Xiaomi Mi 9T | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 21 Jun 2019 08:21:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi Mi 9T Pro को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, लॉन्च के नजदीक https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-9t-pro-gets-bluetooth-certification/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-9t-pro-gets-bluetooth-certification/#respond Fri, 21 Jun 2019 08:21:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32458 इस फोन को लेकर काफी समय से लीक व जानकारियां सामने आ रही हैं।

The post Xiaomi Mi 9T Pro को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, लॉन्च के नजदीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस महीने की शुरुआत में शाओमी ने अपने Mi 9T स्मार्टफोन को स्पेन के मैड्रिड में लॉन्च किया था। वहीं, इस इवेंट के दौरान उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी Mi 9T Pro को लॉन्च करेगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च होगा। इस फोन को लेकर काफी समय से लीक व जानकारियां सामने आई हैं। वहीं, अब डिवाइस को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।

ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन में डिवाइस को मॉडल नंबर M1903F11G के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं आई है। लेकिन गीकबेंच लिस्टिंग में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम के साथ 12 जून को लॉन्च होगा Xiaomi Mi 9T Pro, बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट

screenshot-2019-06-21-at-1-44-15-pm

गीकबेंच लिस्टिंग में शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन को Xiaomi Mi 9T Pro मॉडल नंबर के साथ ही लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है। गीकबेंच के अनुसार शाओमी का यह फोन एंडरॉयड के नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा। Mi 9T Pro को गीकबेंच पर 8जीबी की पावरफुल रैम से लैस बताया गया। वहीं फोन में 1.78गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने की बात भी सामने आई है।

माना जा रहा है कि बेंचमार्किंग साइट पर Mi 9T Pro का सबसे बड़ा रैम वेरिएंट दिखाया गया है और इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी पर भी लॉन्च किया जा सकता है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो सिंगल-कोर में इस फोन को 3453 स्कोर मिला है तथा मल्टी-कोर में मी सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन को 10363 स्कोर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ला रही है एक और सस्ता फोन Redmi 7A, अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च

बता दें कि Mi 9T Pro को गीकबेंच पर raphael कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया था। गौरतलब है कि Redmi K20 Pro भी इसी कोडनेम के साथ ही बेंचमार्किंग साइट पर आया था। इस लिस्टिंग से पता चला है कि Mi 9T Pro शाओमी Redmi K20 Pro का ही ग्लोबल वर्ज़न होगा। वहीं इससे पहले Mi 9T भी Da Vinci कोडनेम के साथ लिस्ट हुआ था और यही कोडनेम Redmi K20 को भी मिला था।

The post Xiaomi Mi 9T Pro को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, लॉन्च के नजदीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-9t-pro-gets-bluetooth-certification/feed/ 0
32-एमपी सेल्फी और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लीक हुआ Xiaomi Mi CC9e, देखें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-cc9e-specifications-leaked-triple-rear-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-cc9e-specifications-leaked-triple-rear-camera/#respond Fri, 14 Jun 2019 05:56:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32144 Xiaomi Mi CC9e फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।

The post 32-एमपी सेल्फी और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लीक हुआ Xiaomi Mi CC9e, देखें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी मी सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi 9T लॉन्च कर दिया है। यह फोन स्पेन में लॉन्च हुआ है जो आने वाले दिनों में यूरोप समेत अन्य देशों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। Xiaomi Mi 9T के बाद अब कंपनी की मी सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन का खुलासा हो रहा है। एक लीक में नए शाओमी फोन की जानकारी मिली है जिसका नाम Xiaomi Mi CC9e बताया जा रहा है। इस लीक में फोन के नाम के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स भी सामने आई है।

Xiaomi के इस आगामी स्मार्टफोन को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट किया गया है। एक ईमेज पोस्ट में फोन के नाम के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। पोस्ट में बताया गया है कि शाओमी जिस स्मार्टफोन पर काम कर रही है ​उसे Xiaomi Mi CC9e नाम के साथ टेक बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस लीक में बताया गया है कि शाओमी का यह आगामी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा और क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट चिपसेट में से ही एक पर लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi Mi CC9e

Xiaomi Mi CC9e की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 6.3-इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन को कंपनी डॉट नॉच डिसप्ले के साथ उतारेगी जो 3डी ग्लास से प्रोटेक्टेड होगी। लीक के अनुसार नए एंडरॉयड ऑपरेटिंग के साथ यह फोन क्वालकॉम की 700 सीरीज़ चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 710 या फिर स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Xiaomi Mi CC9e specifications leaked triple rear camera

लीक की मानें तो Xiaomi Mi CC9e फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी रियर कैमरा सेटअप में 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 3-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर दे सकती है। वहीं सेल्फी के लिए फोन डिसप्ले पर मौजूद नॉच में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A20 हुआ सस्ता, A30 का दाम भी गिरा, ये हैं नई कीमत

Xiaomi Mi CC9e को लेकर लीक में कहा गया है कि इस फोन में पावर बैकअप के लए 3,300एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। गौरतलब है कि शाओमी की ओर से Xiaomi Mi CC9e को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में फोन के नाम के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। वहीं सामने आई स्पेक्स डिटेल्स को भी महज एक लीक के तौर ही समझा जा रहा है।

Xiaomi Mi 9T

यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया है। Xiaomi Mi 9T को शाओमी द्वारा इन-डिसप्ले फिंग​रप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जो 7वीं जेनरेशन तकनीक से बना है। कंपनी की ओर से मी 9 सीरीज़ का यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ मीयूआई10 पर पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Motorola One Power और Moto G6 Plus की कीमतों में हुई कटौती, जानें क्या है नया प्राइस

Xiaomi Mi 9T में प्रोसेसिंग के लिए 8एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 618 जीपीयू सपोर्ट करता है। Xiaomi ने Xiaomi Mi 9T को गेमिंग के शौकिन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया है। इस फोन में गेम टर्बो 2.0 मोड दिया गया है जो बेहद ही स्मूथ और लैग फ्री गेमिंग परफॉर्मेंस देता है।

Xiaomi Mi CC9e specifications leaked triple rear camera

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Mi 9T ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन में एफ/2.4 अर्पचर वाला 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और इतने ही अपर्चर की क्षमता वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया गया है। सेल्फी की बात करें तो Xiaomi Mi 9T एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Galaxy M40 के बाद अब Samsung ला रही है Galaxy M30 का एक और नया वेरिएंट

Xiaomi Mi 9T 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का एक वेरिएंट जहां 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ ही 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।

The post 32-एमपी सेल्फी और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लीक हुआ Xiaomi Mi CC9e, देखें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-cc9e-specifications-leaked-triple-rear-camera/feed/ 0
Xiaomi Mi 9T हुआ लॉन्च, इसमें है 4,000एमएएच बैटरी, 48-एमपी ट्रिपल रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-9t-launched-specifications-feature-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-9t-launched-specifications-feature-price/#respond Wed, 12 Jun 2019 13:03:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32086 Xiaomi Mi 9T को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

The post Xiaomi Mi 9T हुआ लॉन्च, इसमें है 4,000एमएएच बैटरी, 48-एमपी ट्रिपल रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi कई दिनों से टीज़ कर रही थी कि कंपनी 12 जून को अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियों में नए डिवाईस जोड़ते हुए Mi 9 सीरीज़ को पेश करेगी। वहीं आज कपंनी ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में Xiaomi Mi 9T स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। स्पेन के मैड्रिड शहर में ईवेंट का आयोजन पर शाओमी ने यह डिवाईस ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। Xiaomi Mi 9T को कपंनी द्वारा हाल ही चीन में लॉन्च किए गए रेडमी सीरीज़ के Redmi K20 फोन के ही ग्लोबल वर्ज़न के रूप में पेश किया है।

स्पेसिफिकेशन्स

यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया है। Xiaomi Mi 9T को शाओमी द्वारा इन-डिसप्ले फिंग​रप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जो 7वीं जेनरेशन तकनीक से बना है। कंपनी की ओर से मी 9 सीरीज़ का यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ मीयूआई10 पर पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M40 इंडिया में हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरे के साथ है 6जीबी रैम

Xiaomi Mi 9T में प्रोसेसिंग के लिए 8एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 618 जीपीयू सपोर्ट करता है। Xiaomi ने Xiaomi Mi 9T को गेमिंग के शौकिन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया है। इस फोन में गेम टर्बो 2.0 मोड दिया गया है जो बेहद ही स्मूथ और लैग फ्री गेमिंग परफॉर्मेंस देता है।

Xiaomi Mi 9T launched specifications feature price

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Mi 9T ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन में एफ/2.4 अर्पचर वाला 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और इतने ही अपर्चर की क्षमता वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया गया है। सेल्फी की बात करें तो Xiaomi Mi 9T एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 6.3-इंच डिसप्ले और 4जीबी रैम के साथ आएगा Motorola One Action, जानें सभी स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Mi 9T 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का एक वेरिएंट जहां 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ ही 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।

कीमत

Xiaomi Mi 9T के 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 329 यूरो की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 25,800 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की इंटरनेशनल कीमत 369 यूरो है जो भारतीय करंसी अनुसार 29,000 रुपये के करीब है। Xiaomi Mi 9T आने वाली 17 जून से पेरिस में ब्लू, ब्लैक और रेड कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post Xiaomi Mi 9T हुआ लॉन्च, इसमें है 4,000एमएएच बैटरी, 48-एमपी ट्रिपल रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-9t-launched-specifications-feature-price/feed/ 0
8जीबी रैम के साथ 12 जून को लॉन्च होगा Xiaomi Mi 9T Pro, बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-9t-pro-listed-on-geekbench-with-8gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-9t-pro-listed-on-geekbench-with-8gb-ram/#respond Fri, 07 Jun 2019 07:21:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31814 Xiaomi Mi 9T Pro के साथ Mi 9T स्मार्टफोन भी लॉन्च होगा।

The post 8जीबी रैम के साथ 12 जून को लॉन्च होगा Xiaomi Mi 9T Pro, बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi घोषणा कर चुकी है कि कंपनी आने वाली 12 जून को अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियों में नया डिवाईस जोड़ने वाली है। इस दिन कंपनी Mi 9 सीरीज़ के स्मार्टफोन पेश करेगी। Xiaomi ने हालांकि अभी तक यह नहीं बताया है कि 12 जून को कंपनी किस देश में ईवेंट का आयोजन करेगी। यह भी हो सकता है कि शाओमी सॉफ्ट लॉन्च के जरिये अपने नए डिवाईस लॉन्च करे। कंपनी मी सीरीज़ में Mi 9T और Mi 9T Pro स्मार्टफोन पेश करेगी। इन दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं अब लॉन्च से पहले ही Mi 9T Pro को भी बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

Xiaomi Mi 9T Pro को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग आज यानि 7 जून की है। आपको बता दें कि 4 जून को Xiaomi Mi 9T भी इसी वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। Mi 9T Pro को गीकबेंच पर raphael कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि Redmi K20 Pro भी इसी कोडनेम के साथ ही बेंचमार्किंग साइट पर आया था। इस लिस्टिंग से पता चला है कि Mi 9T Pro शाओमी Redmi K20 Pro का ही ग्लोबल वर्ज़न होगा। वहीं इससे पहले Mi 9T भी Da Vinci कोडनेम के साथ लिस्ट हुआ था और यही कोडनेम Redmi K20 को भी मिला था।

स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा

गीकबेंच लिस्टिंग में शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन को Xiaomi Mi 9T Pro मॉडल नंबर के साथ ही लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है। गीकबेंच के अनुसार शाओमी का यह फोन एंडरॉयड के नए ऑपरेटिंग ​सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा। Mi 9T Pro को गीकबेंच पर 8जीबी की पावरफुल रैम से लैस बताया गया है। वहीं फोन में 1.78गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने की बात भी सामने आई है।

Xiaomi Mi 9T Pro listed on geekbench with 8gb ram

माना जा रहा है कि बेंचमार्किंग साइट पर Mi 9T Pro का सबसे बड़ा रैम वेरिएंट दिखाया गया है और इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी पर भी लॉन्च किया जा सकता है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो सिंगल-कोर में इस फोन को 3453 स्कोर मिला है तथा मल्टी-कोर में मी सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन को 10363 स्कोर दिया गया है। जैसा कि हमने पहले ही बताया Mi 9T सीरीज़ को Redmi K20 सीरीज़ का ही ग्लोबल वर्जन बताया जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Mi 9T सीरीज़ यूरोप या रशियन बाजार में ही लॉन्च की जाएगी।

Redmi K20 Pro

यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया है। Redmi K20 Pro को शाओमी द्वारा इन-डिसप्ले फिंग​रप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जो 7वीं जेनरेशन तकनीक से बना है। कंपनी की ओर से Redmi K20 Pro को एंडरॉयड 9 पाई के साथ मीयूआई10 पर पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Realme ला रहा है सबसे ताकतवर 5G फोन, कंपनी ने किया कंफर्म

Redmi K20 Pro में प्रोसेसिंग के लिए 7एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 640 जीपीयू सपोर्ट करता है। Xiaomi ने रेडमी के सीरीज़ के इस फोन को गेमिंग के शौकिन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया है। इस फोन में गेम टर्बो 2.0 मोड दिया गया है जो बेहद ही स्मूथ और लैग फ्री गेमिंग परफॉर्मेंस देता है।

Xiaomi Mi 9T Pro listed on geekbench with 8gb ram

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi K20 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन में एफ/2.4 अर्पचर वाला 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और इतने ही अपर्चर की क्षमता वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया गया है। सेल्फी की बात करें तो रेडमी के20 प्रो एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Exclusive : इंडिया आ रही है Vivo S series, इसी महीने लॉन्च होंगे नए फोन, Z series का भी होगा विस्तार

Redmi K20 Pro 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 27वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।

The post 8जीबी रैम के साथ 12 जून को लॉन्च होगा Xiaomi Mi 9T Pro, बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-9t-pro-listed-on-geekbench-with-8gb-ram/feed/ 0
6जीबी रैम के साथ बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हुआ Xiaomi Mi 9T, 12 जून को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-9t-listed-on-geekbench-as-da-vinci-with-6gb-ram-specifications-redmi-k20/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-9t-listed-on-geekbench-as-da-vinci-with-6gb-ram-specifications-redmi-k20/#respond Wed, 05 Jun 2019 07:51:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31711 Xiaomi इस सीरीज़ में Mi 9, Mi 9 SE और Mi 9 Transparent Edition पहले ही लॉन्च कर चुकी है।

The post 6जीबी रैम के साथ बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हुआ Xiaomi Mi 9T, 12 जून को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi आने वाली 12 जून को अपनी मी स्मार्टफोन सीरीज़ में नया डिवाईस जोड़ने वाली है। कंपनी इस बात की ऑफिशियल जानकारी दे चुकी है कि 12 जून को मी सीरीज़ का Mi 9T स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश किया जाएगा। Xiaomi Mi 9T को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन कंपनी द्वारा हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए Redmi K20 का ही रिब्रांडिड वर्ज़न होगा। इस फोन को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं अब लॉन्च से पहले Xiaomi Mi 9T चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है।

Xiaomi Mi 9T को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है जहां फोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां प्राप्त हुई है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग कल यानि 4 जून की है जहां फोन को Xiaomi Mi 9T मॉडल नंबर के साथ ही लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि गीकबेंच पर Mi 9T के मदरबोर्ड का कोडनेम Da Vinci लिखा गया है। वहीं Redmi K20 को भी गीकबेंच पर पहले Da Vinci कोडनेम के साथ ही लिस्ट किया गया था। ऐसे में यह बात और भी प्रबल हो जाती है कि Mi 9T Redmi K20 का ही ग्लोबल वर्ज़न हो सकता है।

Xiaomi Mi 9T listed on geekbench as Da Vinci with 6gb ram specifications redmi k20

स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें तो यहां Xiaomi Mi 9T को 6जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। इस फोन को बेंचमार्किंग साइट पर एंडरॉयड के नए ऑपरेटिंग ​सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई से लैस बताया गया है। वहीं साथ ही मी 9टी में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने की पुष्टि भी इस लिस्टिंग में हुई है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो सिंगल-कोर में इस फोन को 2540 स्कोर मिला है जो मल्टी-कोर में फोन को 6911 स्कोर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने पेश किया अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाला फोन Mi 9, बिना कैमरे के ही खींची फोटो

गौरतलब है कि अपनी मी सीरीज़ में Xiaomi अभी तक Mi 9, Mi 9 SE और Mi 9 Transparent Edition पेश कर चुकी है। सीरीज़ की शुरूआत करने वाला Mi 9 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर लॉन्च किया गया था। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ कंपनी के सबसे एडवांस यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 पर कार्य करता है। वहीं अब उम्मीद की जा रही है कि Mi 9T को भी Xiaomi इसी चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारेगी।

Xiaomi Mi 9T listed on geekbench as Da Vinci with 6gb ram specifications redmi k20

Xiaomi Mi 9T को लेकर लीक्स सामने आए हैं कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं कंपनी अपने इस आगामी डिवाईस को एक से ज्यादा रैम वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है। लगे हाथ आपको बता दें कि शाओमी इंडिया कंफर्म कर चुकी है कि Redmi K सीरीज़ इंडिया में भी दस्तक देने जा रही है। यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले ही सामने आई Samsung Galaxy XCover 4s की स्पेसिफिकेशन्स, फेंकने पर भी नहीं टूटेगा मिलिट्री ग्रेड का यह फो

Redmi K सीरीज़ में Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएगे। Xiaomi India ने हालांकि लॉन्च की कोई पुख्ता तारीख नहीं बताई है लेकिन इतना जरूर साफ कर दिया है कि कंपनी जुलाई के शुरूआती सप्ताह में ही रेडमी के सीरीज़ इंडियन मार्केट में उतार देगी। ऐसे में यदि सच में Mi 9T को ही Redmi K20 के ग्लोबल वर्ज़न के रूप में लाया जाना है कि यह साफ है कि Mi 9T इंडिया में लॉन्च नहीं होगा।

The post 6जीबी रैम के साथ बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हुआ Xiaomi Mi 9T, 12 जून को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-9t-listed-on-geekbench-as-da-vinci-with-6gb-ram-specifications-redmi-k20/feed/ 0
पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ 12 जून को आएगा Mi 9T, ये होंगे इसके शानदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-announces-mi-9t-all-set-to-launch-on-june-12/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-announces-mi-9t-all-set-to-launch-on-june-12/#respond Tue, 04 Jun 2019 03:55:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31681 पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले Mi 9T को लॉन्च करने के लिए तैयार है कंपनी।

The post पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ 12 जून को आएगा Mi 9T, ये होंगे इसके शानदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही है थीं कि कंपनी जल्द ही Mi 9 सीरीज़ के अंतर्गत एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। वहीं, कुछ दिन पहले कंपनी ने इस बात की पुष्टी कर दी थी कि आने वाला डिवाइस Mi 9T होगा। अब कंपनी ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दे दी है कि Mi 9 सीरीज के फोन को 12 जून को लॉन्च किया जाएगा।

बता दें कि इस सीरीज के अंदर कंपनी Mi 9, Mi 9 SE और Mi 9 Transparent Edition को पेश कर चुकी है। वहीं, अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार अपकमिंग शाओमी Mi 9T के रियर पैनल पर तीन कैमरे और बैक पर ग्रेडिएंट फिनिश दी जाएगी। वहीं, इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा जो कि हम Redmi X20 सीरीज में देख चुके हैं। इसे भी पढ़ें: Xiaomi के 6जीबी रैम वाले Redmi Note 6 Pro की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, जानें कहां से मिलेगा इतना सस्ता

हालांकि, कंपनी ने अपने ट्विट में इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस इवेंट का आयोजन चीन में होगा या किसी दूसरे देश में। इससे पहले सामने आई जानकारी में कहा जा रहा था कि Mi 9T को Redmi K20 को रिब्रांड कर इंटरनेशनल मर्केट में पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने पेश किया अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाला फोन Mi 9, बिना कैमरे के ही खींची फोटो

बता दें कि Mi 9T को कुछ समय पहले थाईलैंड की सर्टिफिकेशन्स साइट NBTC पर लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर फोन को M1903F10G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। मॉडल नंबर के साथ ही शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन का कोडनेम भी बताया गया जो ‘मी 9टी’ है। NBTC पर हालांकि Xiaomi Mi 9T की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई भी सूचना नहीं मिली है, लेकिन इतना साफ हो गया है कि शाओमी जल्द ही अपनी मी 9 सीरीज़ को ग्लोबल बाजार में लाने वाली है और इस सीरीज़ के ग्लोबल वेरिएंट को Mi 9T नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

The post पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ 12 जून को आएगा Mi 9T, ये होंगे इसके शानदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-announces-mi-9t-all-set-to-launch-on-june-12/feed/ 0
Xiaomi के नए Mi 9 सीरीज फोन में होगा ट्रिपल रियर कैमरा और पॉप-अप सेल्फी शूटर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-teases-new-mi-9-series-phone-with-triple-rear-cameras/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-teases-new-mi-9-series-phone-with-triple-rear-cameras/#respond Thu, 30 May 2019 04:25:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31490 Xiaomi Mi 9T हो सकता है मी 9सीरीज़ का अगला फोन

The post Xiaomi के नए Mi 9 सीरीज फोन में होगा ट्रिपल रियर कैमरा और पॉप-अप सेल्फी शूटर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी जल्द ही Mi 9 सीरीज़ के अंतर्गत एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। अब तक इस सीरीज के अंदर कंपनी Mi 9, Mi 9 SE और Mi 9 Transparent Edition को पेश कर चुकी है। वहीं, शाओमी ने अब ट्वीट कर एक तस्वीर को साझा किया जिसमें फोन के रियर पैनल पर तीन कैमरे और ग्रेडिएंट फिनिश की झलक दिखाई दी है। वहीं, इस ट्विटर में कंपनी ने यूजर्स को आगामी स्मार्टफोन के नाम का अंदाजा लगाने के लिए कहा गया है।

हालांकि, कंपनी ने Mi 9 सीरीज़ के अंतर्गत उतारे जाने वाले इस नए के नाम और किसी दूसरी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन का नाम Mi 9T हो सकता है। इसे भी पढ़ें: एक लग्जरी कार जितनी है शाओमी के इस लिमिटेड एडिशन फोन की कीमत, क्या आप खरीदेंगे

बता दें कि Mi 9T को कुछ समय पहले थाइलैंड और ताइवान में सर्टिफिकेशन मिला था जो इस बात का संकेत दे रहा था कि Mi 9T को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा उम्मीद इस बात की भी है कि अपकमिंग फोन का नाम Xiaomi MiK या फिर Xiaomi Mi 9I भी हो सकता है। वहीं, खबर इस बात की भी है कि हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi K20 को कुछ विदेशी मार्केट में Mi 9T नाम से उतारा जा सकता है लेकिन रेडमी के20 का डिज़ाइन अपकमिंग Xiaomi Mi 9 सीरीज़ के फोन से अलग लग रहा है।

बता दें कि Xiaomi Mi 9T को हाल ही में थाईलैंड की सर्टिफिकेशन्स साइट NBTC पर लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर फोन को M1903F10G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। मॉडल नंबर के साथ ही शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन का कोडनेम भी बताया गया जो ‘मी 9टी’ है। NBTC पर हालांकि Xiaomi Mi 9T की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई भी सूचना नहीं मिली है, लेकिन इतना साफ हो गया है कि शाओमी जल्द ही अपनी मी 9 सीरीज़ को ग्लोबल बाजार में लाने वाली है और इस सीरीज़ के ग्लोबल वेरिएंट को Mi 9T नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: देखें शाओमी रेडमी नोट 7एस की पहली झलक: शानदार स्टाइल और दमदार कैमरा

Xiaomi Mi 9

शाओमी मी 9 की बात करें तो यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर लॉन्च किया गया था। एह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई के साथ कंपनी के सबसे एडवांस यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 पर कार्य करता है। स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट होने के चलते Xiaomi Mi 9 बेहद फास्ट और लैग फ्री प्रोसेसिंग करने में सक्षम है।

The post Xiaomi के नए Mi 9 सीरीज फोन में होगा ट्रिपल रियर कैमरा और पॉप-अप सेल्फी शूटर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-teases-new-mi-9-series-phone-with-triple-rear-cameras/feed/ 0
Xiaomi Mi 9T भी आया सामने, पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगा ग्लोबली लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-9t-listed-on-nbtc-m1903f10g-model-number/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-9t-listed-on-nbtc-m1903f10g-model-number/#respond Wed, 22 May 2019 04:54:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31096 शाओमी अपनी मी 9 सीरीज़ को ग्लोबल बाजार में लाने वाली है

The post Xiaomi Mi 9T भी आया सामने, पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगा ग्लोबली लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने पिछले कुछ समय में अपनी Mi series में कई स्मार्टफोन जोड़े हैं। इनमें Mi 9, Mi 9 SE और Mi 9 Transparent Edition शामिल है। आपको बता दें कि ये स्मार्टफोंस सिर्फ चीनी बाजार में ही सेल के लिए उपलब्ध हैं तथा कंपनी ने इन्हें ग्लोबल मंच पर पेश नहीं किया है। मी 9 सीरीज़ इससे पहले की इंडियन बाजार में भी दस्तक दे पाती, शाओमी अपनी इस सीरीज़ को एक कदम और आगे ले जाने की तैयारी कर रही है। Xiaomi Mi series के एक और स्मार्टफोन की जानकारी सामने आ गई है जिसे Mi 9T नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi Mi 9T को थाईलैंड की सर्टिफिकेशन्स साइट NBTC पर लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर फोन को M1903F10G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। मॉडल नंबर के साथ ही शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन का कोडनेम भी बताया गया है जो ‘मी 9टी’ है। NBTC पर हालांकि Xiaomi Mi 9T की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई भी सूचना नहीं मिली है, लेकिन इतना साफ हो गया है कि शाओमी जल्द ही अपनी मी 9 सीरीज़ को ग्लोबल बाजार में लाने वाली है और इस सीरीज़ के ग्लोबल वेरिएंट को Mi 9T नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi Mi 9T listed on nbtc M1903F10G model number

Xiaomi Mi 9

शाओमी मी 9 की बात करें तो यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर लॉन्च किया गया था। एह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई के साथ कंपनी के सबसे एडवांस यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 पर कार्य करता है। स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट होने के चलते Xiaomi Mi 9 बेहद फास्ट और लैग फ्री प्रोसेसिंग करने में सक्षम है। यह भी पढ़ें : तो क्या इतनी जल्दी बंद हो जाएगा Xiaomi Redmi Note 7?

Xiaomi Mi 9 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.39-इंच की एचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है जो गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। शाओमी की ओर से इस फोन को 8जीबी की पावरफुल रैम पर पेश किया गया है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन को 6जीबी रैम पर भी लॉन्च किया गया था। यह वेरिएंट भी 128जीबी की मैमोरी सपोर्ट करता है।

Xiaomi Mi 9T listed on nbtc M1903F10G model number

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Mi 9 कंपनी का पहला ट्रिपल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इस कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल का है। इसी तरह दूसरा कैमरा सेंसर 12-मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा सेंसर 16-मेगापिक्सल का दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 48MP कैमरे के साथ 28 मई को उठेगा Redmi K20 स्मार्टफोन से पर्दा, कर देगा सबकी छुट्टी

बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही Xiaomi Mi 9 में पावर बैकअप के लिए 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन 27वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। Xiaomi Mi 9 को वायरलेस तरीके से भी चार्ज किया जा सकता है। Xiaomi Mi 9T की स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि इस फोन को भी कंपनी द्वारा पावरफुल सेग्मेंट में लॉन्च किया जाएगा।

The post Xiaomi Mi 9T भी आया सामने, पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगा ग्लोबली लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-9t-listed-on-nbtc-m1903f10g-model-number/feed/ 0