The post शाओमी मी 6एस गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड और 6जीबी रैम पर चलता है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हाल में ही शाआमी ने भारत में रेडमी 6ए, रेडमी 6 और रेडमी 6 प्रो मॉडल को लॉन्च किया है। वहीं खबर है कि कंपनी जल्द ही रेडमी नोट 6 प्रो को लेकर आ रही है और इस फोन को दिवाली से पहले लॉन्च किया जा सकता। अभी इन फोंस का जिक्र चल ही रहा था कि कंपनी के 6 सीरीज के एक और फोन की जानाकरी लीक हो गई है। गिकबेंच पर शाओमी मी 6एस को लिस्ट किया गया है। जैसा कि मालूम है कंपनी ने पिछले साल मी6 को पेश किया था लेकिन यह फोन भारत में उपलब्ध नहीं हो पाया था। शाओमी मी6एस इसकी का संस्करण है। हालांकि कंपनी ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पोको एफ1 अब आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी होगा सेल के लिए उपलब्ध
सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर शाओमी रेडमी 6एस के कुछ स्पेसिफिकेशन भी उपलब्ध हैं। लिस्ट किया गया फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर रन कर रहा है। हालांकि फोन का प्रोसेसर थोड़ा पुराना है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एमएसएम8998 पर रन कर रहा है। यह चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 नाम से जाना जाता है जिसका उपयोग कंपनी ने पिछले साल लॉन्च मी6 और मी मिक्स 2 में किया था। हालांकि यह हाई रेंज का प्रोेसेसर है जो अपने बेहतरी परफॉर्मेंस के लिए विख्यात है।

लिस्ट किए गए फोन के प्रोसेसर का क्लॉकस्पीड 2.11गीगाहट्र्ज का है। इसके साथ ही 6जीबी के रैम मैमोरी की भी जानकारी उपलब्ध है। इसके अलावा अन्य सूचनाएं अभी नहीं दी गई हैं।
जहां तक शाओमी मी 6 की बात है तो यह फोन फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास वाला 5.15-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। शाओमी मी6 में होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 12-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है। डुअल कैमरे के साथ डुअल फ्लैश भी है। वहीं सेल्फी के लिए आपको 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा जो एचडी वीडियो रिकॉर्ड में भी सक्षम है। वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले और डुअल कैमरे के साथ वीवो ज़ेड3आई लॉन्च
शोओमी मी6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 2.5गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 6जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है। यह फोन 128जीबी की मैमोरी के साथ में भी उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए शाओमी मी6 में 3,350 एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post शाओमी मी 6एस गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड और 6जीबी रैम पर चलता है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शाओमी कर रहा है एक और दमदार फोन की तैयारी डुअल कैमरे के साथ होगी बड़ी स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अप्रैल माह में शाओमी ने अपनी फ्लैगशिप के तहत मी6 स्मार्टफोन पेश किया था। मी6 के लॉन्च के साथ ही इस फोन के दूसरे वर्ज़न मी6 प्लस को लेकर कुछ न कुछ खबरें सामनें आती रही है। इसी कड़ी में अब शाओमी के मी6 प्लस की फोटो लीक हुई है जिसमें फोन के बैक कवर को दिखाया गया है।
इन-विज़िबल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस फोन आया सामनें, स्क्रीन टच करने भर से फोन होगा अनलॉक
गिज़मोचाईना के अनुसार शाओमी मी6 प्लस के बैक कवर की फोटो सामनें आई है जिसमें मी6 के कवर को भी साथ में रखा गया है। यदि इस कवर को देखें तो इसमें उपरी दाईं तरफ तीन खाली स्पॉट दिखाए गए हैं, जो डुअल एलईडी फ्लैश और डुअल कैमर सेटअप की ओर ईशारा करते हैं। इसके साथ ही यह कवर अपने कोनों पर से हल्का कर्व्ड भी है।

इस बैक कवर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह साईज़ में मी6 से बड़ा है। शाओमी के इस फोन को लेकर सामनें आए लीक के अनुसार भी इस फोन को 5.7-इंच की डिसप्ले पर उतारा जा सकता है तथा प्रोसेसिंग के लिए जहां इसमें स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
शाओमी मी6 प्लस 6जीबी रैम के साथ 64जीबी या 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस हो सकता है। तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। बहरहाल अभी भी कंपनी की ओर से किसी आधिकारिक सूचना मिलने का इंतजार है।
The post शाओमी कर रहा है एक और दमदार फोन की तैयारी डुअल कैमरे के साथ होगी बड़ी स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाला फोन लॉन्च करेगा शाओमी और दाम भी होगा कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले माह ही चीनी कंपनी शाओमी ने अपना दमदार स्मार्टफोन मी 6 पेश किया था। अपनी स्पेसिफिकेशन्स के चलते कुछ ही समय में यह फोन टेक बाजार में छा चुका है। वहीं अब कंपनी शाओमी मी 6 की सफलता के बाद इसका एक और वर्ज़न मी 6सी पेश करने की तैयारी में है, जिसे चीनी बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है।
8जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा नोकिया 9, जानकारी हुई लीक
जीएफएक्सबेंच पर शाओमी के आगामी स्मार्टफोन को शाओमी जेसन नाम के साथ लिस्ट किया गया है। साइट का दावा है कि यह शाओमी के हालिया लॉन्च स्मार्टफोन मी 6 का ही दूसर वर्ज़न मी 6सी है। बेंचमार्किंग साइट पर यह फोन क्वालकॉम के ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 660 से लैस बताया गया है जो एंडरॉयड नुगट आधारित है।

इस फोन में 5.1-इंच की स्क्रीन बताई जा रही है। कंपनी द्वारा इस फोन को 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रिनो 501 जीपीयू भी शामिल होगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 4-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
यहां मिल रही है मोबाइल पर 65 फीसदी से भी ज्यदा की छूट, सैमसंग, एचटीसी और मोटो सहित कई ब्रांड शामिल
इस लीक में शाओमी मी 6सी की कोई फोटो सामनें नहीं आई है और न ही अभी तक कंपनी की ओर से इस डिवाईस की कोई जानकारी दी गई है। ऐसे में फोन की स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि शाओमी अपने तथाकथित आगामी स्मार्टफोन मी 6सी को मीड रेंज में ही बाजार में उतारेगी।
The post 6जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाला फोन लॉन्च करेगा शाओमी और दाम भी होगा कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post देखें शाओमी मी6 की एक झलक, इसके प्रीमियम लुक पर फिदा हो जाएंगे आप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी मी6 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है और वहां यह फोन सेल के लिए उपलब्ध भी हो चुका है। वहीं भारत में इस फोन को लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है कि लॉन्च होगा या नही। परंतु भारत में इस फोन को लॉन्च होने से पहले ही हम आपके लिए शाओमी मी6 की एक झलक लेकर आए हैं। इन फोटोज के माध्यम से आप फोन के लुक, स्टाइल और फीचर्स का अहसास कर सकते हैं।

डिजाइन के मामले में शाओमी मी6 अपने पुराने संस्करण मी5 से बहुत ज्यादा अलग नहीं है। फोन की बिल्ड क्वालिटी शानदार है और आपको प्रीमियमि क्वालिटीक अहसास कराने में सक्षम है।
एक्सक्लूसिव: भारत में नोकिया 6 लॉन्च होने से पहले देखें इस फोन की एक झलक

शाओमी मी6 इस बार फ्रंट और बैक देनों साइट से कर्व है। फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है और बैक पैनल भी काफी कर्व्ड बनायाा गया है। इससे फोन पकड़ने में काफी बेहतर अहसास कराता है।

इस फोन में 5.15-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन की स्क्रीन लेमिनेटेड है जो इसे स्क्रैच से बचाते हैं। फोन का डिसप्ले शानदार है।

फोन की बैक पैनल ग्लास का है। यह बहुत हद तक सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस8 की तरह दिखाई देता है।

शाओमी मी6 में होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह काफी फास्ट और सटीक है।

एप्पल आईफोन 7 प्लस की तरह शाओमी मी6 में भी 12-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है। डुअल कैमरे के साथ डुअल फ्लैश भी है। हालांकि फ्लैश काफी कोने में है जिससे कि फोटोग्राफी के दौरान उस पर उंगली आने का खतरा रहता है।
11 कारण क्यों आईफोन से बेहतर है सैमसंग गैलेक्सी एस8

फोन में कैमरे के साथ आपको पैनारोमा, टाइमर और मैनुअल कंट्रोल जैसे आॅप्शन मिलेंगे। फोन से ली गइ पिक्चर की क्वालिटी बेहतर मिली।

वहीं सेल्फी के लिए आपको 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा जो एचडी वीडियो रिकॉर्ड में भी सक्षम है।

डाट व चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी है। वहीं यह कंपनी का पहला फोन है जिसमें आपको 3.5—एमएम जैक नहीं मिलेगा। इमसें आपको यूएसबी टाइप सी में ही में कनेक्टर का उपयोग कर ईयरफोन कनेक्ट करना होगा।

शोओमी मी6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 2.5गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर दिया गया है। फिलहाल इसे सबसे ताकतवर चिपसेट में से एक कहा जा सकता है।
मी6 में 6जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है। यह फोन 128जीबी की मैमोरी के साथ में भी उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए शाओमी मी6 में 3,350 एमएएच की बैटरी दी गई है। फिलहाल बैटरी बैकअप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते।

फोन में सेल्स पैक के साथ यूएसबी, पावर एडॉप्टर के साथ रबर फिनिश बैक कवर भी मिलेगा। इसमें ईयरफोन नहीं है इसमें आपको यूएसबी टाइप सी कनेक्टर मिलेगा।
The post देखें शाओमी मी6 की एक झलक, इसके प्रीमियम लुक पर फिदा हो जाएंगे आप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6जीबी रैम वाला शाओमी मी6 19 अप्रैल को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लंबे समय तक टेक वर्ल्ड में चर्चा का विषय बना रहा शाओमी का आगामी स्मार्टफोन आखिरकार अब सामने आ ही गया है। कंपनी ने आॅफिशियल अनाउसमेंट कर दी है कि शाओमी मी 6 को आने वाली 19 अप्रैल को पहली बार पेश किया जाएगा। आगामी बुधवार को शाओमी मी6 चीनी बाजार में लॉन्च होगा, जिसके बाद विभिन्न तारीखों पर यह विश्व के अलग देशों में पेश किया जाएगा।
6जीबी नहीं वनप्लस 5 में होगा 8जीबी रैम
चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिये मी6 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। शाओमी ने बताया है कि 19 अप्रैल को मी6 का अनावरण बिजिंग में किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी फोन की कीमत तथा स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है, और इसके लिए 19 अप्रैल का इंतजार करना पड़ेगा।
203-day wait for you since our #Mi5s launch, 7 years for Mi. #Mi6 is a guaranteed performance beast. Can't wait to show you what's to come! pic.twitter.com/hPA60ec8QX
— Mi (@xiaomi) April 11, 2017
शाओमी मी6 को लेकर अब तक सामने आई स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। मी6 में जहां 5.1-इंच की स्क्रीन होगी वहीं मी6 प्लस में 5.7-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है।
इवोक सीरीज में माइक्रोमैक्स ने उतारे दो नए फोन, आज रात से फ्लिपकार्ट पर होंगे उपलब्ध
मी6 को 4जीबी तथा 6जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की चर्चा है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फोन भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 20 हजार रुपये के बजट में लॉन्च किया जा सकता है।
The post 6जीबी रैम वाला शाओमी मी6 19 अप्रैल को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लॉन्च से पहले जानिए शाओमी मी6 के बारे में सब कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन मी6 को लेकर पिछले दिनों ही कंपनी के सीईओ ली जून ने जानकारी दी थी कि शाओमी मी 6 को इसी माह पेश किया जाएगा। बेशकी इस फोन के लॉन्च की तारीख अभी पुख्ता नहीं है लेकिन अब तक इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में लगभग पूरी जानकारी उजागर हो गई है। अब तक फोन के कई लीक आ चुके हैं वहीं आज अब तक की सबसे बड़ी जानकारी आई है। तो चलिए लीक के माध्यम से मिली जानकरी के अनुसार बताते हैं कि कैसा होगा शाओमी का यह नया फ्लैगशिप फोन।
डिजाइन: शाओमी मी 6 को मैटल बॉडी में पेश किया गया था जबकि उसका एक स्पेशल एडिशन था जो सेरामिक बॉडी में उपलब्ध था। मी 6 के बारे में अब तक मिली जानकारी के अनुसार फोन को सेरेमिक बॉडी पर पेश किया जा सकता है जो आपको प्रीमियम लुक का अहसास कराएगा।
डिसप्ले: शाओमी मी 6 में 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.1-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है जो 2.5डी ग्लास से कर्व्ड होगी। यह स्क्रीन 5 फिंगर गेस्चर सपोर्ट करने में सक्षम होगी।

आॅपरेटिंग सिस्टम: इस फोन को कंपनी द्वारा एंडरॉयड 7.1 नुगट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही आपको मी यूआई का नया संस्करण भी देखने को मिल सकता है।
प्रोसेसर: अब तक मिली जानकारी के अनुसार शाओमी मी 6 को क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 परे पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ कोरयो प्रोसेसर होने की उम्मीद है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए मी6 में ऐड्रिनो 540 भी दिया जा सकता है।
6.4-इंच की बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन लॉन्च की तैयारी में है शाओमी
स्टोरेज: शाओमी मी6 को दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। एक मॉडल में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी हो सकती है जबकि दूसरे में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ आॅटो फोकस व एचडीआर तकनीक से लैस 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होगा। इसके साथ ही मी6 में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

कनेक्टिविटी: शाओमी मी 6 में ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस, एनएफसी जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे वहीं यूएसबी टाइप सी भी दिया जा सकता है। इसके अलावा दोहरे सिम के साथ 4जी एलटीई भी मिलेगा।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए इसमें क्विक चार्ज 4.0 तकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।
कीमत: शाओमी मी6 की कीमत की बात करें तो अनुमान अनुसार इसके 4जीबी/64जीबी वाले वेरिएंट को भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 18,900 रुपये तथा 6जीबी/128जीबी वेरिएंट को तकरीबन 25,199 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि यह 11 अप्रैल या 18 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है।
The post लॉन्च से पहले जानिए शाओमी मी6 के बारे में सब कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जल्द लॉन्च होगा शाओमी मी6, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लगातार चर्चा का विषय बने हुए शाओमी के आगामी स्मार्टफोन मी6 को लेकर कंपनी की ओर से जानकारी दे दी गई है कि कंपनी इसी माह अपने इस फ्लैगशिप फोन का लॉन्च करने वाली है। शाओमी की ओर आई इस आधिकारिक सूचना के बाद अब फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोन मध्यम बजट का एक दमदार स्मार्टफोन होगा।
आईफोन 8 के लिए एप्पल ने मांगी सैमसंग से मदद
शाओमी के सीईओ ली जून ने लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये यह घोषणा कर दी है कि इसी माह शाओमी मी 6 का पेश किया जाएगा। हालांकि लॉन्च की तारीख को लेकर ली जून ने कुछ नहीं कहा है परंतु अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 11 अप्रैल या 18 अप्रैल को लॉन्च होगा।

शाओमी मी6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार इसे सेरेमिक बॉडी के साथ 5.7-इंच की एलसीडी डिसप्ले पेश किया जा सकता है जो 2.5डी ग्लास से कवर होगी। मी6 को क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।
माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया 4जी वोएलटीई वाला स्मार्टफोन भारत 2, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
इसके अलावा शाओमी मी6 को 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है तथा फोटोग्राफी के लिए यह 12-मेगापिक्सल के डुअल सोनी आईएमएक्स362 रियर सेंसर तथा 8-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस हो सकता है। साथ ही पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
The post जल्द लॉन्च होगा शाओमी मी6, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6जीबी रैम और सोनी के डुअल कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है शाओमी मी6 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी6 लॉन्च करने वाली है। फोन की लॉन्च डेट हालांकि अब तक तय नहीं हुई है कि मी6 अप्रैल की किस तारीख को पेश किया जाएगा लेकिन इसके लॉन्च से पहले ही फोन की कुछ तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स सामनें आ गई है।
गिज़मोचाईना पर छपी ताजा रिपोर्ट में शाओमी मी6 के ब्लैक कलर वेरिएंट को बैक तथा फ्रंट पैनल से दिखाया गया है। फोन को नैरो बेज़ल पर दर्शाया गया है। इसके बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। हालांकि ये दोनों कैमरा सेंसर कितने मेगापिक्सल के होंगे यह कहना अभी मुश्किल है।

फोन के फ्रंट पैनल पर उपर की ओर जहां सेल्फी कैमरा दिया गया हैं वहीं नीचे की ओर होम बटन स्थित है। उम्मीद की जा सकती है कि मी6 के होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड होगा। इन तस्वीरों के अलावा फोन की कथित स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डाले तो यह फोन 5.7-इंच की फुलएचडी स्क्रीन से लैस है।
आईफोन की वजह से मरते-मरते बचा यूजर
लीक के अनुसार इसे 4जीबी व 6जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी की स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है जो स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करेगा। वहीं कैमरा आॅप्शन्स में यह 12-मेगापिक्सल के डुअल सोनी आईएमएक्स362 रियर सेंसर तथा 8-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस हो सकता है।
6जीबी रैम और 22-मेगापिक्सल डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है नोकिया
इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। उम्मीद है कि शाओमी अपने इस स्मार्टफोन को 2599 चीनी युआन की शुरूआती कीमत पर पेश करेगी, जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 24,500 रुपये होगी।
The post 6जीबी रैम और सोनी के डुअल कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है शाओमी मी6 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5.2-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा शाओमी मी 6 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी की फ्लैगशिप में लॉन्च होने वाले आगामी डिवाईस मी 6 को लेकर लगातार सामने आ रहे लीक्स के बीच आज इस फोन की डिसप्ले तथा प्रोसेसर के बारे में नई जानकारी सामने आई है। चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट पर एक टिपस्टर द्वारा फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है।
मोटो जी4 प्लस से सस्ता होगा मोटो जी5 प्लस
वेईबो पर छपी खबर के मुताबिक एक टिपस्टर ने दावा किया है कि शाओमी मी 6 5.2-इंच की फुलएचडी टीएफटी एलसीडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस लीक ने मी 6 के डुअल ऐज कर्व वाली ओएलईडी स्क्रीन पर लॉन्च होने वाली जानकारी को खारिज किया है।
शाओमी रेडमी नोट 4 और लेनोवो के6 पावर में जानें कौन है ताकतवर फोन
पहले आए लीक में जहां यह कहा गया था कि शाओमी मी 6 कंपनी के खुद के चिपसेट पाइनकॉन वी970 पर पेश किया जाएगा वहीं नए लीक में बताया गया है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 से लैस हो सकता है। हालांकि अभी इस डिवाइस को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है लिहाज़ा अब सामने आ रहे लीक्स को महज़ एक अफवाह माना जा रहा है।
The post 5.2-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा शाओमी मी 6 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post मी मिक्स की तरह सेरामिक बॉडी के साथ लॉन्च होगा शाओमी मी 6 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कुछ समय पहले ही खबर दी गई थी कि शाओमी मी 6 को तीन संस्कारणों में लॉन्च किया जा सकता है। एक मॉडल मीडियाटेक हेलिया एक्स30 चिपसेट पर आधारित हो सकता है इसमें आपको फ्लैट स्क्रीन देखने को मिलेगा। वहीं दूसरा मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर उपलब्ध होगा। जबकि तीसरा मॉडल भी क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर उपलब्ध होगा जिसमें डुअल कर्व डिसप्ले देखने को मिल सकता है।
वहीं आज शाओमी मी 6 के बारे में एक नई जानकारी सामने आई है। प्राप्त सूचना के अनुसार मी 6 का एक कीमती मॉडल पेश किया जा सकता है। इस माडल को कंपनी सेरामिक बॉडी के साथ पेश कर सकती है जैसा कि कंपनी ने मी मिक्स के साथ पेश किया है। वहीं इस मॉडल में आपको 6जीबी रैम मैमोरी देखने को मिलेगी। वहीं दोनों फ्लैट स्क्रीन वाले मॉडल में 4जीबी रैम मैमोरी हो सकती है।

प्राप्त सूचना के अनुसार शाओमी मी 6 के सभी मॉडल में 12-मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में सोनी का आइएमएक्स362 सेंसर का उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई है यह मॉडल एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया जा सकता है। इस मॉडल में आपको 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। शाओमी मी 6 को 128जीबी और 256जीबी मैमोरी के साथ पेश किया जा सकता है।
इंटेक्स ने उतारा कम कीमत का 4जी फोन
हालांकि पहले खबर दी गई थी कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है जबकि हाल के दिनों में खबर दी गई कि शाओमी मी 6 पहला फोन होगा जो स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। शाओमी मी 6 को फरवरी में ही प्रदर्शित किया जा सकता है।
The post मी मिक्स की तरह सेरामिक बॉडी के साथ लॉन्च होगा शाओमी मी 6 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>