Xiaomi Mi Pad 4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 11 Nov 2021 13:19:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6,000एमएएच बैटरी और 8-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च हुआ शाओमी मी पैड 4 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-pad-4-launched-with-redmi-6-pro-feature-specifications-price-in-hindi/ Mon, 25 Jun 2018 05:43:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20713 शाओमी ने आज चीन में ईवेंट आयोतिज कर अंर्तराष्ट्रीय बाजार में दो शानदार डिवाईस पेश किए हैं। शाओमी ने एक और जहां अपनी रेडमी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन रेडमी 6 प्रो लॉन्च किया है वहीं दूसरी ओर अपनी मी पैड सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया टैबलेट मी पैड 4 भी बाजार में उतारा दिया है। […]

The post 6,000एमएएच बैटरी और 8-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च हुआ शाओमी मी पैड 4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने आज चीन में ईवेंट आयोतिज कर अंर्तराष्ट्रीय बाजार में दो शानदार डिवाईस पेश किए हैं। शाओमी ने एक और जहां अपनी रेडमी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन रेडमी 6 प्रो लॉन्च किया है वहीं दूसरी ओर अपनी मी पैड सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया टैबलेट मी पैड 4 भी बाजार में उतारा दिया है। ये दोनों ही डिवाईस कंपनी की ओर से कम कीमत पर पेश किए गए हैं जो दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। रेडमी 6 प्रो की कीमत, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के जानने के लिए (यहां क्लिक करें)। मी पैड 4 की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है :

मी पैड 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाले मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है। इस डिवाईस में 1920 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 8-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है। यह डिवाईस 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए मी पैड 4 में ऐड्रेनो 512 जीपीयू मौजूद है।

xiaomi-mi-pad-4

शाओमी ने मी पैड 4 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। एक वेरिएंट जहां 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मी पैड 4 के बैक पैनल पर जहां एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

xiaomi-mi-pad-4-2

मी पैड 4 में ब्लूटूथ, वाईफाई व यूएसबी टाईप-सी के साथ ही 4जी सपोर्ट भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए मी पैड 4 में 6,000एमएएच की ताकतवर बैटरी दी गई है। मी पैड 4 का वाईफाई एडिशन जहां 1,099 युआन (तकरीबन 11,400 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं मी पैड 4 के 4जी एलटीई एडिशन की कीमत 1,499 युआन (तकरीबन 15,600 रुपये) रखी गई है।

The post 6,000एमएएच बैटरी और 8-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च हुआ शाओमी मी पैड 4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
25 जून को लॉन्च होंगे शाओमी रेडमी 6प्रो और शाओमी मी पैड 4, जानें क्या होगा इनमें खास https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-6-pro-xiaomi-mi-pad-4-to-launch-on-25-june-with-8-inch-screen-and-4000mah-battery-in-hindi/ Wed, 20 Jun 2018 05:10:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20623 शाओमी टेक बाजार में अपनी स्थित मजबूत कर चुकी है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में शाओमी सबसे बड़ा ब्रांड बन चुका है और अब शाओमी वैश्विक मंच पर भी तेजी से सफलता पाना चाहता है। शायद यही वजह है कि एक के एक बाद शाओमी नए नए डिवाईस लॉन्च कर रही है। पिछले दिनों जहां मी […]

The post 25 जून को लॉन्च होंगे शाओमी रेडमी 6प्रो और शाओमी मी पैड 4, जानें क्या होगा इनमें खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी टेक बाजार में अपनी स्थित मजबूत कर चुकी है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में शाओमी सबसे बड़ा ब्रांड बन चुका है और अब शाओमी वैश्विक मंच पर भी तेजी से सफलता पाना चाहता है। शायद यही वजह है कि एक के एक बाद शाओमी नए नए डिवाईस लॉन्च कर रही है। पिछले दिनों जहां मी 8 स्मार्टफोन मॉडल्स और रेडमी 6 व रेडमी 6ए फोन लॉन्च हुए थे वहीं अब कंपनी रेडमी 6प्रो स्मार्टफोन और मी पैड 4 लॉन्च करने ​वाली है। शाओमी इस 25 जून को अपने ये दोनों डिवाईस टेक जगत के सामनें पेश करने वाली है।

चीनी माइक्रोब्लागिंग वेबसाइट वेईबो पर शाओमी का लॉन्च इन्वाईट शेयर किया गया है। वेबसाइट से जानकारी मिली है कि शाओमी आने वाली 25 जून को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इस ईवेंट के मंच से कंपनी रेडमी 6प्रो स्मार्टफोन और मी पैड 4 लॉन्च करेगी। शाओमी के इस मीडिया इन्वाईट में फुटबॉल ग्राउंड दिखाया गया है जिससे माना जा रहा है ​कि शाओमी के ये डिवाईस फीफा वर्ल्ड कप 2018 से जुड़े हो सकते हैं।

xiaomi-redmi-6-pro

शाओमी रेडमी 6प्रो के लॉन्च पोस्टर की बात करें तो इसमें फुटबॉल ग्राउंड पर खिलाड़ियों की प्लेसमेंट दिखाई गई है। इस पोस्टर में खिलाड़ियों की जर्सी पर कुछ नंबर ​लिखे गए हैं जो फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी जाहिर करते हैं। इस पोस्टर से पता चला है कि रेडमी 6प्रो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिजाईन पर पेश किया जा सकता है। यह फोन आर्टिफिशियल ​तकनीक से लैस होगा और फोन का कैमरा भी एआई फीचर के साथ काम करेगा। वहीं फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट ​दिया जाएगा और यह फोन 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी पर रन करेगा।

xiaomi-mi-pad-4

शाओमी मी पैड 4 के पोस्टर में भी फुटबॉल का ग्राउंड दिखाया गया है। इसमें मी पैड 4 का बैक पैनल भी दिखाया गया है। इस डिवाईस में उपर की ओर एंटिना बैंड डिजाईन नज़र आ रहा है वहीं बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। फोटो में रियर कैमरा के साथ फ्लैश लाईट नहीं दिखाई गई है। पोस्टर में मी पैड 4 में 8 इंच की बड़ी डिसप्ले दिए जाने की बात कही गई है।

शाओमी रेडमी 6प्रो और शाओमी मी पैड 4 आने वाली 25 जून को चीनी बाजार में कदम रख देंगे। इन ​दोनों डिवाईस की कीमतें क्या होंगी तथा चीनी के बाहर भारत समेत अन्य बाजारों में ये डिवाईस कब लाए जाएंगे इस बारें में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

The post 25 जून को लॉन्च होंगे शाओमी रेडमी 6प्रो और शाओमी मी पैड 4, जानें क्या होगा इनमें खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जल्द लॉन्च हो सकता है शाओमी मी पैड 4, कई ​सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-pad-4-listed-on-teena-and-fcc-in-hindi/ Fri, 15 Jun 2018 05:20:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20485 सर्टिफिकेशन साइट पर शाओमी मी पैड 4 को मॉडल नंबर एम1806डी9डब्लयू नाम से लिस्ट किया गया है।

The post जल्द लॉन्च हो सकता है शाओमी मी पैड 4, कई ​सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी फोन के अलावा इसका टैबलेट सीरीज भी काफी लोकप्रिय है। कंपनी इसे मी पैड के नाम से पेश करती है। मी पैड सीरीज में कपंनी अब तक तीन डिवाइस लॉन्च कर चुकी है। वहीं अब मी पैड 4 की तैयारी भी जोरों पर है। हाल खबर आई थी कि कंपनी मी पैड 3 का अपग्रेड संस्करण मी पैड 4 पर कार्य कर रही है। वहीं अब इस टैबलेट से जुड़ी खास जानकारियां सामने आई हैं। मी पैड 4 को चीन और अमेरिका के कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।

यह टैबलेट चीनी सर्टिफिकेशन साइट 3सी और चीन की ही निजी सर्टिफिकेशन साइट एमआईआईटी पर देखा गया है और 91मोबाइल्स ने सबसे पहले इसे स्पॉट किया है। इसके अलावा अमेरिकन सर्टिफिकेशन साइट पर एफसीसी पर भी लिस्ट किया गया है। हलांकि इन जगहों पर टैबलेट से जुड़े स्पेसिफिकेशन नहीं हैं लेकिन मॉडल नंबर देखा जा सकता है और यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी जल्द ही इसे पेश करने वाली है। 5,500एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम के साथ जुलाई में लॉन्च होगा शाओमी मी मैक्स 3
जल्द लॉन्च हो सकता है शाओमी मी पैड 4, कई ​सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट
इन सभी सर्टिफिकेशन साइट पर शाओमी मी पैड 4 को मॉडल नंबर एम1806डी9डब्लयू नाम से लिस्ट किया गया है। हालांकि ज्यादा स्पेसिफिकेशन नहीं हैं लेकिन सभी जगह पर 5 वोल्ट के 2ए चार्जर की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा एफसीसी और एमआईआईटी पर कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार शाओमी मी पैड 4 में डुअल बैंड वाईफाई के अलावा ब्लूटूथ होगा। मीजू 16 और मीजू 16 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 8जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी के साथ स्नैपड्रैगन 845 पर करेगा रन

गैरतलब है कि पिछले साल अप्रैल 2017 में शाओमी ने मी पैड 3 को चीन में लॉन्च किया था। इस मॉडल को लॉन्च हुए अब एक साल से ज्यादा हो गया है ऐसे में हम आशा कर सकते हैं कि कंपनी जल्द ही मी पैड 4 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
जल्द लॉन्च हो सकता है शाओमी मी पैड 4, कई ​सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

शाआमी मी पैड 4 के बारे में अब तक जो जानकारी आई है उसके अनुसार इस टैबलेट में आपको 6,000 एमएएच की तक बैटरी देखने को मिल सकती है। कंपनी इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश कर सकती है और टैबलेट में 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर हो सकता है। हालांकि रैम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन इतना बताया गया है कि टैबलट में मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं होगा।
जल्द लॉन्च हो सकता है शाओमी मी पैड 4, कई ​सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट
मी पैड 4 को कंपनी 13—मेगापिक्सल कैमरे से लैस कर सकती है और इसमें ओमनिवीज़न ओवी13855 कैमरा सेंसर हो सकता है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आ सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें सैमसंग एस5ाकेई8 कैमरा सेंसर का उपयोग किया जा सकता है जो एफ/2.0 एपर्चर से लैस होगा।

पहले दी गई सूचना के अनुसार शाओमी मी पैड को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर पेश किया जा सकता है और इस बार कंपनी अपने टैबलेट में भी 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले डिसप्ले का उपयोग करने वाली है।

The post जल्द लॉन्च हो सकता है शाओमी मी पैड 4, कई ​सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>