Xiaomi Mi Pad 4 Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 14 Aug 2018 07:37:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8620 एमएएच बैटरी और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ शाओमी मी टैब 4 प्लस, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-pi-pad-4-plus-launched-price-specification-and-features-in-hindi/ Tue, 14 Aug 2018 07:34:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21963 शाओमी मी पैड 4 प्लस में आपको 10.1-इंच की स्क्रीन मिलेगी। कंपन ने डब्ल्यूयूएक्सवीजीए डिसप्ले से लैस किया है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है।

The post 8620 एमएएच बैटरी और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ शाओमी मी टैब 4 प्लस, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रमुख मोबाइल फोन निर्माता कंपनी शाओमी ने इस साल जून में अपने नए टैबलेट मी पैड को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने इसके अपग्रेड संस्कारण को पेश कर दिया है। शाओमी ने मी पैड 4 प्लस को उतारा है। 10.1 इंच की बड़ी स्क्रिन के साथ पेश गए गए इस टैबलेट को फिलहाल कंपनी ने चीन में पेश किया है। जहां तक भारत की बात है तो अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बड़ी स्क्रीन वाले इस टैबलेट को बड़ी और ताकतवर बैटरी से लैस किया गया है। इसके साथ ही कई खास अपग्रेड हैं जो इसे एक बेहतर टैबलेट की श्रेणी में खड़ा करते हैं।

शााओमी के अन्य डिवाइस की तरह इसे भी मैटल डिजाइन में पेश किया गया है। शाओमी मी पैड 4 प्लस में आपको 10.1-इंच की स्क्रीन मिलेगी। कंपन ने डब्ल्यूयूएक्सवीजीए डिसप्ले से लैस किया है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है। हालांकि जहां आज बेज़ल लेस डिसप्ले वाले डिवाइस का चलन है वहीं टैबलेट में आपको 16:9 आसपेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन ही मिलेगी। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि टैबलेट में फेस अनलॉक मिलेगा जो कि आज के प्रीमियम फोन में देखने को मिलता है। 512जीबी मैमोरी, डुअल कैमरा, बेज़ल लेस डिसप्ले और रिमोट वाला एसपेन कुछ ऐसा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 का जलवा, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

8620 एमएएच बैटरी और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ शाओमी मी टैब 4 प्लस, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और प्राइस
शाओमी मी पैड 4 प्लस को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश किया है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी की रैम मैमोरी है। यह डिवाइस 64जीबी और 128जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है और दोनों में आपको 256जीबी तक का कार्ड सपोर्ट मिलेगा। बेहतर ग्राफिक्स के लिए एड्रिनो 530जीपीयू है। जियोफोन में भी चलेगी यू-ट्यूब, मिलेगा अनलिमिटेड ​वीडियोज़ का मज़ा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें फोन में डाउनलोड

कैमरे की बत की जाए तो कंपनी ने इसमें 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरा दिया है। वहीं सेल्फी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। टैबलेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला कैमरा सेंसर दिया गया है। रियर कैमरे के साथ ओवी13855 लेंस का उपयोग किया गया है जबकि फ्रंट सेंसर सैमसंग एस5के5ई8 है।

सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक के अलावा फिंगरप्रिंट स्कैनर उपलब्ध है। वहीं डाटा के लिए इसमें 4जी के साथ, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस+, ग्लोनैस और यूसबी टाइप—सी मिलेगा। शाओमी मी पैड 4 प्लस में 8620 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। चीन में इस टैबलेट की शुरुआती कीमत लगभग 19,500 रुपये है।

The post 8620 एमएएच बैटरी और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ शाओमी मी टैब 4 प्लस, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>