Xiaomi mi 6c | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Nov 2017 12:20:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जल्द लॉन्च होगा शाओमी मी 6सी, शाओमी के अपने चिपसेट से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-6c-leak-in-hindi/ Mon, 06 Nov 2017 12:20:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13439 चीन की एप्पल कही जाने वाली टेक कंपनी शाओमी ने इसी साल अपना बेज़ल लेस फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी6 लॉन्च किया था। शाओमी का यह फोन डिजाईन में भी बेहद आर्कषक था और इसकी स्पेसिफिकेशन्स की दमदार थी। वहीं अब जानकारी सामनें आई है कि शाओमी मी6 का एक और वर्ज़न मी 6सी के रूप में […]

The post जल्द लॉन्च होगा शाओमी मी 6सी, शाओमी के अपने चिपसेट से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की एप्पल कही जाने वाली टेक कंपनी शाओमी ने इसी साल अपना बेज़ल लेस फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी6 लॉन्च किया था। शाओमी का यह फोन डिजाईन में भी बेहद आर्कषक था और इसकी स्पेसिफिकेशन्स की दमदार थी। वहीं अब जानकारी सामनें आई है कि शाओमी मी6 का एक और वर्ज़न मी 6सी के रूप में सामनें ला रही है और यह शाओमी के ही चिपसेट से लैस होगा।

मायड्रायवर्स की रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि शाओमी अपने हिट स्मार्टफोन मी6 के अन्य वर्ज़न मी 6सी पर कार्य कर रही है और इसे जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि यह फोन शाओमी के अपने खुद के चिपसेट पर पेश किया जाएगा। शाओमी ने इसी साली सर्ज एस1 नाम के साथ अपना चिपसेट पेश किया था जो मी 5सी स्मार्टफोन में देखने ​को मिला था।

xiaomi-mi-6

रिपोर्ट के अनुसार जिस तरह मी 5सी में सर्ज एस1 दिया गया था। उसी तरह शाओमी मी 6सी में भी शाओमी का लेटेस्ट चिपसेट सर्ज एस2 देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि इस साल के तीसरे क्वॉटर में शाओमी ने बड़ी तादाद में कंपनी के चिपसेट सर्ज एस2 का निर्माण किया है और ये चिपसेट शाओमी मी 6सी में देखने को मिलेंगे।

गौरतलब है कि सर्ज एस2 10एनएम चिपसेट होगा तथा यही चिपसेट फिलहाल क्वालकॉल के सबसे दमदार चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 में देखने को मिलता है। वहीं शाओमी मी 6सी में फुल स्क्रीन डिसप्ले देखने को मिलेगी तथा इसके बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा दिए जाएंगे। फिंगरप्रिंट सेंसर भी फोन के बैक पैनल पर होगा तथा इसके भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 26,400 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

The post जल्द लॉन्च होगा शाओमी मी 6सी, शाओमी के अपने चिपसेट से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाला फोन लॉन्च करेगा शाओमी और दाम भी होगा कम https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-6c-will-support-6gb-ram-and-64gb-memory-in-hindi/ Tue, 30 May 2017 05:33:48 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8014 अपनी स्पेसिफिकेशन्स के चलते कुछ ही समय में शाओमी मी 6 टेक बाजार में छा चुका है। वहीं अब कंपनी फोन की सफलता के बाद इसका एक और वर्ज़न मी 6सी पेश करने की तैयारी में है।

The post 6जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाला फोन लॉन्च करेगा शाओमी और दाम भी होगा कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह ही चीनी कंपनी शाओमी ने अपना दमदार स्मार्टफोन मी 6 पेश किया था। अपनी स्पेसिफिकेशन्स के चलते कुछ ही समय में यह फोन टेक बाजार में छा चुका है। वहीं अब कंपनी शाओमी मी 6 की सफलता के बाद इसका एक और वर्ज़न मी 6सी पेश करने की तैयारी में है, जिसे चीनी बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है।

8जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा नोकिया 9, जानकारी हुई लीक

जीएफएक्सबेंच पर शाओमी के आगामी स्मार्टफोन को शाओमी जेसन नाम के साथ लिस्ट किया गया है। साइट का दावा है कि यह शाओमी के हालिया लॉन्च स्मार्टफोन मी 6 का ही दूसर वर्ज़न मी 6सी है। बेंचमार्किंग साइट पर यह फोन क्वालकॉम के ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 660 से लैस बताया गया है जो एंडरॉयड नुगट आधारित है।

xiaomi-mi-6c-benchmark

इस फोन में 5.1-इंच की स्क्रीन बताई जा रही है। कंपनी द्वारा इस फोन को 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐ​ड्रिनो 501 जीपीयू भी शा​मिल होगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 4-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

यहां मिल रही है मोबाइल पर 65 फीसदी से भी ज्यदा की छूट, सैमसंग, एचटीसी और मोटो सहित कई ब्रांड शामिल

इस लीक में शाओमी मी 6सी की कोई फोटो सामनें नहीं आई है और न ही अभी तक कंपनी की ओर से इस डिवाईस की कोई जानकारी दी गई है। ऐसे में फोन की स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि शाओमी अपने तथाकथित आगामी स्मार्टफोन मी 6सी को मीड रेंज में ही बाजार में उतारेगी।

The post 6जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाला फोन लॉन्च करेगा शाओमी और दाम भी होगा कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>