Xiaomi Mi Mix 4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 10 Aug 2021 15:01:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 12GB RAM के साथ Xiaomi Mi MIX 4 लॉन्च, अनूठा है इसका डिजाईन, स्क्रीन के नीचे ​छिपा है सेल्फी कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/under-display-selfie-camera-phone-xiaomi-mi-mix-4-5g-launched-price-specs-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/under-display-selfie-camera-phone-xiaomi-mi-mix-4-5g-launched-price-specs-sale/#respond Tue, 10 Aug 2021 14:28:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64560 Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन under-display selfie camera सपोर्ट करता है।

The post 12GB RAM के साथ Xiaomi Mi MIX 4 लॉन्च, अनूठा है इसका डिजाईन, स्क्रीन के नीचे ​छिपा है सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए Mi MIX 4 5G फोन को लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल फोन कंपनी की ओर से फिलहाल शाओमी की होम मार्केट यानी चीन में उतारा गया है जो शानदार लुक के साथ ही ताककवर स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन under-display selfie camera, 120W fast charging और 12GB RAM और पावरफुल Qualcomm Snapdragon 888+ चिपसेट सपोर्ट करता है।

Xiaomi Mi MIX 4 5G फोन का price

सबसे पहले फोन की कीमत की ही बात करें तो शाओमी ने अपने इस नए मोबाइल को 4 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत RMB 4,999 है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 57,000 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन का दूसरे वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत RMB 5,299 यानी इंडियन करंसी अनुसार 60,800 रुपये के करीब है।

under-display selfie camera Phone Xiaomi Mi MIX 4 5G launched Price Specs Sale

Xiaomi Mi MIX 4 5G फोन के अन्य दो मॉडल 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ आए हैं। पहले वेरिएंट में जहां 12GB RAM के साथ 256GB Storage दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस RMB 5,799 और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम RMB 6,299 है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 66,500 रुपये और 72,500 रुपये के करीब है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 में फिर हुआ ब्लास्ट, सरकारी अफ़सर के हाथ में फटा वनप्लस स्मार्टफोन

Xiaomi Mi MIX 4 की स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी मी मिक्स 4 5जी फोन फोन को 6.67 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड ऐज़ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 480हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए बेहद ही मजबूत कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया गया है। वहीं स्क्रीन के नीचे मौजूद सेल्फी कैमरे की वजह से विजिबलिटी पर फर्क न पड़े इसके लिए Mi MIX 4 डिसप्ले को 400ppi से लैस किया गया है।

under-display selfie camera Phone Xiaomi Mi MIX 4 5G launched Price Specs Sale

Xiaomi Mi MIX 4 5G फोन को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो लेटेस्ट मीयूआई वर्ज़न के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस शाओमी फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 888प्लस चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 660 जीपीयू सपोर्ट करता है। कंपनी ने अपने इस फ्लैगशिप कीलर को LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। यह भी पढ़ें : नोकिया ला रही है इंडिया में अपना पहला 5G फोन Nokia XR20, मजबूती होगी ऐसी कि झेल जाए पानी और पत्थर

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो शाओमी मी मिक्स 4 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.33 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ ओआईएस व 50एक्स ज़ूम की क्षमता वाला 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 20 मेगापिक्सल का अंडर-डिसप्ले फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

under-display selfie camera Phone Xiaomi Mi MIX 4 5G launched Price Specs Sale

Xiaomi Mi MIX 4 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। वहीं वायरलेस तरीके से चार्ज करने के लिए इस फोन को 50वॉट वायलेस तकनीक से भी लैस किया गया है। Harmon Kardon स्पीकर्स के साथ ही यह फोन IP68 रेटिंग सर्टिफाइड है जिसे Ceramic White, Ceramic Black और Ceramic Gray कलर में बाजार में उतारा गया है।

The post 12GB RAM के साथ Xiaomi Mi MIX 4 लॉन्च, अनूठा है इसका डिजाईन, स्क्रीन के नीचे ​छिपा है सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/under-display-selfie-camera-phone-xiaomi-mi-mix-4-5g-launched-price-specs-sale/feed/ 0
Xiaomi का अपकमिंग Mi MIX 4 का डिज़ाइन आया सामने, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomis-upcoming-mi-mix-4-design-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomis-upcoming-mi-mix-4-design-revealed/#comments Sun, 08 Aug 2021 04:30:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64388 Mi MIX 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। रूमर्स की माने तो इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का Samsung GN1s सेंसर होगा, जिसने कैमरा मॉड्यूल में काफी ज्यादा जगह घेरा हुआ है।

The post Xiaomi का अपकमिंग Mi MIX 4 का डिज़ाइन आया सामने, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi जल्द ही अपना फ्लैगशिप Mi MIX 4 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। शाओमी का यह स्मार्टफोन चीन में 10 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले शाओमी के इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले डिज़ाइन लीक हो गया है। शाओमी के इस स्मार्टफ़ोन का डिज़ाइन चीन के एक शॉपिंग सेंटर से बाहर आया है। शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन Mi Mix 4 का डिज़ाइन एक परमोशनल पोस्टर के जरिए सामने आया है। इस पोस्टर में शाओमी के फ्रंट और बैक का डिजाइन देखने को मिल रहा है। शाओमी का यह स्मार्टफोन इन डिस्प्ले कैमरा के साथ लॉन्च होना है। फोन के पोस्टर में फ्रंट साइड में पंच होल और किसी तरह की नॉच नहीं दिखाई दे रहा है। शाओमी इस स्मार्टफोन को पहले ही इन-डिस्प्ले कैमरा वाले कमर्शियल स्मार्टफोन के तौर पर ऑफिशियली टीज कर चुका है। कुछ दिनों पहले इस स्मार्टफोन का फ्रेम सामने आया था जिससे पता चला था कि इसमें सेल्फी कैमरा बीच में स्थित होगा।

Mi MIX 4 डिजाइन

Mi MIX 4 के पोस्टर से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले कर्व डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। शाओमी के इस स्मार्टफोन का डिजाइन पिछले कुछ सालों से मार्केट में लॉन्च हो रहे प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह होगा। हालांकि, नॉच और पंच होल कटआउट के बिना और पतले बैजल के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन डिजाइन के मामले में कुछ अलग जरूर है। रूमर्स की माने तो इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6.67-इंच का हो सकता है।

mi-mix-4-design-poster

कैमरा सेटअप की बात करें तो करें Mi MIX 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। रूमर्स की माने तो इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का Samsung GN1s सेंसर होगा, जिसने कैमरा मॉड्यूल में काफी ज्यादा जगह घेरा हुआ है। कैमरा सेटअप में अन्य कैमरा 48MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 48MP पेरिस्कोप लेंस के साथ LED फ्लैश दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन के बैक में Xiaomi की ब्रांडिग दी है। यह भी पढ़ें : बजट कैटेगरी में itel ने जीता ग्राहकों का दिल, बनी देश की सबसे भरोसेमंद कंपनी

Mi MIX 4 स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 120Hz OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन Full-HD+ होगा। शाओमी का यह स्मार्टफोन Snapdragon 888 या 888 Plus चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो शाओमी का यह स्मार्टफोन 120W वायर्ड चार्जिंग और 70W या 80W वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही शाओमी के इस स्मार्टफोन को 12GB तक की लेटेस्ट LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Blaupunkt ने भारत में लॉन्च किया 50 इंच 4K स्मार्ट टीवी, कम कीमत में मिलेंगे जबरदस्त फीचर

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

The post Xiaomi का अपकमिंग Mi MIX 4 का डिज़ाइन आया सामने, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomis-upcoming-mi-mix-4-design-revealed/feed/ 1
Xiaomi का पहला इन-स्क्रीन कैमरा फोन Mi MIX 4 इस दिन होगा लॉन्च, खूबियां देख आप भी हो जाएंगे हैरान https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-launch-date-august-10-know-price-specs-variants/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-launch-date-august-10-know-price-specs-variants/#respond Wed, 04 Aug 2021 04:30:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64169 शाओमी मी मिक्स 4 में कई शानदार और एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे।

The post Xiaomi का पहला इन-स्क्रीन कैमरा फोन Mi MIX 4 इस दिन होगा लॉन्च, खूबियां देख आप भी हो जाएंगे हैरान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi MIX 4 की संभावित लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन डीटेल्स के बारे में काफी समय से सुनने को मिल रहा था। वहीं, इस बीच Xiaomi ने आखिरकार Mi MIX 4 लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने एक वीबो पोस्ट के माध्यम से खुलासा किया कि Mi MIX 4 की घोषणा 10 अगस्त को शाम 7:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) की जाएगी। कई रिपोर्टों से पता चला है कि अगली पीढ़ी का MIX डिवाइस कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें इन-डिसप्ले कैमरा होगा। इसके अलावा अब तक सामने आई लीक रिपोर्ट्स की की मानें तो Xiaomi Mi MIX 4 को 3 शानदार वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

शाओमी चीन में 11 अगस्त को अपनी 11वीं एनिवर्सरी सेलेब्रेट कर रहा है। लेकिन, फोन कंपनी एक दिन पहले यानी 10 अगस्त को लॉन्च कर रही है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि शाओमी अपने लॉन्च इवेंट में मी मिक्स 4 के अलावा Mi CC11 series, Mi Pad 5 lineup और MIUI 13 की घोषणा भी कर सकती है। हालांकि, इस बात की पक्की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च के दो सप्ताह बाद ही महंगा हुआ Redmi Note 10T 5G फोन, Xiaomi ने फिर से बढ़ाए Redmi Note 10 के भी दाम

mi-mix-4-launch-date

Xiaomi Mi MIX 4 की स्पेसिफिकेशन

Mi MIX 4 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.67-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले AMOLED पैनल वाला होगा जिसमें दोनों ओर कर्व दिए जाएंगे। शाओमी का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा जो 5G सपोर्ट के साथ आएगा। शाओमी का यह स्मार्टफोन 12GB तक की LPDDR5 RAM, और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। शाओमी का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी के साथ 120W वायर फास्ट चार्जिंग और 70W या 80W वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए RedmiBook 15 Pro और E-Learning Edition लैपटॉप, जानें कीमत और खूबियां

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Mi MIX 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। शाओमी के अपमिंग स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। फिलहाल दो अन्य कैमरा सेंसर के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। Mi MIX 4 स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो यह फोन चीन में 6,000 RMB (करीब 70,000 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है।

The post Xiaomi का पहला इन-स्क्रीन कैमरा फोन Mi MIX 4 इस दिन होगा लॉन्च, खूबियां देख आप भी हो जाएंगे हैरान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-launch-date-august-10-know-price-specs-variants/feed/ 0
Xiaomi Mi Mix 4 के लॉन्च से पहले सामने आया टैम्पर्ड ग्लास, कर्व डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-tempered-revealed-curved-display/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-tempered-revealed-curved-display/#respond Mon, 26 Jul 2021 17:35:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63548 Mi Mix 4 स्मार्टफोन के साथ साथ कंपनी Xiaomi Tablet 5 series को भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन Mi Mix 4 के बारे में कहा जा रहा है कि यह कंपनी का पहला अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला स्मार्टफोन है।

The post Xiaomi Mi Mix 4 के लॉन्च से पहले सामने आया टैम्पर्ड ग्लास, कर्व डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi इन दिनों अपने फ्लैगशिप Mi MIX 4 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। शाओमी के इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि ये अगले महीने के मध्य तक यानी अगस्त महीने बीच में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही कई सारे लीक रिपोरट्स में यह भी कहा जा रहा है कि Mi Mix 4 स्मार्टफोन के साथ साथ कंपनी Xiaomi Tablet 5 series को भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन Mi Mix 4 के बारे में कहा जा रहा है कि यह कंपनी का पहला अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला स्मार्टफोन है।

Xiaomi ने कुछ दिनों पहले हिंट दिया था कि कंपनी ने अंडर डिस्प्ले कैमरा वाले स्मार्टफोन का मास प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कुछ दिनों पहले शाओमी के इस स्मार्टफोन के बारे में रिपोर्ट सामने आई थी कि Mi Mix 4 स्मार्टफोन कर्व डिस्प्ले के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। अब चाइनीज टिपस्टर Digital Chat Station ने शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन का टैम्पर्ड फिल्म का फोटो शेयर किया है। यह भी पढ़ें : WhatsApp का iPhone यूजर्स को तोहफा, भेज पाएंगे हाई क्वालिटी इमेज

Xiaomi Mi Mix 4

Digital Chat Station ने अपने पोस्ट में लिखा है कि Xiaomi के अपकमिंग स्मार्टफोन K8 का टैम्पर्ड ग्लास है। कहा जा रहा है कि K8 कोड नेम Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन का है। Xiaomi MIX 4 स्मार्टफोन टैम्पर्ड फिल्म है। जैसा कि फोटो में दिख रहा है कि शाओमी का यह स्मार्टफोन कर्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन के अपर और लोवर बैजल काफी कम हैं। टैम्पर्ड फिल्म को देख कर पता चलता है कि ये 8 या 9 डिग्री कर्ड हैं। यह भी पढ़ें : Tecno Pova 2 स्मार्टफोन भारत में 7000mAh बैटरी और MediaTek G85 चिपसेट के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Xiaomi Mi Mix 4 स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी के इस फोन में 6.67-इंच का हौक्सिंग फोटोलेक्ट्रिक डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080P पिक्सल है। शाओमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी है, जो कि 120W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके साथ ही यह फोन 70W या 80W वायरलैस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश कर सकता है। Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन को Snapdragon 888 Plus प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। Mi Mix 4 स्मार्टफोन को एक ही वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। शाओमी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Samsung GN1s सेंसर का है।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है लेटेस्ट OnePlus Nord 2

Source – Sparrows News

The post Xiaomi Mi Mix 4 के लॉन्च से पहले सामने आया टैम्पर्ड ग्लास, कर्व डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-tempered-revealed-curved-display/feed/ 0
Xiaomi Mi Mix 4 होगा कर्व स्क्रीन और अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-will-be-the-first-smartphone-with-curved-screen-and-under-display-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-will-be-the-first-smartphone-with-curved-screen-and-under-display-camera/#respond Fri, 23 Jul 2021 12:42:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63383 Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन में 6.67-इंच की कर्व डिस्प्ले दिया जा सकता है। खबरों की माने तो शाओमी के इस फोन के लिए कर्व डिस्प्ले TCL ने तैयार किए हैं। इस फोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया

The post Xiaomi Mi Mix 4 होगा कर्व स्क्रीन और अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi इन दिनों अपने अपकमिंग फ्लैगशिप Xiaomi Mi Mix 4 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। पिछले काफ़ी दिनों से शाओमी के इस स्मार्टफ़ोन को लेकर जानकारी सामने आ रही हैं। शाओमी के इस अपकमिंग स्मार्टफ़ोन Mi Mix 4 के बारे में जानकारी शेयर करते हुए पॉपुलर टिपस्टर Digital Chat Station ने जानकारी शेयर की है। शाओमी का यह स्मार्टफोन कर्व डिस्प्ले और अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। शाओमी के अपकमिंग Mi Mix 4 स्मार्टफोन का कोड नेम K8 है। शाओमी ने इस स्मार्टफोन के अंडर डिस्प्ले कैमरा के लिए मार्केट में मौजूद टेक्नोलॉजी से काफी अलग है। ये वर्तमान टेक्नोलॉजी से काफी यूनीक है।

Xiaomi Mi Mix 4 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन में 6.67-इंच की कर्व डिस्प्ले दिया जा सकता है। खबरों की माने तो शाओमी के इस फोन के लिए कर्व डिस्प्ले TCL ने तैयार किए हैं। इस फोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा इसलिए शाओमी के इस फोन में Xiaomi Mi 11 series की तरह 2K डिस्प्ले नहीं दी जाएगी। शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में 1080P डिस्प्ले दी जाएगी।

शाोमी के अपकमिंग Xiaomi MIX4 स्मार्टफोन इस अल्टीमेट डिस्प्ले के साथ-साथ टॉप ऑफ द परफॉर्मेंस ऑफर किया जाएगा। खबरों की मानें तो शाओमी के इस स्मार्टफोन को क्वाकॉम के फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 Plus के साथ पेश किया जाएगा। शाओमी का यह फोन Snapdragon 888 Plus चिपसेट के पहले बैच के साथ साथ आने वाला स्मार्टफोन होगा। यह भी पढ़ें : TCL ने भारत में लॉन्च किए तीन टैबलेट, जानें क़ीमत से लेकर फीचर्स

इसके साथ ही Xiaomi MIX 4 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इस फोन में टॉप लेवल परफॉर्मेंस के साथ साथ सबसे फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। शाओमी के इस फोन के बारे में लीक रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा हा है कि इसमें 5000mAh सुपर बैटरी दी जा सकती है। इस बैटरी के बारे में कहा जा रहा हैं ये सिलिकन ऑक्साइड निगेटिव बैटरी हो सकती है जो Xiaomi 11 Pro में दी गई थी। चार्जिंग स्पीड की बात करें तो इस फोन में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसके साथ ही इसमें 70W से 80W की फास्ट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी ऑफर की जा सकती है। यह भी पढ़ें : Realme Watch 2, Watch 2 Pro, Buds Wireless 2, Buds Wireless 2 Neo और Buds Q2 Neo भारत में लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है लेटेस्ट OnePlus Nord 2

News Source – My Fix Guide 

The post Xiaomi Mi Mix 4 होगा कर्व स्क्रीन और अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-will-be-the-first-smartphone-with-curved-screen-and-under-display-camera/feed/ 0
Xiaomi के सबसे धांसू फोन Mi MIX 4 की स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-specifications-leaked/#respond Tue, 20 Jul 2021 04:41:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63023 Xiaomi अगले महीने Mi MIX 4 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। खबरों की माने तो इस फोन के साथ कंपनी MIUI 13, Mi CC11 सीरीज के साथ टैबलेट Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

The post Xiaomi के सबसे धांसू फोन Mi MIX 4 की स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi को लेकर खबर है कि वह अगस्त महीने में होम मार्केट चीन में Mi MIX 4 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इसके साथ ही Mi Mix 4 सीरीज के साथ कंपनी अपने कस्टम यूजर इंटरफेस का नया वर्जन MIUI 13 और कैमरा सेंट्रिक फोन Mi CC11 सीरीज के साथ टैबलेट Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च पहले चीन के पॉपुलर टिपस्टर ने शाओमी के अपकमिंग Mi Mix 4 सीरीज के स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक की है। यहां हम आपको शाओमी के Mi Mix 4 स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Xiaomi Mi MIX 4 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

लीक रिपोर्ट्स की माने तो शाओमी के Mi MIX 4 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले दोनों ओर से कर्व होगी। इसके साथ ही परफॉर्मेंस की शाओमी के इस फोन को क्वालकॉम के सबसे दमदार Snapdragon 888 Plus चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही शाओमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। शाओमी के इस फोन में OLED स्क्रीन में इन-डिस्प्ले सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Mi MIX 4 के बारे में कहा जा रहा है कि शाओमी के इस फोन में 120W रैपिड चार्ज दिया जा सकता है। इसके साथ ही शाओमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 70W या 80W फास्ट वायरलैस चार्जिंग दिया जा सकता है। इसके साथ ही शाओमी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। यह प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल वाला Samsung GN1s सेंसर हो सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा Mi Pad 5, पोस्टर के ज़रिए सामने आईं कई ख़ास जानकारियां

शाओमी के इस फोन में Mi 11 Ultra 5G की तरह सेकेंडरी डिस्प्ले नहीं दी जाएगी। शाओमी का यह स्मार्टफोन Micron के uMCP5 चिप से लैस होगा जो कि LPPDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ इंटीग्रेटेड है। Mi MIX 4 स्मार्टफोन का भार 226 ग्राम हो सकता है। शाओमी के इस फोन की इन लीक स्पेसिफिकेशन्स की हम पुष्टी नहीं कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 से लेकर Poco F3 GT जैसे 4 धांसू स्मार्टफ़ोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च, जानें क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स

इससे पहले Mi MIX 4 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा था कि इसमें फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन में अंडर डिस्प्ले कैमरा सेंसर दिया जा सकता है जिसे नग्न आखों से नहीं देखा जा सकता है। Mi MIX 4 स्मार्टफोन की स्क्रीन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें कस्टम मेड पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा जो यूजर्स को यूनीक व्यूविंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। शाओमी का यह स्मार्टफोन चीन के TENAA सर्टिफिकेशन के डेटाबे में मॉडल नंबर M2016118C के साथ स्पॉट किया गया है। शाओमी के इस स्मार्टफ़ोन को 6,000 युआन (क़रीब 70,000 रुपये) की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।

लेटेस्ट वीडियो : कितना दमदार है Oppo Reno 6 Pro

The post Xiaomi के सबसे धांसू फोन Mi MIX 4 की स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-specifications-leaked/feed/ 0
अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरे के साथ लीक हुई Xiaomi Mi MIX 4 की फोटो, कंपनी अधिकारी ने दिया बड़ा बयान https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-dual-under-display-selfie-camera-sensor-image-leak-wang-teng-thomas-said-fake/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-dual-under-display-selfie-camera-sensor-image-leak-wang-teng-thomas-said-fake/#respond Thu, 31 Oct 2019 12:27:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37367 फोटो में उपरी ओर डिसप्ले के नीचे दो सेंसर दिखाई दे रहे हैं

The post अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरे के साथ लीक हुई Xiaomi Mi MIX 4 की फोटो, कंपनी अधिकारी ने दिया बड़ा बयान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Mi MIX 4 Xiaomi के उन स्मार्टफोंस में से एक है जिसके मार्केट में आने से महीनों पहले ही चर्चा होने लगती है। शाओमी मी मिक्स 4 को लेकर लंबे समय से खबरें सामने आ रही है। पहले चर्चा थी कि यह डिवाईस अक्टूबर महीने में टेक मंच पर दस्तक दे देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। Xiaomi Mi MIX 4 की फोटोज़ से लेकर इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी विभिन्न लीक्स में सामने आती रही है। वहीं आज फिर से Mi MIX 4 का नया लीक इंटरनेट पर वायरल हुआ है जिसमें फोन में अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है।

Xiaomi Mi MIX 4 से जुड़ा यह लीक स्लैशलीक द्वारा शेयर किया गया है। वेबसाइट द्वारा मी मिक्स 4 स्मार्टफोन की फोटोज़ शेयर की गई है जिससे फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है। फोटो शेयर करने के साथ ही दावा किया गया है कि Mi MIX 4 स्मार्टफोन में अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह लीक इंटरनेट पर तेजी से फैल ही रहा था कि शाओमी के वरिष्ठ अधिकारी वैंग टेंग थॉमस ने पोस्ट करते हुए इस पोस्ट को ‘FAKE’ करार दे दिया हैं।

Xiaomi Mi MIX 4 dual under display selfie camera sensor image leak Wang Teng Thomas said fake

डिसप्ले के नीचे छिपे 2 सेल्फी कैमरे

Mi MIX 4 को लेकर इस रिपोर्ट में बताया गया था कि फोन के डिसप्ले के उपरी हिस्से में डुअल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा जो स्क्रीन के नीचे फिट होगा। शेयर की गई फोटो में उपरी ओर डिसप्ले के नीचे दो सेंसर दिखाई दे रहे हैं जो गोलाकार है। ये दोनों ही फोन के सेल्फी कैमरे बताए गए थे। लेकिन शाओमी प्रवक्ता ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट करते हुए साफ कर दिया है कि सामने आई फोटो Xiaomi Mi MIX 4 की नहीं है।

ऐसी होगी लुक

Mi MIX 4 के डिजाईन और लुक की बात की जाए तो ताजा ईमेज में फोन के फ्रंट पैनल पर को दिखाया गया है। फोटो में मी मिक्स 4 स्मार्टफोन पूरी तरह से बेजल लेस नज़र आया है। फोन के डिसप्ले के चारों ओर कोई बॉडी पार्ट नहीं दिया गया है। Mi MIX 4 की डिसप्ले साईड पैनल से पीछे की ओर कर्व्ड है। इस फोन में किसी भी तरह को कोई नॉच नहीं दी गई है। वहीं फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है। लगे हाथ आपको बता दें कि पहले लीक हुई फोटोज़ में Xiaomi Mi MIX 4 को स्लाईडर पैनल पर बना दिखाया गया था

Xiaomi Mi MIX 4

लीक्स की मानें तो यह फोन सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह बेहद ही शानदार स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर बनेगा। इस फोन में एमोलेड 2के रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो एचडीआर10+ क्वॉलिटी प्रदान करेगी। वहीं लीक्स के मुताबिक Xiaomi Mi MIX 4 की डिसप्ले 120हर्ट्ज़ की रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हुए काम करेगी। Xiaomi Mi MIX 4 को लेकर कहा गया है कि यह स्मार्टफोन 12जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के इस वेरिएंट में 1टीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी।

Xiaomi Mi MIX 4 dual under display selfie camera sensor image leak Wang Teng Thomas said fake

इसके साथ ही Mi MIX 4 में 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का सबसे पावरफुल और दमदार चिपसेट स्नैपड्रैगन 855+ दिया जा सकता है। यह शाओमी का पहला फोन हो सकता है जो MIUI 11 से लैस होगा। Mi MIX 4 को लेकर चर्चा थी कि यही फोन Xiaomi का पहला डिवाईस हो सकता है जो 108-मेगापिक्सल कैमरा तकनीक पर लॉन्च होगा। लेकिन Xiaomi घोषणा कर चुकी है कि Mi Note 10 और CC9 Pro को 108 मेगापिक्सल वाले Samsung ISOCELL Bright HMX सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Note 8T शॉपिंग साइट पर लिस्ट, वेरिएंट्स के साथ हुआ कीमत का खुलासा

Xiaomi Mi MIX 4 में 4,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। लीक में बताया गया है कि इस फोन की बैटरी 100वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह फोन यूएफएस 3.1 स्टोरेज सपोर्ट करेगा तथा साथ ही Mi MIX 4 को आईपी68 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। बहरहाल फोन की स्पेसिफिकेशन्स को तब तब पुख्ता नहीं कहा जा सकता है जब तक की Xiaomi इसे टेक मंच पर पेश नहीं कर देती।

The post अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरे के साथ लीक हुई Xiaomi Mi MIX 4 की फोटो, कंपनी अधिकारी ने दिया बड़ा बयान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-dual-under-display-selfie-camera-sensor-image-leak-wang-teng-thomas-said-fake/feed/ 0
Xiaomi Mi MIX 4 चीनी शॉपिंग साइट पर लिस्ट, अक्टूबर में ही होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-5g-listed-on-chinese-site-launch-in-october-specifications-108-mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-5g-listed-on-chinese-site-launch-in-october-specifications-108-mp-camera/#respond Mon, 30 Sep 2019 06:57:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36402 फोन का पूरा नाम Mi MIX 4 5G लिखा गया है।

The post Xiaomi Mi MIX 4 चीनी शॉपिंग साइट पर लिस्ट, अक्टूबर में ही होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने पिछले हफ्ते ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए Mi 9 Pro 5G और कॉन्सेप्ट फोन Mi MIX Alpha पेश किए हैं। Xiaomi से उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी Mi MIX 4 भी लॉन्च करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं अब इसी स्मार्टफोन को लेकर चीन से खबर से आई है कि Mi MIX 4 किसी ऑनलाईन रिटेलर साइट पर लिस्ट हो गया है और यह डिवाईस अक्टूबर महीने के अंत तक टेक बाजार में दस्तक दे देगा। इस वेबसाइट पर फोन का पूरा नाम Mi MIX 4 5G लिखा गया है।

Xiaomi Mi MIX 4 5G को चीनी साइट JD.com पर लिस्ट किया गया है। यहां फोन की फोटो और उसकी स्पेसिफिकेशन्स को छिपाया गया है। लेकिन इस लिस्टिंग से साफ हो गया है कि Mi MIX 4 अब जल्द ही टेक मंच पर दस्तक देने वाला है। मीडियो रिपोर्ट्स में सामने आया है कि Xiaomi द्वारा Mi MIX 4 अगले महीने यानि अक्टूबर के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा और Mi MIX 4 4G और 5G दोनों मॉडल्स में आएगा।

Xiaomi Mi MIX 4 5G listed on chinese site launch in october specifications 108 mp camera

Mi MIX 4

लीक्स की मानें तो यह फोन सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह बेहद ही शानदार स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर बनेगा। इस फोन में एमोलेड 2के रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो एचडीआर10+ क्वॉलिटी प्रदान करेगी। वहीं लीक्स के मुताबिक Xiaomi Mi MIX 4 की डिसप्ले 120हर्ट्ज़ की रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हुए काम करेगी। यह भी पढ़ें : Realme X2 Pro होगा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट से लैस रियलमी का सबसे पावरफुल फोन

Xiaomi Mi MIX 4 को लेकर कहा गया है कि यह स्मार्टफोन 12जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के इस वेरिएंट में 1टीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। इसके साथ ही Mi MIX 4 में 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का सबसे पावरफुल और दमदार चिपसेट स्नैपड्रैगन 855+ दिया जा सकता है। यह शाओमी का पहला फोन हो सकता है जो MIUI 11 से लैस होगा।

Xiaomi Mi MIX 4 5G listed on chinese site launch in october specifications 108 mp camera

Mi MIX 4 को लेकर चर्चा है कि यही फोन Xiaomi का पहला डिवाईस हो सकता है जो 108-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर तकनीक को पेश कर दिया है। यह फोन Samsung ISOCELL Bright HMX तकनीक पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही मी मिक्स 4 में 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और एक पैरीस्कोप लेंस दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Note 8T भी आया सामने, Realme XT को टक्कर देने चार रियर कैमरे के साथ होगा लॉन्च

इस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। लीक में बताया गया है कि इस फोन की बैटरी 100वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह फोन यूएफएस 3.1 स्टोरेज सपोर्ट करेगा तथा साथ ही Mi MIX 4 को आईपी68 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। बहरहाल फोन की स्पेसिफिकेशन्स को तब तब पुख्ता नहीं कहा जा सकता है जब तक की Xiaomi इसे टेक मंच पर पेश नहीं कर देती।

The post Xiaomi Mi MIX 4 चीनी शॉपिंग साइट पर लिस्ट, अक्टूबर में ही होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-5g-listed-on-chinese-site-launch-in-october-specifications-108-mp-camera/feed/ 0
24 सितंबर को Xiaomi कर रही है बड़ा ईवेंट, लॉन्च होंगे MI MIX 4 5G, Mi 9 Pro फोन, MIUI 11 OS और नया Mi TV https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-5g-mi-9-pro-miui-11-os-mi-tv-to-launch-on-24-september-in-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-5g-mi-9-pro-miui-11-os-mi-tv-to-launch-on-24-september-in-china/#respond Mon, 16 Sep 2019 10:35:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35808 Xiaomi 24 सितंबर को कंपनी की अर्धवार्षिंक कॉफ्रेंस का आयोजन करेगी

The post 24 सितंबर को Xiaomi कर रही है बड़ा ईवेंट, लॉन्च होंगे MI MIX 4 5G, Mi 9 Pro फोन, MIUI 11 OS और नया Mi TV first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi कई दिनों पहले बता चुकी है​ कि कंपनी 24 सितंबर को अर्धवार्षिंक कॉफ्रेंस का आयोजन करेगी जो चीन के शंघाई शहर में आयोजित होगी। अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि इस दिन Xiaomi अपने कई बड़े प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी की बिजनेस स्ट्रेटजी का ब्यौरा पेश करेगी। वहीं आज शाओमी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Xiaomi इस 24 सितंबर को Mi Mix 5G और Mi 9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ ही MIUI 11 OS और नया Mi TV टेक मंच पर पेश करेगी।

Xiaomi ने टीज़र ईमेज शेयर करते हुए 24 सितंबर को आयोजित होने वाले ईवेंट की जानकारी दी है। इस टीज़र ईमेज में प्रोडक्ट लॉन्च डेट के साथ ही प्रोडक्ट्स के नाम भी बताए गए हैं जिनमें Mi Mix 5G और Mi 9 Pro शामिल है। स्मार्टफोंस के साथ ही कंपनी के नए यूजर इंटरफेस MIUI 11 का नाम भी इस टीज़र ईमेज में लिखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Mi MIX 4 स्मार्टफोन को ही Xiaomi Mi Mix 5G नाम के साथ टेक मंच पर उतारेगी।

Xiaomi Mi MIX 4 5g Mi 9 Pro MIUI 11 OS Mi TV to launch on 24 september in china

Xiaomi Mi MIX 4

लीक्स की मानें तो यह फोन सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह बेहद ही शानदार स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर बनेगा। इस फोन में एमोलेड 2के रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो एचडीआर10+ क्वॉलिटी प्रदान करेगी। वहीं लीक्स के मुताबिक Xiaomi Mi MIX 4 की डिसप्ले 120हर्ट्ज़ की रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हुए काम करेगी। यह भी पढ़ें : Exclusive: 32,990 रुपये में लॉन्च होगा 64 MP कैमरे वाला सैमसंग गैलेक्सी A70s, मिलेगी 5,000 mAh की बैटरी

Xiaomi Mi MIX 4 को लेकर कहा गया है कि यह स्मार्टफोन 12जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के इस वेरिएंट में 1टीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। इसके साथ ही Mi MIX 4 में 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का सबसे पावरफुल और दमदार चिपसेट स्नैपड्रैगन 855+ दिया जा सकता है। यह शाओमी का पहला फोन हो सकता है जो MIUI 11 से लैस होगा।

Xiaomi Mi MIX 4 5g Mi 9 Pro MIUI 11 OS Mi TV to launch on 24 september in china

Mi MIX 4 को लेकर चर्चा है कि यही फोन Xiaomi का पहला डिवाईस हो सकता है जो 108-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर तकनीक को पेश कर दिया है। यह फोन Samsung ISOCELL Bright HMX तकनीक पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही मी मिक्स 4 में 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और एक पैरीस्कोप लेंस दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OPPO जल्द लॉन्च कर सकता है नई Z सीरीज के स्मार्टफोन्स, ट्रेडमार्क हुआ फाइल

इस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। लीक में बताया गया है कि इस फोन की बैटरी 100वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह फोन यूएफएस 3.1 स्टोरेज सपोर्ट करेगा तथा साथ ही Mi MIX 4 को आईपी68 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। बहरहाल फोन की स्पेसिफिकेशन्स को तब तब पुख्ता नहीं कहा जा सकता है जब तक की Xiaomi इसे टेक मंच पर पेश नहीं कर देती।

Xiaomi Mi 9 Pro

इस फोन के अत्याधिक जानकारी तो अभी सामने नहीं है लेकिन Xiaomi इस बात की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर चुकी है कि Mi 9 Pro को Mi Charge Turbo फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यह तकनीक वायरलैस चार्जिंग में भी 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। गौरतलब है कि Apple व Samsung जैसी कंपनियों में भी इतनी फास्ट वायरलैस चार्जिंग नहीं दी गई है। ऐसे में Xiaomi Mi 9 Pro दुनिया का सबसे तेज वायलैस चार्जिंग वाला फोन होगा।

The post 24 सितंबर को Xiaomi कर रही है बड़ा ईवेंट, लॉन्च होंगे MI MIX 4 5G, Mi 9 Pro फोन, MIUI 11 OS और नया Mi TV first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-5g-mi-9-pro-miui-11-os-mi-tv-to-launch-on-24-september-in-china/feed/ 0
Mi Mix 4 में हो सकता है 100MP प्राइमरी कैमरा, स्पेसिफिकेशन हुईं लीक https://www.91mobiles.com/hindi/mi-mix-4-come-with-waterfall-screen-and-100mp-main-camera-tipped/ https://www.91mobiles.com/hindi/mi-mix-4-come-with-waterfall-screen-and-100mp-main-camera-tipped/#respond Tue, 10 Sep 2019 03:53:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35504 Xiaomi Mi Mix 4 में 'वाटरफॉल स्क्रीन' भी हो सकती है।

The post Mi Mix 4 में हो सकता है 100MP प्राइमरी कैमरा, स्पेसिफिकेशन हुईं लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi Mi MIX 4 को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स भी बताई गईं थीं। वहीं, हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी आने वाली 24 सितंबर को Mi MIX 4 से पर्दा उठा सकती है।

नई रिपोर्ट के अनुसार यह फोन नई डिसप्ले, दमदार कैमरा हार्डवेयर और कई अन्य फीचर्स से लैस होगा। CNMO की रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi Mi Mix 4 में ‘वाटरफॉल स्क्रीन’ होगी जो कि Vivo Nex 3 की तरह दिखेगी। बताया गया है कि यह डिसप्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली होगी। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 8 और Redmi 8A हुए इंडियन सर्टिफिकेशन्स पर साइट, जल्द होंगे लॉन्च

फुल-स्क्रीन डिसप्ले का फील देने के लिए कंपनी सेल्फी कैमरे को पॉप-अप मैकनिज़्म का हिस्सा बनाएगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फोन के रियर में 100-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। उम्मीद की जा रही है कि यह वही 108-मेगापिक्सल सेंसर होगा, जिसे Xiaomi और सैमसंग साझेदारी में बना रहे थे।

इसके अलावा शाओमी मी मिक्स 4 में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगी। हालांकि, चार्जिंग स्टेंडर्ड की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, सोमवार को मी चार्ज टर्बो 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक से पर्दा उठाया था। यह भी बताया था कि वह 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। इसे भी पढ़ें: Redmi K30 का काम शुरू, 5G सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च : Lu Weibing

इसके अलावा फिलहाल शाओमी मी मिक्स 4 की कीमत या उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, हम उम्मीद कर रहे हैं। इसे जल्द ही पेश कर दिया जाएगा। वहीं, आने वाले समय में हो सकता है कि फोन की ओर स्पेसिफिकेशन्स सामने आएं।

The post Mi Mix 4 में हो सकता है 100MP प्राइमरी कैमरा, स्पेसिफिकेशन हुईं लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mi-mix-4-come-with-waterfall-screen-and-100mp-main-camera-tipped/feed/ 0