Xiaomi Mi 11 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 30 Mar 2021 05:54:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5G की पावर और पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Mi 11 Pro, Realme को चुनौती देने की फुल तैयारी https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-11-pro-launched-5000mah-battery-price-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-11-pro-launched-5000mah-battery-price-india/#respond Tue, 30 Mar 2021 05:54:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56077  Xiaomi Mi 11 Pro में 50एमपी कैमरा दिया गया है।

The post 5G की पावर और पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Mi 11 Pro, Realme को चुनौती देने की फुल तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने अपनी पावरफुल सीरीज Mi 11 के अंदर तीन नए फोन Mi 11 Pro, Mi 11 Ultra और Mi 11 Lite को पेश कर दिया है जो कि 5G की ताकत से लैस हैं। इतना ही नहीं इस इवेंट में कंपनी Mi Band 6 को भी किया है जो कि यह पिछले साल लॉन्च हुए कंपनी के Mi Band 5 फिटनेस बैंड का अपग्रेड मॉडल है। अगर बात करें Mi 11 सीरीज में आए फोन की तो आप यहां क्लिक कर Xiaomi Mi 11 Ultra के बारे में सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, इस पोस्ट में हम आपको आगे Mi 11 Pro 5G की जानकारी आपको देंगे। इससे पहले आपको बता दें कंपनी ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि ‘मी 11’ सीरीज़ इंडिया में भी लाई जा रही है। हालांकि अभी लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठा है।

डिजाइन

स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के मामले में Mi 11 Pro और Mi 11 Ultra में कुछ समानताएं हैं। अगर बात करें डिजाइन की तो मी 11 प्रो के फ्रंट में टॉप लेफ्ट पर होल-पंच दिया गया है। मी 11 प्रो में कर्व्ड डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस के तीनों किनारे बेजल लैस हैं और नीचे की तरह हल्का सा चिन पार्ट देखने को मिलेगा। वहीं, रियर पर दोनों फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। स्वायर शेप में मौजूद कैमरा मॉड्यूल के अंदर तीन सेंसर के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। इसे भी पढ़ें: सावधान! कहीं नकली Xiaomi प्रोडक्ट तो नहीं खरीद रहे हैं आप ? ऐसे जानें Mi Products ऑरिजनल है या फेक

mi-11-pro-new-1

Mi 11 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

Mi 11 Pro में 6.81-इंच E4 AMOLED QHD + डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पंच-होल कटआउट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस, 3,200 X 1,400 पिक्सल रेजोल्यूशन, 1700nits ब्राइटनेस, और Dolg Vision है। इसके अलावा फोन मी 11 अल्ट्रा की तरह ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5G SoC पर काम करता है। फोन में 12GB LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 तक की स्टोरेज है।

mi-11-pro-new

कैमरों के लिए, Mi 11 प्रो में पीछे की ओर एक चौकोर मॉड्यूल में ट्रिपल कैमरे के साथ आता है। इसमें f / 1.95 अपर्चर के साथ 13MP (f / 2.3 एपर्चर) अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 123 डिग्री के साथ 50MP सैमसंग GN2 प्राइमरी सेंसर है। साथ ही एक 8MP टेलीफोटो-मैक्रो कैमरा है। यह 8K वीडियो और 1920 एफपीएस अल्ट्रा स्लो मोशन रिकॉर्ड कर सकता है। फोन का सेल्फी के लिए 20MP का कैमरा है। इसे भी पढ़ें: Global chip shortage: बढ़ सकते हैं सभी मोबाइल के दाम, Xiaomi ने भी कर दिया है ऐलान

mi-11-pro-1

सुरक्षा के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, हरमन कार्डन स्टीरियो स्पीकर और लिक्विड कूलिंग तकनीक है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 67W तेज वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में एंडकॉयड 11-आधारित MIUI 12.5 कस्टम स्किन पर कार्य करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 5 जी, 4 जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और चार्जिंग और डेटा सिंक के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

कीमत

Mi 11 Pro के 8GB/128GB मॉडल की कीमत RMB 4,999 (लगभग 55,400 रुपए), 8GB + 256GB मॉडल की कीमत RMB 5,299 (लगभग 58,700 रुपए) और 12GB/256GB मॉडल की कीमत RMB 5699 (लगभग 63,100 रुपए) है। फोन को कंपनी ने Black, White और Green कलर में पेश किया है।

The post 5G की पावर और पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Mi 11 Pro, Realme को चुनौती देने की फुल तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-11-pro-launched-5000mah-battery-price-india/feed/ 0
Xiaomi Mi 11 सीरीज़ 28 दिसंबर को होगी लॉन्च, आ सकता है दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-11-series-to-launch-on-28-december-snapdragon-888/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-11-series-to-launch-on-28-december-snapdragon-888/#respond Tue, 22 Dec 2020 05:08:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52052 इस फोन 108एमपी कैमरा और 120 रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले मिल सकती है।

The post Xiaomi Mi 11 सीरीज़ 28 दिसंबर को होगी लॉन्च, आ सकता है दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही है कि कंपनी अपनी ‘मी 11’ सीरीज़ पर काम शुरू कर चुकी है और इसके तहत दो फोन लॉन्च होंगे जो Mi 11 और Mi 11 Pro नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेंगे। अभी तक चर्चा थी कि नए साल यानि 2021 की पहली तिमाही में इस सीरीज़ को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। लेकिन अपने फैंस को तोहफा देते हुए शाओमी ने घोषणा कर दी है कि Xiaomi Mi 11 सीरीज़ अगले साल नहीं बल्कि इसी साल आने वाली 28 दिसबंर को ​ऑफिशियल कर दी जाएगी।

Mi 11 सीरीज़ को लेकर शाओमी ने बताया है कि अगले सप्ताह की 28 तारीख को कंपनी नई सीरीज़ से पर्दा उठा देगी। 28 दिसंबर की शाम को कंपनी चीन में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से ‘मी 11’ सीरीज़ टेक मार्केट में कदम रखेगी। कंपनी ने हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इस सीरीज़ में कितने और कौन से स्मार्टफोन शामिल होंगे। लिहाजा शाओमी मी 11 सीरीज़ की पूरी डिटेल के लिए 28 दिसंबर का इंतजार करना होगा।

xiaomi mi 11 series to launch on 28 december snapdragon 888

क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट वाला पहला फोन

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही टेक दिग्गज़ क्वॉलकॉम ने अपने लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 888 को पेश किया था। यह क्वॉलकॉम का अभी तक का सबसे पावरफुल व ताकतवर चिपसेट बताया जा रहा है जो 5G मोबाइल प्लेटफॉर्म पर बना होगा। क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 लॉन्च होने के कुछ समय बाद ही शाओमी ने घोषणा की थी कि दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट से लैस स्मार्टफोन शाओमी की लॉन्च करेगी। कंपनी ने हालांकि फोन के नाम की जानकारी नहीं दी थी, लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि Xiaomi Mi 11 सीरीज़ स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकती है। यह भी पढ़ें : 5G आने से पहले जानें 4जी और 5जी में खास अंतर, सिर्फ 10 प्वाइंट में

यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स के अनुसार Xiaomi Mi 11 को कर्व्ड डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा और इस फोन की स्क्रीन पंच-होल डिजाईन वाली होगी। हालांकि यह फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन वाली होगी या फिर क्वॉडएचडी+ रेज्ल्यूशन डिसप्ले होगी यह अभी साफ नहीं हो पाया है। वहीं Xiaomi Mi 11 Pro को लेकर भी लीक में कहा गया था कि यह फोन पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करेगा और कर्व्ड डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा। लीक के अनुसर शाओमी मी 11 प्रो की स्क्रीन क्वॉडएचडी+ रेज्ल्यूशन वाली होगी और 120 रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

xiaomi mi 11 series to launch on 28 december snapdragon 888

शाओमी मी 11 को लेकर पहले लीक सामने आया था कि यह फोन क्वॉलकॉम के आने वाले सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 875 पर लॉन्च किया जाएगा। सुनने में आ रहा है कि यही चिपसेट Samsung Galaxy S21 और OnePlus 9 सीरीज़ में भी देखने को मिलेगा। Xiaomi Mi 11 के रियर कैमरा सेटअप की डिटेल शेयर की गई है कि इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 108 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। इस सेंसर के अलावा फोन के बैक पैनल पर एक सेंसर जहां अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा वहीं दूसरा सेंसर एक मैक्रो लेंस होगा। लीक के मुताबिक मी 11 का रियर कैमरा सेटअप 30एक्स ज़ूम सपोर्ट करेगा।

The post Xiaomi Mi 11 सीरीज़ 28 दिसंबर को होगी लॉन्च, आ सकता है दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-11-series-to-launch-on-28-december-snapdragon-888/feed/ 0