The post Xiaomi ने लॉन्च की बिल्कुल नई CC सीरीज़, लॉन्च हुए पावरफुल Mi CC9 और Mi CC9e first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi लंबे समय से टीज़ कर रही थी कि कंपनी अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ पर काम रही है जिसे ‘CC सीरीज़’ नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। वहीं आज अपने फैन्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने इस सीरीज़ से पर्दा उठा दिया है। Xiaomi ने इस सीरीज़ को Meitu कंपनी के साथ साझेदारी के तहत पेश किया है। Xiaomi CC सीरीज़ चीनी बाजार में उतारी गई है जिसके तहत एक साथ 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन एक ओर जहां आर्कषक लुक से लैस है वहीं इन्होंने दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ टेक बाजार में कदम रखा है।
लुक व डिजाईन
Xiaomi CC9 लुक के मामले में काफी हद तक Redmi Note 7 Pro जैसा है। यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। डिसप्ले के चारों किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं उपर की ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। Xiaomi CC9 के लोवर पैनल पर 3.5एमएम जैक तथा स्पीकर दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर मौजूद है वहीं बाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है।
Xiaomi Mi CC9
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Mi CC9 को 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। कंपनी ने अपने फोन को अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए Xiaomi ने Mi CC9 को 2.5डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन दी है।

Mi CC9 को कंपनी द्वारा एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो मीयूआई यूजर इंटरफेस पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो क्वालकॉम के सबसे नए चिपसेट में से एक स्नैपड्रैगन 710 एआई चिपसेट पर रन करता है। Xiaomi की ओर से Mi CC9 को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64जीबी मैमोरी व 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन के मैमोरी को कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Mi CC9 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसी तरह फोन में 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2-मेगापिक्सल का थर्ड रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग Mi CC9 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Xiaomi Mi CC9 को गेमिंग के शौकिन यूजर्स के लिए कंपनी ने गेमिंग टर्बो 2.0 तकनीक के लैस किया है जो लंबे समय तक गेम खेलने पर भी स्मूथ और लैगफ्री प्रोसेसिंग उपलब्ध करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,030एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर सपोर्ट करती है। शाओमी ने Mi CC9 को ब्लू प्लेनेट, व्हाईट लवर और डार्क प्रिंस कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है।
कीमत
कीमत की बात करें तो Xiaomi Mi CC9 के 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1799 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं फोन के 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट को 1999 युआन की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार क्रमश: 18,000 रुपये और 20,000 रुपये के करीब होगी। लगे हाथ आपको बता दें कि Xiaomi ने इस सीरीज़ में Mi CC9 Meitu स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया है जो 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस स्पेशल एडिशन को 2599 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 26,000 रुपये के करीब है।

Xiaomi Mi CC9e
Mi CC9e की बात करें तो यह फोन इस सीरीज़ का सबसे छोटा मॉडल है। Xiaomi की ओर से इस फोन को 6.088-इंच की एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है जो एचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करता है। यह फोन भी एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित मीयूआई 10 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। Mi CC9e का कैमरा सेटअप और बैटरी पावर Mi CC9 के समान ही है।
कीमत
Mi CC9e की कीमत की बात करें तो फोन के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 1299 युआन (तकरीबन 13,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह फोन के 6जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1399 युआन (तकरीबन 14,000 रुपये) तथा 6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 1599 युआन (तकरीबन 16,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
The post Xiaomi ने लॉन्च की बिल्कुल नई CC सीरीज़, लॉन्च हुए पावरफुल Mi CC9 और Mi CC9e first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 4 वेरिएंट्स में पेश होगा Xiaomi Mi CC9e, लॉन्च से पहले ही हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi घोषणा कर चुकी है कि वह Meitu के साथ साझेदारी के तहत नई स्मार्टफोन सीरीज़ ‘CC सीरीज़’ पेश करने वाली है। यह सीरीज़ आने वाली 2 जुलाई को टेक मंच पर उतारी जाएगी और खबर के मुताबिक शाओमी इस सीरीज़ के तहत Mi CC9 और Mi CC9e स्मार्टफोन लाएगी। इन दोनों ही स्मार्टफोंस को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें इनकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं अब फोन लॉन्च से पहले ही Mi CC9e के रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स की जानकारी भी इंटरनेट पर लीक हो गई है।
Xiaomi Mi CC9e के रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स की जानकारी एमएसपी वेबसाइट ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी Mi CC9e को चार वेरिएंट्स के साथ चीन में लॉन्च करेगी। इस वेरिएंट्स में 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी, 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज, 6जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम + 128जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल होगी। Mi CC9e को सफेद, ब्लू प्लेनेट और नाईट प्राइस शेड में लॉन्च किया जा सकता है।
ये होगी स्पेसिफिकेशन्स
अन्य लीक्स में सामने आई स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Mi CC9e को 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.97-इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं एंडरॉयड 9 पाई के साथ ही इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट दिए जाने की बात भी लीक में सामने आई है। यह भी पढ़ें : Oppo लाया अनोखी टेक्नोलॉजी, अब बिना नेटवर्क के भी होगी फोन पर कर बात
Xiaomi Mi CC9 की बात करें तो कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि यह स्मार्टफोन 32-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस कैमरा सेंसर में Meitu द्वारा बनाया गया ब्यूटी मोड मौजूद होगी। वहीं फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक Mi CC9 के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का Sony IMX582 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi 7A का इंडिया लॉन्च हुआ कंफर्म, कंपनी अधिकारी ने दी जानकारी
फोन बैक पैनल पर सोनी सेंसर दिए जाने के साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा तथा 5-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर दिया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए Xiaomi Mi CC9 में 3,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।
कीमत
Xiaomi CC सीरीज़ की कीमत की बात करें तो लीक्स के अनुसार Mi CC9e के शुरूआती वेरिएंट को कंपनी द्वारा 1599 युआन में लॉन्च किया जा सकता है जो कीमत तकरीबन 16,000 रुपये होगी। वहीं इस फोन के सबसे बड़े वेरिएंट का मूल्य 2199 युआन यानि तकरीबन 22,000 रुपये हो सकता है। इसी तरह Mi CC9 के शुरूआती वेरिएंट की कीमत लीक में 2599 युआन बताई गई है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 26,000 रुपये के करीब होगी।
The post 4 वेरिएंट्स में पेश होगा Xiaomi Mi CC9e, लॉन्च से पहले ही हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi ने पेश की ‘CC’ सीरीज, फ्लिप कैमरा के साथ 2 जुलाई को लॉन्च होगा स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपनी नई ‘CC’ सीरीज की घोषणा की है। सामने आई जानकारी के अनुसार इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जा सकते हैं। सीरीज की ऑफिशियल घोषणा से पहले कंपनी चीनी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर इसे टीज कर रही थी। टीज करते हुए कंपनी ने Weibo पर एक तस्वीर भी शेयर की थी।
मी के ऑफिशियल वीबो पोस्ट के अनुसार कंपनी अपनी CC सीरीज के स्मार्टफोन को 2 जुलाई 7PM पर चीन में लॉन्च करेगी। इवेंट बीजिंग में आयोजित होगा। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर लॉन्च होने वाले फोन का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज के अंदर MI CC9 और Mi CC9e लॉन्च किए जा सकते हैं।

इस तस्वीर के मुताबिक इस नए सीरीज में हाल ही में लॉन्च हुए Asus 6Z की तरह ही फ्लिप कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जा सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स MI CC9 और Mi CC9e लॉन्च किए जा सकते हैं। यह दोनों ही स्मार्टफोन्स Meitu AI एस्थेटिक लैब और शाओमी की टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। वहीं, दोनों ही स्मार्टफोन्स में सेल्फी कैमरे पर फोकस किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने पेश किया अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाला फोन Mi 9, बिना कैमरे के ही खींची फोटो

बता दें कि Xiaomi ने MeituPic फोटो एडिटिंग ऐप बनाने वाली कंपनी Meitu के साथ साझेदारी में यह सीरीज पेश करने की घोषणा की है। इस सीरीज के स्मार्टफोन को खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखते हुए कैमरा सेंट्रिक बनाया जाएगा। कंपनी ने बताया कि इस सीरीज के स्मार्टफोन्स “Colourful” के साथ ही “Creative” भी होंगे। इसमें ‘CC’ का मतलब “Chic and Cool” बताया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi के 6जीबी रैम वाले Redmi Note 6 Pro की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, जानें कहां से मिलेगा इतना सस्ता
अब तक सामने आई जानकारी के इस सीरीज के Mi CC9e को वाटरड्रॉप नॉच फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Mi CC9 को फुल डिस्प्ले और फ्लिप कैमरा फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स को इन-डिस्प्ले फिंगप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
गौरतलब है कि शाओमी ने अपने Mi Max और Mi Note सीरीज को डिसकंटिन्यू करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी खुद शाओमी के सीईओ ली जून ने दी है। उन्होंने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस साल इन दोनों लाइनअप के किसी नए मॉडल को लॉन्च करने के बारे में नहीं सोच रही है।
The post Xiaomi ने पेश की ‘CC’ सीरीज, फ्लिप कैमरा के साथ 2 जुलाई को लॉन्च होगा स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 32-एमपी सेल्फी और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लीक हुआ Xiaomi Mi CC9e, देखें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी मी सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi 9T लॉन्च कर दिया है। यह फोन स्पेन में लॉन्च हुआ है जो आने वाले दिनों में यूरोप समेत अन्य देशों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। Xiaomi Mi 9T के बाद अब कंपनी की मी सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन का खुलासा हो रहा है। एक लीक में नए शाओमी फोन की जानकारी मिली है जिसका नाम Xiaomi Mi CC9e बताया जा रहा है। इस लीक में फोन के नाम के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स भी सामने आई है।
Xiaomi के इस आगामी स्मार्टफोन को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट किया गया है। एक ईमेज पोस्ट में फोन के नाम के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। पोस्ट में बताया गया है कि शाओमी जिस स्मार्टफोन पर काम कर रही है उसे Xiaomi Mi CC9e नाम के साथ टेक बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस लीक में बताया गया है कि शाओमी का यह आगामी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा और क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट चिपसेट में से ही एक पर लॉन्च किया जाएगा।
Xiaomi Mi CC9e
Xiaomi Mi CC9e की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 6.3-इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन को कंपनी डॉट नॉच डिसप्ले के साथ उतारेगी जो 3डी ग्लास से प्रोटेक्टेड होगी। लीक के अनुसार नए एंडरॉयड ऑपरेटिंग के साथ यह फोन क्वालकॉम की 700 सीरीज़ चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 710 या फिर स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

लीक की मानें तो Xiaomi Mi CC9e फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी रियर कैमरा सेटअप में 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 3-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर दे सकती है। वहीं सेल्फी के लिए फोन डिसप्ले पर मौजूद नॉच में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A20 हुआ सस्ता, A30 का दाम भी गिरा, ये हैं नई कीमत
Xiaomi Mi CC9e को लेकर लीक में कहा गया है कि इस फोन में पावर बैकअप के लए 3,300एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। गौरतलब है कि शाओमी की ओर से Xiaomi Mi CC9e को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में फोन के नाम के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। वहीं सामने आई स्पेक्स डिटेल्स को भी महज एक लीक के तौर ही समझा जा रहा है।
Xiaomi Mi 9T
यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया है। Xiaomi Mi 9T को शाओमी द्वारा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जो 7वीं जेनरेशन तकनीक से बना है। कंपनी की ओर से मी 9 सीरीज़ का यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ मीयूआई10 पर पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Motorola One Power और Moto G6 Plus की कीमतों में हुई कटौती, जानें क्या है नया प्राइस
Xiaomi Mi 9T में प्रोसेसिंग के लिए 8एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 618 जीपीयू सपोर्ट करता है। Xiaomi ने Xiaomi Mi 9T को गेमिंग के शौकिन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया है। इस फोन में गेम टर्बो 2.0 मोड दिया गया है जो बेहद ही स्मूथ और लैग फ्री गेमिंग परफॉर्मेंस देता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Mi 9T ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन में एफ/2.4 अर्पचर वाला 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और इतने ही अपर्चर की क्षमता वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया गया है। सेल्फी की बात करें तो Xiaomi Mi 9T एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Galaxy M40 के बाद अब Samsung ला रही है Galaxy M30 का एक और नया वेरिएंट
Xiaomi Mi 9T 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का एक वेरिएंट जहां 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ ही 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।
The post 32-एमपी सेल्फी और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लीक हुआ Xiaomi Mi CC9e, देखें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>