Xiaomi Mi12 Ultra | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 12 Jun 2021 11:40:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi के नए फोन में मिलेंगे कमाल के फीचर्स, जानकर रह जाएंगे दंग https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi12-ultra-could-be-launch-with-under-display-camera-uwb-and-70w-fast-charging/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi12-ultra-could-be-launch-with-under-display-camera-uwb-and-70w-fast-charging/#respond Sat, 12 Jun 2021 11:40:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=60757 कम बजट में Xiaomi ने अपनी अच्छी पकड़ बना ली है लेकिन हाई रेंज में कंपनी अब भी मशक्कत कर रही है। वहीं आज जो खबर आई है वह Xiaomi फैंस को जरूर खुश करने लायक है। शाओमी अपने नए फ्लैगशिप फोन को लेकर जबरदस्त की तैयारी कर रही है। कंपनी के अगले फ्लैगशिप फोन […]

The post Xiaomi के नए फोन में मिलेंगे कमाल के फीचर्स, जानकर रह जाएंगे दंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कम बजट में Xiaomi ने अपनी अच्छी पकड़ बना ली है लेकिन हाई रेंज में कंपनी अब भी मशक्कत कर रही है। वहीं आज जो खबर आई है वह Xiaomi फैंस को जरूर खुश करने लायक है। शाओमी अपने नए फ्लैगशिप फोन को लेकर जबरदस्त की तैयारी कर रही है। कंपनी के अगले फ्लैगशिप फोन में आपको अंडर डिसप्ले कैमरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा UWB यानी की अल्ड्रा वाइड बैंड टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। कंपनी के इस नए फोन के लेकर आज चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर लीक के माध्यम से एक बड़ी जानकारी सामने आई है। यह लीक डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा किया गया है। लीक में कहा गया है कि शाओमी के इस फोन का Code Name M2106118C है। हालांकि इसे किस नाम से लॉन्च किया जाएगा फिलहाल यह जानकारी नहीं है लेकिन इसके फीचर्स को लेकर खुलासे किए गए हैं। इसे भी पढ़ेंः अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है Google Pixel Foldable फोन, सैमसंग के सामने होगी बड़ी चुनौती

क्यों खास है Xiaomi का यह फोन

xiaomi-mi12-ultra-could-be-launch-with-under-display-camera-uwb-and-70w-fast-charging
Xiaomi M2106118C फोन की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि कंपनी का यह पहला फोन हो सकता है जिसे अंडर डिसप्ले फ्रंट कैमरे से लैस किया जा सकता है। इसके अलावा UWB (अल्ड्रा वाइड बैंड टेक्नोलॉजी) से लैस होने वाला यह कंपनी का पहला डिवाइस होगा। UWB कैमरा टेक्नोलॉजी है जिसका उपयोग अब तक iPhone 12 सीरीज के अलावा Samsung Galaxy S21 Ultra में किया गया है। Ultra-wideband एक रेडियो टेक्नोलॉजी है जिसका उपयोग गैजेट्स को ढूढ़ने के लिए किया जाता है। Apple AirTag और Samsung SmartTag इसी के उदाहरण हैं। इसे भी पढ़ेंः Jio ने पेश किए 5 धमाकेदार प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बिना डेली लिमिट के ढेर सारा डाटा

देखें लेटेस्ट वीडियोः Jio 5G phone, 5G network launch date, JioBook laptop, and more to expect at RIL AGM 2021

इसके अलावा फोन में आपको 120 वॉट की सुपरफास्ट चार्जिंंग सपोर्ट देखने को मिल सकती है। हालांकि हाल में खबर आई थी कि कंपनी 200 वॉट चार्जिंग को पेश कर सकती है लेकिन यह तकनीक फिलहाल इस फोन में नहीं होगा। Xiaomi इस नए फोन में 120 वॉट के चार्जर के साथ ही पेश करेगी। परंतु सबसे बड़ी बात यह कही जा सकती है कि इसमें 70 वॉट का वायरलेस चार्जंग सपोर्ट होगा। अब तक किसी भी फोन में 70 वॉट का चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। इसे भी पढ़ेंः Jio 5G Smartphone के लिए हो जाएं तैयार, फीचर फोन की कीमत में लॉन्च हो सकता है 5जी स्मार्टफोन

इन फीचर्स को जानने के बाद कहा जा सकता है कि कंपनी ने जबरदस्त की तैयारी कर रही है। अब तक Xiaomi के पास सबसे ताकतवर फोन Xiomi Mi11 Ultra है। ऐसे में माना जा रहा है कि नया फोन इसका ही अडवांस संस्करण Xiaomi Mi12 Ultra हो सकता है।

The post Xiaomi के नए फोन में मिलेंगे कमाल के फीचर्स, जानकर रह जाएंगे दंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi12-ultra-could-be-launch-with-under-display-camera-uwb-and-70w-fast-charging/feed/ 0