xiaomi mi note 3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 09 Apr 2018 04:57:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी ला रहा है दो स्मार्टफोन जो चलते हैं क्वालकॉम के सबसे नए प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 670 पर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-to-launch-2-phone-with-qualcomm-snapdragon-670-chipset/ Mon, 09 Apr 2018 04:56:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18793 हालां​कि फरवरी में खबर आई थी जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट को दो क्वाडकोर चिपसेट देखे एक थे। ऐसे में हो सकता है कि नए आर्किटेक्चर वाला चिपसेट का ही कपंनी उपयोग करे।

The post शाओमी ला रहा है दो स्मार्टफोन जो चलते हैं क्वालकॉम के सबसे नए प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 670 पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी हमेशा से ही बजट में बेस्ट स्पेसिफिकेशन वाले फोंस के लिए जाना जाता है। इस साल भी कंपनी अब तक रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो जैसे डिवाइस लॉन्च कर चुकी है जो काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं अब कंपनी दो और फोन की तैयारी कर रही है। खबर के अनुसार शाओमी मध्य रेंज में दो फोन लॉन्च करेगी जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 पर आधारित होगा।

यह जानकारी एक्डीए डेवलपर्स के एडिटर इन चीफ ने अपने ट्विटर अकांट से ट्विट करके दी है। उन्होंने बताया है कि चीनी निर्माता दो फोन बना रही है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट पर आधारित होंगे। इन फोंस के नाम कॉमेट और सिरियस है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 2018 की जानकारी हुई लीक, 5जी वाईफाई करता है सपोर्ट

हालांकि इससे पहले भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट के बारे में खबरें आ चुकी है। जानकारी के अनुसार क्वाडकोर + क्वाडकोर प्रोसेसर के बजाए इसमें डुअल कोर + हेक्साकोर आर्किटेक्चर वाला प्रोसेसर है।जहां तक शाओमी के इन नए फोंस की बात है तो ये कॉमेट और सिरियस फोन के कोड नेम हैं इनमा मॉडल अलग हो सकता है। ​शाओमी का पिछला इतिहास देखें तो मी नोट 3 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश किया गया था। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि यह एक फोन मी नोट 4 हो। वहीं दूसरा मॉडल मी मैक्स 2 का अपग्रेड संस्करण हो सकता है जिसे कंपनी इस साल के मध्यम में लॉन्च कर सकती है। फ्री में कैसे देखें आईपीएल मैचेज़ मोबाइल पर

हालां​कि फरवरी में खबर आई थी जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट को दो क्वाडकोर चिपसेट देखे एक थे। ऐसे में हो सकता है कि नए आर्किटेक्चर वाला चिपसेट का ही कपंनी उपयोग करे।

The post शाओमी ला रहा है दो स्मार्टफोन जो चलते हैं क्वालकॉम के सबसे नए प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 670 पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शओमी मी नोट 3 का सस्ता संस्करण हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-3-cheaper-variant-launched-price-specification-and-features/ Tue, 21 Nov 2017 12:45:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13862 इससे पहले कंपनी ने जो शाओमी मी नोट 3 फो लॉन्च किए थे उनमें 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई थी। इसके अलावा एक दूसरा मॉडल भी था जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की मैमोरी थी।

The post शओमी मी नोट 3 का सस्ता संस्करण हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ माह पहले शाओमी ने चीन में मी नोट 3 को लॉन्च किया था। हालांकि यह फोन भारत में उपलब्ध नहीं हुआ लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन काफी अच्छे कहे जा रहे थे। वहीं आज कंपनी ने इसका सस्ता संस्करण लॉन्च किया है। शओमी मी नोट3 के इसे सस्ते संस्करण में मुख्य रूप से रैम मैमोरी का अंतर है। इससे पहले कंपनी ने जो शाओमी मी नोट 3 फो लॉन्च किए थे उनमें 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई थी। इसके अलावा एक दूसरा मॉडल भी था जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की मैमोरी थी। वहीं कंपनी ने 4जीबी रैम वाला मॉडल उतारा है।

चीनी ऐप यूसी ब्राउजर पर लगा बैन, जानें इससे जुड़ी 10 अनकही बातें

शाओमी मी नोट 3 में आपको फुल बैक कर्वड बॉडी देखने को मिलेगी जो काफी स्टाइलिश लगता है। वहीं फोन में 5.5—इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। कंंपनी ने आईपीएस डिसप्ले का उपयोग किया है। वहीं यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगन 660 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2.0गीगाहट्र्ज् का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके सााथ ही 4 जीबी रैम उपलब्ध कराई गई है। फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी है।

शाओमी मी ए1 का रोज़ गोल्ड वेरियंट हुआ लॉन्च और भी स्टाइलिश हुआ यह फोन

मीयूआई आधारित इस फोन में आपको एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट देखने को मिलेगा। शाओमी मी नोट 3 में फोटोग्राफी के लिए 12-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसमें एक वामेरा वाइड-लेंस और दूसरा टेलीफोटो लेंस के लिए है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें 2एक्स तक के आॅप्टिकल जूम का उपयोग किया जा सकता है।

सेल्फी के लिए 16-एमपी का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फोन में आपको ब्यूटिफाई तकनीक मिलेगा जिससे कि सेल्फी को आकेर्षक बना सकें। पावर बैकअप के लिए शाओमी मी नोट 3 में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं डाटा व कनेक्टिविटी के लिए दोहरा सिम सपोर्ट के साथ 4जी वोएलटीई दिया गया है। इसके अलावा फिंगरिप्रिंट सेंसर, आईआर ब्लास्टर और एनएफसी भी है।

चीन में इस फोन को 1,999 यूआन में लॉन्च किया गया है जो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 19,500 रुपये के बराबर है। हालांकि कंपनी ने इस फोन को भारत में लाने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

The post शओमी मी नोट 3 का सस्ता संस्करण हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी रैम और डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का एक और दमदार फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-3-launched-with-dual-rear-camera-in-hindi/ Mon, 11 Sep 2017 08:25:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11631 मी नोट 3 डिजाईन के मामले मे मी मिक्स 2 की ही तरह आर्कषक है। कंपनी ने इसे भी बेज़ल लेस डिसप्ले पर उतारा है।

The post 6जीबी रैम और डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का एक और दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी एप्पल कही जाने वाली शाओमी ने आज अपना फ्लैगशिप डिवाईस मी मिक्स 2 चीन में लॉन्च कर दिया है। मी मिक्स 2 के लॉन्च ईवेंट के मंच से ही शाओमी ने आज अपना एक और हाईएंड डिवाईस मी नोट 3 भी टेक जगत के सामनें ला दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है जो दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं।

शाओमी ने लॉन्च किया अब तक का सबसे स्टाईलिश स्मार्टफोन

मी नोट 3 डिजाईन के मामले मे मी मिक्स 2 की ही तरह आर्कषक है। कंपनी ने इस डिवाईस को भी बेज़ल लेस डिसप्ले पर उतारा है। इस फोन को ग्लास बॉडी पर पेश किया गया है जो 5.5-इंच की क्यूएचडी डुअल ​कर्व्ड एमोलेड डिसप्ले से लैस है।

xiaomi-mi-note-3-2

कंपनी की ओर से मी नोट 3 को एमआईयूआई 9 आधारित एंडरॉयड 7 नुगट पर पेश किया गया है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। स्टोरेज के हिसाब से कंपनी ने इस फोन के दो वेरिएंट बाजार में उतारे हैं जिनमें 6जीबी रैम के साथ 64जीबी तथा 128जीबी की स्टोरेज दी गई है।

शाओमी के बाद अब मोटो भी ला रहा है एंडरॉयडवन वाला फोन, जानकारी हुई लीक

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो वाईडएंगल लैंस तथा टेलीफोटो लैंस से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

xiaomi-mi-note-3-1

यह फोन 3डी फेशियल रेकेग्निशन फीचर के साथ पेश किया गया है जो यूजर का चेहरा देखते ही अनलॉक हो जाता है। 4जी वोएलटीई, डुअल सिम स्लॉट व फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इस फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। पावर बैकअप के लिए मी नोट 3 में 3.0 क्विक चार्ज तकनीक वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

नहीं किया यह काम तो आपका मोबाइल नंबर हो सकता है बंद

शाओमी मी नोट 3 के ब्लैक मॉडल का 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट जहां 2,499 चीनी युआन की कीमत पर उतारा गया है वहीं इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,899 चीनी युआन है। इसके साथ ही मी नोट 3 का 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वाले ब्लू मॉडल की कीमत 2,999 चीनी युआन रखी गई है। ये तीनों कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन क्रमश: 24,499 रुपये, 28,499 रुपये तथा 29,499 रुपये है।

The post 6जीबी रैम और डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का एक और दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी ​मी मिक्स 2 के साथ ही लॉन्च हो सकता है मी नोट 3, 8जीबी रैम से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-3-might-launch-long-with-mi-mix-2-on-11th-september-in-hindi/ Fri, 08 Sep 2017 06:11:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11579 शाओमी प्रेसिडेंट ने खुलासा किया है कि मी मिक्स 2 के लॉन्च के साथ ही शाओमी अपना एक और स्मार्टफोन पेश करेगी।

The post शाओमी ​मी मिक्स 2 के साथ ही लॉन्च हो सकता है मी नोट 3, 8जीबी रैम से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कपंनी शाओमी इस 11 सितंबर को अपना स्टाईलिश फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी मिक्स 2 लॉन्च करने वाली है। बेहद ही आर्कषक ​दिखने वाले इस फोन के लॉन्च से पहले ही कंपनी के प्रेसिडेंट ने खुलासा किया है कि मी मिक्स 2 के लॉन्च के साथ ही शाओमी अपना एक और स्मार्टफोन पेश करेगी। हालांकि यह स्मार्टफोन कौनसा होगा इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माना जा रहा है कि यह मी नोट 3 हो सकता है।

गैलेक्सी नोट 8 के बाद सैमसंग ने लॉन्च किया कंपनी का दूसरा डुअल कैमरे वाला फोन

ब्लागिंग साइट पर शाओमी के प्रेसिडेंट बिन लिन ने 11 सितंबर की तारीख को चिन्हित करते हुए ईशारा दिया है इस दिन शाओमी मी मिक्स 2 को तो लॉन्च किया ही जाएगा लेकिन साथ ही साथ कंपनी अपना एक और स्मार्टफोन इसी ​मंच से दुनिया के समक्ष रखेगी। बिन लिन ने इस दूसरे स्मार्टफोन को लेकर कोई भी अन्य जानकारी नहीं दी है परंतु टेक जगत में चर्चा है कि यह दूसरा स्मार्टफोन शाओमी मी नोट 3 होगा।

xiaomi-mi-mix-2-new-teaser

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह दूसरा स्मार्टफोन क्यूएचडी रेज्ल्यूशन वाली सैमसंग की सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 8जीबी की रैम देखने को मिल सकता है तथा यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा।

10 रुपये से भी कम में एयरटेल ने लॉन्च किए 2 नए प्लान, जानें क्या है इनमें खास

वहीं मी मिक्स 2 की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह फोन बेज़ल लेस 6.2-इंच की क्यूएचडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। एंडरॉयड ओरियो आधारित इस फोन को 6जीबी रैम/ 128जीबी मैमोरी तथा 8जीबी रैम/256जीबी मैमोरी पर पेश किया जाएगा, जो स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। इस फोन में 20-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 4,500एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है तथा साथ ही इसमें फेशियल रेकिग्निशन सेंसर दिया जा सकता है।

The post शाओमी ​मी मिक्स 2 के साथ ही लॉन्च हो सकता है मी नोट 3, 8जीबी रैम से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4,000 एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च होगा शाओमी मी नोट 3 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-3-image-leak-in-hindi/ Tue, 30 May 2017 10:34:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8032 शाओमी मी नोट 3 को लेकर कुछ जानकारियां सामनें आने के बाद अब इस डिवाईस की एक फोटो भी सामनें आई है। इस फोटो में मी नोट 3 को डुअल कैमरा सेटअप से लैस दिखाया गया है।

The post 4,000 एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च होगा शाओमी मी नोट 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन का एप्पल कही जाने वाली शाओमी जल्दी ही अपनी मी नोट सीरीज़ का आगामी डिवाईस नोट 3 लॉन्च कर सकती है। शाओमी मी नोट 3 को लेकर कुछ जानकारियां सामनें आने के बाद अब इस डिवाईस की एक फोटो भी सामनें आई है। इस फोटो में मी नोट 3 को डुअल कैमरा सेटअप से लैस दिखाया गया है।

15 जून को लॉन्च होगा वनप्लस 5

मोबाईल एक्सपोज़ वेबसाइट ने शाओमी के ​डिवाईस की फोटो शेयर करते हुए दावा किया है कि यह मी नोट 3 है। सामनें आई इस फोटो में मी नोट 3 को फ्रंट और बैक पैनल से दिखाया गया है। इस फोन में डुअल कर्व ऐज़ डिसप्ले दी गई है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा दिखाया गया है तथा फिंगरप्रिंट सेंसर इसके होम बटन पर दिया गया है।

xiaomi-mi-note-3-2

शाओमी मी नोट 3 के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 5.7-इंच की एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करेगा। कंपनी की ओर से इसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जाने की उम्मीद है।

7.9-इंच की स्क्रीन पर असूस ने पेश किया नया टैबलेट

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा दिए जाएंगे वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। पावर बैकअप के लिए मी नोट 3 में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी देखने को मिल सकती है। बहरहाल मी नोट 3 को लेकर कंपनी की ओर से पुष्टि किये जाने का इंतजार है।

The post 4,000 एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च होगा शाओमी मी नोट 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी के इस फोन का लुक आपको भी बना देगा दीवाना https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-3-image-in-hindi/ Fri, 10 Feb 2017 12:31:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4753 आज शाओमी मी नोट 3 की कॉन्सेप्ट ईमेज़ सामने आई है जिसे देख कर आप भी इस फोन का दीवाना हो जाएंगे। किंग्सवे ली के द्वारा शाओमी के एक फोन की फोटोज़ को ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए दावा किया गया है कि यह शाओमी का ही फोन मी नोट 3 है।

The post शाओमी के इस फोन का लुक आपको भी बना देगा दीवाना first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने जनवरी माह में आयोजित हुए सीईएस 2017 इवेंट में मी नोट 2 के तीन कलर वेरिएंट्स को लॉन्च किया था। इसी सीरीज में मी नोट 3 की खबरें भी आने लगी हैं जो चर्चा का विषय बना हुआ है। आज शाओमी मी नोट 3 की कॉन्सेप्ट ईमेज़ सामने आई है जिसे देख कर आप भी इस फोन का दीवाना हो जाएंगे।

7,000 रुपये के बजट में 10 शानदार 4जी फोन

किंग्सवे ली के द्वारा शाओमी के एक फोन की फोटोज़ को ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए दावा किया गया है कि यह शाओमी का ही फोन मी नोट 3 है। इन फोटोज़ के फोन के फ्रंट और बैक पैनल के साथ साईड व्यू भी मिल रहा है। शेयर की गई फोटोज़ में शाओमी के इस फोन को कर्व्ड बॉडी में दिखाया गया है जो ब्लैक कलर के साथ रैड ऐज में भी उपलब्ध है।

फोटोज़ में शाओमी के इस फोन के बैक पैनल पर ‘मी’ लोगो के साथ ही रियर कैमरा नज़र आ रहा है जो डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। फोन का रियर कैमरा राउंड सर्कल डिजाईन में है जो बैक पैनल के बीच में स्थित है। फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।

इस माह लॉन्च हो सकता है सोनी का यह ताकतवर फोन

इस फोन में होम बटन भी मौजूद है जिसके लिए कहा जा सकता है कि इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड हो सकता है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वॉल्यूम की मौजूद है वहीं बाएं पैनल पर पावर बटन नज़र आ रहा है। इसके ​नीचले पैनल पर स्पीकर के साथ-साथ यूएसबी टाईप-सी पोर्ट तथा 3.5एमएम जैक उपलब्ध है। फोटोज़ को देखकर उम्मीद की जा सकती है कि इस फोन को ग्लास निर्मित बैक पैनल पर पेश किया जाए।

xiaomi-mi-note-3

हालांकि शाओमी के मी नोट 3 को लेकर इससे पहले न तो कोई जानकारी सामने आई थी और न ही कोई कॉन्सेप्ट ईमेज़ जारी हुई थी। लेकिन अगर मी नोट 3 शेयर की गई फोटोज़ जैसा ही होता है तो यह शाओमी प्रोडक्ट्स को दमदार स्पे​सिफिकेशन्स के साथ ही खूबसूरत लुक भी प्रदान करेगा।

The post शाओमी के इस फोन का लुक आपको भी बना देगा दीवाना first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>