Xiaomi Mi 7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 22 May 2018 07:39:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी का सबसे ताकतवर स्मार्टफोन मी 8 31 मई को होगा लॉन्च, क्या एप्पल-सैमसंग पड़ जाएंगे फीके ? https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-special-anniversary-edition-mi-8-to-launch-on-31-may-in-hindi/ Tue, 22 May 2018 07:39:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19931 शाओमी ने जानकारी दी है कि कंपनी का आगामी फ्लैगशिप फोन 31 मई को आॅफिशियल किया जाएगा।

The post शाओमी का सबसे ताकतवर स्मार्टफोन मी 8 31 मई को होगा लॉन्च, क्या एप्पल-सैमसंग पड़ जाएंगे फीके ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी को लेकर काफी समय से खबर आ रही थी कि कंपनी इस साल अपनी 8वीं सालगिरह मनाते हुए एक एनिर्वसरी स्पेशल स्मार्टफोन पेश करेगी जो मी 8 होगा। तमाम चर्चाओं पर विराम लगाते हुए आज शाओमी ने स्वयं इस फोन से पर्दा उठा दिया है। शाओमी ने बता दिया है कि कंपनी इसी माह अपना नया स्मार्टफोन मी 8 टेक जगत के सामनें पेश कर देगी। शाओमी ने जानकारी दी है कि कंपनी का आगामी फ्लैगशिप फोन 31 मई को आॅफिशियल किया जाएगा।

शाओमी मी 8 की जानकारी देते हुए चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट की गई है जिसमें लॉन्च डेट का खुलासा किया गया है। शाओमी मी 8 चीन के शेंझहेन शहर में आयोजित होने वाले ईवेंट के माध्यम के टेक जगत में कदम रखेगा। गौरतलब है कि मी 8 जहां कंपनी का एनिर्वसरी स्पेशल स्मार्टफोन होगा वहीं इसके साथ ही शाओमी 31 मई को एक और नया स्मार्टफोन मी 7 तथा कंपनी का नेक्स्ट स्मार्ट बैंड मी बैंड 3 भी अनाउंस कर सकती है।

xiaomi-mi-8

शाओमी मी 8 की बात करें तो अब तक सामनें आए लीक्स के अनुसार मी 8 शाओमी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 3डी फेशिअल रेक्ग्नेशन तकनीक से लैस होगा। इस फोन को 6.01-इंच की ओएलईडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है जिसके नीचे अदृश्य फिंगरप्रिंट स्केनर होगा। कंपनी की ओर से इस फोन में 8जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है तथा इसमें 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी।

शाओमी सीईओ ने दी जानकारी, जुलाई में लॉन्च होगा मी मैक्स 3

लीक के अनुसार यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है तथा सेल्फी के लिए इसमें 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल शाओमी मी 8 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 31 मई का इंतजार किया जा रहा है।a

The post शाओमी का सबसे ताकतवर स्मार्टफोन मी 8 31 मई को होगा लॉन्च, क्या एप्पल-सैमसंग पड़ जाएंगे फीके ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मना रही है अपनी 8वीं सालगिरह, लॉन्च करेगी एनिर्वसरी स्पेशल स्मार्टफोन मी 8, एप्पल-सैमसंग को मिलेगी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-celebrating-8th-anniversary-special-anniversary-edition-smartphone-mi-8-in-hindi/ Fri, 18 May 2018 06:26:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19868 शाओमी की ओर से एक ईमेज शेयर की गई है ​जिसमें बड़ा सा '8' लिखा गया है।

The post शाओमी मना रही है अपनी 8वीं सालगिरह, लॉन्च करेगी एनिर्वसरी स्पेशल स्मार्टफोन मी 8, एप्पल-सैमसंग को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी कंपनी टेक बाजार में इस तेजी से आगे बढ़ी है कि कुछ ही सालों में ​दिग्गज कंपनियों तक को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय मोबाईल बाजार में कई सालों तक राज करने वाली सैमसंग के ताज को भी शाओमी ने हिलाकर रख दिया है। शाओमी को अस्तित्व में आए 8 साल हो गए हैं और इन 8 सालों में कंपनी ने न सिर्फ इंडियन स्मार्टफोन बाजार में अपना राज कायम कर लिया है बल्कि अंर्तराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी से वृ​द्धि की है। अपनी 8वीं सालगिरह को शाओमी खास तरीके से मनाना चाहती है, और इस मौके पर शाओमी अपना स्पेशल स्मार्टफोन पेश करने वाली है।

शाओमी के इस 8वीं सालगिरह वाले स्मार्टफोन को लेकर अब तक तो सिर्फ लीक्स और गॉसिप ही सामनें आ रहे थे लेकिन अब शाओमी के इस एनिर्वसरी स्पेशल स्मार्टफोन की आॅफिशियल टीज़र ईमेज भी सामनें आ गई है। शाओमी ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के ​जरिये एनिर्वसरी स्पेशल स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। शाओमी की ओर से एक ईमेज शेयर की गई है ​जिसमें बड़ा सा ‘8’ लिखा गया है। शाओमी के इस ईमेज़ से साफ हो गया है कि कंपनी अपनी 8वीं सालगिरह स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन पेश करेगी।

xiaomi-mi-8-1

शाओमी की 8वीं एनिर्वसरी वाले स्मार्टफोन की बात करें तो सामनें आई ईमेज़ से पता चला है कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा। इस फोन में अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा तथा साथ ही यह फोन 3डी फेस स्कैनिंग फीचर से भी लैस होगा। शाओमी की ओर से हालांकि कंपनी के एनिर्वसरी स्पेशल स्मार्टफोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन मी 8 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा, वहीं कुछ लीक्स में एनिर्वसरी स्पेशल एडिशन को मी 7 प्लस नाम के साथ लॉन्च किए जाने की बात भी सामनें आ रही है।

शाओमी ई6 हुआ बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, 3जीबी के रैम साथ स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर करेगा रन

गौरतलब है कि आने वाली 23 मई को शाओमी चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी ईवेंट में कंपनी अपने एनिर्वसरी स्पेशल स्मार्टफोन को पेश करेगी। 23 मई को चीनी बाजार में पेश किए जाने के बाद यह स्मार्टफोन 27 मई से वहां प्री-आॅर्डर के लिए उपलब्ध हो जाएगा। चर्चा है कि इस फोन के साथ ही शाओमी मी बैंड 3 भी पेश करने वाली है और एनिर्वसरी सेलिब्रेट करते हुए कंपनी कुछ लकी यूजर्स को 100 मी 8 फोन की गिफ्ट करेगी।

The post शाओमी मना रही है अपनी 8वीं सालगिरह, लॉन्च करेगी एनिर्वसरी स्पेशल स्मार्टफोन मी 8, एप्पल-सैमसंग को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मना रही है अपनी 8वीं सालगिरह, इसी माह पेश करेगी 6.01-इंच ओएलईडी डिसप्ले और 8जीबी रैम वाला ‘स्पेशल’ स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-8th-anniversary-special-smartphone-mi-7-plus-along-with-mi-7-mi-band-3-might-launch-on-23-may-in-hindi/ Fri, 11 May 2018 10:52:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19713 अंदाजा है कि 23 मई को चीन में होने वाले शाओमी के ईवेंट में कंपनी 3 नए डिवाईस से पर्दा उठा सकती है।

The post शाओमी मना रही है अपनी 8वीं सालगिरह, इसी माह पेश करेगी 6.01-इंच ओएलईडी डिसप्ले और 8जीबी रैम वाला ‘स्पेशल’ स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल एप्पल ने आईफोन की दसवीं सालगिरह मनाई थी। इस एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करते हुए कंपनी ने आईफोन 10 लॉन्च किया था जिसने पूरे टेक जगत में नॉच डिसप्ले का ट्रेंड शुरू कर दिया है। वहीं अब इस साल चीन की एप्पल कही जाने वाली टेक कंपनी शाओमी भी अपनी 8वीं सालगिरह मना रही है। एप्पल के बाद अब शाओमी भी अपनी इस एनिवर्सरी को नए ‘स्पेशल’ एडिशन के साथ सेलिब्रेट करने वाली है। खबर मिली है कि इसी माह शाओमी तीन नए डिवाईस टेक बाजार में पेश करने वाली है। इनमें मी बैंड 3, मी 7 स्मार्टफोन और एक एनिवर्सरी स्पेशल स्मार्टफोन शामिल होगा।

शाओमी को लेकर सामनें आई यह रिपोर्ट चीनी वेबसाइट मायड्रायवर ने पब्लिश की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी मई महीने के अंत तक अपना स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन पेश कर देगी जो कंपनी की आठवीं सालगिरह के उपलक्ष में लाया जा रहा है। अंदाजा लगाया गया है कि आने वाली 23 मई को शाओमी चीन में एक ईवेंट का करने जा रही है और इसी ईवेंट में मंच से कंपनी अपना यह स्पेशल एडिशन लॉन्च कर सकती है।

Xiaomi mi 7-1

गौरतलब है कि 23 मई को शाओमी मी 7 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने के भी कई लीक्स सामनें आ चुके है। ऐसे में सकता है इसी दिन शाओमी मी 7 स्मार्टफोन और मी बैंड 3 भी पेश कर दे। रिपोर्ट के अनुसार शाओमी के इस एनिवर्सरी स्पेशल फोन को मी 7 प्लस के नाम से भी बाजार में उतारा जा सकता है। यह फोन बेहद ही खास होगा और शाओमी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 3डी फेशिअल रेक्ग्नेशन तकनीक से लैस होगा।

बड़ी खबर ! बैन हो सकते है शाओमी के 8 स्मार्टफोन, रेडमी नोट 5 सीरीज़ और मी मिक्स जैसे हिट फोन इस लिस्ट में शामिल

शाओमी मी 7 प्लस को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन में 6.01-इंच की ओएलईडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है जिसके नीचे अदृश्य फिंगरप्रिंट स्केनर होगा। कंपनी की ओर से इस फोन में 8जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है जिसके साथ यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा। बहरहाल इस स्पेशल एनिवर्सरी स्मार्टफोन पर शाओमी ने अभी तक चुप्पी साधी हुई है, लिहाजा फिलहाल कंपनी की किसी घोषणा और 23 मई का इंतजार किया जा रहा है।

The post शाओमी मना रही है अपनी 8वीं सालगिरह, इसी माह पेश करेगी 6.01-इंच ओएलईडी डिसप्ले और 8जीबी रैम वाला ‘स्पेशल’ स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी 7 का 6जीबी रैम वेरिएंट आया सामनें, लॉन्च से पहले ही तस्वीर हुई वायरल https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-7-6gb-ram-live-photos-features-specifications-in-hindi/ Wed, 09 May 2018 11:27:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19650 फोटोज़ में शाओमी मी 7 के दो मॉडल दिखाए गए हैं।

The post शाओमी मी 7 का 6जीबी रैम वेरिएंट आया सामनें, लॉन्च से पहले ही तस्वीर हुई वायरल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही शाओमी के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 7 को लेकर खबर सामनें आई थी कि कंपनी इस स्मार्टफोन को आने वाली 23 मई के दिन अपने होम बाजार यानि चीन में लॉन्च करेगी। कंपनी की ओर से हालांकि मी 7 के डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन लॉन्च से पहले ही आज शाओमी मी 7 की कुछ लाईव फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इस फोटोज़ के सामनें आने से न सिर्फ शाओमी के इस शानदार फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है बल्कि मी 7 की स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिली है।

शाओमी मी 7 की इन लाईव फोटोज़ को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट किया गया है। फोटोज़ में शाओमी मी 7 के दो मॉडल दिखाए गए हैं जिनके ​साईज़ में अंतर है। फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल आकार का डुअल रियर कैमर नज़र आ रहा है जो बाईं ओर स्थित है, वहीं ​फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। मी 7 का फ्रंट पैनल भी एप्पल आईफोन 10 की तरह बेजल लेस है तथा उपर की ओर चौड़ी नॉच दी गई है। फोटो से पता चला है कि शाओमी मी 7 का रियर पैनल कर्व्ड होगा कोने राउंड किनारें होंगे।

Xiaomi Mi 7

इनमें से एक फोटो में शाओमी मी 7 का सेटिंग मैन्यू भी ओपेन करके दिखाया गया है, जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स चीनी भाषा में लिखी है। इस सेटिंग में बताया गया है कि यह फोन शाओमी के मीयूआई 9.8.5.2 पर आधारित होगा तथा फोन में एंडरॉयड 8.1 ओरियो दिया गया है। फोटो में दिखाया गया मी 7 का वेरिएंट 6जीबी रैम मैमोरी से लैस है ​तथा इसकी इंटरनल स्टोरेज 128जीबी की है। शाओमी मी 7 का यह वेरिएंट 2.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस किया गया है।

Xiaomi mi 7-2

शाओमी मी 7 के कुछ लीक्स की बात करें तो कंपनी इस फोन के एक वेरिएंट को 8जीबी रैम पर पेश करेगी और इस वेरिएंट में 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। लीक के मुताबिक फोन को 6.01-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन में फोन में 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है तथा सेल्फी के लिए इसमें 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल शाओमी मी 7 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की आधिकारिक जानकारी तथा फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post शाओमी मी 7 का 6जीबी रैम वेरिएंट आया सामनें, लॉन्च से पहले ही तस्वीर हुई वायरल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
23 मई को लॉन्च हो रहा है शाओमी मी7, जानें इस फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-7-to-launch-on-23-may-with-notch-display-features-specifications-in-hindi/ Mon, 30 Apr 2018 11:11:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19420 यह फोन भी एप्पल आईफोन 10 की तरह बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर बना होगा

The post 23 मई को लॉन्च हो रहा है शाओमी मी7, जानें इस फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

तकरीबन चार महीने हो गए हैं शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 7 को लेकर लगातार खबरें व लीक्स सामनें आते रहें हैं। इस दरम्यान शाओमी ने सस्ते से लेकर महंगे बजट के कई फोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में उतार दिए हैं, लेकिन मी 7 का पर्दा नहीं उठा है। लेकिन अब लगता है​ कि जल्द ही शाओमी फैन्स का यह इंतजार खत्म होने वाला है। इंटरनेट पर एक पोस्ट वायरल हो गई है जिसमें शाओमी मी 7 के लॉन्च का जानकारी दी गई है। इस पोस्ट के मुताबिक मई महीने की 23 तारीख को शाओमी अपने हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस मी 7 को टेक जगत के सामनें पेश कर देगी।

शाओमी मी 7 के लॉन्च की यह जानकारी चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर की गई है। इस पोस्ट में इस टीज़र ईमेज़ को दिखाया गया है जिसमें शाओमी लोगो वाली एक फोटो है और इस फोटो पर बड़ा सा ‘7’ लिखा गया है। इस फोटो में 23 मई की तारीख का भी जिक्र किया गया है। इस ईमेज़ से पता चला है कि शाओमी मी 7 को 23 मई को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर लॉन्च किया जाएगा।

xiaomi-mi-7-fet

शाओमी की ओर से हालांकि मी 7 को लेकर अभी कोई आॅफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने फोन को लॉन्च की कोई सूचना नहीं दी है और न ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठाया है। लिहाजा 23 मई को मी 7 की लॉन्च डेट को पुख्ता अभी नहीं कहा जा सकता। लगे हाथ आपको बता दें कि टेक वर्ल्ड में चर्चा है​ कि शाओमी मी 7 के साथ ही मी 7 प्लस भी कंपनी द्वारा लॉन्च किया जा सकता है।

शाओमी फैन्स को झटका ! रेडमी नोट 5 प्रो हुआ 1,000 रुपये मंहगा, मी एलईडी टीवी 4 (55) का दाम भी 5,000 रुपये बढ़ा

वहीं शाओमी मी 7 को लेकर अब तक सामनें आए लीक्स के मुताबिक यह फोन भी एप्पल आईफोन 10 की तरह बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर बना होगा तथा इसे 6.01-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन में 6जीबी की रैम व 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस होगा।

शाओमी रेडमी एस2 की लाइव इमेज लीक, यही है शाओमी का सस्ता डुअल कैमरे वाला फोन

फोन में 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है तथा सेल्फी के लिए इसमें 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल शाओमी मी 7 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की आधिकारिक जानकारी तथा फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post 23 मई को लॉन्च हो रहा है शाओमी मी7, जानें इस फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आईफोन 10 की तरह फेस आईडी तकनीक से लैस होगा शाओमी मी 7, 8जीबी रैम पर होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-7-with-face-id-feature-like-apple-iphone-x-in-hindi/ Fri, 29 Dec 2017 07:27:30 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15371 शाओमी मी 7 एप्पल आईफोन 10 की ही तरह 3डी फेस सेंसिंग तकनीक पर काम करेगा।

The post आईफोन 10 की तरह फेस आईडी तकनीक से लैस होगा शाओमी मी 7, 8जीबी रैम पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एप्पल ने अपना सबसे एडवांस स्मार्टफोन आईफोन 10 पेश किया है। यह फोन अपनी ​कीमत के साथ ही फुलव्यू डिसप्ले और फेस अनलॉक आईडी फीचर के लिए भी काफी प्रसिद्ध हुआ है। आईफोन 10 के फेस आईडी फीचर को लेकर हालांकि मिक्स्ड रिव्यू सामनें आए हैं लेकिन यह फीचर इस फोन के खास प्वाईंट्स में से एक है। वहीं अब खबर सामनें आ रही है कि एप्पल आईफोन 10 के बाद चीन का एप्पल कही जाने वाली टेक कंपनी शाओमी भी अपने आगामी स्मार्टफोन में फेस आईडी फीचर लाने वाली है, और यह स्मार्टफोन होगा ‘मी 7’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाओमी मी 7 फेस रिकग्निशन तकनीक से लैस होगा। कहा जा रहा है कि यह फोन भी एप्पल आईफोन 10 की ही तरह 3डी फेस सेंसिंग तकनीक पर काम करेगा। लीक के अनुसार शाओमी मी 7 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.01-इंच की फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया जाएगा और फोन का फ्रंट कैमरा फेसआई तकनीक से लैस होगा।

apple-iphone-x

वहीं दूसरी ओर कुछ लीक्स में यह बात भी सामनें आई है कि शाओमी मी 7 में ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। यह फिंगरप्रिंट सेंसर फोन की डिसप्ले के नीचे होगा जो फिजिकली दिखाई नहीं देगा। शाओमी मी 7 की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा।

मोटोरोला स्मार्टफोन को मिला एंडरॉयड 8.0 ओरियो अपडेट, जानें कैसे करें अपने फोन में इंस्टाल

कंपनी की ओर से शाओमी मी 7 को 6जीबी रैम और 8जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इस फोन की बॉडी ग्लास व सेरॉमिक में दी जा सकती है तथा फोन की शुरूआती कीमत तकरीबन 30,000 रुपये होगी।

The post आईफोन 10 की तरह फेस आईडी तकनीक से लैस होगा शाओमी मी 7, 8जीबी रैम पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस होगा शाओमी का दमदार फोन मी 7, 2018 में आएगा भारत https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-7-will-support-qualcomm-snapdragon-845-chipset-in-hindi/ Wed, 06 Dec 2017 07:25:48 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14489 91मोबाईल्स को शाओमी को-फाउंडर लेई युन ने कहा है कि साल 2018 में शाओमी कई नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी

The post स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस होगा शाओमी का दमदार फोन मी 7, 2018 में आएगा भारत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चिपसेट प्रोसेसर की दुनिया में क्वालकॉम का नाम सबसे उपर आता है। लो बजट स्मार्टफोन से लेकर हाईएंड डिवाईसेज़ भी क्वालकॉम चिपसेट से लैस होते हैं। वहीं अब क्वालकॉम द्वारा आयोजित टेक सम्मिट में कंपनी ने अपने नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 की घोषणा कर दी है। कंपनी की ओर से साफ कर दिया गया है कि यह चिपसेट हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए ही बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर इस चिपसेट के लॉन्च होने के साथ ही चीन की दिग्गज़ कंपनी शाओमी ने भी यह घोषणा कर दी है कि कंपनी का आगामी स्मार्टफोन मी 7 स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ ही लॉन्च किया जाएगा।

क्वालकॉम का यह नया दमदार चिपसेट किस किसी फोन में देखने को मिलेगा इस बारें में कपंनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन शाओमी ने मी 7 में स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट होने की बात साफ कर दी है। 91मोबाईल्स से हुई बातचीत में शाओमी के को-फाउंडर लेई युन ने कहा है कि साल 2018 में शाओमी कई नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

xiaomi-mi-7-qualcomm-snapdragon-845

वहीं दूसरी ओर लीक्स के अनुसार शाओमी मी 7 5.8-इंच की एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जाएगा जो 18:9 का आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट करेगी। यह फोन एआई फीचर से लैस होगा तथा मीयूआई आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस फोन को 6जीबी और 8जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप और 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

डुअल कैमरा और बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 7एक्स, जानें फीचर्स स्पेसिफिकेशन और कीमत

शाओमी मी 7 में 3,950एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। बहरहाल कंपनी की ओर से मी 7 की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इतना माना जा रहा है कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर लॉन्च होने वाले सैमसंग या एलजी के स्मार्टफोन्स की अपेक्षा शाओमी मी 7 कम कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

The post स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस होगा शाओमी का दमदार फोन मी 7, 2018 में आएगा भारत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>