Xiaomi Mi 8i | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 11 Jun 2018 06:52:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी मी 8 एसई अगले महीने मी 8आई नाम के साथ भारत में होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-8-se-might-launch-in-india-as-mi-8i-with-mi-band-3-in-hindi/ Mon, 11 Jun 2018 06:52:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20361 शाओमी ने हाल ही में अपनी आठवीं सालगिरह मनाते हुए मी सीरीज़ में नए स्मार्टफोन मी 8, मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन और मी 8 एसई लॉन्च किए हैं। ये तीनों ही स्मार्टफोन फिलहाल चीनी बाजार में पेश किए गए हैं। शाओमी ये स्मार्टफोन भारतीय बाजार में ​कब लाएगी इस बारें में कंपनी ने तो कोई […]

The post शाओमी मी 8 एसई अगले महीने मी 8आई नाम के साथ भारत में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने हाल ही में अपनी आठवीं सालगिरह मनाते हुए मी सीरीज़ में नए स्मार्टफोन मी 8, मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन और मी 8 एसई लॉन्च किए हैं। ये तीनों ही स्मार्टफोन फिलहाल चीनी बाजार में पेश किए गए हैं। शाओमी ये स्मार्टफोन भारतीय बाजार में ​कब लाएगी इस बारें में कंपनी ने तो कोई घोषणा नहीं की है लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामनें आई है कि अगले महीने शाओमी भारत में मी 8 एसई स्मार्टफोन लॉन्च कर देगी। खबर है कि भारत में यह फोन मी 8आई नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

बीबूम नाम की एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जुलाई महीने में शाओमी अपना नया स्मार्टफोन मी 8 एसई भारत में लॉन्च कर देगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मी 8 एसई भारत में मी 8आई नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस फोन की कीमत 18,000 रुपये से 20,000 रुपये तक रखी जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार मी 8आई यानि मी 8 एसई के साथ ही शाओमी मी बैंड 3 भी भारतीय बाजार में उतार सकती है।

xiaomi-mi-8-se

शाओमी मी 8 एसई की बात करें तो यह पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर पेश हुआ है। मी 8 एसई को 4जीबी रैम तथा 6जीबी रैम के दो वेरिएंट में पेश किया गया है। दोनों ही वेरिएंट 64जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करते हैं। शाओमी मी 8 एसई को 5.88-इंच की एमोलेड बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। ​फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर से भी लैस है।

mi-band-3

फोटोग्राफी के लिए मी 8 एसई के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के दोनों कैमरा सेटअप एआई तकनीक सपोर्ट करते हैं। 4जी वोएलटीई, वाईफाई, एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट के साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 3,120एमएएच की बैटरी दी गई है।

आपको फिर से बता दें कि शाओमी की ओर से अभी तक मी 8 एसई के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मी 8आई के भारत में लॉन्च होने की खबर पर पुख्ता मुहर लगने त​क शाओमी मी 8 एसई के इंडिया लॉन्च और इसके इंडियन वर्ज़न को लेकर कुछ असंमजस की स्थिति बनी हुई है।

The post शाओमी मी 8 एसई अगले महीने मी 8आई नाम के साथ भारत में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>