Xiaomi Mi7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 29 Mar 2018 12:01:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी मी7 में होगा अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, दो वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi7-might-launch-with-under-screen-fingerprint-sensor-and-notch-display-in-hindi/ Thu, 29 Mar 2018 12:01:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18563 शाओमी मी7 का एक डाक्यूमेंट लीक हुआ है, जिससे स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है।

The post शाओमी मी7 में होगा अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, दो वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने कुछ ही दिनों पहले अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस से पर्दा उठाया है। 8जीबी रैम से लैस यह फोन चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है। मी मिक्स 2एस के लॉन्च के बाद अब शाओमी के एक अन्य स्मार्टफोन मी7 को लेकर नई जानकारी सामनें आई है। इस लीक में बताया गया है कि शाओमी मी7 के साथ ही कंपनी मी7 प्लस भी लॉन्च कर सकती है जो कंपनी की सबसे पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन का एक डाक्यूमेंट लीक हुआ है जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाओमी मी सीरीज़ के इस फोन को मी7 और मी7 प्लस के दो वेरिएंट में पेश करेगी। इन दोनों वेरिएंट्स को लेकर हालांकि कोई ​अतिरिक्त जानकारी नहीं मिली है लेकिन बताया गया है कि इनमें से बड़े मॉडल यानि ​कथित मी7 प्लस में अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

xiaomi-mi7

शाओमी मी7 के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स् को लेकर हालांकि अभी कोई अन्य जानकारी सामनें नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फोन में आलवेज़ आॅन फीचर से लैस बेजल लेस ओएलईडी डिसप्ले दी जाएगी, जिसमें आईफोन 10 की तरह उपर की ओर नॉच मौजूद होगी। माना जा रहा है ​कि यह फोन क्वालकॉम के सबसे फास्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर रन करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले लॉन्च से पहले हुए लीक, देखें डिजाईन और फुल स्पेसिफिकेशन्स्

लीक्स के अनुसार इस फोन में शुरूआती वेरिएंट में 6जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए शाओमी मी7 में डुअल कैमरा सेटअप के साथ डुअल सिम कार्ड, आईआर ब्लास्टर, रियल टाईम बोका इफेक्ट, इलेक्ट्रानिक इमेज़ स्टेबलाईज़ेशन तथा एनएफसी जैसे फीचर देखने को मिलेंगे। बहरहाल जब तक शाओमी की ओर से कोई घोषणा नहीं की जाती तब तक मी7 की स्पेसिफिकेशन्स् का पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

The post शाओमी मी7 में होगा अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, दो वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी रैम के साथ शाओमी मी7 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi7-listed-on-geekbench-6gb-ram-snapdragon-845-codename-dipper-in-hindi/ Tue, 13 Mar 2018 07:36:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17926 यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा।

The post 6जीबी रैम के साथ शाओमी मी7 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फरवरी महीने में शाओमी के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी7 से जुड़ कुछ दस्तावेज इंटरनेट पर लीक हुए थे। इन डाक्यूमेंट्स के सामनें आने से शाओमी मी7 की स्पेसिफिकेशन्स और कुछ अन्य जानकारियां मिली थी। वहीं अब शाओमी के इस फ्लैगशिप फोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट कर दिया गया है। इस लिस्टिंग में फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी प्राप्त हुई है।

गीकबेंच पर शाओमी मी7 को ‘शाओमी डिपर’ नाम के साथ लि​स्ट किया गया है। वेबसाइट पर फोन को सिंगल-कोर और मल्टी-कोर स्कोर के साथ लिस्ट किया गया है। शाओमी के इस फोन को सिंगल-कोर में जहां 2449 स्कोर प्राप्त हुए है वहीं मल्टी-कोर में शाओमी ​डिपर यानि शाओमी मी7 को 8309 स्कोर दिया गया है। गीकबेंच पर शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन की फाईल चीनी समयानुसार 12 मार्च की सुबह अपलोड की गई है।

xiaomi-mi7-list

शाओमी मी7 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित बताया गया है जिसके साथ 1.7गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं लीक के अनुसार यह फोन शाओमी ने नए यूजर इंटरफेस मीयूआई 9 पर पेश किया जाएगा।

शाओमी इस साल लॉन्च करेगी 6 नए स्मार्टफोन, 100 मी होम खोलने का है लक्ष्य

शाओमी मी7 को लेकर पहले सामनें आए लीक्स के अनुसार फोन में पावर बैकअप के लिए 3,170एमएएच की बैटरी दी जाएगी। वहीं इसमें वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार शाओमी मी7 में ओएलईडी डिसप्ले दी जा सकती है जो आलवेज़ आॅन डिसप्ले फीचर से लैस होगी। फोन में डुअल कैमरा सेटअप के साथ डुअल सिम कार्ड, आईआर ब्लास्टर, रियल टाईम बोका इफेक्ट, इलेक्ट्रानिक इमेज़ स्टेबलाईज़ेशन तथा एनएफसी जैसे फीचर देखने को मिलेंगे।

The post 6जीबी रैम के साथ शाओमी मी7 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी7 का सीक्रेट डाक्यूमेंट हुआ लीक, लॉन्च से पहले ही मिली फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-7-oled-always-on-display-snapdragon-845-chipset-in-hindi/ Thu, 22 Feb 2018 10:15:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17253 डाक्यूमेंट्स में शाओमी मी7 फोन की स्पेसिफिकेशन्स लिखी हुई है।

The post शाओमी मी7 का सीक्रेट डाक्यूमेंट हुआ लीक, लॉन्च से पहले ही मिली फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी7 को लेकर टेक जगत में गहमागहमी का माहौल है। कुछ रिपार्ट जहां यह दावा करती है कि शाओमी अपने इस हाईएंड डिवाईस को मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में लॉन्च करेगी तो कुछ खबरों के इन दावों का खंडन किया है। शाओमी मी7 एमडब्ल्यूसी 2018 के मंच से पेश होगा या नहीं इस बारें में अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं कहा जा सकता, लेकिन फोन लॉन्च से पहले एक लीक में इस फोन की स्पेसिफिकेशनस की जानकारी दी गई है।

एक्सडीए डेवलपर्स ने अपनी रिपोर्ट में ​शाओमी मी7 की जानकारी साझा की है। इस वेबसाइट का कहना है कि उन्हे कुछ डाक्यूमेंट्स मिले हैं जो शाओमी मी7 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार शाओमी का यह आगामी स्मार्टफोन मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया जाएगा तथा इसके साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,170एमएएच की बैटरी दी जाएगी। हालांकि फोन में वायरलैस चार्जिंग की पुष्टि नहीं हो पाई है।

xiaomi-mi7-1

रिपोर्ट के अनुसार शाओमी मी7 में ओएलईडी डिसप्ले दी जा सकती है जो आलवेज़ आॅन डिसप्ले फीचर से लैस होगी। इस डिसप्ले में समय, तारीख, बैटरी लेवल और कोई भी 3 नोटिफिकेशन्स हमेशा विज़िबल रहेगी। डाक्यूमेंट्स के मुताबिक मी7 में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा और इस फोन में डुअल सिम कार्ड, आईआर ब्लास्टर, रियल टाईम बोका इफेक्ट, इलेक्ट्रानिक इमेज़ स्टेबलाईज़ेशन तथा एनएफसी जैसे फीचर देखने को मिलेंगे।

आज से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी नोट 5, रेडमी नोट 5 प्रो और मी टीवी, जानें कब कहां और कैसे खरीदें

इस रिपोर्ट ने हालांकि स्पेसिफिकेशन्स के 100 प्रतिशत सही होने का दावा नहीं किया है, लेकिन कहा गया है कि शाओमी मी7 में उपरोक्त सभी स्पेसिफिकेशन्स व फीचर उपलब्ध होने के प्रबल आसार है। वहीं कुछ पुराने लीक्स की बात करें तो शाओमी मी7 में स्क्रीन के नीचें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा तथा यह फोन 6जीबी रैम व 8जीबी रैम के दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

The post शाओमी मी7 का सीक्रेट डाक्यूमेंट हुआ लीक, लॉन्च से पहले ही मिली फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी7 की वीडियो हुई लीक, नहीं देखा होगा इससे शानदार डिजाईन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi7-render-video-leak-with-full-view-display-in-hindi/ Tue, 13 Feb 2018 08:25:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16879 इस फोन में भी स्क्रीन के नीचें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

The post शाओमी मी7 की वीडियो हुई लीक, नहीं देखा होगा इससे शानदार डिजाईन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

तकरीबन 7 महीने हो चुके हैं जब शाओमी मी सीरीज़ के फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी7 को लेकर पहली खबर सामनें आई थी। इस लीक में कहा गया था कि शाओमी मी7 कपंनी का सबसे दमदार स्मार्टफोन होगा तथा ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आएगा। कुछ दिनों से जहां शाओमी मी मिक्स 2एस को लेकर खबरें आ रही है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस होगा वहीं अब शाओमी मी7 को लेकर भी एक रेंडर वीडियो सामनें आ गई है। इस वीडियो में जहां शाओमी मी7 के डिजाईन की जानकारी दी गई है वहीं फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी जिक्र किया गया है।

शाओमी मी7 की यह वीडियो को यू-ट्यूब चैनल साइंस एंड नॉलेज ने शेयर किया है। इस वीडियो में शाओमी मी7 को पूरी तरह से ग्लास बॉडी पर बना दिखाया गया है। इस फोन में 2880 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फुलव्यू डिसप्ले बताई गई है जो बेज़ल लेस है। फोन में कोई फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर ​नहीं दिखाया गया है तथा बताया गया है कि इस फोन में भी वीवो एक्स20 प्लस यूडी की ही तरह स्क्रीन के नीचें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल आकार का डुअल कैमरा सेटअप दिखाया गया है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें शाओमी मी7 को 6जीबी रैम व 8जीबी रैम के दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। बताया गया है कि यह फोन लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न के साथ मीयूआई 11 पर पेश किया जाएगा तथा क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर रन करेगा।

रेडमी नोट 5 के साथ लॉन्च होगा ‘मी टीवी’, अब बदलेगा टीवी बाजार

वहीं इस फोन का सेल्फी कैमरा 13-मेगापिक्सल का बताया गया है। बहरहाल ​अभी फोन की किसी भी स्पेसिफिकेशन को पुख्ता नहीं बताया गया है और न ही शाओमी की ओर से मी7 को लेकर कोई सूचना दी गई है। लिहाजा इस वीडियो को महज़ एक लीक के तौर पर लिया जा रहा है। वहीं उम्मीद है कि शाओमी मी7 से पहले मी मिक्स 2एस को बाजार में उतारेगी।

The post शाओमी मी7 की वीडियो हुई लीक, नहीं देखा होगा इससे शानदार डिजाईन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6-इंच स्क्रीन और 8जीबी रैम वाला फोन ला रहा है शाओमी, जो होगा बेहद ही ताकतवर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi7-leaked-with-wireless-charging-and-specifications-in-hindi/ Fri, 22 Sep 2017 11:56:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12050 यह फोन सैमसंग गैलेक्सी नोट8 व आईफोन एक्स की तरह वॉयरलैस चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

The post 6-इंच स्क्रीन और 8जीबी रैम वाला फोन ला रहा है शाओमी, जो होगा बेहद ही ताकतवर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सितंबर की शुरूआत में ही एक लीक के माध्यम से यह खबर सामनें आई थी कि शाओमी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी6 के नेक्सट वर्ज़न पर कार्य कर रही है जिसे मी7 नाम से पेश किया जाएगा। वहीं अब एक बार फिर शाओमी मी7 को लेकर खबर सामनें आई है जिसके अनुसार यह फोन सैमसंग गैलेक्सी नोट8 व आईफोन एक्स की तरह वॉयरलैस चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इस ताजा लीक में शाओमी के इस दमदार फोन की स्पेसिफिकेशनस् भी शेयर की गई है।

इंटेक्स ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

दरअसल शाओमी के आगामी स्मार्टफोन मी7 को वॉयरलैस पावर कन्सॉर्शियम वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। जिससे पता चला है कि शाओमी का आगामी स्मार्टफोन वॉयरलैस चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कंपनी का आने वाला हाईएंड डिवाईस मी7 ही होगा। गौरतलब है कि मी7 सेरेमिक और ग्लास पैनल पर बनेगा, जो वॉयरलैस चार्जिंग में सहायक होगा।

xiaomi-mi6-3

शाओमी मी7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामनें आए लीक्स के अनुसार यह फोन 6-इंच की आॅल-स्क्रीन ओएलईडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा, जिसका निर्माण सैमसंग कंपनी करेगी। शाओमी इस फोन को 6जीबी और 8जीबी रैम मैमोरी के दो वेरिएंट्स में पेश कर सकती है जो एंडरॉयड ओरियो पर आधारित होंगे। लीक के अनुसार शाओमी मी7 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा। गौरतलब है कि स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट को क्वालकॉम की ओर से अभी बाजार में नहीं उतारा गया है। ऐसे में इस बात को भी नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता कि मी7 को सामनें आने में अभी काफी वक्त है।

11 नवंबर को एचटीसी लॉन्च करेगी बेज़ल लेस स्मार्टफोन, इसमें होगी 6जीबी रैम और 6-इंच स्क्रीन

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। शाओमी की ओर से हालांंकि इस फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक में कहा जा रहा है कि यह फोन 2018 के पहले तीन महीनों के बीच लॉन्च किया जाएगा। अत: मी7 की स्पेसिफिकेशन्स का पुख्ता मानने के लिए शाओमी की आॅफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार किया जा रहा है।

The post 6-इंच स्क्रीन और 8जीबी रैम वाला फोन ला रहा है शाओमी, जो होगा बेहद ही ताकतवर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी6 से ज्यादा ताकतवर होगा मी7, 8जीबी रैम के साथ हुआ लीक https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi7-specifications-leak-with-8gb-ram-in-hindi/ Mon, 04 Sep 2017 09:38:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11377 एक लीक के माध्यम के मी6 के नेक्स्ट वर्ज़न मी7 की स्पेसिफिकेशन्स सामनें आ गई है।

The post शाओमी मी6 से ज्यादा ताकतवर होगा मी7, 8जीबी रैम के साथ हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लो बजट स्मार्टफोन हो या हाईएंड फ्लैगशिप फोन शाओमी हर सेग्मेंट में अपने डिवाइस लॉन्च कर रहा है। इसी साल अप्रैल माह में कंपनी ने प्रीमियम लुक वाला दमदार स्मार्टफोन शाओमी मी6 चीन में लॉन्च किया था। हालांकि यह फोन अब तक भारतीय बाजार में नहीं आया है लेकिन चीन में इसे खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं अब एक लीक के माध्यम के मी6 के नेक्स्ट वर्ज़न मी7 की जानकारी भी सामनें आ गई है।

शाओमी रेडमी नोट 4 का नया वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास

चीनी साइट पर शाओमी मी7 की जानकारी देते हुए कहा गया है ​कंपनी अपने इस फ्लै​गशिप स्मार्टफोन को साल 2018 की पहली तिमाही में लॉन्च करेगी। इस लीक में मी7 की स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है। इसके अनुसार शाओमी का यह फोन 6-इंच की आॅल-स्क्रीन ओएलईडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा, जिसका निर्माण सैमसंग कंपनी करेगी।

xiaomi-mi6-c

लीक के अनुसार मी6 की तरह यह फोन भी ग्लास और सेरेमिक डिजाईन पर बना होगा तथा शाओमी इसे 6जीबी और 8जीबी रैम मैमोरी के दो वेरिएंट्स में पेश करेगी। लेटेस्ट एंडरॉयड के साथ मी7 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

जियो से टक्कर में एयरटेल लाया है 399 रुपये में 84जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें प्लान की पूरी सच्चाई

शाओमी की ओर से हालांंकि इस फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक में कहा जा रहा है कि यह फोन 2018 के पहले तीन महीनों के बीच लॉन्च किया जाएगा। अत: मी7 की स्पेसिफिकेशन्स का पुख्ता मानने के लिए शाओमी की आॅफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार किया जा रहा है।

The post शाओमी मी6 से ज्यादा ताकतवर होगा मी7, 8जीबी रैम के साथ हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>