Xiaomi Mi Mix 2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 18 May 2018 10:55:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी इंडिया ने अपने शानदार स्मार्टफोन मी मिक्स 2 की कीमत में की बड़ी कटौती https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-2-price-cut-in-india-in-hindi/ Fri, 18 May 2018 10:55:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19889 अपने यूजर्स को खास तोहफा देते हुए शाओमी ने अपने इस हाईएंड डिवाईस की कीमत में भारी कटौती कर ली है।

The post शाओमी इंडिया ने अपने शानदार स्मार्टफोन मी मिक्स 2 की कीमत में की बड़ी कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने पिछले साल अपने सबसे स्टाईलिश स्मार्टफोन मी मिक्स 2 की भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। मी मिक्स 2 अपने स्टाईल और डिजाईन के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। शाओमी के इस हाईएंड फ्लैगशिप फोन को कंपनी द्वारा 35,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया था। वहीं अब अपने यूजर्स को खास तोहफा देते हुए शाओमी ने अपने इस हाईएंड डिवाईस की कीमत में भारी कटौती कर ली है। शाओमी मी मिक्स 2 को अब 29,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

शाओमी मी मिक्स 2 की कीमत कीमत में शाओमी इंडिया ने फ्लैट 3,000 रुपये की कटौती की है। गौरतलब है कि देश में यह फोन 35,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसी साल जनवरी में कंपनी ने फोन की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की थी जिसके बाद यह फोन 32,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब एक बार फिर शाओमी ने फोन का मूल्य 3,000 रुपये घटा दिया है जिसके बाद यह फोन 29,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Pic - Mi Mix 2
Pic – Mi Mix 2

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन सेरेमिक बॉडी के साथ 5.99-इंच की फुलस्क्रीन 2.0 एमोलेड बेज़ल लेस डिसप्ले से लैस है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन मीयूआई आधारित एंडरॉयड ओरियो पर रन करता है तथा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट मौजूद है।

xiaomi-mi-mix-2-1

देश में यह फोन 6जीबी रैम व 128जीबी की इंटरनल मैमोरी पर उपलब्ध है तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 540जीपीयू मौजूद है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मी मिक्स 2 में सेल्फी कैमरा फ्रंट पैनल के नीचले हिस्से में दिया गया है। कंपनी ने इसमें 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है जो फोन के फ्रंट पैनल पर उपरी हिस्से में न होकर नीचे की ओर है। वहीं फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 सेंसर दिया गया है।

मी मिक्स 2 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3.0 क्विक चार्ज तकनीक से लैस 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। शाओमी मी मिक्स 2 को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के साथ ही कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट मी डॉट कॉम और मी स्टोर्स पर से खरीदा जा सकता है।

The post शाओमी इंडिया ने अपने शानदार स्मार्टफोन मी मिक्स 2 की कीमत में की बड़ी कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी का सबसे स्टाईलिश स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस लॉन्च, आईफोन 10 को मिली सीधी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-2s-launched-8gb-ram-256gb-storage-specifications-features-in-hindi/ Tue, 27 Mar 2018 07:32:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18444 लंबे समय से शाओमी के सबसे स्टाईलिश कहे जाने वाले स्मार्टफोन मी मिक्स 2 के नए वर्ज़न की खबरें आ रही थी। शाओमी मी मिक्स 2एस नाम से लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन को लेकर कई तरह के लीक्स सामनें आने के बाद आज आखिरकार शाओमी ने इस पर से पर्दा उठा दिया है। शाओमी […]

The post शाओमी का सबसे स्टाईलिश स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस लॉन्च, आईफोन 10 को मिली सीधी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे समय से शाओमी के सबसे स्टाईलिश कहे जाने वाले स्मार्टफोन मी मिक्स 2 के नए वर्ज़न की खबरें आ रही थी। शाओमी मी मिक्स 2एस नाम से लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन को लेकर कई तरह के लीक्स सामनें आने के बाद आज आखिरकार शाओमी ने इस पर से पर्दा उठा दिया है। शाओमी ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस को लॉन्च कर दिया है।

शंघाई में आयोजित हुए एक ईवेंट के माध्यम शाओमी ने मी मिक्स 2एस का अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश कर दिया है। यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में ही लॉन्च हुआ है जहां इसकी शुरूआती कीमत 3,299 युआन यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 34,000 रुपये है।

xiaomi-mi-mix-2s

शाओमी मी मिक्स सीरीज़ की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी स्टाईलिश डिजाईन और लुक है और इसी यूएसपी पर चलते हुए मी मिक्स 2एस को लॉन्च किया गया है। यह फोन भी एल्युमिननियम कर्व्ड ऐज वाली सेरेमिक यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है। मी मिक्स 2एस में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.99-इंच की बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एप्पल आईफोन 10 की तरह ही वर्टिकल शेप का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप 12-मेगापिक्सल के 2 टेलीफोटो और वाइड एंगल लेंस वाले सोनी आईएमएक्स363 कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है, जो एआई तकनीक से लैस है। सेल्फी के लिए इसमें मी मिक्स 2 की ही तरह नीचे की ओर फ्रंट कैमरा दिया गया है जो 5-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस है।

शाओमी ने मी मिक्स 2एस को तीन वेरिएंट में पेश किया है। इनमें 6जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी, 6 जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेत तथा 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन मीयूआई 9.5 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट 845 पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें ए​ड्रेनो 630 जीपीयू मौजूद है।

xiaomi mi mix 2s-3

शाओमी मी मिक्स 2एस सफेद और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं इस फोन को एआई फेस आईडी तकनीक से भी लैस किया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से साथ ही मी मिक्स 2एस में 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

कीमत की बात करें तो शाओमी मी मिक्स 2एस के 6जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 3,299 युआन (करीब 34,000 रुपये), 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 3,599 युआन (तकरीबन 37,000 रुपये) तथा 8जीबी रैम/256जीबी मैमोरी वेरिएंट को 3,999 युआन यानि तकरीबन 41,400 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post शाओमी का सबसे स्टाईलिश स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस लॉन्च, आईफोन 10 को मिली सीधी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी ने शेयर की मी मिक्स 2एस की फोटो, 8जीबी रैम के साथ 27 मार्च को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-2s-with-8gb-ram-display-design-specifications-features-in-hindi/ Tue, 20 Mar 2018 07:08:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18169 यह फोन 8जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी के साथ स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा।

The post शाओमी ने शेयर की मी मिक्स 2एस की फोटो, 8जीबी रैम के साथ 27 मार्च को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस को लेकर काफी समय से लीक्स सामनें आ रहे हैं। कुछ समय पहले जहां यह जानकारी मिली थी कि कंपनी 27 मार्च को अपने इस फोन को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश करेगी, वहीं अब स्वयं शाओमी ने मी मिक्स 2एस से पर्दा उठा दिया है। शाओमी ने मी मिक्स 2एस की कुछ फोटोज़ चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट पर शेयर की है। इन फोटोज़ के जरिये लॉन्च से पहले ही मी मिक्स 2एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।शाओमी रेडमी 4 बनाम रेडमी 5, जानें कौन सा फोन है स्टाइलिश और दमदार

शाओमी ने चीन में अपना नया ब्रांड एम्बेसडर चुना है। नए ब्रांड एम्बेसडर की घोषणा के साथ ही शाओमी ने अपने आगामी स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस की भी कुछ फोटोज़ वेईबो पर शेयर की है। इन फोटोज़ में फोन का फ्रंट पैनल दिखाया गया है। फोटो को देखकर यह साफ हो गया है कि मी मिक्स 2एस एक बेज़ल लेस फोन होगा और इसे नॉच डिसप्ले पर पेश नहीं किया जाएगा।

xiaomi-mi-mix-2s-2

शाओमी मी मिक्स 2एस की फोटो सामनें आने से यह अफवाह भी खत्म हो गई है कि मी मिक्स 2एस में सेल्फी कैमरा फ्रंट पैनल पर उपरी की ओर होगा। क्यूंकि फोटोज़ में उपरी फ्रंट पैनल पर कोई भी बेज़ल या नॉच नहीं दी गई है और न ही यहां कैमरा सेटअप मौजूद है। शाओमी के इस फोन के में भी मी मिक्स 2 की ही तरह फ्रंट पैनल के नीचली ओर सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

xiaomi-mi-mix-2s-1

वहीं स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो शाओमी मी मिक्स 2एस में 2160 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.01-इंच की डिसप्ले दी जाएगी। यह फोन 8जीबी रैम के साथ 256जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं कंपनी पहले ही बता चुकी है कि मी मिक्स 2एस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया जाएगा।

6जीबी रैम और नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ वीवो एक्स21

शाओमी मी मिक्स 2एस को मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया जा सकात है। इस फोन में एआई तकनीक पर डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,400एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 27 मार्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post शाओमी ने शेयर की मी मिक्स 2एस की फोटो, 8जीबी रैम के साथ 27 मार्च को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी मिक्स 2एस हुआ वेबसाइट पर लिस्ट, कंपनी का पहला फोन जो होगा स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-2s-listed-on-antutu-with-snapdragon-845-chipset-in-hindi/ Wed, 07 Feb 2018 06:23:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16632 मी मिक्स 2एस शाओमी का पहला स्मार्टफोन होगा जो इस चिपसेट से लैस होगा।

The post शाओमी मी मिक्स 2एस हुआ वेबसाइट पर लिस्ट, कंपनी का पहला फोन जो होगा स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस को लेकर लगातार खबरें सामनें आ रही हैं। कुछ दिनों पहले ही एक लीक में कहा गया था कि यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। वहीं अब शाओमी मी मिक्स 2एस को बेंचमार्किंग साइट एनटूटू पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर शाओमी के आगामी फोन को विभिन्न आधारों पर स्कोर दिया गया है।

एनटूटू पर शाओमी मी मिक्स 2एस को ‘Polaris’ कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया है। यहां फोन को सीपीयू, जीपीयू के साथ ही यूएक्स व अन्य मानकों के आधार पर नंबर दिए गए है। चीनी वेबसाइट ने मी मिक्स 2एस को 270461 स्कोर दिया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में इस स्कोर को पूरी तरह से पुख्ता नहीं माना है। लेकिन कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों के इस स्कोर में बदलाव देखने को मिल सकता है।

mi-mix-2s

गौरतलब है कि इस बार के प्रबल आसार है कि शाओमी मी मिक्स 2एस को इसी महीने आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश करेगी। बताया गया है कि फुल व्यू डिसप्ले के साथ ही यह फोन 100 प्रतिशत नैरो बेज़ल्स पर आधारित होगा तथा डिजाईन के मामलें में एप्पल आईफोन 10 की तरह ही कैमरा सेटअप से लैस होगा। लीक्स की मानें तो शाओमी मी मिक्स 2एस के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाएगा तथा इसके फ्रंट पैनल पर उपर की ओर सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

Pic - Mi Mix 2
Pic – Mi Mix 2

माना जा रहा है कि शाओमी मी मिक्स 2एस क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि यदि शाओमी अपने इस फोन को स्नैपड्रैगन 845 पर लॉन्च करती है तो मी मिक्स 2एस कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो इस चिपसेट से लैस होगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें सोनी आईएमएक्स363 के दो रियर कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं।

The post शाओमी मी मिक्स 2एस हुआ वेबसाइट पर लिस्ट, कंपनी का पहला फोन जो होगा स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी मिक्स 2एस फरवरी में हो सकता है लॉन्च, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-2s-might-launch-in-february-with-qualcomm-snapdragon-845-in-hindi/ Tue, 30 Jan 2018 08:30:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16400 यह फोन 100 प्रतिशत नैरो बेज़ल्स पर आधारित होगा।

The post शाओमी मी मिक्स 2एस फरवरी में हो सकता है लॉन्च, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में चीन की एप्पल कही जाने वाली टेक कंपनी शाओमी ने अपना बजट स्मार्टफोन रेडमी 5 लॉन्च किया था। इस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि फरवरी महीने में शाओमी रेडमी 5 भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं अब शाओमी के एक और स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस को लेकर भी खबर सामनें आ गई है। नए लीक के मुताबिक शाओमी मी मिक्स 2एस को भी फरवरी के अंत में लॉन्च किया जाएगा।

चीनी वेबसाइट के मुताबिक शाओमी फरवरी के अंत में आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस पेश करेगी। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह फोन शाओमी मी मिक्स 2 का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा। लीक के मुताबिक यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर पेश किया जाएगा।

xiaomi-mi-mix-2-fet

शाओमी मी मिक्स 2एस को लेकर हालांकि कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन लीक्स की मानें तो एमडब्ल्यूसी 2018 शाओमी जो फुल व्यू डिसप्ले वाला फोन लॉन्च करेगी वही मी मिक्स 2एस ही होगा। बताया गया है कि यह फोन 100 प्रतिशत नैरो बेज़ल्स पर आधारित होगा तथा डिजाईन के मामलें में एप्पल आईफोन 10 की तरह ही कैमरा सेटअप से लैस होगा।

4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ बेज़ल लेस शाओमी रेडमी 5

लीक्स की मानें तो शाओमी मी मिक्स 2एस के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाएगा तथा इसके फ्रंट पैनल पर उपर की ओर सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में सोनी आईएमएक्स363 के दो रियर कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि यदि शाओमी अपने इस फोन को स्नैपड्रैगन 845 पर लॉन्च करती है तो मी मिक्स 2एस कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो इस चिपसेट से लैस होगा।

The post शाओमी मी मिक्स 2एस फरवरी में हो सकता है लॉन्च, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक महीने में तीसरी बार गिरे शाओमी मी मिक्स 2 के दाम, इस बार मिल रही है और 3,000 रुपये की छूट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-2-price-drop-with-discount-on-flipkart-in-hindi/ Thu, 21 Dec 2017 06:47:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15050 इस दमदार फोन को 8,000 रुपये की भारी छूट के साथ ​उपलब्ध कराया गया है।

The post एक महीने में तीसरी बार गिरे शाओमी मी मिक्स 2 के दाम, इस बार मिल रही है और 3,000 रुपये की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी कंपनी शाओमी भारतीय मोबाईल बाजार की बड़ी टेक कंपनियों में से एक है। लो बजट सेग्मेंट में बुलंदी पाने वाली इस कंपनी के हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बेहद पसंद किए जाते हैं। अक्टूबर माह में शाओमी ने अपने सबसे स्टाइलिश स्मार्टफोन मी मिक्स 2 को भारत में लॉन्च किया था। कुछ दिनों पहले जहां कंपनी ने इस फोन को 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ पेश किया था वहीं अब इस दमदार फोन को 8,000 रुपये की भारी छूट के साथ ​उपलब्ध कराया गया है।

शाओमी मी मिक्स 2 को शापिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट शाओमी मी मिक्स 2 पर फ्लैट 8,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। 37,999 रुपये की कीमत पर लिस्टु हुए इस फोन पर जहां 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है वहीं 3,000 रुपये का एक्सट्रा ​एक्सचेंज कैशबैक भी दिया जा रहा है।

download

3,000 रुपये का यह एक्सचेंज कैशबैक हर पुराने फोन की एस्सचेंज वैल्यू पर एक्स्ट्रा दिया जाएगा। अगर आपके पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू 10,000 रुपये हैं तो फ्लिपकार्ट आपको 13,000 रुपये वापस करेगी। इस सेल में 21,000 रुपये तक के एक्सचेंज आॅफर के साथ एक्सिस बैंक कार्ड धारकों को अतिरिक्स 5 प्रतिशित की छूट दी जा रही है।

शाओमी मी मिक्स 2 के फीचर्स तथा फुल स्पेसिफिकेशन्स का जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
फ्लिपकार्ट की इस शानदार डील में शाओमी मी मिक्स 2 खरीदने तथा सेल के मिल रहे आर्कषक आॅफर्स को जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post एक महीने में तीसरी बार गिरे शाओमी मी मिक्स 2 के दाम, इस बार मिल रही है और 3,000 रुपये की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
3,000 रुपये कम में मिलेगा शाओमी का सबसे स्टाईलिश फोन मी मिक्स 2, जानें कहां से खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-2-with-discount-on-flipkart-sale-offer-in-hindi/ Thu, 14 Dec 2017 12:21:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14811 शाओमी अपने फैन्स के लिए इस फोन को छूट के साथ उपलब्ध करा रही है।

The post 3,000 रुपये कम में मिलेगा शाओमी का सबसे स्टाईलिश फोन मी मिक्स 2, जानें कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने भारतीय मोबाईल में जितनी तेजी से अपनी बादशाहत बनाई है, उसकी बराबरी कर पाना अन्य कंपनियों के लिए काफी मुश्किल होता जा रहा है। कम बजट वाले शाओमी फोन जहां मोस्ट सेलिंग स्मार्टफोन बने हुए हैं वहीं शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी बेहद पंसद किए जा रहे हैं। अक्टूबर माह में शाओमी ने अपने सबसे स्टाइलिश स्मार्टफोन मी मिक्स 2 को भारत में लॉन्च हुआ था। यह फोन 35,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब शाओमी अपने फैन्स के लिए इस फोन को भारी छूट के साथ उपलब्ध करा रही है।

शाओमी मी मिक्स 2 को शापिंग साइट फ्लिपकार्ट द्वारा डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। फ्लिपकार्ट 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक सेल का आयोजन कर रहा है और इसी सेल में शाओमी मी मिक्स 2 छूट के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट शाओमी मी मिक्स 2 पर फ्लैट 3,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। 35,999 रुपये की कीमत वाला यह फोन वेबसाइट पर 32,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

12

डिस्काउंट के साथ ही शाओमी ​मी मिक्स 2 पर 18,000 रुपये का एक्सचेंज आॅफर दिया जा रहा है। आपको बता दें कि कल से शुरू हो रही इस सेल में फ्लिपकार्ट की ओर से अन्य आर्कषक आॅफर भी शुरू किए जाएंगे तथा बैंक्स के कार्ड पर भी एक्स्ट्रा छूट ​दी जाएगी।

ये है सैमसंग का आने वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन, ​जो डायरी की तरह मुड़ेगा

शाओमी मी मिक्स 2 के फीचर्स तथा फुल स्पेसिफिकेशन्स का जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
फ्लिपकार्ट की इस शानदार डील में शाओमी मी मिक्स 2 खरीदने तथा सेल के मिल रहे आर्कषक आॅफर्स को जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post 3,000 रुपये कम में मिलेगा शाओमी का सबसे स्टाईलिश फोन मी मिक्स 2, जानें कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी मिक्स 2 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-2-price-specification-and-features-in-india/ Tue, 28 Nov 2017 08:29:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14112 भारतीय बाजर में मी मिक्स 2 का प्राइस 35,999 रुपये है और यह फोन मी इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है।

The post शाओमी मी मिक्स 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी मी मिक्स 2 प्राइस इन इंडिया
शाओमी मी मिक्स 2, 6जीबी रैम 128जीबी मैमोरी- 35,999 रुपये

पिछले साल शाओमी ने अपने फ्लैगशिप फोन मी मिक्स को लॉन्च किया था। हालांकि वह फोन भारत में लॉन्च नहीं हो पाया लेकिन अपने डिजाइन और लुक की वजह से वह काफी चर्चा में रहा। फुल बॉडी बैजल लेस डिसप्ले को लोगों ने काफी सराहा। वहीं हाल में शाओमी ने मी मिक्स का अपग्रेड संस्करण शाओमी मी मिक्स 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन भी देखने में बेहद स्टाइलिश है और काफी दमदार भी। भारतीय बाजर में मी मिक्स 2 का प्राइस 35,999 रुपये है और यह फोन मी इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है। देंखें इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन विस्तार से।

डिजाइन
शाओमी मी मिक्स 2 की बॉडी फुल ग्लास की बनी है। कंपनी ने इसे सेरामिक डिजाइन में पेश किया है। फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल में आपको ग्लास देखने को मिलेगा। फ्रंट पैनल पर कहीं भी कोई बटन नहीं है। पिछला पैनल इतना चमकदार है कि यदि यह फोन आपके हाथ में है तो आइने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पिछले पैनल में आपको कैमरा, फ्लैश और फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया गया है। बाईं ओर सिम ट्रे है।

डिसप्ले
शाओमी मी मिक्स 2 में 5.99-इंच की फुल एचडी प्लस बेजल लेस डिसप्ले है। कंपनी ने 2160 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन 2.0 एमोलेड 2.5डी कर्वड् ग्लास का उयपयोग किया है। यह फोन नए स्क्रीन डिजाइन ट्रेंड 18:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ उपलब्ध है। इस फोन में उपर की तरफ जगह नहीं है इसलिए स्क्रीन के नीचे आपको सेल्फी कैमरा मिलेगा। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फ्रंट और बैक दोनों स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है।

हार्डवेयर
शाओमी मी मिक्स 2 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.45गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फिलहाल यह शाओमी का सबसे ताकतवर चिपसेट में से एक है। फोन में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं है।

सॉफ्टवेयर
यह फोन मीयूआई 9 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर आधारित है। हालांकि कंपनी ने इसे ओरियो अपडेट का भरोसा दिया है लेकिन अभी भी आप मल्टी विंडोज फीचर का उपयोग कर सकते हैं।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए शाओमी मी मिक्स 2 में 12-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 सेंसर दिया गया है। बेहतर फोटो के लिए कंपनी ने इसे डुअल पिक्सल तकनीक से लैस किया है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला सेंसर मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरा स्क्रीन के नीचे है।

कनेक्टिविटी
दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। वहीं वाईफाई और ब्लूटूथ के साथ आईआर ब्लास्टर भी है जिससे कि फोन से ही टीवी और एसी सहित दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को कनेक्ट कंट्रोल कर सकें।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए शाओमी मी मिक्स 2 में 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है।

शाओमी मी मिक्स 2 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल शाओमी मी मिक्स 2
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.9 इंच (14.99 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन फूल एचडी, (1,080 x 2,160 पिक्सल) 18:9 आसपेक्ट रेशियो
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
प्रोसेसर आॅक्टाकोर (2.5गीगाहट्र्ज+1.8गीगाहट्र्ज ) कोरयो प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 540
मैमोरी
रैम 6जीबी
इंटरनल मैमेरी 128जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी नहीं
कैमरा
रियर कैमरा 12-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 2,160 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1.1 नुगट
यूआई मीयूआई 9
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,400 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी हां
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम नहीं
डायमेंशन 151.8 X 75.5 X 7.7एमएम
वज़न 185ग्राम
कलर ब्लैक, व्हाइट

The post शाओमी मी मिक्स 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
3 मिनट के अंदर ही सोल्ड आउट हुआ शाओमी का फ्लैगशिप फोन मी मिक्स 2 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-2-sold-out-in-3-minutes-in-hindi/ Wed, 18 Oct 2017 02:57:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12870 शाओमी सिर्फ सस्ते फोन्स पर ही राज नहीं कर रही है ​बल्कि अधिक कीमत वाले डिवाईसेज़ में भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

The post 3 मिनट के अंदर ही सोल्ड आउट हुआ शाओमी का फ्लैगशिप फोन मी मिक्स 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में तेजी से उभर रही दिग्गज़ शाओमी को लेकर कहा जाता था कि यह कंपनी कम कीमत वाले फोन लॉन्च कर रही है इसीलिए इसके स्मार्टफोन्स की ​डिमांड ज्यादा है। लेकिन खुद शाओमी फैन्स ने ही प्रतिद्वंदियों को शाओमी की बढ़ती बादशाहत का जवाब दे दिया है। कल भारत में शाओमी के 35,999 रुपये वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी मिक्स 2 की पहली सेल शुरू हुई और सेल शुरू होने के महज़ 3 मिनट के भीतर ही यह फोन पूरी तरह सोल्ड आउट हो गया।

माइक्रोमैक्स और बीएसएनएल का दिवाली धमाका: 97 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ लॉ​न्च किया 4जी फोन

शाओमी इंडिया ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है कि कल यानि 17 अक्टूबर को शाओमी की आॅफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर मी मिक्स 2 की पहली सेल शुरू हुई थी। दोनों प्लेटफार्म पर फ्लैश सेल में मी मिक्स 2 का लिमिटेड स्टॉक ही उपलब्ध कराया गया था, लेकिन इस फोन को लेने वालो की इतनी भीड़ उमड़ी की 3 मिनट से अंदर ही फोन का सारा स्टॉक बिक गया और वेबसाइट पर सोल्ड आउट का बोर्ड लग गया।

शाओमी ने हालांकि कि इस बात की जानकारी नहीं दी है कि मी मिक्स 2 के कितनें हैंडसेट बिके है। लेकिन कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन को पाने के लिए 1 लाख से ज्यादा लोगों के वेबसाइट का रूख किया था। शाओमी मी मिक्स 2 का कुछ मिनटों में सोल्ड आउट हो जाना यह साफ करता है कि शाओमी कंपनी सिर्फ सस्ते या कम बजट वाले बाजार में ही राज नहीं कर रही है ​बल्कि अधिक कीमत वाले डिवाईसेज़ में भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

आईफोन को टक्कर देने आ रहा है वनप्लस 5टी, 5 नवंबर को होगा लॉन्च

शाओमी इं​डिया की ओर से मी मिक्स 2 की अगली सेल अब आने वाली 24 अक्टूबर को होगी। यह सेल मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। कंपनी की ओर से इस फोन को नो कॉस्ट ईमआई पर भी उपलब्ध कराया गया है। शाओमी मी मिक्स 2 फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।

The post 3 मिनट के अंदर ही सोल्ड आउट हुआ शाओमी का फ्लैगशिप फोन मी मिक्स 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी रैम वाला शाओमी मी मिक्स 2 लॉन्च, इसमें है बेज़ल लेस डिसप्ले और सबसे ताकतवर प्रोसेसर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-2-launched-in-india-in-hindi/ Tue, 10 Oct 2017 07:29:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12588 मी मिक्स का नेक्स्ट वर्ज़न मी मिक्स 2 आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है।

The post 6जीबी रैम वाला शाओमी मी मिक्स 2 लॉन्च, इसमें है बेज़ल लेस डिसप्ले और सबसे ताकतवर प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपने स्टाईल और डिजाईन के दम पर पूरे विश्व में नाम कमाने वाले स्मार्टफोन मी मिक्स का नेक्स्ट वर्ज़न मी मिक्स 2 आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च होने के कुछ ही सप्ताह बाद इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाना, देश में शाओमी की फैन फॉलो​इंग को दर्शाता है। शाओमी के इस हाईएंड डिवाईस को देश में 35,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा 17 अक्टूबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट पर इस फोन को एक्सक्लूसिव प्री-व्यू सेल के तहत उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं नंवबर के पहले सप्ताह से यह फोन फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

शाओमी रेडमी नोट 5 में होगा बेज़ल लेस डिसप्ले, इसकी कीमत भी होगी कम

शाओमी मी मिक्स 2 अपने डिजाईन और ​लुक के लिए जाना जाता है। इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को भी मी मिक्स की ही तरह सेरेमिक बॉडी पर बनाया गया है। फोन में 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की फुलस्क्रीन 2.0 एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन बेज़ल लेस तकनीक पर बना है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 95प्रतिशत का है। फोन के उपरी तथा साईड पैनल की ओर कोई भी बेज़ल मौजूद नहीं है ​तथा इसके फ्रंट पैनल पर आपको कोई भी फिजिकल बटन देखने को नहीं मिलेगा।

12

शाओमी की ओर से इस फोन को एमआईयूआई 9 आधारित एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड ओरियो रेडी है। मी मिक्स 2 क्वालकॉम के सबसे तेज माने गए चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर रन करता है। देश में इस फोन का 6जीबी रैम मॉडल लॉन्च किया गया है जो 128जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ इंडियन मार्केट में उपलब्ध होगा। ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 540जीपीयू मौजूद है।

2

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यहां भी मी मिक्स 2 अन्य स्मार्टफोन्स से अलग है। फोन में सेल्फी कैमरा फ्रंट पैनल के नीचले हिस्से में दिया गया है। कंपनी ने इसमें 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है जो फोन के फ्रंट पैनल पर उपरी हिस्से में न होकर नीचे की ओर है। वहीं फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 सेंसर दिया गया है।

6

मी मिक्स 2 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3.0 क्विक चार्ज तकनीक से लैस 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले इस फोन को 35,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

4जी और मोबाईल के बाद अब बैंकिंग सेक्टर में तहलका मचाने की तैयारी में जियो

The post 6जीबी रैम वाला शाओमी मी मिक्स 2 लॉन्च, इसमें है बेज़ल लेस डिसप्ले और सबसे ताकतवर प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>