Xiaomi Mi A1 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 13 Jul 2021 10:53:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी मी ए1 में हुआ ब्लास्ट, सोते वक्त हुआ हादसा https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-a1-caught-fire-explode-and-blast-while-charging-in-hindi/ Wed, 03 Oct 2018 06:51:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23301 गनिमत रही कि आग बढ़ने तथा ब्लास्ट होने से पहले ही फोन यूजर्स की नींद खुल गई और उन्होंने खुद की जान को बचाया।

The post शाओमी मी ए1 में हुआ ब्लास्ट, सोते वक्त हुआ हादसा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी को चीन का एप्पल कहा जाता है। ​चीन के बाहर भी इस कंपनी ने अपनी अच्छी पकड़ बना ली है। शाओमी इन दिनों भारत का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बना हुआ है और लो व मीड बजट सेग्मेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कंपनी है। बड़े नाम के साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं और लोगो का भरोसा खुद पर बनाए रखना जरूरी होता है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा हादसा सामने आया है जो शाओमी की साख पर बट्टा लगा सकता है। शाओमी के हिट स्मार्टफोन मी ए1 में आग लगने की खबर सामने आई है जिसने शाओमी के साथ-साथ स्मार्टफोन यूजर्स में भी खौफ फैला दिया है।

शाओमी मी ए1 स्मार्टफोन में आग लगने की खबर सामनें आई है। शाओमी की मी फोरम पर एक यूजर्स ने इस हादसे ही जानकारी दी है। मी फोरम पर न्यूज अपडेट करने वाले यूजर ने बताया है​ कि उसके दोस्त शाओमी मी ए1 स्मार्टफोन यूज़ करते हैं। एक रात वह फोन को अपने बेड के पास रखकर सोए हुए थे। फोन चार्जिंग पर लगा था और अचानक से ही उसमें आग लग गई है। गनिमत रही कि आग बढ़ने तथा ब्लास्ट होने से पहले ही फोन यूजर्स की नींद खुल गई और उन्होंने खुद की जान को बचाया।

xiaomi-mi-a1-blast-1

पोस्ट के मुताबिक यूजर ने आठ महीने पहले ही शाओमी मी ए1 स्मार्टफोन खरीदा था और इन आठ महीनों के दौरान स्मार्टफोन यूजर्स को कभी भी फोन के हिट होने जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। रात को सोने से पहले यूजर ने फोन को चार्ज पर लगाया था तथा चार्जिंग के दौरान ही फोन में आग लग गई और वह ब्लास्ट हो गया है। स्मार्टफोन यूजर ने दावा किया है कि वह फोन का आॅरिजनल चार्जर ही यूज़ करते हैं और उस रात भी उन्होंने आॅरिजनल चार्जर का ही यूज़ किया था।

सैमसंग चला शाओमी की राह: शाओमी का फोन निर्माता अब बनाएगा सैमसंग के लिए फोन

शाओमी मी ए1 यूजर ने कहा है यदि उसका फोन उचित दूरी पर नहीं होता तो वह भी इस ब्लास्ट की चपेट में आ जाते। इस हादसे को घटित हुए एक हफ्ता होने को आया है लेकिन शाओमी की ओर से अभी तक न तो यूजर से संपर्क साधा गया है और न ही अभी तक मी ए1 में हुए इस हादसे पर कोई आधिकारिक टिप्पणी की गई है। बहरहाल यह घटना इंडिया में तो घटित नहीं हुई है लेकिन देश में शाओमी फोन यूज़ करने वालो की तादाद बहुत ज्यादा है। और इस तरह की दुर्घटनाएं स्मार्टफोन यूजर्स में भय का माहौल बनाती है।

The post शाओमी मी ए1 में हुआ ब्लास्ट, सोते वक्त हुआ हादसा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी ए2 की स्पेसिफिकेशन्स उजागर, 4जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर करेगा रन, 5.99-इंच की होगी स्क्रीन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-a2-aka-mi-6x-specifications-leak-in-hindi/ Mon, 02 Apr 2018 10:41:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18617 शाओमी मी ए2 को भी एंडरॉयड वन पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post शाओमी मी ए2 की स्पेसिफिकेशन्स उजागर, 4जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर करेगा रन, 5.99-इंच की होगी स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने एक नए स्मार्टफोन को कुछ दिनों पहले ही चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर देखा गया था। इस फोन को लेकर कहा गया था कि यह भारत में लॉन्च किए जा चुके शाओमी के एंडरॉयड वन आधारित स्मार्टफोन मी ए1 का नेक्स्ट वर्ज़न मी ए2 होगा। लीक में बताया गया था कि अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में यह फोन मी 6एक्स नाम से लॉन्च हो सकता है। वहीं अब शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स भी सामनें आ गई है।

शाओमी मी ए2 यानि मी 6एक्स की एक स्लाईड इंटरनेट पर लीक हो गई है जिसमें फोन के नाम के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स लिखी हुई है। इस स्लाईड के मुताबिक शाओमी मी ए2 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले देखने को मिलेगी। स्मार्टफोन को 2160 x 1080 पिक्सल रेल्ज्यूशन वाली 5.99-इंच की आईपीएस डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi mi a2 leak

लीक के अनुसार शाओमी का यह आगामी स्मार्टफोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा तथा 2.2गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर रन करेगा। सामनें आई स्लाईड में शाओमी मी ए2 को 4जीबी रैम तथा 64जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस दिखाया गया है।

शाओमी मी7 में होगा अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, दो वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च

शाओमी के इस फोन में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें 20-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर होंगे। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ​दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,910एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

xiaomi-mi-a1

गौरतलब है कि शाओमी मी ए1 कंपनी द्वारा एंडरॉयड वन पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि इस फोन का नया वर्ज़न मी ए2/मी 6एक्स भी एंडरॉयड वन आधारित ही होगी। बहरहाल मी ए2 के लॉन्च को लेकर शाओमी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post शाओमी मी ए2 की स्पेसिफिकेशन्स उजागर, 4जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर करेगा रन, 5.99-इंच की होगी स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
15,000 रुपये में 15 अच्छे डुअल रियर कैमरे वाले एंडरॉयड स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/best-dual-camera-smartphone-under-15k-in-india-in-hindi-list/ Thu, 22 Feb 2018 12:25:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11481 पिछले साल जहां फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर की चर्चा ज्यादा थी वहीं इस साल डुअल कैमरा सेटअप सुर्खियां बटोर रहा है।

The post 15,000 रुपये में 15 अच्छे डुअल रियर कैमरे वाले एंडरॉयड स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल जहां फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर की चर्चा ज्यादा थी वहीं इस साल डुअल कैमरा सेटअप सुर्खियां बटोर रहा है। पहले लोग फोन में कैमरा मेगापिक्सल की जानकारी लेते थे लेकिन आज डुअल कैमरे के बारे में पूछते हैं। डुअल कैमरे का फायदा यह होता है कि आप बेहतर डेफ्थ आॅफ फिल्ड के साथ फोटो ले सकते हैं। वहीं बैकग्रांड को ब्लर कर सकते हैं। ऐसे में आज यदि फोन की खरीदारी कर रहे हैं तो कैमरो के बजाय स्मार्ट डुअल कैमरा देखें। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आज डुअल कैमरे वाले फोन बेहद ही कम कीमत में उपलब्ध हो चुके हैं। आगे हमनें 15,000 रुपये के बजट में ऐसे ही बेहतरीन 9 डुअल कैमरे वाले फोन की जानकारी दी है।


शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो

how-to-identify-duplicate-xiaomi-mobile-and-power-bank-in-hindi
फिलहाल 15,000 रुपये के बजट में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को सबसे बेस्ट माना जा रहा है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल+ 5-मेगापिक्सल का रियर डुअल कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा 20-मेगापिक्सल का है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें दो मॉडल हैं जिसमें 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है। मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किए गए इस फोन में आपको 5.99—इंच की 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली फुल एचडी+ स्क्रीन मिलेगी। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

आॅनर 9 लाइट
first look of honor 9 lite best looking phone in this price segment
इस फोन की कीमत भी 10,900 रुपये और 14,999 रुपये है। आॅनर 9आई में 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का ही सेकेंडरी उपलब्ध है। यह फोन इमोशन यूआई 8.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 नुगट आधारित है। इसमें होम पैनल पर ही आपको एप्स देखने को मिलेंगे। इस फोन में 3,000 एमएएच की लीथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है। इतने रुपये तो आपको कैशबैक में ही मिल जाएंगे। ग्लास डिजाइन में पेश किए गए इस डिवाइस में साइड पैनल एल्यूमिनियम का है। यह फोन हुआवई के हाईसिलिकॉन किरिन 659 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.36गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3जीबी और 4जीबी मैमोरी वेरियंट के साथ उपलब्ध है और इसमें आपको 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी।

टेनआॅर जी
tenor-g
फ्लिपकार्ट की तरह ही अमेज़न ने भी अपने ब्रांड के तहत 10.ओआर फोन को पेश किए हैं। कंपनी ने टेनआॅर जी को उतारा है तो 15,000 रुपये के बजट में अच्छा फोन है। इस फोन में 13-मेगापिक्स्ल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगन 626 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 2.2गीगाहर्टज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.2 नुगट आधारित 10.ओआर में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। टेनॉर जी 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है और डाटा वह कनेक्टिविटी के लिए 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट है।

इनफोकस विज़न 3
infocus-vision-3
कम कीमत में यह फोन बेहद ही दमदार फीचर्स के साथ है। इनफोकस विज़न 3 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.7—इंच का बेज़ल लेस डिसप्ले है। यह फोन स्माईल यूएक्स यूआई आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इनफोकस विज़न 3 पीआईपी फीचर से लैस है, जिसमें फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से एक साथ फोटो क्लिक की जा सकती है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

आॅनर 7एक्स
honor-7x
आॅनर ने हाल में ही दूमदार डुअल कैमरे वाला फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने 7एकस को पेश किया है जिसमें बेज़ल लेस डिसप्ले भी दिया गया है। भारतीय बाजार में आॅनर 7एक्स का प्राइस 12,999 रुपये से शुरू है और यह अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला 2.5डी कर्व्ड ग्लास 5.93-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन हुआवई के किरीन 659 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में अपको 2.36गीगाहट्र्ज का आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। आॅनर 7एकस को 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज और 4जीबी रैम के साथ ही 64जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए आॅनर 7एक्स में 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया​ ​है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। डुअल कैमरे के साथ आपको पोर्टेट मोड और लाइव फोटो जैसे आॅप्शन मिलेंगगे।

बिलियन कैप्चर प्लस
billion-capture-1
हाल में भारत की प्रमुख ईकॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने अपना पहला फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने बिलियन कैप्चर प्लस को उतारा है। इस फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा। ​बिलियन कैप्चर प्लस में आपको 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले मिलेगी। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर कार्य करता है और कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया है। कैप्चर प्लस को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है।

इनफोकस स्नैप 4
infocus-snap-4
यूएस की टेक कंपनी इनफोकस ने भारतीय बाजार में स्नैप 4 बाजार में उतारा है। यह फोन देश में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता स्मार्टफोन है जिसमें दो रियर तथा दो फ्रंट कैमरे है। 11,999 रुपये का यह फोन 26 सितंबर से अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके रियर पैनल पर जहां डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए इसके फ्रंट पैनल पर फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मौजूद है।
इनफोकस स्नैप 4 को मैटल बॉडी पर पेश किया गया है। फोन में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है। फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज है तथा रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओटीजी सपोर्ट के साथ इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

6-इंच की स्क्रीन तथा एंडरॉयड 8.0 ओरियो के सा​थ सोनी का नया फोन हुआ लीक

इनफोकस टर्बो 5 प्लस
infocus-turbo-5-plus
स्नैप 4 के साथ ही इनफोकस ने आज इनफोकस टर्बो 5 प्लस लॉन्च ​किया है। इसके रियर पैनल पर जहां डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए इसके फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मौजूद है।
इनफोकस टर्बो 5 प्लस में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज है तथा होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओटीजी सपोर्ट के साथ इसमें 4,850एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 8,999 रुपये की कीमत पर 21 सितंबर से अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

लेनोवो के8 प्लस
lenovo-k8-2
लेनोवो के यह फोन इंडियन मार्केट में डुअल कैमरे से लैस सबसे लेटेस्ट फोन है जो 10,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन को 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले के साथ मैटल बॉडी पर पेश किया गया है। यह फोन स्टॉक एंडरॉयड पर पेश हुआ है तथा 2.6गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी25 चिपसेट पर रन करता है। लेनोवो के8 प्लस को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज पर पेश किया है तथा फोटोग्राफी के लिए से इसमें 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर और रियल डुअल सिम के साथ यह फोन 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी पर रन करता है।

लेनोवो के8 प्लस और के8 हुए भारत में लॉन्च, देखें ​फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी मी ए1
xiaomi-mi a1-2
शाओमी का यह नया फोन भी शानदार है और भारत में कंपनी का यह पहला फोन है जो डुअल कैमरे के साथ पेश किया गया है। शाओमी मी ए1 को गूगल एंडरॉयडवन पार्टनरशिप के साथ पेश किया गया है। पहली बार कंपनी ने स्टॉक एंडरॉयड पर किसी फोन को पेश किया है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है। इस फोन में 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड है। इसके साथ ही शाओमी मी ए1 में आपको 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की है मैमोरी मिलेगी। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए 12+12-मेगापिक्सल वाईड एंगल व टेलीफोटो वाले दो सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए आपको 3,080 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

मोटो जी5एस प्लस
moto-g5s-plus
यह फोन भी जल्द ही भारत में लॉन्च हुआ है। मोटो जी5एस प्लस में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन भी 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी वेरियंट में उपलब्ध है। डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वोएलटीई दिया गया है। इसमें आपको एनएफसी भी मिलेगा। फोन में 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने एफ/2.0 सेंसर के साथ पेश किया है। वहीं इसका सेकेंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है और यह भी एफ/2.0 अपर्चर के साथ में उपलब्ध है। दोनों कैमरे के साथ आपको एलईडी फ्लैश मिलेगा। 3जीबी रैम वाला मॉडल 14,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं 4जीबी वाले के लिए आपको 15,999 रुपये चुकाने होंगे।

जियो का एक साल: क्या अगले एक साल में जियो पूरी करेगा ये पांच उम्मीदें

लेनोवो के8 नोट
lenovo-k8-note-3
पिछले महीने ही लेनोवो के8 नोट मॉडल को भारत में पेश किया गया है। कीमत के लिहाज से यह फोन बेहद ही शानदार है। भारतीय बाजार में लेनोवो के8 नोट की शुरूआती कीमत 12,999 रुपये है और यह आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है। फोन में 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक एक्स23 एमटी6797डी चिपसेट पर पेश कार्य करता है और इसमें 2.3गीगाहट्र्ज का डेकाकोर अर्थात दस कोर वाला प्रोसेसर मिलेगा। के8 नोट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी मेंं उपलब्ध है। लेनोवो के नोट सीरीज का पहला फोन है जिसे डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन में 13+5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें आप बोके इफेक्ट का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। लेनोवो के8 नोट में एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट देखने को मिलेगा। फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

कूलपैड कूल प्ले 6
coolpad-cool-play-6-fb-new
हाल में कूलपैड ने विश्व का सबसे सस्ता 6जीबी रैम वाला फोन लॉन्च किया है। कूलपैड कूल प्ले 6 नाम से लॉन्च किए गए इस फोन में शानदार डुअल कैमरा भी है। भारत में इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है और यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है। फोन में 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 6जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिहाज़ से फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए कूल प्ले 6 में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्स का डुअल रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए आपको 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 4,060 एमएएच की बैटरी मौजूद है।

जियो का एक साल: रिलायंस जियो की 5 मुफ्त सेवाएं जो आज भी बनी है दूसरे आॅपरेटर्स के लिए सिरदर्दी

माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट
micromax-evoke-dual-note-1
भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने हाल में ही बेहद कम कीमत में डुूअल कैमरे वाला फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट को उतारा है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है और यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के दो रियर सोनी आईएमएक्स258 सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट में 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले है और मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 3जीबी रैम तथा 4जीबी रैम के दो वेरिएंट में पेश किया गया है जो 32जीबी और 64जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और पावर बैकअप के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी के साथ 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

आॅनर 6एक्स
honor-6x-box
इस फोन का डुअल कैमरा भी शानदार है। आॅनर 6एक्स में एक कैमरा सेंसर 12-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 2-मेगापिक्सल का दिया गया है। कैमरे के साथ आपको कई शानदार फीचर्स भी मिलेंगे। वहीं इसका सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। फोन के स्पेसिफिकेशन बात करें तो आॅनर 6एक्स में 5.5-इंच फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले है। यह फोन किरीन 655 चिपसेट कार्य करता है और इसमें 2.1गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। भारतीय बाजार में यह फोन 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी एवं 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी विकल्प में उपलब्ध है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट है। वहीं सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है। फिलहल कंपनी ने कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन जल्द ही यह सेल के लिए उपलब्ध होगा। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 11,999 रुपये और 13,999 रुपये है।

12​ सितंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8

कूलपैड कूल1 डुअल
coolpad-cool1-dual-camera
कुछ माह पहले कूलपैड ने कूल1 डुअल को भारतीय बाजार में पेश किया था। इस फोन में 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसका एक कैमरा आरजीबी है जबकि दूसरा लेंस मोनोक्रोम से फोटो लेता है। इससे आप न सिर्फ बेहतर तरीके से फोटो को ए​डीट कर सकेंगे बल्कि फोटोग्राफी में डिटेल्स भी काफी बेहतर होंगे। इसका सेकेंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल का होगा। कूल 1 डुअल में 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर कार्य करता है। इसके साथ ही 1.8गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के साथ उपलब्ध है और दोनों में आपको 32जीबी की स्टोरेज मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई सपोर्ट है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपये और 10,999 रुपये है।

The post 15,000 रुपये में 15 अच्छे डुअल रियर कैमरे वाले एंडरॉयड स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी वाई1 और वाई1 लाइट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-a1-red-redmi-y1-and-redmi-y1-lite-goes-to-sale-today/ Wed, 10 Jan 2018 03:45:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15019 उपभोकताओं के लिए अच्छी बात यह भी कही जा सकती है कि इस फोन कीमत सिर्फ 12,999 रुपये होगी जो​ कि मी ए1 के लॉन्च प्राइस से 2,000 रुपये कम है।

The post आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी वाई1 और वाई1 लाइट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ माह पहले शाओमी ने कम रेंज के सल्फी फोन भारत में पेश किए थे। कंपनी ने जिसमें शाओमी रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट को लॉन्च ​किया था। शाओमी के अन्य फोंस की तरह ये फोन भी कॉफी लोकप्रिय हैं और सेल पर आते ही आउट आॅफ स्टॉक हो जाते हैं। वहीं यूजर्स के लिए अच्छी बात यह है कि आज ये दोनों फोन फिर से सेल के लिए जा रहे हैं। शाओमी रेडमी वाई1 दो वेरियंट में है पहले वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल स्टोरेजदी गई है। इसक कीमत 8,999 रुपए है। वहीं, दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज है और आपको इसके लिए 10,999 रुपए चुकाने होंगे। वहीं रेडमी वाई1 लाइट एक मॉडल में ही उपलब्ध है और और इसकी कीमत 6,999 रुपए है।

शाओमी के इन फोंस को आप मी इंडिया स्टोर से या फिर अमेजन इंडिया स्टोर से सकते हैं। इन फोंस का सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

शाओमी रेडमी वाई1 और वाई1 लाइट में 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। ये फोन एमआईयूआई 9 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किये गए हैं। वाई1 जहां 64बिट आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर रन करता है वहींं वाई1 लाइट स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है। वाई1 को 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया है तथा वाई1 लाइट 2जीबी रैम और 16जीबी मैमोरी पर पेश हुआ है। वाई1 में फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो ब्यूटीफाई 3.0 फीचर के साथ आता है। तथा बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। 6-इंच की फुलव्यू बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ ओपो ए73

The post आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी वाई1 और वाई1 लाइट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी ए1 को मिला एंडरॉयड ओरियो अपडेट, जानें कैसे करें इंस्टाल https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-a1-android-oreo-update-price-feature-and-specification-in-hindi/ Tue, 02 Jan 2018 07:17:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15417 मी ए1 शाओमी का पहला ऐसा स्मार्टफोन बन गया है जो इस एंडरॉयड वर्ज़न से लैस होगा।

The post शाओमी मी ए1 को मिला एंडरॉयड ओरियो अपडेट, जानें कैसे करें इंस्टाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने सितंबर माह में गूगल के एंडरॉयड वन प्रोग्राम के साथ जुड़ते हुए एंडरॉयड वन आधारित स्मार्टफोन मी ए1 लॉन्च किया था। इस फोन को लॉन्च करते वक्त कंपनी ने बताया था कि एंडरॉयड वन आधारित होने के चलते इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न के अपडेट मिलेंगे। वहीं अब इस फोन को एंडरॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इस अपडेट की शुरूआत होते ही मी ए1 शाओमी का पहला ऐसा स्मार्टफोन बन गया है जो एंडरॉयड के इस लेटेस्ट वर्ज़न से लैस होगा।

शाओमी ने मीयूआई फोरम के जरिये इस बात को आॅफिशियली अनाउंस कर दिया है कि मी ए1 स्मार्टफोन पर एंडरॉयड ओरियो की अपडेट जारी कर दी गई है। शाओमी ने नए एंडरॉयड वर्ज़न को ओवर द ऐयर अपडेट के जरिये रोलआउट किया है और इस नई अपडेट का साईज़ 1107.4एमबी बताया गया है। फोन में इंस्टाल करने के बाद शाओमी मी ए1 पिक्चर इन पिक्चर मोड, बैकग्राउंड लिमिट, स्मार्ट टेक्स्ट सलेक्शन और न्यू नो​टिफिकेशन डॉट जैसे फीचर्स से लैस हो जाएगा।

शाओमी मी ए1 में एंडरॉयड 8.0 ओरियो अपडेट करने के लिए :

1. सबसे पहले मी ए1 को एंडरॉयड 7.12.19 वर्जन पर अपडेट करना होगा।

2. इस अपडेट के बाद एंडरॉयड ओरियो की ओटीए अपडेट मिल जाएगी।

3. इस अपडेट के लिए फोन की सेटिंग्स ओपेन करें जहां सॉफ्टवेयर अपडेट का आॅप्शन मिलेगा।

4. इस आॅप्शन पर नए उपलब्ध अपडेट की जानकारी मिलेगी जिसपर क्लिक कर आप नया वर्ज़न डाउनलोड कर सकते हैं।

शाओमी मी ए1 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post शाओमी मी ए1 को मिला एंडरॉयड ओरियो अपडेट, जानें कैसे करें इंस्टाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी ए1 होगा और स्मार्ट, जल्द मिलेगा लेटेस्ट एंडरॉयड ओरियो का अपडेट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-a1-oreo-beta-update-comming-soon/ Tue, 26 Dec 2017 07:49:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15224 कंपनी जल्द ही एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो का बीटा अपडेट देने वाली है।

The post शाओमी मी ए1 होगा और स्मार्ट, जल्द मिलेगा लेटेस्ट एंडरॉयड ओरियो का अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने कुछ माह पहले ही मी ए1 स्मार्टफोन को पेश किया था। यह पहली बार था जब कंपनी ने अपने किसी फोन के लिए गूगल के साथ साझेदारी की थी। कंपनी ने शाओमी मी ए1 को एंडरॉयडवन इंटीग्रेशन के साथ पेश किया था। एंडरॉयडवन इंटीग्रेशन इस बात का भरोसा देता है कि दो सालों तक आपका फोन अपडेट रहेगा। वहीं मी ए1 यूजर के लिए अच्छी खबर है कि कंपनी जल्द ही एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो का बीटा अपडेट देने वाली है।

टेलीकॉम टॉक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी ने शाओमी रेडमी ए1 में ओरियो अपडेट देने के लिए कुछ फोन पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। वहीं रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है​ कि फोन में अपडेट आने के बाद यह पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गया है और कई नए फीचर्स आ गए हैं। हालांकि शुरुआत में कुछ समस्या मिली लेकिन कंपनी उसे ओटीए के माध्यम से दूर कर देगी। यह भी जानकारी दी गई है कि शाओमी अगले सप्ताह तक एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो अपडेट आम कंज्यूमर्स के लिए भी दे सकता है। जियो के जवाब में अब एयरटेल ने भी लॉन्च किया 199 का प्लान, जानें इस प्लान के बारे में सबकुछ

अपडेट के साथ ही आपको नया क्विक सेटिंग और ऐप रीडिजाइन सहित कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं पिक्चर इन पिक्चर मोड और स्मार्ट सलेक्शन जैसे फीचर्स भी बीटा अपडेट में मिलेंगे। शाओमी मी ए1 में फिलहाल एनिमेशन लोडिंग टाइम में काफी समस्या देखने को मिलती है। खास वे बहुत स्मूथ नहीं हैं। परंतु नए अपडेट में यह भी दावा किया गया है कि ऐप लोडिंग टाइम और और एनिमेशन लोडिंग में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। एक्सक्लूसिव: आॅफलाइन में उपलब्ध हुआ शाओमी रेडमी 5ए

जैसा कि मालूम है मी ए1 में डुअल कैमरा दिय गया है। अपडेट आने के बाद कैमरा सेटअप काफी बेहतर हो जाएगा।वहीं एक और बात का जिक्र करना जरूरी है। नए अपडेट के बाद चार्जिंग टाइम भी काफी अच्छा हो जाएगा। रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि सिर्फ 92 मिनट में 0 से 100 फीसदी तक चार्ज हो गया। कुल मिलकार कहा जाए तो नया अपडेट आने के बाद फोन और भी शानदार हो जाएगा।

The post शाओमी मी ए1 होगा और स्मार्ट, जल्द मिलेगा लेटेस्ट एंडरॉयड ओरियो का अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
12,999 रुपये में शाओमी ने लॉन्च किया मी ए1 स्पेशल एडिशन, 20 दिसंबर से होगी पहली सेल https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-a1-special-edition-red-launched-in-india-in-hindi/ Mon, 18 Dec 2017 08:26:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14936 20 दिसंबर से यह फोन आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध हो जाएगा।

The post 12,999 रुपये में शाओमी ने लॉन्च किया मी ए1 स्पेशल एडिशन, 20 दिसंबर से होगी पहली सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी कंपनी शाओमी के लिए इंडियन मार्केट बेहद अहम है। कंपनी ने पिछले माह ही गूगल एंडरॉयडवन इंटीग्रेटेड स्मार्टफोन मी ए1 भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। यह फोन 13,999 रुपये की कीमत पर आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों स्टोर पर उपलब्ध हैं। पिछले हफ्तें जहां शाओमी ने मी ए1 के नए रेड स्पेशल एडिशन को इं​डोनेशिया में लॉन्च करते हुए पहली बार अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश किया था। वहीं महज़ तीन दिन बाद ही कंपनी ने इसे इंडियन मार्केट में भी लॉन्च कर दिया है। भारत में यह फोन 12,999 रुपये की कीमत पर 20 दिसंबर से पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा।

शाओमी की ओर से यह मी ए1 स्पेशल रेड एडिशन क्रिसमस के उपलक्ष में पेश किया गया है। 20 दिसंबर से यह फोन आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। गौरतलब है कि इस स्पेशल एडिशन के सीमित हैंडसेट ही भारत में लाए गए हैं। ऐसे में 20 दिसंबर से शुरू होकर क्रिसमस तक यह फोन 12,999 रुपये के स्पेशल प्राइज़ के साथ बिकेगा, वहीं क्रिसमस के बाद इस स्पेशल एडिशन की कीमतें मी ए1 के अन्य वेरिएंट की ही तरह 13,999 रुपये हो सकती है।

xiaomi-mi-a1-red

शाओमी मी ए1 की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड वन के साथ यह फोन 2.0गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर व क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है। यह फोन 4 जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी पर पेश किया गया है, जिसे माइक्रोएसडी के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है तथा फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

4जीबी रैम के साथ माइक्रोमैक्स ने पेश किया बोल्ट क्यू3001 स्मार्टफोन

फोटोग्राफी के लिए शाओमी मी ए1 में 12-मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका एक सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल है और दूसरा सेंसर एफ/2.6 अपर्चर वाला है जो टेलीफोटो लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वोएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,080 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 12,999 रुपये में शाओमी ने लॉन्च किया मी ए1 स्पेशल एडिशन, 20 दिसंबर से होगी पहली सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी ने मीड बजट में पेश किया मी ए1 रेड वेरिएंट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-a1-red-edition-in-hindi/ Fri, 15 Dec 2017 08:14:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14861 भारत में शाओमी मी ए1 14,999 रुपये की कीमत पर आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों स्टोर पर उपलब्ध हैं।

The post शाओमी ने मीड बजट में पेश किया मी ए1 रेड वेरिएंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले महीने ही शाओमी ने गूगल एंडरॉयडवन इंटीग्रेटेड स्मार्टफोन मी ए1 भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। यह फोन एंडरॉयड के ऐसे वर्ज़न पर पेश किया गया है जिसमें 2 साल तक हर एंडरॉयड वर्ज़न की लेटेस्ट अपडेट इसे मिलती रहेगी। भारतीय बाजार में आॅनलाईन प्लेटफार्म पर आउट आॅफ स्टॉक होने के बाद कंपनी ने इसे आॅफलाईन प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध कराया है। वहीं आज शाओमी मी ए1 का एक और कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने मी ए1 का रेड कलर वेरिएंट अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश किया है, जो देखने में बेहद ही आर्कषक व शानदार है।

शाओमी की ओर से मी ए1 का रेड कलर वेरिएंट फिलहाल इंडोनेशिया में ही लॉन्च किया है जो आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में भी उतारा जा सकता है। इंडोनेशिया में इस फोन की कीमत 215 यूएस डॉलर रखी गई है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 13,800 रुपये होगी। गौरतलब है कि भारत में शाओमी मी ए1 14,999 रुपये की कीमत पर आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों स्टोर पर उपलब्ध हैं।

xiaomi-mi-a1-red-1

शाओमी मी ए1 की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड वन के साथ यह फोन 2.0गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर व क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है। यह फोन 4 जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी पर पेश किया गया है, जिसे माइक्रोएसडी के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है तथा फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ वनप्लस 5टी का स्टार वॉर्स एडिशन

फोटोग्राफी के लिए शाओमी मी ए1 में 12-मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका एक सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल है और दूसरा सेंसर एफ/2.6 अपर्चर वाला है जो टेलीफोटो लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वोएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,080 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post शाओमी ने मीड बजट में पेश किया मी ए1 रेड वेरिएंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी ए1 कीमत में हुई 1,000 रुपये की कटौती https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-a1-price-cut-rs-1000/ Mon, 11 Dec 2017 07:45:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14647 प्राइस में कटौती के बाद 13,999 रुपये में शाओमी मी ए1 एक शानदार आॅप्शन कहा जा सकता है।

The post शाओमी मी ए1 कीमत में हुई 1,000 रुपये की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अक्टूबर में शाओमी ने भारत में अपना पहला डुअल कैमरे वाला फोन मी ए1 को लॉन्च किया था। यह फोन भारत में काफी चर्चित है। हालांकि अपने डुअल कैमरे के अलावा कंपनी ने इस फोन से स्टॉक एंडरॉयड की भी शुरुआत की थी। इस वजह से भी लोगों ने इसे काफी सराहा। वहीं आज एक बार फिर से यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। शाओमी मी ए1 के प्राइस में कंपनी ने 1,000 रुपये की कटौती कर दी है। भारतीय बाजार में शाओमी मी ए1 को 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब इस फोन को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। नोकिया 6 (2018) और भी होगा ताकतवर, जनवरी में हो सकता है लॉन्च

हालांकि कुछ दिन पहले इस फोन के कीमत में कटौती की जानकारी आई थी लेकिन यह आॅफर में था जो कुछ दिनों के लिए ही सीमित था। अब कंपनी ने हमेशा के लिए इस फोन की कीमत में कटौती कर दी है। पहले भी इसे बजट के अनुसार अच्छा फोन माना जाता था। वहीं प्राइस में कटौती के बाद 13,999 रुपये में शाओमी मी ए1 एक शानदार आॅप्शन कहा जा सकता है। इससे पहले फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ की शुरूआत में कंपनी ने 2,000 रुपये का आॅफर दिया था। फ्लिपकार्ट की यह सेल 7 दिसंबर से शुरू होकर 9 दिसंबर तक चला और तब तक इसे सिर्फ 12,999 रुपये की कीमत खरीदा जा सकता था। अब सोनी ला रहा है आईफोन 10 जैसा डिवाईस, ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से होंगे लैस

शाओमी मी ए1 के स्पेसि​फिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिसप्ले है और कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड ग्लास का प्रयोग किया है। फोन की स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चीपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4 जीबी रैम से लैस है। फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी है जो माइक्रोएसडी के माध्यम से बढ़ाई जा सकती है। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है और दोनों सिम में आप 4जी एलटीई का उपयोग कर सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए शाओमी मी ए1 में 12-मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका एक सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल है और दूसरा सेंसर एफ/2.6 अपर्चर वाला है जो टेलीफोटो लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,080 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post शाओमी मी ए1 कीमत में हुई 1,000 रुपये की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी ए1 पर मिल रहा है 2,000 का डिस्काउंट, जानें ​कब, कहां और कैसे खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-a1-rs-2000-discount-on-flipkarts-big-shopping-days-sale-in-hindi/ Tue, 05 Dec 2017 11:46:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14434 इस डिस्काउंट के बाद शाओमी मी ए1 को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

The post शाओमी मी ए1 पर मिल रहा है 2,000 का डिस्काउंट, जानें ​कब, कहां और कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह ही शाओमी ने भारत में अपनी मी सीरीज़ को बढ़ाते हुए ए1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। स्टॉक एंडरॉयड वर्ज़न पर लॉन्च हुए इस फोन ने भी शाओमी ने अन्य स्मार्टफोन्स की ही तरह सेल के कई रिकॉर्ड बनाए हैं। शाओमी ने मी ए1 को 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। शाओमी की वेबसाइट तथा रिटेल स्टोर्स पर यह फोन इसी कीमत पर उपलब्ध है लेकिन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट मी फैन्स को तोहफा देते हुए इस फोन को 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ दे रही है। इस डिस्काउंट के बाद शाओमी मी ए1 को फ्लिपकार्ट से 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

दरअसल फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ की शुरूआत करने जा रही है। इस सेल में शाओमी के अन्य प्रोडक्ट्स के साथ मी ए1 पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट की यह सेल 7 दिसंबर से शुरू होकर 9 दिसंबर तक चलेगी यानि इन दो दिनों में शओमी मी ए1 सिर्फ 12,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।

xiaomi-mi a1-2

शाओमी मी ए1 के स्पेसि​फिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिसप्ले है और कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड ग्लास का प्रयोग किया है। फोन की स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चीपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4 जीबी रैम से लैस है। फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी है जो माइक्रोएसडी के माध्यम से बढ़ाई जा सकती है। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है और दोनों सिम में आप 4जी एलटीई का उपयोग कर सकते हैं।

61,000 रुपये वाला गूगल पिक्सल 2 मिल रहा है 21,999 रुपये में, जानें कैसे उठाएं इस आॅफर का लाभ

फोटोग्राफी के लिए शाओमी मी ए1 में 12-मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका एक सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल है और दूसरा सेंसर एफ/2.6 अपर्चर वाला है जो टेलीफोटो लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,080 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post शाओमी मी ए1 पर मिल रहा है 2,000 का डिस्काउंट, जानें ​कब, कहां और कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>