Xiaomi Mi 8X | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 14 Aug 2018 12:40:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ शाओमी का दमदार स्मार्टफोन मी 8 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-8-launched-with-8gb-ram-128gb-memory-feature-specifications-price-in-hindi/ Tue, 14 Aug 2018 12:40:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21986 शाओमी ने मी 8 की पावर को बढ़ाते हुए इसे 8जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी से लैस किया है।

The post 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ शाओमी का दमदार स्मार्टफोन मी 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने अपनी 8वीं सालगिरह पर मी सीरीज़ में कंपनी के सबसे ताकतवर और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। शाओमी की ओर से मी 8, मी 8एसई और मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन पेश किए गए थे। पिछले महीने चर्चा उठी थी कि शाओमी मी 8 स्मार्टफोन को और भी दमदार करते हुए 8जीबी रैम पर पेश करेगी। वहीं आज शाओमी ने मी 8 स्मार्टफोन का 8जीबी वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने मी 8 की पावर को बढ़ाते हुए इसे 8जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी से लैस किया है।

शाओमी मी 8 को पहले 6जीबी रैम पर पेश किया गया था जिसके तीन वेरिएंट 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। वहीं अब शाओमी मी 8 का नया वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी पर लॉन्च हुआ है। शाओमी ने इस नए वेरिएंट को 3,299 युआन की कीमत पर उतारा है, जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 33,500 रुपये है। यह वेरिएंट ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

xiaomi-mi-8-1

शाओमी मी 8 के इन नए वेरिएंट्स में रैम के अलावा अन्य स्पेसिफिकेशन्स 6जीबी रैम वेरिएंट के ही समान है। मी 8 ग्लास बॉडी के साथ प्रीमियम मैटल बॉडी पर पेश किया गया है। यह फोन भी बेजल लेस नॉच डिसप्ले और वर्टिकल रियर कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 2248 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है।

शाओमी फिर बना देश का सबसे बड़ा ब्रांड, रेडमी 5ए को मिला नंबर वन स्मार्टफोन का ताज

शाओमी मी 8 को शाओमी द्वारा आज ही पेश किए गए मीयूआई 10 पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मी 8 के बैक पैनल पर एआई तकनीक से लैस डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इनमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के दो कैमरे सेंसर मौजूद हैं। वहीं फ्रंट पैनल पर मौजूद नॉच में 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

8620 एमएएच बैटरी और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ शाओमी मी टैब 4 प्लस, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और प्राइस

शाओमी मी 8 का सेल्फी कैमरा भी आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस तकनीक पर काम करता है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा यह फोन इंफ्रारेड फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। यह फोन 4जी वोएलटीई, एनएफसी, यूएसबी टाईप-सी व डुअल-फ्रिक्वेंसी जीपीएस तथा डुअल-बैंड वाई-फाई जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है।

xiaomi-mi-8-se-1

शाओमी मी 8 की कीमत की बात करें तो फोन का 6जीबी/64जीबी वेरिएंट 2,699 युआन (तकरीबन 28,500 रुपये), 6जीबी/128जीबी वेरिएंट 2,999 युआन (तकरीबन 31,600 रुपये) और 6जीबी/256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,299 युआन (तकरीबन 34,800 रुपये) की कीमत पर चीन में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं नया 8जीबी/128जीबी वेरिएंट 3,299 युआन (तकरीबन 33,500 रुपये) की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात यह है कि इस नए वेरिएंट की कीमत 6जीबी/256जीबी स्टोरेज वेरिएंट से कम रखी गई है।

The post 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ शाओमी का दमदार स्मार्टफोन मी 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी 8 सीरीज़ में ला रही है एक और फोन, मी 8एक्स नाम से हुआ वेबसाइट पर लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-8x-listed-on-3c-site-to-launch-in-mi-8-series-in-hindi/ Thu, 09 Aug 2018 06:15:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21778 शाओमी इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में टेक बाजार में उतारेगी।

The post शाओमी मी 8 सीरीज़ में ला रही है एक और फोन, मी 8एक्स नाम से हुआ वेबसाइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने मई महीने में अपनी आठवीं सालगिरह सेलिब्रेट करते हुए कंपनी की ‘मी सीरीज़’ में तीन नए पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। शाओमी की ओर से मी 8, मी 8एसई और मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन पेश किए गए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि शाओमी जल्द ही इस सीरीज़ को बढ़ाने वाली है और इसमें एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कई लीक्स सामनें आने के बाद अब एक बार फिर शाओमी के आगामी स्मार्टफोन मी 8एक्स को सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।

शाओमी मी 8एक्स को चीनी सर्टिफिकेशन साइट 3सी पर देखा गया है। कुछ दिनों पहले एक रेडियो ट्रांसमिशन वेबसाइट पर भी शाओमी का एक फोन एम1808डी2टीई मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। वहीं अब 3सी वेबसाइट पर यह फोन एम1808डी2टीई मॉडल नंबर के साथ ही एम1808डी2टीटी और एम1808डी2टीसी नंबर में लिस्ट हुआ है। 3सी की लिस्टिंग से साफ हो गया है कि शाओमी अपनी मी सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन मी 8एक्स जल्द ही जोड़ने वाली है।

mi-8x-web

मी 8एक्स को लेकर 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर हालांकि स्पेसि​फिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन पता लगा है कि शाओमी इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में टेक बाजार में उतारेगी। पहले सामने आए लीक्स की बात करें तो शाओमी मी 8एक्स को कंपनी द्वारा क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

xiaomi-mi-8x-white

शाओमी मी 8एक्स को लेकर चर्चा है​ कि शाओमी मी 8 एक्स्प्लॉरर की ही तरह इस स्मार्टफोन में भी अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट देखने को मिल सकता है। लीक्स के मुताबिक मी 8एक्स के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा जो वर्टिकल शेप में होगा। फोन का बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश वाला होगा तथा इसे व्हाईट और ब्लू ह्यू कलर में पेश किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए शाओमी मी 8एक्स में 3,100एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में कही गई है।

शाओमी मी ए2 हुआ भारत में लॉन्च, जानें फोन की कीमत, फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी मी 8एक्स को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि शाओमी इस फोन को मी 8 सीरीज़ के मी 8 स्मार्टफोन और मी 8 एसई स्मार्टफोन के बीच के बजट में लॉन्च करेगी। यानि यह फोन इस सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन तो नहीं होगा लेकिन इसके विभिन्न वेरिएंट मीड रेंज में पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स देने में सक्षम होंगे। मी 8एक्स से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त होते ही जल्द ही अपको सूचित किया जाएगा।

The post शाओमी मी 8 सीरीज़ में ला रही है एक और फोन, मी 8एक्स नाम से हुआ वेबसाइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी8 एक्स की जानकारी हुई लीक, डुअल कैमरे के साथ होगा आॅन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-8x-specification-and-image-leak-in-hindi/ Mon, 06 Aug 2018 05:52:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21652 दी गई जानकारी के अनुसार इस फोन में आपको वीवो एक्स21 की तरह स्क्रीन पर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। शाओमी मी 8एक्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।

The post शाओमी मी8 एक्स की जानकारी हुई लीक, डुअल कैमरे के साथ होगा आॅन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जून में शाओमी ने अपने मी 8 सीरीज में 3मॉडल पेश किए थे। कंपनी ने शाओमी मी 8, मी 8 एक्सपोज और मी 8एसई को पेश किया था। मी 8एसई इस सीरीज का सबसे सस्ता फोन है और कहा जा रहा है कि कंपनी इसे भारत में भी पेश कर सकती है। वहीं आज शाओमी के 8 सीरीज फोन के बारे में नई जानकारी आई है। खबर है कि कंपनी मी 8एक्स को लॉन्च करने वाली है। इस फोन की लाइव तस्वीर सामने आई है।

चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट बेइबो पर फोन के कुछ फोटो शेयर किए गए हैं। साथ ही शाओमी मी 8एक्स के बारे में कुछ खास जानकारियां भी आई हैं। फोटो में शाओमी मी 8एक्स का पिछला पैनल दिखाई दे रहा है जो ग्लास फिनश में है। फोन की बॉडी कर्व्ड है और पिछले पैनल में डुअल कैमरे को भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। फोन में डुअल कैमरा वर्टिकल स्टाइल में दिया गया है। वहीं कैमरे के बीच में फ्लैश है। शाओमी का सबसे ताकतवर स्मार्टफोन मी 8 लॉन्च, एप्पल-सैमसंग-वीवो तीनों के फीचर एक ही फोन में
शाओमी मी8 एक्स की जानकारी हुई लीक, डुअल कैमरे के साथ होगा आॅन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर
जहां तक फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो दी गई जानकारी के अनुसार इस फोन में आपको वीवो एक्स21 की तरह स्क्रीन पर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाओमी मी 8एक्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इस फोन के स्क्रीन साइज की जानकारी अभी नहीं लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि इस फोन में फिलहाल फेस रिकॉग्निशन जैसे फीचर्स देखने को नहीं मिलेंगे। हालांकि कि बैटरी के बारे में खबर है। जानकारी के अनुसार कंपनी इसे 3,100 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
शाओमी मी8 एक्स की जानकारी हुई लीक, डुअल कैमरे के साथ होगा आॅन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर
जहां तक शाओमी मी 8 की बात है तो इस फोन में 2248 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है। यह फोन मीयूआई 10 पर कार्य करता है तो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो आधारित है।

शाओमी मी 8 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है जो फिलहाल सबसे ताकतवर चिपसेट में से एक है। वहीं यह फोन 6जीबी रैम मैमोरी के साथ आता है जबकि कंपनी ने इसे 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी सहित तीन स्टोरेज में पेश किया है।

फोटोग्राफी के लिए शाओमी मी 8 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 12-मेगापिक्सल के दो कैमरे सेंसर मौजूद हैं। ज​बकि फ्रंट में 20-मेगा​​पिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। मी 8 का सेल्फी कैमरा भी आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस तकनीक पर काम करता है।

The post शाओमी मी8 एक्स की जानकारी हुई लीक, डुअल कैमरे के साथ होगा आॅन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>