शॉट्स के लिए दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा है।

Xiaomi phone in 2021

शाओमी मी 10टी लाइट को 4,820mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया हैं। यह फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है जो फोन को तेजी से चार्ज करने में सक्षम है। फोन में इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक लिक्विडकूल तकनीक भी शामिल है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 5 जी, 4 जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

The post Xiaomi ला रही है 108MP कैमरे वाला नया स्मार्टफोन Mi 10i, 5 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-to-launch-in-india-on-5-january-with-108-megapixel-camera-mi-10t-lite-5g/feed/ 0
8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट के साथ Xiaomi Mi 10i वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा इंडिया में लाॅन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-on-geekbench-m2007j17i-8-gb-ram-snapdragon-750g-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-on-geekbench-m2007j17i-8-gb-ram-snapdragon-750g-soc/#respond Thu, 10 Dec 2020 12:10:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51721 Xiaomi Mi 10i जल्द ही भारत में आने वाला है।

The post 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट के साथ Xiaomi Mi 10i वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा इंडिया में लाॅन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि कंपनी भारत में अपनी ‘मी 10 सीरीज़’ का विस्तार करने की योजना बना रही है और इसके तहत Mi 10i स्मार्टफोन लाॅन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक साफ नहीं किया है कि यह मोबाइल फोन कब तक इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा लेकिन शाओमी मी 10आई की घोषणा से पहले यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो गया है जहां लाॅन्च डेट सामने आने से पहले ही इस फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। इस लिस्टिंग के बाद उम्मीद है कि Xiaomi Mi 10i जल्द ही भारत में आने वाला है।

Xiaomi Mi 10i की यह लिस्टिंग कल यानि 9 दिसंबर की है जहां फोन को M2007J17I माॅडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच पर मी 10आई को एंडराॅयड 10 ओएस से लैस बताया गया है जिसके साथ 8 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाला आक्टाकोर प्रोसेसर सपोर्ट करेगा जिसके साथ क्वाॅलकाॅम के स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट पर रन करेगा। इस फोन को सिंगल-कोर में 652 और मल्टी-कोर में 2004 बेंचमार्क स्कोर प्राप्त हुआ है।

Xiaomi Mi 10i on geekbench M2007J17I 8 gb ram snapdragon 750g soc

Xiaomi Mi 10i

कहा जा रहा है कि इंडिया आने वाला मी 10आई स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लाॅन्च हुए Mi Note 10 Lite का ही रि-ब्रांडिड वर्ज़न होगा। मी नोट 10 लाईट को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.47 इंच की फुलएचडी+ 3डी कर्व्ड एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। शाओमी ने अपने फोन को फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर 3डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन प्रदान की है। Xiaomi की ओर से इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें: 6,000एमएएच बैटरी वाला Redmi 9 Power स्मार्टफोन 17 दिसंबर को होगा इंडिया में लाॅन्च, यह होगी कीमत

Xiaomi की ओर से इस फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ ही 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने फोन का 8जीबी रैम वेरिएंट भी प्रदर्शित किया है ​लेकिन उसे बाजार में आने में थोड़ा वक्त लगेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Mi Note 10 Lite आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट सपोर्ट करता है।

Xiaomi Mi 10i on geekbench M2007J17I 8 gb ram snapdragon 750g soc

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Mi Note 10 Lite क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX686 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक वहीं पावर बैकअप के लिए 30वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,260एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट के साथ Xiaomi Mi 10i वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा इंडिया में लाॅन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-on-geekbench-m2007j17i-8-gb-ram-snapdragon-750g-soc/feed/ 0
Exclusive: Redmi 9 Power और Mi 10i के रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन आए सामने, जल्द इंडिया में होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/mi-10i-redmi-9-power-ram-storage-colours-india-launch-soon-exclusive/ https://www.91mobiles.com/hindi/mi-10i-redmi-9-power-ram-storage-colours-india-launch-soon-exclusive/#comments Wed, 02 Dec 2020 09:16:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51499 Redmi 9 Power और Mi 10i को जल्द ही भारत में लॉन्च होने को तैयार है।

The post Exclusive: Redmi 9 Power और Mi 10i के रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन आए सामने, जल्द इंडिया में होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी की ओर से पिछले हफ्ते Redmi Note 9 सीरीज को 5G कनेक्टिविटी के साथ चीन में लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी ने इन फोन्स के इंडिया में लॉन्च पर फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। वहीं, हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि कंपनी इंडिया में Redmi 9 Power और Mi 10i को दिसंबर महीने में भारत ला सकती है। अब 91मोबाइल्स को टिप्सटर इशान अग्रवाल द्वारा Redmi 9 Power और Mi 10i के रैम, स्टोरेज, वेरिएंट और कलर ऑप्शन की जानकारी मिली है।

दोनों ही फोन को इंडिया में जल्द पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी इन हैंडसेट्स के लॉन्च की डेट की जानकारी नहीं आई है। हाल ही में दोनों डिवाइस को गूगल प्ले कंसोल पर स्पट किया गया था। वहीं, अब हमें रेडमी 9 पावर और मी 10आई की इंडिया सेंट्रिक डीटेल्स की एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। इसे भी पढ़ें: ऐसे पता करें कौन-सा Xiaomi प्रोडक्ट है Original और कौन-सा है Fake, आपको ठगी से बचाएंगे ये 6 प्वाइंट

redmi-note-9-pro-5g-new

हमें मिली जानकारी के अनुसार Redmi 9 Power को दो रैम व स्टोरेज में पेश किया जाएगा। इसमें 4GB+64GB और 4GB+128GB शामिल होंगे। इसके अलावा फोन Green, Blue और Black कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। कुछ समय पहले लीक में बताया गया था कि चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 9 4G को कंपनी Redmi 9 Power के नाम से भारत ला सकती है। हालांकि, इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं है इसलिए अभी हम रेडमी 9 पावर को इंडियन मार्केट के लिए नया डिवाइस ही मान रहे हैं।

Mi 10i की बात करें को इस फोन को भी मल्टीपल रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। फोन को 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन Blue, Black और Gradient Orange/Blue कलर में दस्तक दे सकता है। इसे भी पढ़ें: 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आएगा Xiaomi Mi 11 स्मार्टफोन, Samsung Galaxy S21 की टक्कर में होगा लॉन्च

redmi-note-9-series-image-featured

Xiaomi Mi 10i को Redmi Note 9 Pro 5G का रीब्रांड कहा जा रहा है जो हाल ही में चीन में पेश किया गया था। Google Play कंसोल लिस्टिंग से पता चलता है कि मी 10आई स्नैपड्रैगन 750G SoC द्वारा 6GB रैम के साथ आएगा। दूसरी ओर, Redmi 9 Power को स्नैपड्रैगन 662 और 4GB रैम के साथ शिप किया जा सकता है।

अगर Xiaomi Mi 10i वास्तव में Redmi Note 9 Pro 5G का रीब्रांड है तो हम कुछ स्पेक्स के बारे में पहले से जान सकते हैं। जैसे कि 6.67-इंच FHD + डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 108MP क्वाड कैमरा, 4,8,8mAh की बैटरी, और 33W फ़ास्ट चार्जिंग। दुर्भाग्य से अभी कंपनी की ओर से जानकारी नहीं मिली है कि कब Mi 10i और Redmi 9 Power भारत में लॉन्च होंगे। लेकिन रैम, स्टोरेज वेरिएंट, और कलर ऑप्शन की जानकारी आने से साफ हो गया है कि फोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं।

The post Exclusive: Redmi 9 Power और Mi 10i के रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन आए सामने, जल्द इंडिया में होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mi-10i-redmi-9-power-ram-storage-colours-india-launch-soon-exclusive/feed/ 1
Mi Note 10 Lite आ रहा है इंडिया, Xiaomi Mi 10i नाम के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/mi-note-10-lite-could-launch-in-india-as-xiaomi-mi-10i/ https://www.91mobiles.com/hindi/mi-note-10-lite-could-launch-in-india-as-xiaomi-mi-10i/#respond Mon, 10 Aug 2020 08:55:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47400 कंपनी इस फोन को भारत में Xiaomi Mi 10i नाम के साथ लॉन्च करेगी।

The post Mi Note 10 Lite आ रहा है इंडिया, Xiaomi Mi 10i नाम के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने अप्रैल महीने में अपनी ‘नोट सीरीज़’ के तहत Mi Note 10 Lite स्मार्टफोन पेश किया था। यह फोन यूरोपियन मार्केट में उतारा गया था जो अब इंडिया आने के लिए तैयार है। मी नोट 10 लाइट भारत में लॉन्च तो होगा लेकिन अपने देश में इस फोन का नाम हो सकता है Xiaomi Mi 10i. शाओमी के इस फोन से जुड़ी यह जानकारी एक लीक के जरिये सामने आई है जिसमें बताया गया है कि कंपनी जल्द ही अपने पावरफुल डिवाईस को भारतीय बाजार में उतार सकती है।

Mi Note 10 Lite के बारे में कहा गया है कि कंपनी इस फोन को भारत में Xiaomi Mi 10i नाम के साथ लॉन्च करेगी। द टेक गाइ नाम के एक टिप्स्टर ने फोन से जुड़ी यह जानकारी दी है। लीक में शाओमी कैमरा ऐप के स्क्रीनशॉट को शेयर किया गया है जिसमें 64मेगापिक्सल क्वॉड कैमरा सेटअप वाले मी नोट 10 लाइट का कोडनेम ‘toco’ बताया गया है। इसी तरह 64एमपी क्वॉड कैमरे वाला एक और फोन ‘tocoin’ कोडनेम के साथ यहां मौजूद है और इसका प्रोडक्ट नेम Mi 10i है। इस ऐप के दम पर दावा किया जा रहा है कि Mi Note 10 Lite ही Xiaomi Mi 10i नाम के साथ इंडिया में लॉन्च होगा।

Mi Note 10 Lite

ग्लोबल मार्केट में शाओमी मी नोट 10 लाइट को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.47 इंच की फुलएचडी+ 3डी कर्व्ड एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। शाओमी ने अपने फोन को फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर 3डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन प्रदान की है। Xiaomi की ओर से इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। यह भी पढ़ें : Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Galaxy M51 स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च

Xiaomi की ओर से इस फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ ही 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने फोन का 8जीबी रैम वेरिएंट भी प्रदर्शित किया है ​लेकिन उसे बाजार में आने में थोड़ा वक्त लगेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Mi Note 10 Lite आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट सपोर्ट करता है।

Mi Note 10 Lite could launch in India as Xiaomi Mi 10i

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Mi Note 10 Lite क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX686 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह भी पढ़ें : Exclusive – OPPO A6 अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च, कीमत होगी 10,000 रुपये के करीब

Xiaomi Mi Note 10 Lite रियल डुअल सिम फोन है जो 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन को कंपनी ने इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 30वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,260एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो मी नोट 10 लाइट के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 349 यूरो ( तकरीबन 28,000 रुपये ) और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 399 यूरो ( तकरीबन 32,500 रुपये ) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post Mi Note 10 Lite आ रहा है इंडिया, Xiaomi Mi 10i नाम के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mi-note-10-lite-could-launch-in-india-as-xiaomi-mi-10i/feed/ 0