The post 6जीबी रैम और 22.5-एमपी कैमरे के साथ शाओमी मी नोट 2 का स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
खबर थी कि कल शाओमी मी 6 का स्पेशल एडिशन लॉन्च की सकती है। परंतु कंपनी ने सबको चौंकाते हुए मी नोट 2 के स्पेशल एडिशन को पेश किया है। इस फोन में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी है। हालांकि इससे पहले कंपनी ने इस फोन को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी आॅप्शन में पेश किया था। नया मॉडल इन दोनों के बीच का है।
हालांकि मैमोरी के अलावा शाओमी मी नोट 2 में बाकी सब चीजें पहले के समान ही हैं। इस फोन में 1440×2560 पिक्सल रेजल्यूशन का 5.7-इंच का ओएलईडी डिसप्ले दिया गया है। फोन की स्क्रीन को सनलाइट डिसप्ले प्रो तकनीक से लैस किया गया है जो धूप में भी स्पष्ट व्यू देने में सक्षम है।
18 जुलाई को आ रहा है शाओमी का एक और दामदार फोन, बड़ी स्क्रीन के साथ होगी बड़ी बैटरी
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.35गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। शाओमी मी नोट 2 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है और इसके साथ ही आपको मीयूआई 8 देखने को मिलेगा। इसमें वीआर कंटेंट सपोर्ट करता है।
नोकिया 5 और नोकिया 6 अभी नहीं होंगे उपलब्ध, जानें क्या है कारण
फोटोग्राफी के लिए शाओमी मी नोट 2 में 22.56-मेगापिक्स्ल का मेन कैमरा है। इसके साथ ही फोन इसमें 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ फ्रंट कैमरा भी आॅटोफोकस फीचर्स से लैस है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें जीपीएस, एनएफसी, ग्लोबल 4जी एलटीई और वाईफाई उपलब्ध है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,070 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट है।
The post 6जीबी रैम और 22.5-एमपी कैमरे के साथ शाओमी मी नोट 2 का स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शाओमी मी नोट 2 लॉन्च, 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ ताकवर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले कई दिनों की चर्चा के बाद शाओमी अपना बहुप्रतिक्षित फोन मी नोट 2 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह जल्द ही भारत में भी उपलब्ध होगा। जैसा कि पहले ही जानकारी दी गई थी कि यह फोन कर्व डिसप्ले के साथ उपलब्ध होगा और इसके फीचर्स भी बेहद शानदार होंगे। फोन लॉन्च होने के बाद इन बातों को आप खुद भी अहसास कर सकते हैं। आगे हमने शाओमी मी नोट 2 के बारे के में विस्तार से जानकारी दी है।
डिसप्ले
शाओमी के सीईओ ली जुन ने कुछ दिन पहले ही चीन की प्रमुख सोशल नेटवर्किंग साइट वेइबो पर जानकारी दी थी कि मी नोट 2 कर्व डुअल ऐज डिसप्ले होगा। एल्यूमिनियम मैटल से बना यह फोन काफी आकर्षक है और स्क्रीन में दोनों ओर आपको कर्व डिसप्ले देखने को मिलेगा। यह डिसप्ले बिलकुल सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज के समान है। इस फोन में 1440×2560 पिक्सल रेजल्यूशन का 5.7-इंच का ओएलईडी डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही स्क्रीन सनलाइट डिसप्ले प्रो तकनीक से लैस है तो आपको धूप में भी स्पष्ट व्यू देने में सक्षम है।
प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
शाओमी मी नोट 2 के बारे में पिछले कई लीक में खुलासा किया जा चुका था कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर उपलब्ध होगा। लॉन्च के बाद यह पक्का हो गया। फोन स्नपड्रैगन 821 चिपसेट पर आधारित है जो फिलहाल सबसे ताकतवर प्रोसेसर कहा जा सकता है। इसमेंं 2.35गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसके तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं जिसमें एक मॉडल 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी में उपलब्ध है जबकि दूसरा मॉडल 6जीबी रैम मैमोरी और 128जीबी का इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। ये दोनों मॉडल चीन में उपलब्ध होंगे। इसी तरह तरह एक इंटरनेशनल मॉडल भी है जो 6जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल मैमोरी में उपलब्ध होगा। भारत में यही फोन उपलब्ध हो सकता है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि यह फोन किसी भी बड़े फोन को टक्कर देने में सक्षम है।
सॉफ्टवेयर
शाओमी मी नोट 2 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है और इसके साथ ही आपको मीयूआई 8 देखने को मिलेगा। इसमें वीआर सपोर्ट है और बड़ी स्क्रीन के साथ बेहतर कंटेंट का लाभ उठा सकते हैं।
कैमरा
मी नोट 2 को शानदार कैमरा स्पेसिफिकेशन से भी लैस किया गया है। फोन में 22.56-मेगापिक्स्ल का मेन कैमरा है। कंपनी ने इसे इआईएस अर्थात इलेक्ट्रॉनिक्स ईमेज स्टेबलाईजेश फीचर्स से लैस किया है। इसके साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ फ्रंट कैमरा भी आॅटोफोकस फीचर्स से लैस है।
आॅडियो
कंपनी का दावा है कि यह फोन लॉसेलस आॅडियो फंक्शनालिटी सपोर्ट करने में सक्षम है। फोन को हाई डेफिनेशान आॅडियो तकनीक से लैस किया गया है। इसमें 192/केएचजेड/24बिट्स रेजल्यूशन का साउंट प्ले किया जा सकता है जो आपको बेहतर म्यूजिक और साउंड प्रदान करने में सक्षम है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में लगभग सभी आधुनिक आॅप्शन उपलब्ध हैं। फोन में जीपीएस, एनएफसी, ग्लोबल 4जी एलटीई और वाईफाई उपलब्ध है।
पावर बैकअप
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,070 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट है।
कीमत
जहां तक कीमत की बात है तो शाओमी मी नोट 2 का 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी वाले फोन की कीमत लगभग 27,999 रुपये है। वहीं 6जीबी रैम मैमोरी और 128जीबी मैमोरी वाले फोन की कीमत लगभग 32,999 रुपये है और इंटरनेशनल वेरयेंट जो भारत में भी उपलब्ध हो सकता है उसकी कीमत लगभग 34,999 रुपये है। अब देखने वाली बात यह है कि यह फोन कब तक भारत में उपलब्ध होगा। हालांकि आशा है कि नवंबर आखिरी सप्ताह या दिसंबर तक यह उपलब्ध हो जाएगा।
The post शाओमी मी नोट 2 लॉन्च, 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ ताकवर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 25 अक्टूबर को लॉन्च होगा शाओमी मी नोट 2, जानें इस फोन फीचर्स व स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी मी नोट 2 के बारे में पिछले कुछ माह से काफी चर्चाएं हो रही हैं। इससे पहले खबर दी गई थी कि इस फोन को नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है लेकिन आज इस फोन के बार में नई जानकारी सामने आई है। कुछ दिन पहले ही इस फोन की लाइव तस्वीर लीक हुई थी और जानकारी दी गई थी कि जल्द यह फोन भारत में लॉन्च हो सकता है। वहीं आज कंपनी ने अधिकारिक रूप से मुहर लगा दी है कि 25 अक्टूबर को इसे लॉन्च किया जा सकता है। वहीं यह भी लगभग तय हो गया है कि इसका नाम मी नोट 2 ही होगा।
कंपनी ने शाओमी मी नोट 2 की जानकारी को चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वेइबो पर पोस्ट किया है। लॉन्च की जानकारी के साथ ही हॉन्ग कॉन्ग के मशहूर एक्टर टोनी लुंग की तस्वीर भी शेयर की है। यह फोन उन्हीं के द्वारा लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्ट में ही फोन का नाम भी लिखा हुआ है। हालांकि इसके अलावा नोट 2 के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है।
तो क्या शाहरुख खान से ज्यादा पॉपुलर हैं एयरटेल गर्ल साशा क्षेत्री
पिछले कुछ लीक में फोन के बारे में काफी जानकारियां आई हैं। वहीं हाल में ही शाओमी के सीईओ ली जुन ने चीन की प्रमुख सोशल नेटवर्किंग साइट वेइबो पर कुछ जानकारियां शेयर की थीं। उन्होंने अपने वेइबो पेज पर लीखा था कि कंपनी बहुलोकप्रिय डिवाइस शाओमी मी नोट 2 मास प्रोडक्टशन में है। अर्थात बड़े पैमाने पर उत्पादन में है।
दिवाली सेल में शाओमी देगा 1 रूपये में डिवाइस
उन्होंने यह भी बताया कि फोन को दो अलग-अलग वेरियेंट में उपलब्ध होगा। एक मॉडल एलजी के कर्व डुअल ऐज फोन के समान होगा जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1440×2560 पिक्सल है। वहीं दूसरा डिवाइस 5.15-इंच स्क्रीन के साथ उपलब्ध होगा जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है।
हालांकि फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन अब तक कई लीक प्रकाशित हो चुके हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही एड्रीनो 530जीपीयू देखने को मिल सकता है। फोन में 4जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी तक का इंटरनल स्टोरेज हो सकता है। वहीं दूसरे मॉडल में चिपसेट यही होगा जबकि रैम 6जीबी और मैमोरी 256जीबी तक का हो सकता है। वहीं आईफोन 7 प्लस की तरह एक मॉडल में 12—मेगापिक्सल का डुअल कैमरा हो सकता है। हाल में लॉन्च शाओमी मी 5एस प्लस को भी डुअल कैमरे के साथ पेश किया गया है। इस खबर को फोन अरीना से ली गई है जबकि सबसे पहले टॉटियो डॉट कॉप पर प्रकाशित किया गाया है।
आपका जियो सिम नहीं कर रहा है काम तो जानें ऐसे करें उसे ठीक
वहीं हाल में फोन के बारे में किए गए खुसाले में इस बात को स्पष्ट कर दिया गया था कि फोन में 2.5डी कर्व ऐज स्क्रीन देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी होने की बात भी कही गई है।
The post 25 अक्टूबर को लॉन्च होगा शाओमी मी नोट 2, जानें इस फोन फीचर्स व स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post नवंबर में लॉन्च होगा शाओमी मी नोट 2 इसमें है 6जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले कुछ माह में शाओमी मी नोट 2 स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां आ चुकी हैं। परंतु इस बारें में कंपनी ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी थी। वहीं आज शाओमी के सीईओ ली जुन ने चीन की प्रमुख सोशल नेटवर्किंग साइट वेइबो पर कुछ जानकारियां शेयर की हैं। उन्होंने अपने वेइबो पेज पर लीखा है कि कंपनी बहुलोकप्रिय डिवाइस शाओमी मी नोट 2 मास प्रोडक्टशन में है। अर्थात बड़े पैमाने पर उत्पादन में है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगले माह नवंबर तक फोन को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि फोन को दो अलग-अलग वेरियेंट में उपलब्ध होगा। एक मॉडल एलजी के कर्व डुअल ऐज फोन के समान होगा जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1440×2560 पिक्सल है। वहीं दूसरा डिवाइस 5.15-इंच स्क्रीन के साथ उपलब्ध होगा जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है।
हालांकि फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन अब तक कई लीक प्रकाशित हो चुके हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही एड्रीनो 530जीपीयू देखने को मिल सकता है। फोन में 4जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी तक का इंटरनल स्टोरेज हो सकता है। वहीं दूसरे मॉडल में चिपसेट यही होगा जबकि रैम 6जीबी और मैमोरी 256जीबी तक का हो सकता है। वहीं आईफोन 7 प्लस की तरह एक मॉडल में 12—मेगापिक्सल का डुअल कैमरा हो सकता है। हाल में लॉन्च शाओमी मी 5एस प्लस को भी डुअल कैमरे के साथ पेश किया गया है। इस खबर को फोन अरीना से ली गई है जबकि सबसे पहले टॉटियो डॉट कॉप पर प्रकाशित किया गाया है।
वहीं हाल में फोन के बारे में किए गए खुसाले में इस बात को स्पष्ट कर दिया गया था कि फोन में 2.5डी कर्व ऐज स्क्रीन देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी होने की बात भी कही गई है।
The post नवंबर में लॉन्च होगा शाओमी मी नोट 2 इसमें है 6जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>