Xiaomi Mi TV 5A | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 02 Jan 2019 06:30:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एक्सक्लूसिव : शाओमी का मास्टर स्ट्रोक है तैयार, आ रहे हैं 65-इंच स्क्रीन वाले दो स्मार्ट टीवी 5ए और 5एस https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-report-xiaomi-mi-tv-5a-and-5s-to-launch-with-65-inch-screen-display-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-report-xiaomi-mi-tv-5a-and-5s-to-launch-with-65-inch-screen-display-in-hindi/#comments Wed, 02 Jan 2019 06:30:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25608 91मोबाइल्स को अहम जानकारी हाथ लगी है कि शाओमी दो और नए स्मार्ट टीवी पर काम कर रही है जो जल्द ही बाजार में उतार दिए जाएंगे।

The post एक्सक्लूसिव : शाओमी का मास्टर स्ट्रोक है तैयार, आ रहे हैं 65-इंच स्क्रीन वाले दो स्मार्ट टीवी 5ए और 5एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन का एप्पल कही जाने वाली टेक कंपनी शाओमी ने थोड़े ही समय में भारतीय बाजार में तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। भारत समेत कई देशों में शाओमी तेजी से उभरी है। शाओमी स्मार्टफोंस के साथ-साथ स्मार्ट टीवी व अन्य गैजेट्स भी टेक प्रेमियों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। शाओमी स्मार्ट टीवी की डिमांड भारतीय बाजार में भी बेहद ज्यादा है।​ विभिन्न प्राइज रेंज में स्मार्ट टीवी पेश कर चुकी शाओमी अब एक और मास्टर स्ट्रोक लगाने को तैयार है। 91मोबाइल्स को अहम जानकारी हाथ लगी है कि शाओमी दो और नए स्मार्ट टीवी पर काम कर रही है जो जल्द ही बाजार में उतार दिए जाएंगे।

शाओमी दो और शानदार स्मार्ट टीवी के निर्माण में लगी है और बेहद जल्द ये दोनों स्मार्ट टीवी टेक मंच पर पेश कर दिए जाएंगे। शाओमी के इन स्मार्ट टेलीविज़न का नाम शाओमी मी टीवी 5ए और शाओमी मी टीवी 5एस होगा। शाओमी के इन दोनों स्मार्ट टेलीविज़न को चीनी वेबसाइट 3सी पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर ये दो नए स्मार्ट टीवी मॉडल नंबर और वॉल्ट पावर के साथ लिस्ट किए गए हैं। एक स्मार्ट टीवी का मॉडल नंबर जहां एल65एम5-5ए है वहीं दूसरे को एल65एम5-5एस मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

exclusive report Xiaomi Mi tv 5a and 5s to launch with 65 inch screen display in hindi

मॉडल नंबर देखते हुए यह भी पता चला है कि शाओमी के ये दोनों ही स्मार्ट टीवी बड़ी स्क्रीन वाले होंगे और कंपनी इन्हें 65-इंच की बड़ी डिसप्ले के साथ लॉन्च करेगी। लिस्टिंग में सामने आया है कि शाओमी मी टीवी 5ए और मी टीवी 5एस 220वॉल्ट तक की क्षमता वाले होंगे। 3सी की लिस्टिंग में दोनों ही स्मार्ट टीवी से जुड़ी सीमित जानकारी दी गई है लेकिन इस लिस्टिंग से यह जरूर साफ हो गया है कि शाओमी जल्द ही अपने दोनों नए स्मार्ट टीवी को टेक मंच पर पेश कर देगी।

mi-tv-4a

लगे हाथ आपको बता दें कि शाओमी ने भारतीय फैन्स को नए साल का तोहफा देते हुए मी टीवी की कीमत में 2,000 रुपए की कटौती की है। शाओमी ने मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए 32-इंच, मी एलईडी टीवी 4सी प्रो 32-इंच और मी एलईडी टीवी 4ए प्रो 49-इंच की कीमत में 2,000 रुपए तक की कटौती की गई है। 32-इंच वाले मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए की पहले एमआपी 15,999 रुपए थी, लेकिन अब इस टेलिविजन का नया एमआरपी 14,499 रुपये होगा।

5,000 रुपए सस्ता हुआ पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला वीवो नेक्स स्मार्टफोन, क्या वीवो नेक्स 2 को लाने की है तैयारी

इसी तरह मी.कॉम पर यह टीवी 13,999 रुपए में मिल रहा था, कीमत में कटौती के बाद यह 12,499 रुपए में मिलेगा। वहीं, 32-इंच वाले मी एलईडी टीवी 4सी प्रो की करंट एमआरपी 16,999 रुपए थी। लेकिन, दाम कम होने के बाद नई एमआरपी 14,999 रुपए होगी। वहीं, मी.कॉम पर यह टीवी अभी तक 15,999 रुपए में मिल रहा था। अब मी.कॉम पर यह टीवी 13,999 रुपए में मिलेगा। शाओमी का 49-इंच वाला मी एलईडी टीवी 4ए प्रो अब 30,999 रुपए की कीमत में मिलेगा।

The post एक्सक्लूसिव : शाओमी का मास्टर स्ट्रोक है तैयार, आ रहे हैं 65-इंच स्क्रीन वाले दो स्मार्ट टीवी 5ए और 5एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-report-xiaomi-mi-tv-5a-and-5s-to-launch-with-65-inch-screen-display-in-hindi/feed/ 2