Xiaomi Mi 8 Lite | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 19 Sep 2018 07:59:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी मी8 लाइट लॉन्च, इसमें है नॉच डिसप्ले, डुअल कैमरा, 24एमपी कैमरा और 128जीबी मैमोरी https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi8-lite-launched-price-specification-and-features-in-hindi/ Wed, 19 Sep 2018 07:59:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22884 शाओमी मी8 लाइट को डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया है। फोन में एक सेंसर 12-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा सेंसर 5-मेगापिक्सल का।

The post शाओमी मी8 लाइट लॉन्च, इसमें है नॉच डिसप्ले, डुअल कैमरा, 24एमपी कैमरा और 128जीबी मैमोरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रमुख मोबाइल फोन निर्माता कंपनी शाओमी ने आज मी8 सीरीज में एक नए फोन को लॉन्च किया है। हालांकि पहले खबर थी कि इसे शाओमी मी8 यूथ के नाम से लॉन्च किया जाएगा लेकिन कंपनी ने इसे मी8 लाइट का नाम दिया है। इस फोन के कुछ फोटोग्राफ कंपनी ने पहले ही शेयर किए थे और आज नए कलर वेरियंट सहित फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा कर दिया गया। शाओमी मी8 लाइट को चीन में लॉन्च किया गया है।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी मी8 लाइट को कपंनी ने ग्लास बॉडी डिजाइन में पेश किया जो ग्रेडियन कलर में उपलब्ध है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इस फोन को आज के नए नॉच ट्रेंड के साथ पेश किया गया है। नॉच पर सेल्फी कैमरा, सेंसर्स और ईयरपीस देखने को मिलेंगे। कंपनी ने इसे 6.26-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ पेश किया है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 x 2280 पिक्सल है। फोन में 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाले 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस और गैलेक्सी जे4 प्लस हुआ आॅफिशियल, डुअल कैमरे के साथ 6-इंच की इनफिनिटी डिसप्ले से होगा लैस
शाओमी मी8 लाइट प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
शाओमी मी8 लाइट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन तीन मैमोरी वेरियंट में उपलब्ध होगा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी, 6जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी। सभी वेरियंट के साथ मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। सिर्फ 5,999 रुपये में मिलेगा शाओमी रेडमी 6ए, जानें कब, कैसे और कहां से खरीदें

फोटोग्राफी की बात की जाए तो यह फोन काफी बेहतर है। कंपनी ने इसे डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया है। फोन में एक सेंसर 12-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा सेंसर 5-मेगापिक्सल का। सेल्फी के लिए कंपनी ने इसे 24.8-मेगापिक्सल कैमरे से लैस किया है।

यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर आधारित है और फोन में आपको मीयूआई का लेयर देखने को मिलेगा। शाओमी मी8 लाइट में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनों स्लॉट में आप 4जी का लाभ ले सकते हैं। वोएलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ यूएसबी टाइप—सी, जीपीएस और ग्लोनैस जैस आॅप्शन भी हैं। सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है जो बैक पैनल में उपलब्ध है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,350 एमएमएच की बैटरी दी गई है।

चीन में शाओमी मी8 लाइट की शुरुआती कीमत 1,399 युआन है जो कि भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 14,800 रुपये है। यह फोन ब्लैक, ब्लू—वॉयलेट ग्रेडियनट, और पर्पल—गोल्ड ग्रेडियंट सहित तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।

The post शाओमी मी8 लाइट लॉन्च, इसमें है नॉच डिसप्ले, डुअल कैमरा, 24एमपी कैमरा और 128जीबी मैमोरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>