Xiaomi Mi TV 4C | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 05 Mar 2018 05:40:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7 मार्च को लॉन्च होगा शाओमी का नया स्मार्ट टीवी, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत आई सामनें https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-smart-tv-mi-tv-4c-to-launch-on-7th-march-specifications-price-leak-in-hindi/ Mon, 05 Mar 2018 05:17:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17626 पता चला है कि शाओमी 7 मार्च को भारत में मी टीवी 4सी लॉन्च करने वाली है और इसकी कीमत होगी...

The post 7 मार्च को लॉन्च होगा शाओमी का नया स्मार्ट टीवी, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत आई सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही शाओमी ने अपने आॅफिशियल ट्वीट हैंडल के जरिये इस बात की घोषणा की थी कि कंपनी जल्द ही एक और स्मार्ट टीवी देश में लॉन्च करेगी। वहीं कंपनी की वेबसाइट पर जहां नए स्मार्ट टीवी के लॉन्च की तारीख बता दी गई है वहीं एक गलती की वजह से शाओमी ने आने वाले स्मार्ट टीवी की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स भी लॉन्च से पहले ही सामनें आ गई है। पता चला है कि शाओमी 7 मार्च को भारत में मी टीवी 4सी लॉन्च करने वाली है और इसकी कीमत होगी 27,999 रुपये।

दरअसल शाओमी की वेबसाइट पर मी टीवी 4सी को गलती से लिस्ट किए जाने की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये मिली है। इस रिपार्ट के अनुसार मी टीवी 4सी को कपंनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था और इस लिस्टिंग में टीवी की कीमत के साथ साथ इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी दिखाई गई थी। हालांकि जब तक हमनें कंपनी वेबसाइट को खोला तो हमें वहां सिर्फ 7 मार्च को टीवी लॉन्च किए जाने का काउंट डाउन ही देखने को मिला। मीडियो रिपोर्ट पर यकिन करें तो वेबसाइट पर शाओमी का आगामी स्मार्ट टीवी मी टीवी 4सी होगा और इसकी भारतीय कीमत 27,999 रुपये होगी।

mi-tv-4a-1

रिपोर्ट के अनुसार शाओमी स्मार्ट टीवी मी टीवी 4सी 43-इंच की स्कीन से लैस होगा। यह स्मार्ट टीवी अक्टूबर 2017 में चीनी बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। चीनी प्राइज़ के अनुसार इस टीवी की भारतीय कीमत तकरीबन 19,000 रुपये है, लेकिन वेबसाइट पर इसका प्राइज़ तथा​कथित 27,999 रुपये बताया गया है। हालांकि इस प्राइज़ के साथ 15 प्रतिशत की छूट भी बताई गई है जिसके बाद यह कीमत 23,799 रुपये तक आ सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्ट टीवी में 43-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी जा सकती है। इसमें एचडीआर 10 और एचएलजी सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। यह 1जीबी रैम के साथ 64बिट क्वॉड-कोर एमलॉजिक टी962 प्रोसेसर पर रन करेगा। टीवी में डॉल्बी व डीटीएस आॅडियो के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ व यूएसबी जैसे फीचर्स मिलेंगे।

शाओमी की ओर से 7 मार्च को आयोजित किए जा रहे लॉन्च ईवेंट में कंपनी द्वारा एक अन्य स्मार्ट टीवी मी टीवी 4ए लॉन्च किए जाने की भी चर्चा सामनें आ रही है। यह टीवी हाल ही में चीनी मार्केट में उतारा गया है तथा इसमें 32-इंच की डिसप्ले दी गई है। चीन में इस टीवी की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 11,300 रुपये है। हो सकता है कि शाओमी आने वाली 7 तारीख को इस सस्ते स्मार्ट टीवी को भी भारत में लॉन्च करें

The post 7 मार्च को लॉन्च होगा शाओमी का नया स्मार्ट टीवी, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत आई सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>