Xiaomi Mi 11 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 06 Jan 2021 04:24:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi Mi 11 Lite 4G लॉन्च से पहले ही आया सामने, स्पेसिफिकेशन्स और डिजाईन का खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-11-lite-4g-design-full-specification-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-11-lite-4g-design-full-specification-leak/#respond Wed, 06 Jan 2021 04:24:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52676 Mi 11 और Mi 11 Pro जहां 5G सपोर्टेड होंगे वहीं Mi 11 Lite 4G फोन होगा।

The post Xiaomi Mi 11 Lite 4G लॉन्च से पहले ही आया सामने, स्पेसिफिकेशन्स और डिजाईन का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने पिछले हफ्ते ही अपनी होम मार्केट यानि चीन में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 11 लॉन्च किया है। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन के बाद खबरें सामने आने लगी थी कि कंपनी साल की पहली तिमाही में Xiaomi Mi 11 Pro स्मार्टफोन भी टेक मंच पर पेश कर देगी। वहीं अब इस सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन का नाम सामने आ रहा है जिसके मार्केट में Xiaomi Mi 11 Lite नाम के साथ उतारा जाएगा। जानकारी अनुसार सीरीज़ के अन्य दोनों फोन जहां 5G सपोर्टेड होंगे वहीं मी 11 लाइट 4G फोन होगा।

Xiaomi Mi 11 Lite 4G को दरअसल एक वियतनामी यूट्यूबर ने अपने चैनल पर शेयर किया है। इस वीडियो में फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है। सबसे पहले लुक व डिजाईन की बात करें तो मी 11 लाइट को पंच-होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जो फ्रंट पैनल पर उपरी बाईं ओर स्थित है। इसी तरह बैक पैनल पर आईफोन 11 जैसा चौकोर कैमरा सेटअप ​दिया गया है। वीडियो में यह फोन ब्लू और ब्लैक दो कलर में दिखाया गया है।

Xiaomi Mi 11 Lite 4G design full specification leak

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Mi 11 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक के अनुसार यह फोन फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। लीक के अनुसार यह स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी हो सकती है। ​लिहाजा फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को नहीं मिलेगा। फिंगरप्रिंट सेंसर साईड पैनल पर पावर बटन में दिया जा सकता है।

लीक के अनुसार शाओमी मी 11 लाइट को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट देखने को मिल सकता है। बता दें कि फिलहाल मार्केट में मौजूद POCO X3 ही एकमात्र ऐसा स्मार्टफोन है जो इस चिपसेट के साथ काम करता है। लीक में Xiaomi Mi 11 Lite को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Xiaomi Mi 11 Lite 4G design full specification leak

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लीक के अनुसार Xiaomi Mi 11 Lite स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिए जाने की बात कही गई है। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 5 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो वियतनाम में इस फोन की कीमत 20,000 रुपये के करीब होगी।

Xiaomi Mi 11

शाओमी मी 11 की बात करें तो इस फोन को चीन में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इस फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए CNY 3,999 (लगभग 45,000 रुपए), 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 4,299 (लगभग 48,300 रुपए) और 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 4,699 (लगभग 52,800 रुपये) चुकाने होंगे। फोन की फुल डिटेल व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post Xiaomi Mi 11 Lite 4G लॉन्च से पहले ही आया सामने, स्पेसिफिकेशन्स और डिजाईन का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-11-lite-4g-design-full-specification-leak/feed/ 0
Xiaomi चली Apple की राह, बिना चार्जर के लॉन्च किया 108MP कैमरे वाला Mi 11, सबसे ताकतवर प्रोसेसर है इसकी जान https://www.91mobiles.com/hindi/mi-11-with-snapdragon-888-soc-launched-108mp-camera-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/mi-11-with-snapdragon-888-soc-launched-108mp-camera-price-specifications/#respond Tue, 29 Dec 2020 03:48:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52241 Mi 11 दुनिया का पहला फोन है जो कि Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

The post Xiaomi चली Apple की राह, बिना चार्जर के लॉन्च किया 108MP कैमरे वाला Mi 11, सबसे ताकतवर प्रोसेसर है इसकी जान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने सोमवार को एक इवेंट का आयोजन कर अपनी घरेलू मार्केट में मी 11 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। फ्लैगशिप मी 11 सीरीज में कंपनी ने फिलहाल Mi 11 स्मार्टफोन को ही पेश किया है। वहीं, यह फोन पहले लॉन्च किए गए मी 10 स्मार्टफोन्स की तुलना में कई अपग्रेडेड फीचर्स के साथ लाया गया है। इतना ही नहीं शाओमी का यह पहले स्मार्टफोन है जिसके साथ चार्जर नहीं दिया गया है। इसका मतलब है कि आप जब इस फोन को खरीदेंगे तो आपको साथ में चार्जर नहीं मिलेगा। वहीं, इससे पहले एप्पल ने भी अपने आईफोन 12 सीरीज के साथ ऐसा किया था।

डिजाइन

अगर बात करें डिजाइन की तो Mi 11 के फ्रंट में पंच-होल कट आउट दिया गया है जो कि लेफ्ट में टॉप पर स्थित है। इसके अलावा फोन के तीनों किनारे बेजल लैस हैं। साथ ही फोन में राइट और लेफ्ट की स्क्रीन कर्व्ड है, जिससे फुल व्यू स्क्रीन का एक अच्छा अनुभव मिलता है। इतना ही नहीं इस डिसप्ले में चारों साइड कर्व्ड एजेज है। फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन मिलेंगे। इसके अलावा रियर पर कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जो कि स्कवायर मॉड्यूल के अंदर है, जिसमें तीन कैमरा लेंस के साथ एक एलईडी भी प्लेस है।

xiaomi-mi-11-three-colour

डिसप्ले

Mi 11 में 1500 nits ब्राइटनेस, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.81-इंच 2K WQHD (1,440×3,200 पिक्सल) AMOLED डिसप्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए पंच होल डिजाइन मौजूद है। इसके अलावा शाओमी ने इस डिस्प्ले में HDR10+ का भी सपोर्ट और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन को दिया है। इसे भी पढ़ें: साल 2021 के लिए Xiaomi तैयार, इन स्मार्टफोंस के साथ मचाएगी धमाल

Xiaomi phone in 2021

सबसे ताकतवर प्रोसेसर

Mi 11 दुनिया का पहला फोन है जो कि Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। बता दें कि काफी समय से स्मार्टफोन कंपनियों के बीच स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने की होड़ लगी थी। लेकिन, इस मामले में शाओमी ने बाजी मार ली है। अगर बात करें स्नैपड्रैगन 888 की बात करें तो यह पिछले प्रोसेसर की तुलना में बड़े अपग्रेड के साथ आता है। क्वालकॉम के बेंचमार्क रिजल्ट में इस चिपसेट के साथ सीपीयू, ग्राफिक्स और AI समेत दूसरे डिपार्टमेंट्स में बेहतर परफॉर्मेंस दिखाई गई थी।

xiaomi-mi-11-launch-in-china

बॉक्स में नहीं होगा चार्जर

दमदार फीचर्स के साथ आए इस स्मार्टफोन के फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर है। आप जब इस फोन को खरीदेंगे तो आपको साथ में चार्जर नहीं मिलेगा। कंपनी हमेशा की तरह लॉन्चिंग से पहले कुछ फ्लैगशिप फीचर्स को टीज कर देती है, जिसमें इसका हिंट दिया गया था। एप्पल की तरह ही शाओमी के सीईओ Lei Jun ने कहा था कि कंपनी की तरफ से उठाया जाने वाला यह कदम पर्यावरण के लिए फायदेमंद होगा।

xiaomi-mi-11
कैमरा

Mi 11 में कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप स्कावयर मॉड्यूल में दिया है। इसमें अपर्चर f/1.85 के साथ 108MP प्राइमरी सेंसर, 13MP (f/2.4 aperture) अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5MP (f/2.4 aperture) टेलिफोटो कैमरा लेंस है। इसके अलावा फोन मेंMEMC वीडियो फ्रैम टेक्नोलॉजी, OIS, रियल-टाइम SDR टू HDR और वीडियो सूपर-रिजोल्यूशन सपोर्ट है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो फ्रंट में 20MP का कैमरा मिलेगा।

रैम व स्टोरेज

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Mi 11 एंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI 12.5 पर कार्य करता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 12GB LPDDR5 रैम के साथ इंटरनल मेमोरी 256GB (UFS 3.1) तक की है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ला रही है 108MP कैमरे वाला नया स्मार्टफोन Mi 10i, 5 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च

mi-11

कनेक्टिविटी फीचर्स और बैटरी

Mi 11 में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जिसकी ट्यूनिंग Harman Kardon ने की है। साथ ही यहां बिल्ट-इन हार्ट रेट सेंसर के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें NFC और Wi-Fi 6E सपोर्ट भी है और ये दो ब्लूटूथ हेडसेट्स से एक साथ कनेक्ट हो सकता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4,600mAh की बैटरी दी गई जो कि Mi TurboCharge 55W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही यहां 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है।

कीमत

Xiaomi Mi 11 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए CNY 3,999 (लगभग 45,000 रुपए), 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 4,299 (लगभग 48,300 रुपए) और 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 4,699 (लगभग 52,800 रुपये) चुकाने होंगे। यह फोन ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसके अलावा इसका एक विशेष लेदर वेरिएंट भी लाया जाएगा जो कि नारंगी और बैंगनी कलर में होगा। स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और यह एक जनवरी को चीन में बिक्री के लिए जाएगा।

The post Xiaomi चली Apple की राह, बिना चार्जर के लॉन्च किया 108MP कैमरे वाला Mi 11, सबसे ताकतवर प्रोसेसर है इसकी जान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mi-11-with-snapdragon-888-soc-launched-108mp-camera-price-specifications/feed/ 0
Xiaomi Mi 11 सीरीज़ 28 दिसंबर को होगी लॉन्च, आ सकता है दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-11-series-to-launch-on-28-december-snapdragon-888/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-11-series-to-launch-on-28-december-snapdragon-888/#respond Tue, 22 Dec 2020 05:08:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52052 इस फोन 108एमपी कैमरा और 120 रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले मिल सकती है।

The post Xiaomi Mi 11 सीरीज़ 28 दिसंबर को होगी लॉन्च, आ सकता है दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही है कि कंपनी अपनी ‘मी 11’ सीरीज़ पर काम शुरू कर चुकी है और इसके तहत दो फोन लॉन्च होंगे जो Mi 11 और Mi 11 Pro नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेंगे। अभी तक चर्चा थी कि नए साल यानि 2021 की पहली तिमाही में इस सीरीज़ को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। लेकिन अपने फैंस को तोहफा देते हुए शाओमी ने घोषणा कर दी है कि Xiaomi Mi 11 सीरीज़ अगले साल नहीं बल्कि इसी साल आने वाली 28 दिसबंर को ​ऑफिशियल कर दी जाएगी।

Mi 11 सीरीज़ को लेकर शाओमी ने बताया है कि अगले सप्ताह की 28 तारीख को कंपनी नई सीरीज़ से पर्दा उठा देगी। 28 दिसंबर की शाम को कंपनी चीन में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से ‘मी 11’ सीरीज़ टेक मार्केट में कदम रखेगी। कंपनी ने हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इस सीरीज़ में कितने और कौन से स्मार्टफोन शामिल होंगे। लिहाजा शाओमी मी 11 सीरीज़ की पूरी डिटेल के लिए 28 दिसंबर का इंतजार करना होगा।

xiaomi mi 11 series to launch on 28 december snapdragon 888

क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट वाला पहला फोन

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही टेक दिग्गज़ क्वॉलकॉम ने अपने लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 888 को पेश किया था। यह क्वॉलकॉम का अभी तक का सबसे पावरफुल व ताकतवर चिपसेट बताया जा रहा है जो 5G मोबाइल प्लेटफॉर्म पर बना होगा। क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 लॉन्च होने के कुछ समय बाद ही शाओमी ने घोषणा की थी कि दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट से लैस स्मार्टफोन शाओमी की लॉन्च करेगी। कंपनी ने हालांकि फोन के नाम की जानकारी नहीं दी थी, लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि Xiaomi Mi 11 सीरीज़ स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकती है। यह भी पढ़ें : 5G आने से पहले जानें 4जी और 5जी में खास अंतर, सिर्फ 10 प्वाइंट में

यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स के अनुसार Xiaomi Mi 11 को कर्व्ड डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा और इस फोन की स्क्रीन पंच-होल डिजाईन वाली होगी। हालांकि यह फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन वाली होगी या फिर क्वॉडएचडी+ रेज्ल्यूशन डिसप्ले होगी यह अभी साफ नहीं हो पाया है। वहीं Xiaomi Mi 11 Pro को लेकर भी लीक में कहा गया था कि यह फोन पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करेगा और कर्व्ड डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा। लीक के अनुसर शाओमी मी 11 प्रो की स्क्रीन क्वॉडएचडी+ रेज्ल्यूशन वाली होगी और 120 रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

xiaomi mi 11 series to launch on 28 december snapdragon 888

शाओमी मी 11 को लेकर पहले लीक सामने आया था कि यह फोन क्वॉलकॉम के आने वाले सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 875 पर लॉन्च किया जाएगा। सुनने में आ रहा है कि यही चिपसेट Samsung Galaxy S21 और OnePlus 9 सीरीज़ में भी देखने को मिलेगा। Xiaomi Mi 11 के रियर कैमरा सेटअप की डिटेल शेयर की गई है कि इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 108 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। इस सेंसर के अलावा फोन के बैक पैनल पर एक सेंसर जहां अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा वहीं दूसरा सेंसर एक मैक्रो लेंस होगा। लीक के मुताबिक मी 11 का रियर कैमरा सेटअप 30एक्स ज़ूम सपोर्ट करेगा।

The post Xiaomi Mi 11 सीरीज़ 28 दिसंबर को होगी लॉन्च, आ सकता है दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-11-series-to-launch-on-28-december-snapdragon-888/feed/ 0