Xiaomi Mi Mix Fold 2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 29 Mar 2022 11:59:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 XIaomi MIX Fold 2 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 8 Gen1+ प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ कर सकता है एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mix-fold-2-smartphone-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mix-fold-2-smartphone-specifications-leaked/#respond Tue, 29 Mar 2022 11:59:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78065 Xiaomi Mix Fold 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन जून या जुलाई 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

The post XIaomi MIX Fold 2 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 8 Gen1+ प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ कर सकता है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi इस साल के अंत तक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। शाओमी ने पिछले साल चीन में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Mi Mix Fold को लॉन्च किया था। शाओमी ने Mix Fold स्मार्टफोन को चीन के बाहर लॉन्च किया था। संभव है कि शाओमी का फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द ही अन्य मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi Mix Fold 2 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन जून या जुलाई 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले ही इसकी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई है। यहां हम आपको Xiaomi Mix Fold 2 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Xiaomi Mix Fold 2 स्पेसिफिकेशन्स लीक

mi-mix-fold-launch

Xiaomi Mi Mix Fold 2 स्मार्टफोन 2022 के दूसरे क्वार्टर में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से ठीक पहले इस फोल्डेबल फोन के स्पेक्स लीक हो गए हैं। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर फोल्डेबल स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक की हैं। टिपस्टर ने दावा किया है कि शाओमी का यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 Plus चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।

लीक रिपोर्ट्स की माने तो शाओमी के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन में 8 इंच का फोल्डेबल पैनल दिया जाएगा। इस फ़ोन में OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Digital Chat Station ने दावा किया है कि शाओमी के इस फोन में LTPO पैनल दिया जा सकता है जो कि DC Dimming टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। इस फोन में 6.5-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोल्डेबल डिस्प्ले का रेजलूशन QHD+ हो सकता है। फोन की आउटर डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ हो सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन भारत में 31 मार्च को करेगा एंट्री, लॉन्चिंग से पहले जानें क्या होंगी खूबियां

Xiaomi Mi Mix Fold 2 स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही यह चौंकाने वाला नहीं होगा अगर शाओमी के इस फोन में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। शाओमी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। शाओमी के फोल्डेबल स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। लीक रिपोर्ट्स की माने तो शाओमी का यह फोन पिछले साल लॉन्च कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के मुकाबले कुछ ही स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung की मार्केट में धमाल मचाने की तैयारी, कम कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा Galaxy M33 5G स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

The post XIaomi MIX Fold 2 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 8 Gen1+ प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ कर सकता है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mix-fold-2-smartphone-specifications-leaked/feed/ 0