The post 108MP कैमरे वाला इस 5G फोन के दाम हुए कम, जानें न्यू प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी ने आज भारत में अपनी Mi 11 सीरीज के अंदर तीन नए फोन्स को लॉन्च कर दिया है। इन नए फोन में Mi 11 Ultra 5G, Mi 11X और Mi 11X Pro शामिल हैं। इन तीनों ही फोन में से मी 11एक्स प्रो को कंपनी ने 108एमपी के कैमरा पावर के साथ पेश किया है। वहीं, दूसरी ओर Xiaomi ने 108MP कैमरे वाले Mi 10T Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत में 2000 रुपये तक की कटौती की है। फोन को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। Mi 10T Pro की घटी कीमतों को ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर लिस्ट कर दिया गया है। साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट पर भी कीमत देख सकते हैं। फोन कॉस्मिक ब्लू और लूनार सिल्वर दो कलर ऑप्शन में आएगा। आइए आगे जानते फोन की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सबकुछ।
गौरतलब है कि पिछले साल मी 10टी प्रो के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 39,999 रुपए में लॉन्च किया गया था लेकिन अब कीमत में 2,000 रुपये की कटौती के बाद ग्राहक इस हैंडसेट को 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने दमदार फीचर्स के साथ पेश किए Mi 11X और Mi 11X Pro, जानें कीमत और खूबियां

Mi 10T Pro को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया था जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डॉट डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। यह डिसप्ले 1500:1 कान्ट्रॉस्ट रेशियो, 650 nits मैक्सिमम ब्राइटनेस और HDR10 जैसे फीचर्स से लैस है। इसके अलावा Mi 10T Pro स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 11 पर कार्य करता है जो कि मीयूआई 12 से लैस है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस ये स्मार्टफोन 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 सपोर्ट करते है। यह चिपसेट X55 मॉडम से लैस है जो 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 650 जीपीयू दिया गया है।

Mi 10T Pro स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। शाओमी ने मी 10टी प्रो को 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा लेंस के साथ लॉन्च किया है। यह Samsung HMX सेंसर है जो एफ/1.69 अपर्चर सपोर्ट करता है। वहीं दूसरी ओर शाओमी मी 10टी स्मार्टफोन एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX682 सेंसर सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 50MP + 48MP + 48MP कैमरा वाला ‘SUPERPHONE’ Mi 11 Ultra 5G
स्मार्टफोंस में एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। शाओमी मी 10टी प्रो का रियर कैमरा 30x तक तथा मी 10टी स्मार्टफोन 10x तक डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करता है। इस तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का अल्ट्राक्लियर पंच-होल कैमरा दिया गया है। गौरतलब है कि यह एक Samsung S5K3T2 सेंसर है। इसके अलावा फोन में 5000 mAh की बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है और यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
The post 108MP कैमरे वाला इस 5G फोन के दाम हुए कम, जानें न्यू प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi ने किया शक्ति प्रदर्शन, इंडिया में लॉन्च हुए बेहद ही पावरफुल Xiaomi Mi 10T और Mi 10T Pro 5G स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने पिछले महीने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ‘मी 10टी’ सीरीज़ को पेश किया था। 30 सितंबर को इस सीरीज़ ने यूरोपियन मार्केट में दस्तक दी थी, जिसके बाद से ही भारतीय मी फैन्स इस सीरीज़ के इंडिया आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं आज अपने फैन्स की डिमांड पूरी करते हुए और भारत में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Xiaomi ने Mi 10T सीरीज़ को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस सीरीज़ के तहत Xiaomi Mi 10T और Xiaomi Mi 10T Pro स्मार्टफोन जोड़े गए हैं जो 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करते है।
डिसप्ले
Xiaomi Mi 10T और Mi 10T Pro को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डॉट डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। इन दोनों फोंस की स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है जो ट्रिपल कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह डिसप्ले 1500:1 कान्ट्रॉस्ट रेशियो, 650 nits मैक्सिमम ब्राइटनेस और HDR10 जैसे फीचर्स से लैस है तथा शाओमी ने इन दोनों स्मार्टफोेंस को रिडिंग मोड 3.0 तथा सनलाईट डिसप्ले 3.0 से लैस किया है।
फोटोग्राफी
शाओमी मी 10टी सीरीज़ की दूसरी सबसे बड़ी यूएसपी है इसका कैमरा सेग्मेंट से Xiaomi Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। शाओमी ने मी 10टी प्रो को 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा लेंस के साथ लॉन्च किया है। यह Samsung HMX सेंसर है जो एफ/1.69 अपर्चर सपोर्ट करता है। वहीं दूसरी ओर शाओमी मी 10टी स्मार्टफोन एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX682 सेंसर सपोर्ट करता है।

इन दोनों ही स्मार्टफोंस में एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। शाओमी मी 10टी प्रो का रियर कैमरा 30x तक तथा मी 10टी स्मार्टफोन 10x तक डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करता है। इस तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का अल्ट्राक्लियर पंच-होल कैमरा दिया गया है। गौरतलब है कि यह एक Samsung S5K3T2 सेंसर है।
यह भी पढ़ें : OnePlus 8T 5G के 5 फैक्टर, जिनमें झलकती है इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की पावर
परफॉर्मेंस
Xiaomi Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन को एंडरॉयड के सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस ये स्मार्टफोन 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 सपोर्ट करते है। यह चिपसेट X55 मॉडम से लैस है जो 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 650 जीपीयू दिया गया है।

रैम व स्टोरेज
Xiaomi Mi 10T को मार्केट में दो वेरिएंट्स में उतारा गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसी तरह Xiaomi Mi 10T Pro ने भी भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है। इसी तरह Xiaomi Mi 10T Pro ने भी भारतीय बाजार में एक ही वेरिएंट्स में एंट्री ली है। मी 10टी प्रो 8 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ये दोनों ही डिवाईस LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Flash Storage सपोर्ट करते हैं।
यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M31 और Galaxy M31 Prime Edition में जाने कौन-सा फोन है फायदे का सौदा
पावर बैकअप
Xiaomi Mi 10T और Xiaomi Mi 10T Pro ये दोनों ही स्मार्टफोन इंडिया में बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुए हैं। शाओमी ने अपने फोंस को 5,000एमएएच की दमदार बैटरी से लैस किया है। मी 10टी और मी 10टी प्रो दोनों स्मार्टफोंस की बैटरी का चार्जर और वायरलेस दोनों तरीके से चार्ज किया जा सकता है। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन को 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। अच्छी बात यह है कि यह 33W fast charger रिटेल बॉक्स में साथ मिलता है।
कीमत
Xiaomi Mi 10T के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को 35,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ने 37,999 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है।

Xiaomi Mi 10T Pro स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 39,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया है, जो 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। ये दोनों ही फोन आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं जिन्हें शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और शाओमी अधिकारिक स्टोर्स पर से Cosmic Black और Lunar Silver कलर में खरीदा जा सकेगा।
The post Xiaomi ने किया शक्ति प्रदर्शन, इंडिया में लॉन्च हुए बेहद ही पावरफुल Xiaomi Mi 10T और Mi 10T Pro 5G स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सबसे ताकतवर प्रोसेसर वाले Mi 10T और Mi 10T Pro 5G इंडिया में 15 अक्टूबर को देंगे दस्तक, यहां होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Mi 10T और Mi 10T Pro इंडिया में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में मी 10टी सीरीज को पेश किया था, जिसके बाद से इस सीरीज के अंदर आने वाले शाओमी के फोन्स की इंडिया में आने की जानकारी सामने आने लगी थी। वहीं, अब शाओमी इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने ट्विट कर यह साफ कर दिया है कि इस महीने 15 अक्टूबर को इस सीरीज के अंदर Mi 10T और Mi 10T Pro 5G प्लैगशिप फोन्स को पेश किया जाएगा। हालांकि, कुछ समय पहले लॉन्च की गई मी 10टी सीरीज में Mi 10T और Mi 10T Pro 5G के साथ Mi 10T Lite को भी पेश किया गया था लेकिन, ट्विट में इस फोन के नाम का जिक्र नहीं है।
दूसरी ओर Xiaomi Mi 10T Lite स्मार्टफोन को आज ही ब्लूटूथ एसआईजी अथॉरिटी पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में मी 10टी लाइट के ग्लोबल वर्ज़न के साथ ही इंडियन वर्ज़न को भी स्पॉट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन में फोन को M2007J17I मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है लेकिन, मी 10टी लाइट डिजाइन के मामले में बिल्कुल इंडिया में आ चुके Poco X3 की तरह ही है इसलिए हो सकता है कि इंडिया में यह फोन न लॉन्च हो। इसे भी पढ़ें: रिटेलर्स हुए Xiaomi से परेशान, Redmi K20 बना जी का जंजाल
Mi Fans want us to launch #Mi10TSeries ASAP. Your wish is our command.
Yes! #Mi10TPro & #Mi10T are coming to #India in just ? days – on ???? ???????. ?
I’m excited for this awesome flagship phone. RT if you’re too.??
I
Mi #Mi10T5G #Mi10TPro5G #Mi10TSeries5G pic.twitter.com/mTl5bAnAcn
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) October 5, 2020
Mi 10T के स्पेसिफिकेशन्स
Mi 10T में 6.67 इंच की फ़ुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया गया है जिसका आसपेक्ट रेश्यो 20:9, रिफ़्रेश रेट 144Hz का है। इसके अलावा इस स्मार्टफ़ोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, Mi 10T में 8GB रैम है और इसका 6GB वेरिएंट भी है। दोनों रैम वेरिएंट्स के साथ 128GB की स्टोरेज मिलती है।
फोन एंडरॉयड बेस्ड MIUI 12 पर कार्य करता है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए Mi 10T में ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है. सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है, जबकि 5 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस है. सेल्फ़ी के लिए 20 मेगापिक्सल का है। Mi 10T में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 33W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi लाया बेहद सस्ता Redmi 9i स्मार्टफोन, Realme के लिए बनेगा परेशानी

Mi 10T Pro के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफ़ोन में 6.7 इंच की फ़ुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया गया है जिसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ़्रेश रेट 144Hz है। वहीं, Mi 10T Pro में 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का है. दूसरा 13 मेगापिक्सल का है, जबकि तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फ़ी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है।
The post सबसे ताकतवर प्रोसेसर वाले Mi 10T और Mi 10T Pro 5G इंडिया में 15 अक्टूबर को देंगे दस्तक, यहां होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi का पावरफुल फोन Mi 10T Lite भी आ रहा है इंडिया, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने बीते 30 सितंबर को टेक मंच पर अपनी नई ‘मी 10टी’ सीरीज़ को पेश किया था। कंपनी की ओर से इस सीरीज़ के तहत Xiaomi Mi 10T, Xiaomi Mi 10T Pro और Xiaomi Mi 10T Lite स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे। यूरोपियन मार्केट में सीरीज़ लॉन्च होने के बाद शाओमी इंडिया की ओर से ट्वीट किया गया था कि शाओमी मी 10टी सीरीज़ भारत में भी लॉन्च होगी। वहीं अब इसी सीरीज़ का शाओमी मी 10टी लाइट स्मार्टफोन इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी लिस्ट हो गया है।
Xiaomi Mi 10T Lite स्मार्टफोन को दरअसल ब्लूटूथ एसआईजी अथॉरिटी पर स्पॉट किया गया है। यह लिस्टिंग आज यानि 5 अक्टूबर की ही है जहां मी 10टी लाइट के ग्लोबल वर्ज़न के साथ ही इंडियन वर्ज़न को भी लिस्ट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन में फोन को M2007J17I मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है वहीं खास बात कि वेबसाइट पर सिर्फ मॉडल नंबर ही नहीं बल्कि फोन के नाम Mi 10T Lite को भी लिखा गया है। इस लिस्टिंग ने साफ कर दिया है कि Mi 10T और Mi 10T Pro के साथ शाओमी Mi 10T Lite को भी भारत में लॉन्च करेगी।

Xiaomi Mi 10T Lite
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। एंडरॉयड 10 आधारित मीयूआई 12 के साथ यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट पर रन करता है।
यह भी पढ़ें : Samsung के टॉप 5 स्मार्टफोन, जिनकी कीमत है 10,000 रुपये से कम
Xiaomi Mi 10T Lite क्वाड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन को 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,820एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया हैं।

शाओमी मी 10टी लाइट को यूरोप में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत EUR 279 यानि लगभग 24,000 रुपये है। वहीं दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत EUR 329 यानि लगभग 28,300 रुपये है। उम्मीद है कि भारत में भी यह फोन इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा।
The post Xiaomi का पावरफुल फोन Mi 10T Lite भी आ रहा है इंडिया, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सबसे ताकतवर प्रोसेसर और 108MP कैमरे के साथ आए Mi 10T Pro और Mi 10T, अब बदलेगी स्मार्टफोन की दुनिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने आखिरकार आज टेक मार्केट में अपनी ‘मी 10टी सीरीज़’ को पेश कर दिया है। इस सीरीज़ के तहत Mi 10T, Mi 10T Lite 5G और Mi 10T Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। मी 10टी सीरीज़ इस साल फरवरी में आई Mi 10 सीरीज़ का ही फॉलो-अप है। इन स्मार्टफोन्स से संबंधित कई लीक पिछले दिनों से सामने आ रही थे, जिनपर आज पूरी तरह से विराम लग गया है। इस पोस्ट में हम आपको मी 10टी और मी10टी प्रो के बारे में जानकारी देंगे। Mi 10T Pro में ज्यादातर स्पेसिफिकेशन मी 10टी जैसे ही होंगे बस इनमें कुछ ही अंतर है। आइए आगे जानते हैं इनके बारे में सबकुछ।
डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो दोनों ही मी 10टी और मी 10टी प्रो स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए होल-पंच डिज़ाइन दिया गया है जो कि फ्रंट पर दाईं ओर टॉप पर प्लेस हैं। पंच-होल के कारण फोन के तीनों किनारे बेजल लैस हैं। वहीं, बॉटम पर हल्का सा चिन पार्ट देखने को मिलता है। इसके अलावा दोनों ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। वहीं, दोनों ही वेरिएंट्स में 5जी सपोर्ट मौजूद होगा। फोन्स के रियर पर स्क्वायर शेप ट्रिपल कैमरा है। इस सेटअप में ऊपर की ओर बड़ा सेंसर और फिर नीचे तीन सेंसर के साथ एक एलईडी लाइट है। इसे भी पढ़ें: रिटेलर्स हुए Xiaomi से परेशान, Redmi K20 बना जी का जंजाल

खूबसूरत डिसप्ले
Mi 10T और Mi 10T Pro में 6.67 इंच आईपीएस एलसीडी स्क्रीन के साथ फुल-एचडी+ 1,080×2,340 पिक्सल रिजोल्यूशन डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा दोनों ही फोन्स की डिसप्ले 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। इससे पहले कंपनी ने Mi 10 Ultra को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले के साथ पेश किया था। गई थी।
दमदार कैमरा
दोनों ही फोन के मेन सेंसर अलग-अलग हैं। अगर बात करें Mi 10T Pro की तो इसमें 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ दिया गया है। वहीं, Mi 10T में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। मेन सेंसर के अलावा दोनों फोन में दिए गए सेल्फी कैमरा और दोनों सेंसर एक जैसे हैं। फोन्स में बाकि के दो सेंसर की बात करें तो एक 13-मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। कैमरा सेटअप में 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन्स में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi लाया बेहद सस्ता Redmi 9i स्मार्टफोन, Realme के लिए बनेगा परेशानी
हार्डवेयर
इसके अलावा Xiaomi Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट पर लॉन्च किया गया है जो एड्रेनो 650 जीपीयू के साथ जुगलबंदी करेगा। गौरतलब है कि इस चिपसेट के साथ ही इन स्मार्टफोंस में 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट भी देखने को मिलता है। वहीं, मी10 टी में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट है। दूसरी ओर मी 10टी प्रो में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के अलावा दूसरा 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है।

5,000एमएएच बैटरी
शाओमी का कहना है कि मी 10टी प्रो और मी 10टी में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 33वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च आती है। कंपनी ने इन दोनों ही फोन के साथ MMT नाम की नई फास्ट चार्जिंग तकनीक को पेश किया है। अच्छी बात यह है कि 33वॉट का चार्जर फोन के साथ ही दिया जाएगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम और कनेक्टिविटी फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए मी 10टी और मी10 टी प्रो में डुअल बैंड फाई-वाई, डुअल सिम सपोर्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.1, डुअल फ्रीक्वैंसी जीपीएस, आईआर ब्लास्टर और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इन फोन में 3.5 हेडफोन जैक शामील है। साथ ही दोनों ही फोन एंरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं।
कीमत
Mi 10T के 6GB RAM और 128GB वेरिएंट की कीमत EUR 499 (लगभग 43,000 रुपए) और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत EUR 549 (लगभग 47,300 रुपए) है। यह फोन Cosmic Black और Lunar Silver कलर ऑप्शन में आता है। वहीं, Mi 10T Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत EUR 599 (लगभग 51,700 रुपए) और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत EUR 649 (लगभग 56,000) रुपए है।
यह फोन Cosmic Black, Aurora Blue और Lunar Silver कलर ऑप्शन में आता है। इसेक अलावा हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार Mi 10T सीरीज इंडिया में अक्टूबर के मिड में लॉन्च होगी। हालांकि, इस बारे में ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
The post सबसे ताकतवर प्रोसेसर और 108MP कैमरे के साथ आए Mi 10T Pro और Mi 10T, अब बदलेगी स्मार्टफोन की दुनिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 30 सितंबर को Xiaomi करेगी मी 10टी सीरीज़ का आगाज़, लॉन्च हो सकते हैं Mi 10T, Mi 10T Lite और Mi 10T Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi को लेकर पिछले महीने ही खबर आई थी कि कंपनी टेक मार्केट में अपनी ‘मी 10टी सीरीज़’ को उतारने की योजना बना रही है और इस सीरीज़ के स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी एंट्री ले सकते हैं। वहीं अब शाओमी ने आधिकारिक तौर पर मी 10टी सीरीज़ की घोषणा करते हुए बता दिया है कि कंपनी आने वाली 30 सितंबर को अपनी नई सीरीज़ दुनिया के सामने पेश करेगी। चर्चा है कि इस सीरीज़ के तहत Mi 10T, Mi 10T Lite और Mi 10T Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे।
शाओमी की अनाउंसमेंट के अनुसार आने वाली 30 सितंबर को कंपनी एक ऑनलाईन ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से मी 10टी सीरीज़ को पेश किया जाएगा। यह ईवेंट भारत में शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसे लाईव देखा जा सकेगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक सीरीज़ में शामिल होने वाले फोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन माना जा रहा है कि 30 सितंबर को Xiaomi Mi 10T, Mi 10T Lite और Mi 10T Pro को लॉन्च किया जाएगा। वहीं चर्चा है कि शाओमी इन फोंस को बाद में इंडिया में भी लॉन्च करेगी।

144Hz वाली डिसप्ले
बता दें कि Xiaomi Mi 10T Pro की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स पहले ही इंटरनेट पर लीक हो चुकी है। इसमें बताया गया है कि यह फोन 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो एलसीडी पैनल पर बनी होगी। गौरतलब है कि हाल ही लॉन्च हुए Mi 10 Ultra में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले दी गई थी। हालांकि इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था जब्कि मी 10टी प्रो में साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर बताया गया है। यह भी पढ़ें : 6000mAh बैटरी, 64MP कैमरा और 6.67 इंच पंच-होल डिसप्ले के साथ Poco X3 इंडिया में लॉन्च
प्रोसेसर
लीक के अनुसार Xiaomi Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि इस चिपसेट के साथ ही इन स्मार्टफोंस में 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। वहीं लीक में शाओमी मी 10टी प्रो में 8 जीबी की रैम मैमोरी दिए जाने की बात सामने आई है। बहरहाल इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि ये दोनों ही मॉडल एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च होंगे जिनमें और भी बड़ी रैम शामिल होगी।
पावरफुल कैमरा
सामने आई फोटो में फोन का रियर कैमरा सेटअप काफी हद तक गिंबल जैसी स्टेबलाइज़ेशन तकनीक पर लॉन्च हुए Vivo X50 Pro जैसा दिखाया गया है। हो सकता है कि मी 10टी प्रो भी ऐसे ही फीचर के साथ मार्केट में कदम रखे। वहीं लीक की बात करें तो इस फोन में प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर 108 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। वहीं Xiaomi Mi 10T में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें : Realme Narzo 20 या Realme 7i, जानें कौन-सा फोन है बेहतर
5,000एमएएच बैटरी
शाओमी मी 10टी प्रो को 5,000एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद रहेगी। बता दें कि मी10 अल्ट्रा को शाओमी ने 120वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया था जो 50वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। इस फोन में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया गया है जो 10वॉट स्पीड पर काम करता है। यह देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि Xiaomi Mi 10T Pro में भी वायरलेस चार्जिंग देखने को मिलेगी। बहरहाल पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।
The post 30 सितंबर को Xiaomi करेगी मी 10टी सीरीज़ का आगाज़, लॉन्च हो सकते हैं Mi 10T, Mi 10T Lite और Mi 10T Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi Mi 10T Pro आ रहा है इंडिया, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, कीमत होगी 35,000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi भारतीय बाजार में अपनी ‘मी 10 सीरीज़’ का विस्तार करने जा रही है जिसके तहत Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोंस लॉन्च किए जाएंगे। पिछले हफ्ते ही मी 10टी प्रो स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकशन्स लीक के जरिये सामने आई थी, जिसमें पता चला था कि यह एक फ्लैगशिप फोन होगा जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब इस स्मार्टफोन से जुड़ा एक और बड़ा लीक सामने आया है जिसमें फोन की कीमत का खुलासा किया गया है।
Xiaomi Mi 10T Pro से जुड़ा यह लीक टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने शेयर किया है। लीक में बताया गया है कि शाअेामी मी 10टी सीरीज़ की कीमत 35,000 रुपये के करीब होगी। हालांकि लीक में यह साफ नहीं किया गया है कि यह प्राइस Mi 10T स्मार्टफोन का होगा या फिर Mi 10T Pro का। बहरहाल रिपोर्ट में माना जा रहा है कि 35 हजार की कीमत शाओमी मी 10टी प्रो की हो सकती है। यह सीरीज़ का मैक्सिमम प्राइस हो सकता है तथा अन्य मॉडल्स की कीमत इससे कम में देखने को मिल सकती है। बता दें कि मी 10टी प्रो की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स पहले ही इंटरनेट पर लीक हो चुकी है।

पावरफुल कैमरा
Xiaomi Mi 10T Pro की फोटो में फोन का रियर कैमरा सेटअप काफी हद तक गिंबल जैसी स्टेबलाइज़ेशन तकनीक पर लॉन्च हुए Vivo X50 Pro जैसा प्रतीत हो रहा है। हो सकता है कि मी 10टी प्रो भी ऐसे ही फीचर के साथ मार्केट में कदम रखे। वहीं लीक की बात करें तो इस फोन में प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर 108 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। वहीं Xiaomi Mi 10T में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिए जाने की बात कही गई है।
प्रोसेसर
लीक के अनुसार Xiaomi Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि इस चिपसेट के साथ ही इन स्मार्टफोंस में 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। वहीं लीक में शाओमी मी 10टी प्रो में 8 जीबी की रैम मैमोरी दिए जाने की बात सामने आई है। बहरहाल इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि ये दोनों ही मॉडल एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च होंगे जिनमें और भी बड़ी रैम शामिल होगी।

144Hz वाली डिसप्ले
Xiaomi Mi 10T Pro को लेकर बताया गया है कि यह फोन 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो एलसीडी पैनल पर बनी होगी। गौरतलब है कि हाल ही लॉन्च हुए Mi 10 Ultra में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले दी गई थी। हालांकि इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था जब्कि मी 10टी प्रो में साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर बताया गया है।
5,000एमएएच बैटरी
शाओमी मी 10टी प्रो को 5,000एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद रहेगी। बता दें कि मी10 अल्ट्रा को शाओमी ने 120वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया था जो 50वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। इस फोन में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया गया है जो 10वॉट स्पीड पर काम करता है। यह देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि Xiaomi Mi 10T Pro में भी वायरलेस चार्जिंग देखने को मिलेगी। बहरहाल Xiaomi Mi 10T और Mi 10T Pro की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।
The post Xiaomi Mi 10T Pro आ रहा है इंडिया, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, कीमत होगी 35,000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आ रहा है Xiaomi Mi 10T Pro, लॉन्च से पहले ही रियल फोटो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने कुछ दिनों पहले ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘मी 10’ सीरीज़ का सबसे दमदार स्मार्टफोन Mi 10 Ultra नाम के साथ लॉन्च किया था जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। वहीं अब खबर आ रही है कि शाओमी अब इस सीरीज़ में बड़ा बदलाव करते हुए दो और नए स्मार्टफोन जोड़ने वाली है जो मार्केट में Xiaomi Mi 10T और Mi 10T Pro नाम के साथ लॉन्स हो सकते हैं। एक ताजा रिपोर्ट में फोन की वास्तिवक फोटो के साथ ही इसके कैमरा व प्रोसेसर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।
ऐसी होगी लुक
सबसे पहले फोन के डिजाईन की बात करें तो लीक हुई फोटो में Xiaomi Mi 10T Pro के बैक पैनल को ही दिखाया गया है। फोन का रियर पैनल काफी ग्लॉसी और शाइनी नज़र आ रहा है जो कर्व्ड ऐज वाला है। पैनल के उपरी दाईं ओर रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो स्क्वायर शेप में फिट है। इस सेटअप में सबसे उपरी एक बड़ा सा लेंस लगा हुआ है जिसके नीचे दो सेंसर और फिर उनके नीचे एक सेंसर और फ्लैश लाईट हॉरिजॉन्टल लाईन में लगे हैं। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन लगा है तथा इस बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड रखा गया है।

पावरफुल कैमरा
Xiaomi Mi 10T Pro की फोटो में फोन का रियर कैमरा सेटअप काफी हद तक गिंबल जैसी स्टेबलाइज़ेशन तकनीक पर लॉन्च हुए Vivo X50 Pro जैसा प्रतीत हो रहा है। हो सकता है कि मी 10टी प्रो भी ऐसे ही फीचर के साथ मार्केट में कदम रखे। वहीं लीक की बात करें तो इस फोन में प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर 108 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। वहीं Xiaomi Mi 10T में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें : 64MP रियर और 48MP सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ, 6.85 इंच डिसप्ले और 8GB रैम वाला यह पावरफुल फोन
प्रोसेसर
लीक के अनुसार Xiaomi Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि इस चिपसेट के साथ ही इन स्मार्टफोंस में 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। वहीं लीक में शाओमी मी 10टी प्रो में 8 जीबी की रैम मैमोरी दिए जाने की बात सामने आई है। बहरहाल इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि ये दोनों ही मॉडल एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च होंगे जिनमें और भी बड़ी रैम शामिल होगी।

144Hz वाली डिसप्ले
Xiaomi Mi 10T Pro को लेकर बताया गया है कि यह फोन 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो एलसीडी पैनल पर बनी होगी। गौरतलब है कि हाल ही लॉन्च हुए Mi 10 Ultra में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले दी गई थी। हालांकि इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था जब्कि मी 10टी प्रो में साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर बताया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung का बड़ा तोहफा, फिर कम किए 5000mAh बैटरी वाले Galaxy A21s के दाम, जानें नया प्राइस
5,000एमएएच बैटरी
शाओमी मी 10टी प्रो को 5,000एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद रहेगी। बता दें कि मी10 अल्ट्रा को शाओमी ने 120वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया था जो 50वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। इस फोन में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया गया है जो 10वॉट स्पीड पर काम करता है। यह देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि Xiaomi Mi 10T Pro में भी वायरलेस चार्जिंग देखने को मिलेगी। बहरहाल Xiaomi Mi 10T और Mi 10T Pro की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।
The post 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आ रहा है Xiaomi Mi 10T Pro, लॉन्च से पहले ही रियल फोटो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>