Xiaomi Mi Mix | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 12:00:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 पैनासोनिक ने पेश किया शाओमी मी मिक्स जैसा डिसप्ले वाला फोन, फ्लैगशिप लुक के बावजूद कीमत बेहद कम https://www.91mobiles.com/hindi/panasonic-eluga-c-announced-with-bezel-less-display-and-dual-camera-in-hindi/ Thu, 30 Nov 2017 06:13:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14228 इस फोन का सेल्फी कैमरा फ्रंट पैनल पर नीचे होम बटन के पास दिया गया है।

The post पैनासोनिक ने पेश किया शाओमी मी मिक्स जैसा डिसप्ले वाला फोन, फ्लैगशिप लुक के बावजूद कीमत बेहद कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बेज़ल लेस स्मार्टफोन्स के बढ़ते क्रेज में पैनासोनिक ने भी अपना हाथ आज़माया है। पैनासोनिक ने अपना नया बेज़ल लेस स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इस नए स्मार्टफोन को एलुगा सी नाम से लॉन्च किया गया है जो शाओमी मी मिक्स जैसे डिजाईन पर बना है। फ्लैगशिप फोन जैसी लुक वाला यह फोन कंपनी ने कम बजट में सामनें रखा है। पैनासोनिक एलुगा सी फिलहाल ताईवानी बाजार में प्रस्तुत किया गया है जहां इसकी कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 12,900 रुपये है।

पैनासो​निक एलुगा सी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी खासियत फोन का बेज़ल लेस डिजाईन है। यह 3 साईडेड बेज़ल लेस फोन है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 84 प्रतिशत से भी ज्यादा है। फोन के दोनों साईड पैनल व टॉप पैनल पर फुल स्क्रीन दी गई है तथा बॉटम पैनल पर ऐज़ेड के साथ बॉडी मौजूद है। फोन के बॉटम पैनल पर फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसी पर होम बटन मौजूद है जो फिंगरप्रिंट सेंसर से इम्बेडेड है।

panasonic-eluga-c

फोन में 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है वहीं इसका सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है।

सैमसंग के 64जीबी मैमोरी वाले इस दमदार फोन की कीमत हुई 3,000 रुपये कम

पैनासो​निक एलुगा सी एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। ताईवानी मार्केट में यह फोन ब्लू और पिंक कलर वेरिएंट में प्री आॅडर के लिए उपलब्ध हो चुका है। वहीं पैनासोनिक इस फोन को भारत में कब लाएगी इस बारें में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

The post पैनासोनिक ने पेश किया शाओमी मी मिक्स जैसा डिसप्ले वाला फोन, फ्लैगशिप लुक के बावजूद कीमत बेहद कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ लीक हुआ शाओमी मी मिक्स 2 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-2-leak-with-6gb-ram-in-hindi/ Thu, 06 Jul 2017 13:31:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9329 मी मिक्स 2 चीनी बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया है जहां इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

The post 6जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ लीक हुआ शाओमी मी मिक्स 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी एप्पल कही जाने वाली शाओमी के सीईओ ली जून ने कुछ समय पहले चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि कंपनी मी मिक्स के दूसरे वर्जन मी मिक्स 2 पर कार्य कर रही है और यह फोन साल के अंतिम महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं अब इस फोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया है जहां इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

गीकबेंच वेबसाइट पर शाओमी के स्मार्टफोन को लिस्ट करते हुए दावा किया गया है कि यह मी मिक्स 2 है। इस लिस्टिंग में मी मिक्स 2 को एंडरॉयड नुगट के लेटेस्ट वर्जन 7.1.1 पर आधारित बताया गया है। लिस्टिंग के अनुसार शाओमी का यह फोन 6जीबी रैम से लैस होगा तथा आॅक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा।

xiaomi-mi-mix-2-geekbench

मी मिक्स 2 को लेकर अब तक सामनें आई जानकारी की बात करें तो इसे सेरेमिक बॉडी पर पेश किया जाएगात जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत का होगा। इस फोन को मशहूर डिजाईनर फिलिपे स्टार्क डिजाईन करेंगे। शाओमी मी मिक्स 2 में 2के रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की कर्व्ड एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है।

शाओमी रेडमी नोट 5 के बारें में हुआ सबसे बड़ा खुलासा

लीक के अनुसार मी मिक्स 2 कंडक्शन आॅडियो तकनीक से लैस होगा। आईपी68 रेटिंग होने के साथ ही इसके होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है। वहीं माना जा रहा है कि शाओमी अपने इस फोन को एक से ज्यादा रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश कर सकती है।

The post 6जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ लीक हुआ शाओमी मी मिक्स 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शानदार लुक वाला शाओमी मी मिक्स 2 जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-2-launch-leak-in-hindi/ Mon, 19 Jun 2017 11:51:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8653 स्वयं कंपनी के सीईओ ली जून ने इस फोन के लॉन्च को लेकर अहम खुलासा किया है।

The post शानदार लुक वाला शाओमी मी मिक्स 2 जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी के आगामी स्मार्टफोन मी मिक्स 2 को लेकर कुछ महीनों से कोई न कोई खबर सामनें आती रही है। माना जा रहा है कि यह फोन न सिर्फ स्पेसिफिकेशन्स में दमदार होगा बल्कि लुक में भी सबसे अलग होगा। वहीं अब स्वयं कंपनी के सीईओ ली जून ने इस फोन के लॉन्च को लेकर अहम खुलासा किया है।

शाओमी रेडमी 4 पाने का एक और मौका, क्लिक करें और फ्लैश सेल में हिस्सा लें

शाओमी के सीईओ ली जून ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट शेयर करते हुए मी मिक्स 2 को लेकर बड़ी जानकारी दी है। लू जून ने कहा है कि शाओमी मी मिक्स की ही तरह इस फोन का डिजाईन भी फिलिप स्ट्राक द्वारा किया गया है तथा कंपनी मी मिक्स 2 को साल के अंतिम छमाही के दौरान वैश्विक मंच पर पेश करेगी।

mi-mix-2

मी मिक्स 2 को लेकर अब तक सामनें आई जानकारी की बात करें तो इसे सेरेमिक बॉडी पर पेश किया जाएगात जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत का होगा। इस फोन में 2के रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की कर्व्ड एमोलेड डिसप्ले दी जा सकती है।

एक्सक्लूसिव: रिलायंस जियो ला रहा है नया वाईफाई राउटर एम2एस, कीमत होगी 2,330 रुपये

यह फोन 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करेगा। लीक के अनुसार मी मिक्स 2 कंडक्शन आॅडियो तकनीक से लैस होगा। आईपी68 रेटिंग होने के साथ ही इसके होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है।

The post शानदार लुक वाला शाओमी मी मिक्स 2 जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
अगले सप्ताह लॉन्च होगा शाओमी का सबसे स्टाईलिश फोन मी मिक्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-to-be-launched-out-of-china-next-week-in-hindi/ Fri, 17 Mar 2017 07:32:46 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5985 शाओमी ने अपने एक ईवेंट के दौरान इस बात की घोषणा की है कि ​मी मिक्स अब चीन के बाहर अन्य देशों में भी सेल करेगा।

The post अगले सप्ताह लॉन्च होगा शाओमी का सबसे स्टाईलिश फोन मी मिक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी के सबसे स्टाइलिश स्मार्टफोन का तगमा हासिल किए मी मिक्स अपने आर्कषक लुक के साथ ही दमदार स्पे​सिफिकेशन्स के लिए भी स्मार्टफोन यूजर्स की फैन्टसी बना हुआ है। हालांकि अब तक यह फोन सिर्फ चीन में ही सेल के लिए मौजूद था, लेकिन अब शाओमी लवर्स के खुशखबरी आई है कि जल्द ही यह फोन चीन के बाहर भी उपलब्ध होने वाला है।

जियो यूजर्स के लिए जल्द आ रहा 4जी वोएलटीई वाला फीचर फोन, कीमत महज 2,500 रुपये

चीनी में शाओमी ने अपने एक ईवेंट के दौरान इस बात की घोषणा की है कि ​मी मिक्स अब चीन के बाहर अन्य देशों में भी सेल करेगा। बाहरी देशों में अपनी सेल की शुरूआत मी मिक्स स्मार्टफोन वियतनाम से करेगा। वहां यह स्टाईलिश स्मार्टफोन 22 मार्च से सेल के लिए जाने वाला है। आपको याद दिला दें कंपनी आगामी हफ्तों में यह फोन मिडल ईस्ट देशों में भी सेल के लिए पेश करने वाली है।

xiaomi-mi-mix-3

पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ यह फोन भारत कब आएगा इसकी कोई पुख्ता जानकारी हालांकि अब तक नहीं मिली है लेकिन उम्मीद है की भारत जैसे बड़े बाजार में रेडमी नोट 4 की सफलता को देखते हुए शाओमी ही अपना यह फोन भी पेश करेगी। गौरतलब है कि अपने डिजाईन व लुक के लिए प्रसिद्ध इस फोन को मशहूर फ्रांसिसी डिज़ाइनर फिलिपे स्टार्क द्वारा डिजाईन किया गया है।

399 रुपये में बीएसएनएल दे रहा है 56जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉल

शाओमी मी मिक्स की स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डाले तो यह फोन सेरामिक बॉडी पर बना है, जो बेज़ल लैस कर्व्ड ऐज़ वाली 6.4-इंच की स्क्रीन से लैस है। यह फोन 4जीबी व 6जीबी रैम के साथ 128जीबी व 256जीबी की स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। यह फोन 2.35गीगाहर्ट्ज़ वाले क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करता है तथा फाटोग्राफी के लिए इसमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है।

The post अगले सप्ताह लॉन्च होगा शाओमी का सबसे स्टाईलिश फोन मी मिक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मी मिक्स से भी ज्यादा स्टाइ​लिश होगा शाओमी मी मिक्स 2, फिलिप स्टार्क करेंगे डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/mi-mix-2-will-support-100-percent-screen-to-body-ratio-in-hindi/ Thu, 16 Feb 2017 10:13:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4995 कंपनी मी मिक्स को उन्नत वर्ज़न मी मिक्स 2 पर कार्य कर रही है तथा इसका निर्माण भी मी मिक्स बनाने वाले फ्रांसीसी डिज़ाइनर फिलिप स्टार्क के सहयोग से किया जाएगा।

The post मी मिक्स से भी ज्यादा स्टाइ​लिश होगा शाओमी मी मिक्स 2, फिलिप स्टार्क करेंगे डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गए स्मार्टफोन मी मिक्स को टेक वर्ल्ड में काफी सराहा गया है। बेज़ल लेस स्क्रीन पर पेश किये गए इस फोन ने अपने डिजाईन के लिए वाह वाही लूटी थी। अब एक ताजा खबर में यह बात सामने आई है कि कंपनी मी मिक्स को उन्नत वर्ज़न मी मिक्स 2 पर कार्य कर रही है तथा इसका निर्माण भी मी मिक्स बनाने वाले फ्रांसीसी डिज़ाइनर फिलिप स्टार्क के सहयोग से किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) की जानकारी लीक, जल्द होगा लॉन्च

वेईबो पर यह जानकारी स्वयं मिलेट के सीईओ लेई ज़ून ने अपनी निजी प्रोफाईल दी है। लेई ने फिलिपे स्टार्क के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि कंपनी जल्द ही मी मिक्स 2 का निर्माण कार्य शुरू करेगा तथा इस फोन को भी फिलिप द्वारा ही डिजाईन किया जाएगा।

xiaomi-mi-mix-2

मी मिक्स 2 के डिजाईन को लेकर हालांकि दोनों हस्तियों द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया है लेकिन टेक एक्सपर्ट्स की मानें तो कंपनी मी मिक्स के दूसरे वर्ज़न को ​बिना किसी बेज़ल के फुल सेरेमिक बॉडी पर पेश कर सकती है। इस फोन में स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 100 प्रतिशत का हो सकता है।

मोटो जी4 प्लस बनाम मोटो जी5 प्लस, जानें कौन फोन है दमदार

इस फोन को लेकर सामने आए लीक्स पर गौर करें तो शाओमी मी मिक्स 2 में 2048×1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.4-इंच की स्क्रीन हो सकती है। इसे शाओमी मीयूआई 9 के साथ एंडरॉयड 7.0 नुगट पर पेश किया जा सकता है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

The post मी मिक्स से भी ज्यादा स्टाइ​लिश होगा शाओमी मी मिक्स 2, फिलिप स्टार्क करेंगे डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी मिक्स का व्हाईट वेरिएंट लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-white-variant-launched-in-ces-2017-in-hindi/ Fri, 06 Jan 2017 07:26:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3477 फ्रांसिसी डिज़ाइनर फिलिपे स्टार्क के सहयोग से शाओमी द्वारा बनाया गये स्मार्टफोन मी मिक्स को 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज तथा 6 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

The post शाओमी मी मिक्स का व्हाईट वेरिएंट लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने लॉस वेगास में आयोजित सीईएस 2017 में अपने मी मिक्स मॉडल का व्हाईट वेरिएंट पेश कर दिया है। इस खबर को लेकर चर्चाएं पहले से थीं। अक्टूबर 2016 में लिमिटेड एडिशन के तौर पर लॉन्च किए गए शाओमी मी मिक्स सफलता को देखते हुए शाओमी ने यूजर्स को यह तोहफा दिया है। शाओमी का बेज़ल लैस स्मार्टफोन मी मिक्स रैम तथा रोम के हिसाब से दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

जोलो ने उतारा 3जीबी रैम के साथ सस्ता 4जी वोएलटीई फोन

शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने इस लॉन्चिंग की जानकारी देते हुए बताया है कि नए कलर वेरिएंट के सेल की शुरूआत चीन से की जाऐगी। फ्रांसिसी डिज़ाइनर फिलिपे स्टार्क के सहयोग से शाओमी द्वारा बनाया गये स्मार्टफोन मी मिक्स को 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज तथा 6 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

xiaomi-mi-mix-white-2 91Mobiles

शाओमी मी मिक्स के अन्य फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर गौर किया जाए तो इसमें 1080×2040 पिक्सल वाली 6.4-इंच की 362पीपीआई स्क्रीन दी गई है। सेरामिक बॉडी में बेज़ल लैस डिजाईन के साथ फोन के टॉप पैनल पर बने कर्व्ड ऐज़ फोन को आर्कषक बनाते है।

5,000 रुपए के बजट में 10 एंडरॉयड स्मार्टफोन जिनमें है 8-मेगापिक्सल का कैमरा

यह फोन 2.35गीगाहर्ट्ज़ वाले क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करता है। फाटोग्राफी के लिए कंपनी की ओर से इसमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाली 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है।

xiaomi-mi-mix-white-1 91Mobiles

कने​क्टिविटी की बात करें तो मी मिक्स में 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है तथा पॉवर बैकअप के लिए फोन में 4,400 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 3.0 सपोर्टिड है।

हो गया खुलासा, 18 अप्रैल को लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8

मी मिक्स की कीमत की बात की जाए तो 4 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन यानि तकरीबन 34,500 रुपये तथा 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन यानि 39,500 रुपये के करीब है। आपको बता दें कि शाओमी ने 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट को फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है। हालांकि इस फोन को भारत में लॉन्च करने का प्लान फिलहाल कंपनी का नहीं है।

The post शाओमी मी मिक्स का व्हाईट वेरिएंट लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी ​मिक्स 2 की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-2-renders-leaked-to-comes-with-100-percent-screen-to-body-ratio-and-dual-camera/ Mon, 19 Dec 2016 07:51:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2622 पिछले माह बीजिंग में आयोजित एक इवेंट के दौरान चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने नया मी मिक्स स्मार्टफोन का प्रदर्शन किया था। इस फोन का निर्माण फ्रांसीसी डिज़ाइनर फिलिपे स्टार्क के साथ मिलकर किया गया था। मी मिक्स एक बेहद ही स्टाइलिश फोन है तो बेजल लेस है। फोन के मुख्य पैनल पर पूरी […]

The post शाओमी मी ​मिक्स 2 की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह बीजिंग में आयोजित एक इवेंट के दौरान चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने नया मी मिक्स स्मार्टफोन का प्रदर्शन किया था। इस फोन का निर्माण फ्रांसीसी डिज़ाइनर फिलिपे स्टार्क के साथ मिलकर किया गया था। मी मिक्स एक बेहद ही स्टाइलिश फोन है तो बेजल लेस है। फोन के मुख्य पैनल पर पूरी बॉडी पर आपको स्क्रीन ही दिखाई देगी। डिजाइन में मामले में शाओमी के इस फोन की बेहद तारीफ हुई। वहीं अब अब कंपनी इसके नए संस्करण की भी तैयारी कर रही है।

हाल में मिली जानकारी के अनुसार शाओमी मी मिक्स 2 को लॉन्च कर सकती है। जहां मी मिक्स में स्क्रीन और बॉडी का रेशियो 91.3 फीसदी था। वहीं गिजमोचाइना का दावा है कि मी म्क्सि 2 में 100 फीसदी स्क्रीन रेशियो होगा।

10 नोकिया फोन जिन्हें आज भी आप खरीदना चाहेंगे

अब तक मिली जानकारी के अनुसार शाओमी मी मिक्स 2 में आपको 6.4-इंच का आपको 2के डिसप्ले (2048×1080 पिक्सल रेजल्यूशन) का हो सकता है। इसके साथ ही फोन में दोहरा कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। हालांकि इससे पहले आए रेंडर लीक में फोन सिंगल कैमरे के साथ उपलब्ध था। परंतु नया लीक में डुअल कैमरे की बात कही गई है। मी मिक्स 2 को एंडरॉयड के नए आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन को शाओमी के नए मीयूआई 9 पर पेश किया जा सकता है।

डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ आॅनर मैजिक, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन

दी गई जानकारी के अनुसार शाओमी मी मिक्स 2 में सेल्फी कैमरा भी पहले की अपेक्षा ताकतवर हो सकता है। कैमरे के साथ कंपनी एलईडी फ्लैश पेश कर सकती है। हालांकि यह फ्लैश छुपा हुआ होगा हो आपको नजर नहीं आाएगा।
xiaomi-mi-mix-2-side
जहां तक शाओमी मी मिक्स की बात है तो इस फोन में 6.4-इंच की 1080×2040 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 2के डिसप्ले दिया गया है। इस फोन को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर प्रोसेसेर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 6जीबी और 4जीबी रैम वे​रियंट में उपलब्ध है। इसके साथ ही 64जीबी और 128जीबी की मैमोरी दी गई है।

दोहरा सिम आधारित इस फोन में दोनों स्लॉट में नैनो सिम का प्रयोग होता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। फोन का फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,400 एमएएच की बैटरी दी गई है तो क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट करने में सक्षम है।

The post शाओमी मी ​मिक्स 2 की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी मिक्स के सफेद वेरिएंट की जानकारी हुई लीक, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-white-variant-image-leaked-specification-and-features-in-hindi/ Tue, 22 Nov 2016 06:16:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1624 शाओमी मी मिक्स के सफेद संस्करण पर आप नजर डालते हैं तो पाएंगे कि डिजाइन में यह काले संस्करण से बिल्कुल भी अलग नहीं है।

The post शाओमी मी मिक्स के सफेद वेरिएंट की जानकारी हुई लीक, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले महीने रेडमी 4 के लॉन्च के दौरान के ही शाओमी ने मी मिक्स हैंडसेट का प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया था। बैजल लेस इस हैंडसेट ने अपने स्टाइल से सबको​ दीवाना बना दिया था। मी मिक्स के बारे में शाओमी ने पहले ही जानकारी दे दी है कि इस मॉडल ​एडिशन का निर्माण सीमित मात्रा में किया जाएगा और यह सिर्फ काले रंग में ही उपलब्ध होगा। हालांकि इसका सफेद संस्करण भी अब प्रकाश में आया है। इंटरवेब ने इसके कुछ लाइव इमेज प्रकाशित किए हैं।

शाओमी मी मिक्स के सफेद संस्करण पर आप नजर डालते हैं तो पाएंगे कि डिजाइन में यह काले संस्करण से बिल्कुल भी अलग नहीं है। फोन में 6.4-इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन की बॉडी में स्क्रीन रेशियो लगभग 91.3 फीसदी है। हालांकि यहां यह बताना जरूरी है कि स्क्रीन के चारो ओर हो बैजल रन कर रहा है वह सफेद संस्करण वाले फोन में ज्यादा दिख रहा बजाय काले संस्करण के। काले रंग वाले शाओमी मी मिक्स में बॉडी के साथ स्क्रीन मर्ज हो रही थी और बैजल मुश्किल से दिखाई देते हैं।

24 नवंबर को लॉन्च होगा एचटीसी डिजायर 10 प्रो

फोन के अन्य फीचर्स के बारे में बात करें तो मी मिक्स में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट बैटरी पर उपलब्ध है और इसमें 2.35 गीगाहर्टज़ का कोरयो प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 4जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ एनएफसी देखने को मिलेगा। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,400 एमएएच की बैटरी दी गई है।

4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध हुआ ​ओपो एफ1एस, जानें फीचर स्पेसिफिकेशन और कीमत

जहां तक फोन के लॉन्च की बात है तो कंपनी जल्द ही शाओमी मी मिक्स को पेश कर सकती है। इसके साथ ही हाल में मी मिक्स के एक छोटे संस्करण की भी जानकारी सामने आई है।

The post शाओमी मी मिक्स के सफेद वेरिएंट की जानकारी हुई लीक, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>