Xiaomi Mi Mix Alpha | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 26 Feb 2021 07:10:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi का अनोखा फोन Mi Mix Alpha 2 लॉन्च को तैयार, देखें इस अनोखे डिजाइन वाले फोन की पहली झलक https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-alpha-2-design-appeared-on-patent-site-could-be-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-alpha-2-design-appeared-on-patent-site-could-be-launch-soon/#respond Fri, 26 Feb 2021 07:10:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54454 Xiaomi Mi Mix Alpha 2 में भी 360 डिग्री Saraund Screen डिजाइन दिया है। इसके साथ ही पॉपअप कैमरा देखा जा सकता है।

The post Xiaomi का अनोखा फोन Mi Mix Alpha 2 लॉन्च को तैयार, देखें इस अनोखे डिजाइन वाले फोन की पहली झलक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi का अनोखा फोन Mi Mix Alpha आपको याद होगा। यह वही फोन है जिसमें आपको एक अलग तरह की स्क्रीन देखने को मिली थी। कंपनी द्वारा इसे Saraund Screen का नाम दिया गया था। फोन के फ्रंट, बैक और दोनों साइड में स्क्रीन ही थी। सिर्फ पिछले पैनल में एक स्ट्रीप था जिसपर कैमरा दिया गया था। वहीं अब कंपनी इसके नए संस्करण के लॉन्च की तैयारी कर रही है जिसे Xiaomi Mi Mix Alpha 2 कहा जा रहा है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि पिछले बार जहां बैक पैनल में एक स्ट्रीप था उसे भी इस बार हटा दिया गया है और अब चारों ओर सिर्फ स्क्रीन ही दिखाई दे रही है। वहीं कैमरे को ऊपर की ओर पॉपअप में प्लेस कर दिया गया है जहां ट्रिपल कैमरा उपलब्ध है। शाओमी द्वारा इस फोन को चीनी पेटेंट साइट सीनपा (CNIPA) पर पेश किया गया है। जहां से इसके डिजाइन और डिसप्ले को अच्छे से देखा जा सकता है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

आपको बता दूं कि इस फोन को लॉन्च होने की उम्मीद इसलिए भी बढ़ जाती है कियोंकि पिछले साल यह फोन वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी ऑफिस (World Intellectual Property Office) पर भी लिस्ट हुआ था। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि कंपनी Xiaomi Mi Mix Alpha 2 को चीन के साथ ग्लोबली भी लॉन्च कर सकती है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 9R होगा वनप्लस 9 सीरीज का सबसे सस्ता फोन, पावरफुल फीचर्स के साथ करेगा एंट्री

Xiaomi Mi Mix Alpha 2 का डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने पिछले मॉडल की तरह ही Xiaomi Mi Mix Alpha 2 में भी 360 डिग्री Saraund Screen डिजाइन दिया है। बल्कि मैंने पहले भी बताया कि पिछले पैनल से स्ट्रीप को भी हटा दिया गया है ऐसे में ऊपर और नीचे के पैनल को छोड़कर फोन के चारों ओर सिर्फ स्क्रीन ही है। ऊपर में देखेंगे तो पावर बटन और पॉपअप कैमरे के साथ माइक नजर आ रहा है। वहीं बगल में एक ऑडियो पोर्ट भी प्रतीत होता है। फोटो में देखा जा सकता है कि पॉपअप में तीन कैमरे हैं और उसके साथ ही Dual LED Flash उपलबध है। इसे भी पढ़ें: 4 मार्च को लॉन्च हो रहा है धाकड़ फोन Realme GT 5G, लॉन्च से पहले जानें इस दमदार फोन के बारे में सबकुछ

इतना कुछ जानने के बाद आपका सवाल होगा कि इसमें सेल्फी कैमरा है क्या तो बता दूं कि इसमें चारों ओर स्क्रीन ही है। ऐसे में आप उसी कैमरे को फ्रंट और रियर दोनों के लिए यूज कर पाएंगे।

डिजाइन में नीचे का पैनल नहीं दिखाया गया है ऐसे में आशा कर सकते हैं कि निचले पैनल में सिम कार्ड स्लॉट, चार्जिंग पोर्ट और लाउडस्पीकर दिया जा सकता है। रही बात कंट्रोल बटंस की तो जैसा कि पहले भी हम MI Mix Alpha में देख चुके हैं। स्क्रीन पर ही साइट में टच बटंस होते हैं। मी मिक्स अल्फा 2 में भी कुछ ऐसा ही हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: देखें Realme 8 Pro की पहली झलक, Salman Khan के हाथों दिखा यह फोन

Xiaomi Mi Mix Alpha के स्पेसिफिकेशन
फिलहाल Mi Mix Alpha 2 के स्पेसिफिकेशन तो नहीं आए हैं लेकिन Mix Alpha की बात करें तो उसमें 7.92 इंच की Saraund फ्लैक्सिबल Super AMOLED डिसप्ले दी गई है। यह फोन क्वाल्कॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर रन करता है। इसके साथ ही 12 GB की RAM मैमोरी और 512 GB की स्टोरेज है। इसमें मैमोरी कार्ड एक्सपेंडेबल नहीं है।

शाओमी मी मिक्स अल्फा में ट्रिपल कैमरा उपलब्ध है जिसमें मेन कैमरा 108 MP का दिया गया है। इसके साथ ही दूसरा सेंसर 20 MP और तीसरा 12 MP का है। यह फोन Android 10 पर रन करता है और आपको MIUI 11 दखने को मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 4050 mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि इस फोन को भारत में लॉन्च नहीं किया गया लेकिन चीन में सेल के लिए उपलब्ध है।

The post Xiaomi का अनोखा फोन Mi Mix Alpha 2 लॉन्च को तैयार, देखें इस अनोखे डिजाइन वाले फोन की पहली झलक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-alpha-2-design-appeared-on-patent-site-could-be-launch-soon/feed/ 0
Xiaomi कर सकती है धमाका, अनोखे स्मार्टफोन का पेटेंट किया फाइल https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-patents-a-phone-with-waterfall-display-unique-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-patents-a-phone-with-waterfall-display-unique-phone/#respond Tue, 07 Apr 2020 10:26:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42613 डिवाइस बिल्कुल अलग डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।

The post Xiaomi कर सकती है धमाका, अनोखे स्मार्टफोन का पेटेंट किया फाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफो बनाने वाली कंपनी शाओमी को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसके अनुसार कंपनी एक अनोखे स्मार्टफोन पर काम कर रही है। शाओमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में वॉटरफाल स्क्रीन और अंडर-डिस्प्ले कैमरा देेकर इस सबसे अनोखे फोन्स की लिस्ट में शामिल करेगी।

इससे पहले कंपनी Mi Mix Alpha को एक शानदार और अनोखे डिजाइन के साथ पेश कर चुकी है। हालांकि, यह एक कॉनसेप्ट फोन था जो कि किसी भी मार्केट में सेल नहीं किया गया। वहीं, अब कंपनी ने इस फोन की तर्ज पर एक नए स्मार्टफोन के डिजाइन का पेटेंट फाइल किया है।
xiaomi-telefoon-waterfall
सितंबर 2019 में Xiaomi ने स्मार्टफोन के नए UI के बारे में चाइनीज पेटेंट ऑफिस CNIPA के साथ एक डिज़ाइन पेटेंट किया था। यह पेटेंट 3 अप्रैल 2020 को प्रकाशित हुआ था और अब इसे WIPO (वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफ़िस) के ग्लोबल डिज़ाइन डाटाबेस में भी शामिल किया गया है। इस यूआई के अनुसार स्मार्टफोन की स्क्रीन के दोनों साइड में 60 फीसदी से ज्यादा स्क्रीन सरफेस होगा। अगर इस फोन के यूजर इंटरफेस की बात करें तो इसमें साइड कंट्रोल के साथ 90 डिग्री राउंडेड स्क्रीन होगी। शाओमी के
इस नए स्मार्टफोन के बैक में स्क्रीन नहीं होगी।
xiaomi-new-phone
हालांकि, यह कर्व्ड स्क्रीन Mi Mix अल्फा की तरह बोल्ड नहीं है, जो बैक पैनल के अधिकांश हिस्से को भी कवर करती है। किनारों पर डिसप्ले, होम स्क्रीन पर बैटरी इंडिकेटर और नेटवर्क स्ट्रेंथ जैसे जेनर स्टेटस आइकन दिख सकता है।

फोन की स्क्रीन साइड्स में इतने आगे तक जाती है कि वहां कंट्रोल इंटरफेस को भी डिस्प्ले किया जा सकता है। पेटेंट में यूजर इंटरफेस और बैक पर फोकस किया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा स्क्रीन के नीचे होगा। जून 2019 में शाओमी और ओप्पो ने कैमरा अंडर स्क्रीन के साथ प्रोटोटाइप स्मार्टफोन शोकेस किया था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शाओमी इस पेटेंटेड डिजाइन के साथ कौन सा स्मार्टफोन लाएगी।

सोर्स

The post Xiaomi कर सकती है धमाका, अनोखे स्मार्टफोन का पेटेंट किया फाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-patents-a-phone-with-waterfall-display-unique-phone/feed/ 0
Xiaomi फोल्डेबल फोन हुआ सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट, हो सकता है Mi MIX Fold https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-fold-foldable-phone-spotted-on-certification-site/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-fold-foldable-phone-spotted-on-certification-site/#respond Fri, 31 Jan 2020 07:32:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40375 Xiaomi फोल्डेबल फोन को कंपनी Mi MIX फोल्ड के नाम से पेश कर सकती है।

The post Xiaomi फोल्डेबल फोन हुआ सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट, हो सकता है Mi MIX Fold first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने पिछले साल कई फोल्डेबल फोन के डिजाइन पेटेंट कराए थे। कंपनी के कॉन्सेफ्ट फोन की झलक भी पिछले साल देखने को मिली थी जो कि काफी कूल डिजाइन वाला था। वहीं, अब 91मोबाइल्स को शाओमी फोल्डेबल फोन के डिजाइन की जानकारी मिली है। यह पेटेंट चाइनीज सर्टिफिकेशन साइट CNIPA पर आया है। इस डिजाइन को देखकर लग रहा है कि यह फोन Mi Fold और Mi MIX Fold हो सकता है। इसका डिजाइन Huawei Mate X की तरह होगा।

इस फोन की इमेज से दिखाई दे रहा है कि फोन में फ्लैक्सिबल स्क्रीन और बड़ा हिंज इनर साइड में होगा। हिंज की मदद से फोन को हॉरिजोंटली फोल्ड किया जा सकेगा। इस फोन का डिजाइन Huawei Mate X स्मार्टफोन की तरह होगा। शाओमी हैंडसेट कर्व्ड डिसप्ले और साइड बार डुअल कैमरा एलईडी फ्लैश से लैस होगा। हालांकि, अभी इस बात की जानकारी साफ नहीं है कि फोन का कैमरा मॉड्यूल नॉच के अंदर होगा या अंडर-डिसप्ले में होगा।


Mi MIX Fold टैबलेट साइज स्क्रीन के सात आएगा। इसके अलावा हैंडसेट डुअल कैमरा सेटअप होगा जो कि फ्रंट कैमरा का काम भी करेगा। इसकी मदद से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। यह स्मार्टफोन शाओमी कस्टम एंडरॉयड स्किन MIUI पर कार्य करेगा। इसके अलावा इस फोन को मल्टी-एक्टिव विंडोज सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

हालांकि, अभी Mi MIX Fold की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। पिछले साल कंपनी ने Mi MIX Alpha को स्नैपड्रैगन 855 SoC के साथ पेश किया था। इसका मतलब है कि कंपनी इस बार नए फ्लैगशिप चिपसेट का इस्तेमाल करेगी।

The post Xiaomi फोल्डेबल फोन हुआ सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट, हो सकता है Mi MIX Fold first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-fold-foldable-phone-spotted-on-certification-site/feed/ 0
अनोखे डिजाइन वाला Mi MIX Alpha शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लेकिन… https://www.91mobiles.com/hindi/mi-mix-alpha-listed-on-official-xiaomi-india-website/ https://www.91mobiles.com/hindi/mi-mix-alpha-listed-on-official-xiaomi-india-website/#respond Mon, 20 Jan 2020 03:01:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40006 फोन का डिजाइन अपने आपमें एक अलग तरह की इनोवेशन है।

The post अनोखे डिजाइन वाला Mi MIX Alpha शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लेकिन… first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi इस साल इंडियन मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार है। शाओमी ने कुछ दिनों पहले इंडिया अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi MIX Alpha को एक मीडिया राउंड टेबल के दौरान शोकेस किया था जो कि अब कंपनी की ऑफिशियल साइट पर लिस्ट हो चुका है। यह डिवाइस शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर पर Mi फोन्स कैटगरी के अंदर लिस्ट है।

इस लिस्टिंग को सबसे पहले PriceBaba वेबसाइट पर देखा गया था। हालांकि, लिस्टिंग में फोन की सेल डिटेल को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, PriceBaba के अनुसार शाओमी द्वारा इस फोन को फिलहाल सेल करने की कोई प्लानिंग नहीं है।
वहीं, कंपनी देशभर के मी होम स्टोर पर Mi Mix Alpha को शोकेस करेगी, जिससे यूजर्स इस फोन की इनोवेशन को देख और समझ पाएं। वहीं, कंपनी अपनी मी ब्रांड के अंदर मी नोट 10 को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।
mi-mix-alpha
मी मिक्स अल्फा का डिजाइन

Mi MIX Alpha में कंपनी द्वारा फ्लैक्सिबल OLED डिस्प्ले और प्लास्टिक फिनिश के साथ दी गई है जो कि यूनिक 4D सराउंडिंग डिस्प्ले है। स्मार्टफोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 180.6 प्रसेंट है। वहीं, इस फोन की डिस्प्ले ब्रांड न्यू डिस्प्ले अकॉस्टिक टेक्नोलॉजी के साथ आती है यानी इस फोन में ईयरपीस स्पीकर नहीं दिया गया है। इसके साथ ही ये टेक्नोलॉजी इस फोन के लिए अल्ट्रासोनिक प्रॉक्सिमिटी सेंसर की तरह भी काम करती है। Xiaomi ने इस फोन के पीछे की डिस्प्ले में कई तरह के कस्टम विजिट दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स की तरह के एक्टिविटीज को ट्रैक कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 7.92-इंच फ्लैक्सिबल ओएलईडी स्क्रीन 2088×2250 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दी गई है। इसके अलावा Mi MIX Alpha में 4D सराउंडिंग कर्व्ड डिसप्ले दी गई है जो कि बेजल लैस एक्सपीरियंस देती है। फोन में Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 108-मेगापिक्सल, 20-मेगापिक्सल और 12-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप है। वहीं, डिवाइस में 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4050एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post अनोखे डिजाइन वाला Mi MIX Alpha शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लेकिन… first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mi-mix-alpha-listed-on-official-xiaomi-india-website/feed/ 0
Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro की लॉन्च डेट आई सामने, 11 फरवरी को हो सकते हैं लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10-pro-could-launch-on-11-february-poster-leaked-with-snapdragon-865-5g-chipset/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10-pro-could-launch-on-11-february-poster-leaked-with-snapdragon-865-5g-chipset/#respond Fri, 17 Jan 2020 11:59:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39988 11 फरवरी को Samsung भी Galaxy S20 को लॉन्च करेगी।

The post Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro की लॉन्च डेट आई सामने, 11 फरवरी को हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ‘मी सीरीज़’ पिछले कई दिनों से चर्चा में छाई हुई है। कंपनी इस सीरीज़ के तहत Mi 10 और Mi 10 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है जिन्हें लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। चर्चा थी कि ये फ्लैगशिप डिवाईस फरवरी महीने में टेक बाजार में उतारे जाएंगे। वहीं अब Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro की लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट पर शाओमी का एक पोस्टर शेयर हुआ है जिसमें बताया गया था कि कंपनी मी 10 और मी 10 प्रो स्मार्टफोन आने वाली 11 फरवरी को चीनी बाजार में लॉन्च कर देगी। इस पोस्टर में लॉन्च डेट के साथ ही फोन की फोटो भी दिखाई गई है।

Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro यह पोस्टर कंपनी की ओर से नहीं बल्कि एक टिपस्टर द्वारा शेयर किया गया है। इस पोस्टर के अनुसार शाओमी 11 फरवरी को शंघाई शहर में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से मी 10 और मी 10 प्रो स्मार्टफोन टेक मंच पर एंट्री लेंगे। गौरतलब है कि 11 फरवरी को Samsung भी एक इंटरनेशनल ईवेंट आयोजित कर रही है जिसमें Galaxy S20 को लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग ने अपने इस ईवेंट को ‘Galaxy Unpacked’ नाम दिया है और इस दिन सैमसंग का फोल्डेबल फोन की टेक मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Xiaomi Mi 10 pro could launch on 11 february poster leaked with snapdragon 865 5g chipset

शाओमी मी 10 की ही बात करें तो सामने आए लॉन्च पोस्टर में Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro के बैक पैनल को दिखाया गया है। इस पोस्टर में दो फोन दिखाए गए हैं जिनमें एक का कलर ब्लैक है तथा दूसरे का व्हाईट है। फोटो में फोन रियर पैनल पर दाईं ओर एक स्ट्रीप दी गई है जिसपर चार कैमरा सेंसर लगाए गए हैं। यहां दो कैमरा सेंसर उपर की ओर दिए गए हैं, इनके बाद एक फ्लैश लाईट लगी है और फ्लैश के नीचे अन्य दो सेंसर मौजूद है। यह भी पढ़ें : POCO अब भी जिंदा है! Xiaomi से अलग होकर करेगा काम

Xiaomi Mi 10 सीरीज़ के इन स्मार्टफोंस के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में 108MP लिखा गया है जो यह साफ करता है कि कंपनी की इस सीरीज़ में आने वाले स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर सपोर्ट करेंगे। फोटो में फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। सामने आए पोस्टर में फोन की फोटो और लॉन्च डेट के साथ ही क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 5G भी लिखा गया है जो इस सीरीज़ में देखने को मिलेगा। बहरहाल जब तक शाओमी स्वयं Mi 10 और Mi 10 Pro के लॉन्च की जानकारी नहीं देती तब तक इस डेट का पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

सामने आए लीक्स के अनुसार शाओमी मी 10 को 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली 6.5 इंच की ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह स्क्रीन इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगी। Xiaomi Mi 10 एंडरॉयड 10 के साथ ही क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट देखने को मिल सकता है। लीक में Xiaomi Mi 10 को तीन वेरिएंट्स में दिखाया गया है जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। इस फोन को डुअल मोड 5जी और एनएफसी जैसे फीचर्स से लैस बताया गया है। यह भी पढ़ें : सबसे अलग डिजाईन वाला OPPO Find X2, खुद देखें इस फोन की अनूठी लुक

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi Mi 10 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार फोन में Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर एक कैमरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का होगा। वहीं एक 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा जो डेफ्थ सेंसर या मैक्रो लेंस हो सकता है। लीक की मानें तो Mi 10 में 30x digital zoom देखने को मिलेगा। पावर बैकअप के लिए शाओमी मी 10 में 40वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4500एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। वहीं Mi 10 Pro को शाओमी की अपनी 66वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस 4500एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro की लॉन्च डेट आई सामने, 11 फरवरी को हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10-pro-could-launch-on-11-february-poster-leaked-with-snapdragon-865-5g-chipset/feed/ 0
108MP कैमरा और ऑल-सराउंडिंग डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ Mi Mix Alpha, कीमत जान उड़ जाएंगे होश https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-launched-mi-mix-alpha-in-china-with-all-surrounding-screen-and-108-mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-launched-mi-mix-alpha-in-china-with-all-surrounding-screen-and-108-mp-camera/#respond Tue, 24 Sep 2019 09:53:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36188 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।

The post 108MP कैमरा और ऑल-सराउंडिंग डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ Mi Mix Alpha, कीमत जान उड़ जाएंगे होश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने आज चीन में आयोजित किए गए इवेंट के दौरान अपने स्मार्टफोन के साथ ही कई नए प्रॉडक्टस को पेश किय है। कंपनी ने Mi 9 Pro 5G के साथ ही अपने नए MIUI 11 को पेश किया है जो कि कंपनी का नया ओएस है। वहीं, शाओमी ने अपने Mi Mix Alpha स्मार्टफोन को पेश किया है और इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 4D surrounding कर्व्ड डिसप्ले और 108-मेगापिक्सल कैमरा है।

बता दें कंपनी ने Mi MIX Alpha को एक कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया है। इस फोन में कोई भी फिजिकल बटन और सेल्फी कैमरा नहीं दिया गया है। हालांकि, फोन में प्रैशर सेंसिटिव वर्चुअल बटन। डिवाइस में आगे और पीछे की ओर स्क्रीन दी गई है। हालांकि, बैक में मौजूद कैमरा के लिए एक स्ट्रीप मौजूद है, जिसमें कैमरा सेंसर हैं। इस फोन को कंपनी ने 19,999 युआन (लगभग 2,00,000 रुपए) है।

mi-mix-alpha-new

mi-mix-alpha

फोन में 7.92-इंच फ्लैक्सिबल ओएलईडी स्क्रीन 2088×2250 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दी गई है। इसके अलावा Mi MIX Alpha में 4D सराउंडिंग कर्व्ड डिसप्ले दी गई है जो कि बेजल लैस एक्सपीरियंस देती है। फोन में Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 108-मेगापिक्सल, 20-मेगापिक्सल और 12-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप है। वहीं, डिवाइस में 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4050एमएएच की बैटरी दी गई है।

 

The post 108MP कैमरा और ऑल-सराउंडिंग डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ Mi Mix Alpha, कीमत जान उड़ जाएंगे होश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-launched-mi-mix-alpha-in-china-with-all-surrounding-screen-and-108-mp-camera/feed/ 0