Xiaomi Mi A1 Special Edition Red | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 18 Dec 2017 08:26:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 12,999 रुपये में शाओमी ने लॉन्च किया मी ए1 स्पेशल एडिशन, 20 दिसंबर से होगी पहली सेल https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-a1-special-edition-red-launched-in-india-in-hindi/ Mon, 18 Dec 2017 08:26:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14936 20 दिसंबर से यह फोन आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध हो जाएगा।

The post 12,999 रुपये में शाओमी ने लॉन्च किया मी ए1 स्पेशल एडिशन, 20 दिसंबर से होगी पहली सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी कंपनी शाओमी के लिए इंडियन मार्केट बेहद अहम है। कंपनी ने पिछले माह ही गूगल एंडरॉयडवन इंटीग्रेटेड स्मार्टफोन मी ए1 भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। यह फोन 13,999 रुपये की कीमत पर आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों स्टोर पर उपलब्ध हैं। पिछले हफ्तें जहां शाओमी ने मी ए1 के नए रेड स्पेशल एडिशन को इं​डोनेशिया में लॉन्च करते हुए पहली बार अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश किया था। वहीं महज़ तीन दिन बाद ही कंपनी ने इसे इंडियन मार्केट में भी लॉन्च कर दिया है। भारत में यह फोन 12,999 रुपये की कीमत पर 20 दिसंबर से पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा।

शाओमी की ओर से यह मी ए1 स्पेशल रेड एडिशन क्रिसमस के उपलक्ष में पेश किया गया है। 20 दिसंबर से यह फोन आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। गौरतलब है कि इस स्पेशल एडिशन के सीमित हैंडसेट ही भारत में लाए गए हैं। ऐसे में 20 दिसंबर से शुरू होकर क्रिसमस तक यह फोन 12,999 रुपये के स्पेशल प्राइज़ के साथ बिकेगा, वहीं क्रिसमस के बाद इस स्पेशल एडिशन की कीमतें मी ए1 के अन्य वेरिएंट की ही तरह 13,999 रुपये हो सकती है।

xiaomi-mi-a1-red

शाओमी मी ए1 की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड वन के साथ यह फोन 2.0गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर व क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है। यह फोन 4 जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी पर पेश किया गया है, जिसे माइक्रोएसडी के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है तथा फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

4जीबी रैम के साथ माइक्रोमैक्स ने पेश किया बोल्ट क्यू3001 स्मार्टफोन

फोटोग्राफी के लिए शाओमी मी ए1 में 12-मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका एक सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल है और दूसरा सेंसर एफ/2.6 अपर्चर वाला है जो टेलीफोटो लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वोएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,080 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 12,999 रुपये में शाओमी ने लॉन्च किया मी ए1 स्पेशल एडिशन, 20 दिसंबर से होगी पहली सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>