Xiaomi Mi 8 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 11 Sep 2018 07:58:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी मी 8 यूथ 19 सितंबर को होगा लॉन्च, इन स्पेसिफिकेशन्स से हो सकता है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-8-youth-to-launch-on-19-september-specification-in-hindi/ Tue, 11 Sep 2018 07:58:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22621 शाओमी ने मी 8 यूथ को लेकर मीडिया इन्वाईट सार्वजनिक कर दिए हैं

The post शाओमी मी 8 यूथ 19 सितंबर को होगा लॉन्च, इन स्पेसिफिकेशन्स से हो सकता है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी के आगामी डिवाईस मी 8 यूथ को लेकर कुछ दिनों पहले ही एक लीक सामनें आया था जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया गया था। मी 8 यूथ को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर ​देखा गया था जिसके बाद फोन के जल्द लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं आज शाओमी ने अपने इस फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। शाओमी ने आॅफिशियल कर दिया है कि मी 8 यूथ स्मार्टफोन आने वाली 19 सितंबर को टेक जगत के सामनें पेश कर दिया जाएगा।

मी 8 यूथ को शाओमी अपनी आठवीं सालगिरह पर पेश किए गए मी 8, मी 8एसई और मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन की श्रेणी में ही ला रही है। शाओमी चाइना ने मी 8 यूथ को लेकर मीडिया इन्वाईट सार्वजनिक कर दिए हैं और बता दिया है कि यह फोन 19 सितंबर को चीन में लॉन्च कर दिया जाएगा। मी 8 यूथ की कीमत क्या होगी तथा यह चीनी बाजार में कब से सेल के लिए उपलब्ध होने वाला इसके लिए 19 सितंबर का ही इंतजार करना होगा।

xioami-mi-8-youth-invite

शाओमी मी 8 यूथ को लेकर सामनें आए लीक्स के अनुसार मी 8 यूथ दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इस लीक के अनुसार मी 8 यूथ में 1080 x 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.28-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी जाएगी। फोन की डिसप्ले के उपर भी मी 8 के दूसरे वर्ज़न की ही तरह नॉच मौजूद होगी। लीक में बताया गया है कि यह फोन मी 8 एसई की तरह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा।

शाओमी रेडमी नोट 6 और रेडमी 6 प्लस की फर्स्ट लुक लीक, नॉच डिसप्ले के साथ होगा डुअल फ्रंट कैमरा

मी 8 यूथ को लेकर सामनें आए लीक के मुताबिक शाओमी इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश करेगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले आए लीक में मी 8 यूथ को 4जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि शायद शाओमी मी 8 यूथ को दो रैम वेरिएंट में लॉन्च कर दे। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मी 8 यूथ के बैक पैनल पर डुअल​ रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें एक सेंसर 12-मेगापिक्सल का होगा जब्कि दूसरा 5-मेगापिक्सल का हो सकता है।

जियोफोन पर व्हाट्सऐप हुआ शुरू, अभी करें अपने फोन में इंस्टाल, जानें कैसे

इसी तरह मी 8 यूथ को लीक में 24-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस बताया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए मी 8 यूथ में 3500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 19 सितंबर का इंतजार किया जा रहा है।​गौरतलब है कि अक्टूबर महीने में शाओमी अपना आगामी फ्लैगशिप फोन मी मिक्स 3 भी लॉन्च करने वाली है।

The post शाओमी मी 8 यूथ 19 सितंबर को होगा लॉन्च, इन स्पेसिफिकेशन्स से हो सकता है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी 8 यूथ आया सामनें, फोन में है 6जीबी रैम और 6.26-इंच की नॉच डिसप्ले https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-8-youth-specification-leak-with-6gb-ram-in-hindi/ Fri, 07 Sep 2018 11:15:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22563 एक लीक में शाओमी मी 8 यूथ की स्पेसिफिकेशन्स सामनें आई है।

The post शाओमी मी 8 यूथ आया सामनें, फोन में है 6जीबी रैम और 6.26-इंच की नॉच डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने अपनी आठवीं सालगिरह सेलिब्रेट करते हुए अपनी मी सीरीज़ में तीन नए पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। शाओमी की ओर से मी 8, मी 8एसई और मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन पेश किए गए थे। पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही है कि शाओमी अपनी मी 8 सीरीज़ को और भी बढ़ाने वाली है और इसमें मी 8 यूथ स्मार्टफोन भी पेश करेगी। शाओमी ने हालांकि अभी तक मी 8 यूथ को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है ले​किन एक लीक में शाओमी मी 8 यूथ की स्पेसिफिकेशन्स सामनें आई है।

शाओमी मी 8 यूथ को दरअसल चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर देखा गया है। वेईबो ने अनुसार ​कथित मी 8 यूथ मी 8 का छोटा वर्ज़न होगा जो दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इस लीक के अनुसार मी 8 यूथ में 1080 x 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.26-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी जाएगी। फोन की डिसप्ले के उपर भी मी 8 के दूसरे वर्ज़न की ही तरह नॉच मौजूद होगी। लीक में बताया गया है कि यह फोन मी 8 एसई की तरह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा।

xiaomi-mi-8x-white

मी 8 यूथ को लेकर सामनें आए ताजा लीक के मुताबिक शाओमी इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश करेगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले आए लीक में मी 8 यूथ को 4जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि शायद शाओमी मी 8 यूथ को दो रैम वेरिएंट में लॉन्च कर दे। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मी 8 यूथ के बैक पैनल पर डुअल​ रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें एक सेंसर 12-मेगापिक्सल का होगा।

4जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नॉच डिसप्ले वाला मोटोरोला पी30 प्ले

इसी तरह मी 8 यूथ को लीक में 24-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस बताया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए मी 8 यूथ में 3350एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। जैसा कि हमनें पहले ही बताया शाओमी की ओर से अभी तक मी 8 यूथ को लेकर कोई भी सूचना नहीं दी गई है ऐसे में सामनें आई स्पेसिफिकेशन्स को महज़ एक लीक ही माना जा रहा है। लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि अक्टूबर महीने में शाओमी अपना आगामी फ्लैगशिप फोन मी मिक्स 3 भी लॉन्च करने वाली है।

The post शाओमी मी 8 यूथ आया सामनें, फोन में है 6जीबी रैम और 6.26-इंच की नॉच डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव : शाओमी मी 8 आने वाला भारत, कीमत होगी 30,000 रुपये से कम https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-8-coming-india-exclusive-price-features-specifications-in-hindi/ Fri, 17 Aug 2018 07:58:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22057 शाओमी जल्द ही भारत में मी 8 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है और इस फोन की कीमत तकरीबन 28,500 रुपये होगी।

The post एक्सक्लूसिव : शाओमी मी 8 आने वाला भारत, कीमत होगी 30,000 रुपये से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी का सब-ब्रांड पोको भारत में दस्तक देने जा रहा है। पोको इंडिया अपनी तैयारी पूरी कर चुकी है और आने वाली 22 अगस्त को भारतीय बाजार में अपना पहला स्मार्टफोन पोको एफ1 लॉन्च करने वाली है। पोको एफ1 को लेकर शाओमी फैन्स में काफी उत्साह है। लेकिन यह जानकर फैन्स का उत्साह दोगुना हो जाएगा कि शाओमी आने वाले दिनों में भारत में अपना बेहद ही स्पेशल हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 8 भी लॉन्च करने वाली है। रिटेल सूत्रों से जानकारी मिली है कि शाओमी जल्द ही भारत में मी 8 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है और इस फोन की कीमत तकरीबन 28,500 रुपये होगी।

शाओमी मी 8 को लेकर खबर मिली है कि कंपनी अपने इस फ्लैग​शिप फोन को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है और यह फोन आॅनलाईन प्लेटफॉर्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी मिलेगा। खबर को पुख्ता करने के लिए 91मोबाइल्स की टीम ने देश के विभिन्न हिस्सों में व्यापार करने वाले रिटेल सूत्रों से इस संदंर्भ में पूछताछ की तो पता चला कि उन्हें भी शाओमी इंडिया की ओर से यह जानकारी दी जा चुकी है कि कंपनी आने वाले दिनों में मी 8 भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 4

xiaomi-mi-8-se-1

मी 8 के इंडिया लॉन्च की पुष्टि के लिए हमनें राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तरप्रदेश और राजस्थान के डीलर्स से संपर्क साधा तथा सभी डीलर्स ने यह माना कि हां उन्हें सूचना दी जा चुकी है कि जल्द ही शाओमी भारत में मी 8 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। शाओमी मी 8 की देश में कीमत 30,000 रुपये से कम रखे जाने की बात भी डीलर्स ने मानी है। हालांकि मी 8 किस दिन भारत में लॉन्च होगा और कौन से वेरिएंट बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होंगे, इस बारें में अन्य जानकारियां भी हमारी टीम द्वारा जुटाई जा रही है।

एक्सक्लूसिव : वीवो वाई83 प्रो होने वाला है भारत में लॉन्च, इसमें होगी नॉच डिसप्ले, डुअल कैमरा और 4जीबी रैम

गौरतलब है कि शाओमी ने अपनी आठवीं सालगिरह पर मी 8 सीरीज़ को पेश किया था और इस सीरीज़ के तहत एक साथ तीन स्मार्टफोन मी 8, मी 8 इक्स्प्लॉरर और मी 8 एसई पेश किए गए थे। शाओमी मी 8 के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए यहां क्लिक करें

The post एक्सक्लूसिव : शाओमी मी 8 आने वाला भारत, कीमत होगी 30,000 रुपये से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ शाओमी का दमदार स्मार्टफोन मी 8 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-8-launched-with-8gb-ram-128gb-memory-feature-specifications-price-in-hindi/ Tue, 14 Aug 2018 12:40:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21986 शाओमी ने मी 8 की पावर को बढ़ाते हुए इसे 8जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी से लैस किया है।

The post 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ शाओमी का दमदार स्मार्टफोन मी 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने अपनी 8वीं सालगिरह पर मी सीरीज़ में कंपनी के सबसे ताकतवर और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। शाओमी की ओर से मी 8, मी 8एसई और मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन पेश किए गए थे। पिछले महीने चर्चा उठी थी कि शाओमी मी 8 स्मार्टफोन को और भी दमदार करते हुए 8जीबी रैम पर पेश करेगी। वहीं आज शाओमी ने मी 8 स्मार्टफोन का 8जीबी वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने मी 8 की पावर को बढ़ाते हुए इसे 8जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी से लैस किया है।

शाओमी मी 8 को पहले 6जीबी रैम पर पेश किया गया था जिसके तीन वेरिएंट 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। वहीं अब शाओमी मी 8 का नया वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी पर लॉन्च हुआ है। शाओमी ने इस नए वेरिएंट को 3,299 युआन की कीमत पर उतारा है, जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 33,500 रुपये है। यह वेरिएंट ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

xiaomi-mi-8-1

शाओमी मी 8 के इन नए वेरिएंट्स में रैम के अलावा अन्य स्पेसिफिकेशन्स 6जीबी रैम वेरिएंट के ही समान है। मी 8 ग्लास बॉडी के साथ प्रीमियम मैटल बॉडी पर पेश किया गया है। यह फोन भी बेजल लेस नॉच डिसप्ले और वर्टिकल रियर कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 2248 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है।

शाओमी फिर बना देश का सबसे बड़ा ब्रांड, रेडमी 5ए को मिला नंबर वन स्मार्टफोन का ताज

शाओमी मी 8 को शाओमी द्वारा आज ही पेश किए गए मीयूआई 10 पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मी 8 के बैक पैनल पर एआई तकनीक से लैस डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इनमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के दो कैमरे सेंसर मौजूद हैं। वहीं फ्रंट पैनल पर मौजूद नॉच में 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

8620 एमएएच बैटरी और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ शाओमी मी टैब 4 प्लस, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और प्राइस

शाओमी मी 8 का सेल्फी कैमरा भी आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस तकनीक पर काम करता है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा यह फोन इंफ्रारेड फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। यह फोन 4जी वोएलटीई, एनएफसी, यूएसबी टाईप-सी व डुअल-फ्रिक्वेंसी जीपीएस तथा डुअल-बैंड वाई-फाई जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है।

xiaomi-mi-8-se-1

शाओमी मी 8 की कीमत की बात करें तो फोन का 6जीबी/64जीबी वेरिएंट 2,699 युआन (तकरीबन 28,500 रुपये), 6जीबी/128जीबी वेरिएंट 2,999 युआन (तकरीबन 31,600 रुपये) और 6जीबी/256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,299 युआन (तकरीबन 34,800 रुपये) की कीमत पर चीन में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं नया 8जीबी/128जीबी वेरिएंट 3,299 युआन (तकरीबन 33,500 रुपये) की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात यह है कि इस नए वेरिएंट की कीमत 6जीबी/256जीबी स्टोरेज वेरिएंट से कम रखी गई है।

The post 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ शाओमी का दमदार स्मार्टफोन मी 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी 8 सीरीज़ में ला रही है एक और फोन, मी 8एक्स नाम से हुआ वेबसाइट पर लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-8x-listed-on-3c-site-to-launch-in-mi-8-series-in-hindi/ Thu, 09 Aug 2018 06:15:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21778 शाओमी इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में टेक बाजार में उतारेगी।

The post शाओमी मी 8 सीरीज़ में ला रही है एक और फोन, मी 8एक्स नाम से हुआ वेबसाइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने मई महीने में अपनी आठवीं सालगिरह सेलिब्रेट करते हुए कंपनी की ‘मी सीरीज़’ में तीन नए पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। शाओमी की ओर से मी 8, मी 8एसई और मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन पेश किए गए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि शाओमी जल्द ही इस सीरीज़ को बढ़ाने वाली है और इसमें एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कई लीक्स सामनें आने के बाद अब एक बार फिर शाओमी के आगामी स्मार्टफोन मी 8एक्स को सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।

शाओमी मी 8एक्स को चीनी सर्टिफिकेशन साइट 3सी पर देखा गया है। कुछ दिनों पहले एक रेडियो ट्रांसमिशन वेबसाइट पर भी शाओमी का एक फोन एम1808डी2टीई मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। वहीं अब 3सी वेबसाइट पर यह फोन एम1808डी2टीई मॉडल नंबर के साथ ही एम1808डी2टीटी और एम1808डी2टीसी नंबर में लिस्ट हुआ है। 3सी की लिस्टिंग से साफ हो गया है कि शाओमी अपनी मी सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन मी 8एक्स जल्द ही जोड़ने वाली है।

mi-8x-web

मी 8एक्स को लेकर 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर हालांकि स्पेसि​फिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन पता लगा है कि शाओमी इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में टेक बाजार में उतारेगी। पहले सामने आए लीक्स की बात करें तो शाओमी मी 8एक्स को कंपनी द्वारा क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

xiaomi-mi-8x-white

शाओमी मी 8एक्स को लेकर चर्चा है​ कि शाओमी मी 8 एक्स्प्लॉरर की ही तरह इस स्मार्टफोन में भी अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट देखने को मिल सकता है। लीक्स के मुताबिक मी 8एक्स के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा जो वर्टिकल शेप में होगा। फोन का बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश वाला होगा तथा इसे व्हाईट और ब्लू ह्यू कलर में पेश किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए शाओमी मी 8एक्स में 3,100एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में कही गई है।

शाओमी मी ए2 हुआ भारत में लॉन्च, जानें फोन की कीमत, फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी मी 8एक्स को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि शाओमी इस फोन को मी 8 सीरीज़ के मी 8 स्मार्टफोन और मी 8 एसई स्मार्टफोन के बीच के बजट में लॉन्च करेगी। यानि यह फोन इस सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन तो नहीं होगा लेकिन इसके विभिन्न वेरिएंट मीड रेंज में पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स देने में सक्षम होंगे। मी 8एक्स से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त होते ही जल्द ही अपको सूचित किया जाएगा।

The post शाओमी मी 8 सीरीज़ में ला रही है एक और फोन, मी 8एक्स नाम से हुआ वेबसाइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन के नए और सस्ते वेरिएंट आए सामनें, 4जीबी और 6जीबी रैम पर होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-8-explorer-edition-with-4gb-ram-64gb-storage-and-6gb-ram-128gb-memory-in-hindi/ Thu, 12 Jul 2018 12:40:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21065 शाओमी ने मई महीने में अपनी आठवीं सालगिरह सेलिब्रेट करते हुए अपनी मी सीरीज़ में तीन नए पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। शाओमी की ओर से मी 8, मी 8एसई और मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन पेश किए गए थे। इन ​तीनों स्मार्टफोंस में से मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन सबसे ​अधिक ताकतवर फोन है जो 8जीबी […]

The post शाओमी मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन के नए और सस्ते वेरिएंट आए सामनें, 4जीबी और 6जीबी रैम पर होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने मई महीने में अपनी आठवीं सालगिरह सेलिब्रेट करते हुए अपनी मी सीरीज़ में तीन नए पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। शाओमी की ओर से मी 8, मी 8एसई और मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन पेश किए गए थे। इन ​तीनों स्मार्टफोंस में से मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन सबसे ​अधिक ताकतवर फोन है जो 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह फोन भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 39,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया ​था। वहीं अब शाओमी फैन्स को जल्द ही इस फोन का सस्ता वेरिएंट मिलने वाला है।

शाओमी मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन को लेकर खबर सामने आई है कि कंपनी इस फोन के नए वेरिएंट् पर काम कर रही है। चीनी ​सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर शाओमी के इस पावरफुल फोन को देखा गया है। टेना की इस लिस्टिंग में पता चला है कि शाओमी मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन के नए वेरिएंट्स पर काम कर रही है। फिलहाल शाओमी का यह फोन जहां 8जीबी रैम सपोर्ट करता है वहीं फोन के नए वरिएंट्स 6जीबी रैम और 4जीबी रैम के साथ बाजार में कदम रखेंगे।

xiaomi-mi-8-ex

मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन के इन नए वेरिएंट्स को टेना पर 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज आॅप्शन्स में दिखाया गया है। गौरतलब है कि इस फोन का 8जीबी रैम वेरिएंट 128जीबी सपोर्ट करता है। ऐसे में उम्मीद है कि फोन का 4जीबी रैम वेरिएंट 64जीबी मैमोरी सपोर्ट करेगा और फोन का 6जीबी रैम वेरिएंट 256जीबी स्टोरेज से लैस होगा। लगे हाथ आपको बता दें कि बाजार में मौजूद मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं करता है यानि इसकी इंटरनल स्टोरेज का कार्ड के जरिये बढ़ाया नहीं जा सकता है।

xiaomi-mi-8-1

शाओमी मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन में फ्रंट पैनल की डिस्पले के नीचे इनविजिबल फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है जो बाहर से दिखता नहीं है। वहीं इस फोन का बैक पैनल भी पारदर्शी यानि ट्रांसपेरेंट है, जिसमें फोन के इंटरनल पार्ट्स भी बाहर से देखे जा सकते हैं। यह फोन 3डी फेस रेक्नेशन तकनीक भी सपोर्ट करता है। इस फोन को 3,699 युआन की कीमत पर लॉन्च किया है जो भारतीय करंसी अनुसार 39,000 रुपये के करीब है।

6,000एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम के साथ नोट 10 हुआ रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्ट, 26 जुलाई को हो सकता है लॉन्च

शाओमी मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन के नए वेरिएंट आने पर प्रबल आसार है कि कंपनी इसके 4जीबी रैम वेरिएंट को लो बजट सेग्मेंट में लॉन्च करेगी। वहीं फोन का 6जीबी रैम वेरिएंट भी फोन के वर्तमान वेरिएंट से सस्ता ही होगा। यह कहना भी गलत नहीं होगी कि शाओमी शायद ये नए वेरिएंट ग्लोबल मॉडल के ​रूप में पेश करे। बहरहाल नए वेरिएंट किसी नए फीचर या किसी अलग स्पेसिफिकेशन्स से भी लैस होंगे या नहीं इसके लिए कंपनी की आॅफिशियल सूचना का इंतजार किया जा रहा है।

The post शाओमी मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन के नए और सस्ते वेरिएंट आए सामनें, 4जीबी और 6जीबी रैम पर होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी 24 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च कर सकती है मी ए2, मी 8 और मी 8एसई स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-a2-might-launch-globally-on-24-july-colour-storage-variants-leak-in-hindi/ Tue, 10 Jul 2018 07:27:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20999 शाओमी के आगामी स्मार्टफोन मी ए2 को लेकर कई दिनों से खबरें सामने आ रही है कि यह फोन जल्द ही टेक बाजार में दस्तक दे सकता है। भारत समेत विश्व के शाओमी फैन्स मी ए2 के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शाओमी मी […]

The post शाओमी 24 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च कर सकती है मी ए2, मी 8 और मी 8एसई स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी के आगामी स्मार्टफोन मी ए2 को लेकर कई दिनों से खबरें सामने आ रही है कि यह फोन जल्द ही टेक बाजार में दस्तक दे सकता है। भारत समेत विश्व के शाओमी फैन्स मी ए2 के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शाओमी मी ए2 आने वाली 24 जुलाई को अपना यह स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च कर सकती है। इस रिपोर्ट में फोन वेरिएंट्स की भी जानकारी मिली है।

शाओमी मी ए2 को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 24 जुलाई के दिन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा। खबर है कि शाओमी इस दिन मैड्रिड शहर में एक बड़े ईवेंट का अयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से कपंनी मी ए2 स्मार्टफोन को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर लॉन्च करेगी। चर्चा ह कि 24 जुलाई को ही शाओमी मी8, मी8एसई का भी ग्लोबल वेरिएंट पेश कर सकती है।

Xiaomi Mi A2-3

मायस्मार्टप्राइस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मी ए2 गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा और यह फोन 4जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज, 4जीबी/64जीबी मैमोरी, 4जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज तथा 6जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज आॅप्शन्स में लॉन्च हो सकता है। खबर है कि शाओमी चीन में लॉन्च हुए मी 6एक्स को ही मी ए2 नाम के साथ भारत समेत अन्य बाजारों में लॉन्च करेगी।

शाओमी मना रही है भारत में अपनी चौथी सालगिरह, सिर्फ 4 रुपये में मिलेंगे रेडमी स्मार्टफोन और मी टीवी, जानें कैसे पाएं लाभ

शाओमी मी ए2 को लेकर कहा जा रहा है के यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.99 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाइन पर बना होगा। मी ए2 एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई 9.5 पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ 2.2गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ऐड्रेनो 512 जीपीयू दिया जा सकता है।

xiaomi-mi-8-se-1

फोटोग्राफी के लिए के फोन के बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही इस फोन को 3,010एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

बहरहाल यह फोन भारत कब तक आएगा और किस कीमत पर लॉन्च किया जाएगा, इस बारें में शाओमी की ओर से कोई भी खबर नहीं दी गई है। लिहाजा स्वीस वेबसाइट की इस लिस्टिंग को कंपनी द्वारा सूचना न दिए जाने तक पुख्ता नहीं माना जा सकता है।

The post शाओमी 24 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च कर सकती है मी ए2, मी 8 और मी 8एसई स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
8 जीबी रैम पर लॉन्च होगा शाओमी मी 8, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-8-new-8gb-ram-4gb-ram-variant-listed-on-tenaa-features-specification-in-hindi/ Tue, 03 Jul 2018 10:17:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20913 शाओमी ने अपनी 8वीं सालगिरह के मौके पर अपनी फ्लैगशिप के तहत मी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन मी 8 लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से यह फोन 6जीबी रैम पर पेश किया गया था जो 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। वहीं अब शाओमी मी 8 के दो और वेरिएंट्स […]

The post 8 जीबी रैम पर लॉन्च होगा शाओमी मी 8, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने अपनी 8वीं सालगिरह के मौके पर अपनी फ्लैगशिप के तहत मी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन मी 8 लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से यह फोन 6जीबी रैम पर पेश किया गया था जो 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। वहीं अब शाओमी मी 8 के दो और वेरिएंट्स पर काम कर रही है जो 8जीबी रैम तथा 4जीबी रैम मैमोरी के साथ पेश किए जाएंगे।

शाओमी मी 8 के इस नए वेरिएंट को टेना पर देखा गया है जहां इसे एम1803ई1टी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से पता चला है कि कंपनी मी 8 के दो नए वेरिएंट पर काम कर रही है और इनमें 8जीबी रैम वेरिएंट और 4जीबी रैम वेरिएंट शामिल है। शाओमी मी 8 का 8जीबी रैम वेरिएंट जहां मंहगे बजट में आएगा वहीं मी 8 का 4जीबी रैम वेरिएंट लो बजट में उपलब्ध होगा।

xiaomi-mi-8-se-1

शाओमी मी 8 के इन नए वेरिएंट्स में रैम के अलावा अन्य स्पेसिफिकेशन्स 6जीबी रैम वेरिएंट के ही समान है। मी 8 ग्लास बॉडी के साथ प्रीमियम मैटल बॉडी पर पेश किया गया है। यह फोन भी बेजल लेस नॉच डिसप्ले और वर्टिकल रियर कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 2248 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है।

शाओमी सीईओ ने मी मैक्स 3 का रिटेल बॉक्स किया शेयर, कुछ ही दिनों में लॉन्च होगा यह पावरफुल फोन

शाओमी मी 8 को शाओमी द्वारा आज ही पेश किए गए मीयूआई 10 पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मी 8 के बैक पैनल पर एआई तकनीक से लैस डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इनमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के दो कैमरे सेंसर मौजूद हैं। वहीं फ्रंट पैनल पर मौजूद नॉच में 20-मेगा​​पिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

xiaomi-mi-8-1

शाओमी मी 8 का सेल्फी कैमरा भी आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस तकनीक पर काम करता है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा यह फोन इंफ्रारेड फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। यह फोन 4जी वोएलटीई, एनएफसी, यूएसबी टाईप-सी व डुअल-फ्रिक्वेंसी जीपीएस तथा डुअल-बैंड वाई-फाई जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं पावर बैकअप के​ लिए इस फोन में 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है।

शाओमी मी 8 की कीमत की बात करें तो फोन का 64जीबी वेरिएंट 2,699 युआन (तकरीबन 28,500 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह फोन के 128जीबी वेरिएंट को 2,999 युआन (तकरीबन 31,600 रुपये) और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,299 युआन (तकरीबन 34,800 रुपये) की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। वहीं शाओमी ने मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन को 3,699 युआन की कीमत पर लॉन्च किया है जो भारतीय करंसी अनुसार 39,000 रुपये के करीब है।

The post 8 जीबी रैम पर लॉन्च होगा शाओमी मी 8, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मीजू एक्स8 के प्राइस की मिली जानकारी, कंपनी फाउंडर ने किया खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-x8-cost-will-between-1500-and-2000-yuan-company-founder-jack-wong-in-hindi/ Mon, 02 Jul 2018 12:33:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20893 मीजू को लेकर टेक बाजार में चर्चा है कि कंपनी अपने नए फ्लैगशिप डिवाईस एक्स8 पर काम कर रही है और कंपनी इस स्मार्टफोन के जरिये शाओमी को टक्कर देगी। मीजू एक्स8 के बारे में स्वयं कंपनी के फाउंडर जैक वॉंग ने कहा था कि यह स्मार्टफोन शाओमी मी 8 एसई से बेहतर और फास्ट […]

The post मीजू एक्स8 के प्राइस की मिली जानकारी, कंपनी फाउंडर ने किया खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मीजू को लेकर टेक बाजार में चर्चा है कि कंपनी अपने नए फ्लैगशिप डिवाईस एक्स8 पर काम कर रही है और कंपनी इस स्मार्टफोन के जरिये शाओमी को टक्कर देगी। मीजू एक्स8 के बारे में स्वयं कंपनी के फाउंडर जैक वॉंग ने कहा था कि यह स्मार्टफोन शाओमी मी 8 एसई से बेहतर और फास्ट होगा। वहीं आज जैक ने इस स्मार्टफोन की कीमत का अंदाजा भी यूजर्स को दे दिया है।

जैक वॉंग ने मीजू एक्स8 को लेकर कहा है कि यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में पेश होगा और इनकी कीमत 1,500 युआन से 2,000 युआन के बीच होगी। गौरतलब है कि यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 15,500 रुपये से लेकर 20,500 रुपये के बीच हो सकती है। वॉंग द्वारा जिक्र किए गए दो वेरिएंट्स को लेकर कहा जा रहा है कि ये 2 स्टोरेज वेरिएंट होंगे जिनमें 64जीबी मैमोरी और 128जीबी मैमोरी के आॅप्शन्स होंगे। गौरतलब है कि ये दोनों ही वेरिएंट 6जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करेंगे।

meizu 15-2

मीजू एक्स8 को लेकर कंपनी फाउंडर ने दावा किया है कि यह फोन शाओमी मी 8 एसई से अधि​क पावर फुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वॉंग ने कहा है कि मीजू एक्स8 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर पेश किया जाएगा और यह फोन शाओमी मी 8 एसई की तुलना में ज्यादा बेहतर होगा। बकौल जैक मीजू एक्स8 में 2.2गीगाहर्ट्ज़ का आॅक्टाकोर प्रोसेसर होगा और ऐड्रेनो 616 इसे ग्राफिक्स की क्षमता प्रदान करेगा।

शाओमी मी मिक्स 3 में होगा इनविज़िबल सेल्फी कैमरा, फोटो की कमांड देते ही आएगा बाहर, देखें फोटो

मीजू एक्स8 में शाओमी मी 8 एसई से बड़ी डिसप्ले दिए जाने की बात भी कंपनी फाउंडर ने कही है। उम्मीद की जा रही है कि यह फोन आने वाले कुछ ही हफ्तों में अंर्तराष्ट्रीय टेक मंच पर दस्तक दे देगा। वहीं कंपनी फाउंडर की बातों से यह भी साफ हो चुका है कि मीजू अपने आगामी स्मार्टफोन मीजू एक्स8 को सीधे तौर पर शाओमी की प्रतिस्पर्धा में लॉन्च करेगी।

The post मीजू एक्स8 के प्राइस की मिली जानकारी, कंपनी फाउंडर ने किया खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी की 8वीं सालगिरह पर लॉन्च हुए ये 7 शानदार डिवाईस, स्मार्टफोन, स्मार्टटीवी के साथ स्मार्ट बैंड और मीयूआई 10 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-8-mi-8-se-mi-band-3-mi-tv-4-miui-official-launched-in-hindi/ Thu, 31 May 2018 12:59:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20168 आईये नज़र डालते हैं शाओमी के इन शानदार प्रोडक्ट्स पर

The post शाओमी की 8वीं सालगिरह पर लॉन्च हुए ये 7 शानदार डिवाईस, स्मार्टफोन, स्मार्टटीवी के साथ स्मार्ट बैंड और मीयूआई 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी आज अपनी 8वीं सालगिरह मना रही है। इन आठ सालों में शाओमी ने चीन व भारत समेत विश्व के कई देशों में अच्छा खासा मुकाम पा लिया है। अपनी 8वीं एनिवर्सरी के मौके पर शाओमी ने आज चीन में एक ईवेंट का आयोजन किया जिसमें कंपनी ने नए डिवाईस पेश किए गए। शाओमी की ओर से मी 8, मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन व मी 8 एसई स्मार्टफोन, मी स्मार्टटीवी, स्मार्टबैंड, स्मार्ट एक्सेसरीज़ तथा शाओमी स्मार्टफोंस का नया यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 पेश किए गए हैं। आईये नज़र डालते हैं शाओमी के इन शानदार प्रोडक्ट्स पर:

शाओमी मी 8

शाओमी मी 8 6.21-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। मीयूआई 10 आधारित एंडरॉयड ओरियो के साथ यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं तथा सेल्फी के लिए फोन में 20-मेगा​​पिक्सल का फ्रंंट कैमरा मौजूद है। दोनों ही कैमरा सेटअप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस है।

xiaomi-mi-8

मी 8 के बैक पैनल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा यह फोन इंफ्रारेड फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। यह फोन 4जी वोएलटीई, एनएफसी, यूएसबी टाईप-सी व डुअल-फ्रिक्वेंसी जीपीएस तथा डुअल-बैंड वाई-फाई जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं पावर बैकअप के​ लिए इस फोन में 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है। शाओमी मी 8 का 64जीबी वेरिएंट 2,699 युआन (तकरीबन 28,500 रुपये), 128जीबी वेरिएंट 2,999 युआन (तकरीबन 31,600 रुपये) और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,299 युआन (तकरीबन 34,800 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ है।

शाओमी मी 8 एसई

शाओमी मी 8 एसई क्वालकॉम के सबसे नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 710 पर पेश किया गया विश्व का पहला स्मार्टफोन है। इस फोन को मीयूआई 10 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर लॉन्च किया गया है। फोन को 5.88-इंच की एमोलेड बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। मी 8 एसई के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के दोनों कैमरा सेटअप एआई तकनीक सपोर्ट करते हैं।

xiaomi-mi-8-se

शाओमी मी 8 एसई ​फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। 4जी वोएलटीई, वाईफाई, एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट के साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 3,120एमएएच की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो मी 8 एसई के 4जीबी वेरिएंट को जहां 1,799 युआन (तकरीबन 19,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन का 6जीबी रैम वेरिएंट 1,999 युआन (तकरीबन 21,000 रुपये) पर लॉन्च हुआ है। दोनों ही वेरिएंट 64जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करते हैं।

शाओमी मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन

शाओमी मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन 6.21-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके नीचे इनविजिबल फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन का बैक पैनल भी पारदर्शी यानि ट्रांसपेरेंट है, जिसमें फोन के इंटरनल पार्ट्स भी बाहर से देखे जा सकते हैं। मीयूआई 10 आधारित एंडरॉयड ओरियो के साथ यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। शाओमी मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन 3डी फेस रेक्नेशन तकनीक भी सपोर्ट करता है।

xiaomi-mi-8-ex

फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं तथा सेल्फी के लिए फोन में 20-मेगा​​पिक्सल का फ्रंंट कैमरा मौजूद है। दोनों ही कैमरा सेटअप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस है। यह फोन 4जी वोएलटीई, एनएफसी, यूएसबी टाईप-सी व डुअल-फ्रिक्वेंसी जीपीएस तथा डुअल-बैंड वाई-फाई जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं पावर बैकअप के​ लिए इस फोन में 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है। मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को 3,699 युआन की कीमत पर लॉन्च किया है जो भारतीय करंसी अनुसार 39,000 रुपये के करीब है।

मीयूआई 10

शाओमी ने अपने वार्षिक आयोजन में नया यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 भी लॉन्च कर दिया है। यह यूआई न सिर्फ तेज और स्मूथ प्रोसेसिंग करता है बल्कि साथ ही एआई फीचर के साथ फोन के कैमरे को भी बेहतर बनाने की क्षमता रखता है। इस यूजर इंटरफेस में बैटरी सेविंग फीचर दिया गया है तथा साथ ही फेस रेक्ग्नेशन फीचर को भी यह यूजर इंटरफेस फास्ट बनाता है।

miui-10

मीयूआई 10 के चलते शाओमी द्वारा इस यूआई से लैस स्मार्टफोन 3डी फेस सेंसिंग तकनीक सपोर्ट कर पाएंगे। मी 8 सीरीज़ के स्मार्टफोन में आ चुका यह नया यूजर इंटरफेस आने वाले समय में कंपनी के अन्य स्मार्टफोंस में भी रोलआउट कर दिया जाएगा। मीयूआई 10 एंडरॉयड 6.0 मार्शमैलो और इससे उपर के वर्ज़न पर ही काम करेगा।

शाओमी मी बैंड 3

मी बैंड 3 शाओमी द्वारा मी बैंड सीरीज़ में लॉन्च किया गया तीसरा बैंड है। यह बैंड 0.78-इंच की ओएलईडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। कॉलर आईडी के साथ ही यह बैंड विभिन्न ऐप्स की नोटिफिकेशन्स भी लाईट और वायब्रेशन के जरिये देता है। वहीं हार्ट रेट, चले गए कदमों के सा​थ ही यह बैंड मोशन ट्रैकिंग व हेल्थ मैनेजमेंट जैसे फीचर्स से लैस है।

mi-band-3

शाओमी मी बैंड 3 वाटर प्रूफ है तथा इसमें दी गई बैटरी 20 दिनों तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। यह बैंड ब्लैक, ब्लू व पिंक स्ट्रेप्स के साथ 169 युआन यानि तकरीबन 1,800 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। इस बैंड का एक एनएफसी सपोर्ट करने वाला वेरिएंट भी है जो 199 युआन (तकरीबन 2,100 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ है।

शाओमी मी टीवी4 75″

शानदार डिवाईसेज के बीच शाओमी ने अपना एक और नया स्मार्टटीवी भी आज पेश कर दिया है। शाओमी की ओर से 75-इंच की डिसप्ले वाला शाओमी मी टीवी4 लॉन्च किया गया है जो अल्टा-थिन डिजाईन के साथ एआई वॉयस ​असिस्टेंट सपोर्ट करता है। यह स्मार्टटीवी 4के एचडीआर अल्ट्रा एचडी डिसप्ले सपोर्ट करता है।

mi-tv-4-75

मी टीवी 4 75-इंच में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह टीवी 64बिट क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर प्रोसेस करता है। टीवी में इंटीग्रे​टेड वॉयस असिस्टेंअ दिया गया है जो डॉल्बी आॅडियो के साथ ही डीटीएस एचडी सपोर्ट करता है।

मी वीआर स्टैन्डअलोन

गेमिंग के शौकिन लोगों के​ लिए शाओमी ने आज अपना नया वीआर हेडसेट स्टैन्डअलोन भी पेश किया है। यह एक वायरलैस वीआर हेडसेट है ​जो प्रसिद्ध वीआर कंपनी ओक्यूलस ने बनाया है। यह वीआर 2के फास्ट स्वीच स्क्रीन में सक्षम है।

mi-vr-set

मी वीआर स्टैन्डअलोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर रन करता है। इस वीआर हेडसेट में 2,600एमएएच की बैटरी दी गई है तथा यह यूज़ करने तथा कंट्रोलिंग के बेहद ही आसान है।

The post शाओमी की 8वीं सालगिरह पर लॉन्च हुए ये 7 शानदार डिवाईस, स्मार्टफोन, स्मार्टटीवी के साथ स्मार्ट बैंड और मीयूआई 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>