Xiaomi Mix Fold 4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 08 Jul 2024 05:26:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi Mix Fold 4 और Xiaomi Mix Flip इसी महीने होंगे लॉन्च, ब्रांड ने किया कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mix-fold-4-xiaomi-mix-flip-china-launch-july-teased/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mix-fold-4-xiaomi-mix-flip-china-launch-july-teased/#respond Mon, 08 Jul 2024 05:26:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=146038 शाओमी के बहुचर्चित मुड़ने वाले स्मार्टफोन Xiaomi Mix Fold 4 और Xiaomi Mix Flip को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ब्रांड ने ऐलान किया है कि यह डिवाइस इसी महीने पेश किए जाएंगे।

The post Xiaomi Mix Fold 4 और Xiaomi Mix Flip इसी महीने होंगे लॉन्च, ब्रांड ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी के बहुचर्चित मुड़ने वाले स्मार्टफोन Xiaomi Mix Fold 4 और Xiaomi Mix Flip को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ब्रांड ने ऐलान किया है कि यह डिवाइस इसी महीने पेश किए जाएंगे। इसे लेकर नया टीजर पोस्टर शेयर किया गया है। जिसमें फोंस के चीन में लॉन्च और अन्य डिटेल्स को बताया गया है। इसके साथ ही ब्रांड Redmi K70 Ultra भी जुलाई में ही पेश कर सकता है। जिसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। आइए, शाओमी मिक्स फोल्ड 4 और फ्लिप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi Mix Fold 4 और Xiaomi Mix Flip लॉन्च कंफर्म

  • Xiaomi Mix Fold 4 और Xiaomi Mix Flip मोबाइल्स को लेकर ब्रांड ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर जानकारी दी है।
  • आप नीचे टीजर में देख सकते हैं कि दोनों मोबाइल को इसी महीने यानी की जुलाई में लॉन्च करने की घोषणा हुई है।
  • ब्रांड के अनुसार नई फैक्ट्री ने आधिकारिक तौर पर बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया है।
  • कंपनी ने नए प्रॉडक्ट्स बनाने के लिए अपनी नई फैक्ट्री को रिसर्च के साथ तैयार किया है। जिसमें नई स्मार्ट तकनीक के साथ डिवाइस बनाए जाएंगे।
  • नई सुविधाओं की मदद से आगामी मिक्स फोल्ड 4 और मिक्स फ्लिप फोल्डेबल स्मार्टफोंस का निर्माण होगा।

xiaomi-mix-fold-4-xiaomi-mix-flip-july-launch-teased

Xiaomi Mix Fold 4 और Xiaomi Mix Flip स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • Xiaomi Mix Fold 4 और Mix Flip में परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट लगाया जा सकता है।
  • Xiaomi Mix Flip चार स्टोरेज विकल्पों में पेश हो सकता है। जिसमें 12GB रैम +256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।
  • Mix Flip में 4 इंच का आउटर डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। जबकि इनर स्क्रीन साइज का पता नहीं चला है।
  • Xiaomi Mix Flip में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 60 मेगापिक्सल का 2x टेलीफोटो डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
  • चार्जिंग के मामले में Xiaomi Mix Flip 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला हो सकता है।
  • Xiaomi Mix Fold 4 की बात करें तो इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, 2x ऑप्टिकल जूम वाला 60 मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 10 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
  • शाओमी मिक्स फोल्ड 4 की बैटरी का साइज 5,000mAh हो सकता है। इसमें 67W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग भी दी जा सकती है।



See All Competitors

The post Xiaomi Mix Fold 4 और Xiaomi Mix Flip इसी महीने होंगे लॉन्च, ब्रांड ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mix-fold-4-xiaomi-mix-flip-china-launch-july-teased/feed/ 0
फोल्डेबल फोन Xiaomi Mix Fold 4 के स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mix-fold-4-key-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mix-fold-4-key-specifications-leaked/#respond Tue, 12 Mar 2024 12:48:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=133856 शाओमी ने पिछले साल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन मिक्स फोल्ड 3 को एंट्री दी थी। वहीं, अब इसके अपग्रेड Xiaomi Mix Fold 4 आने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर काम किया जा रहा है और इसे आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।

The post फोल्डेबल फोन Xiaomi Mix Fold 4 के स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Mix Fold 4 16GB रैम के साथ पेश हो सकता है।
  • इसमें 1TB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
  • यह 5000mAh+ की बैटरी से लैस रखा जा सकता है।

शाओमी ने पिछले साल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन मिक्स फोल्ड 3 को एंट्री दी थी। वहीं, अब इसके अपग्रेड Xiaomi Mix Fold 4 आने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर काम किया जा रहा है और इसे आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं हैं इससे पहले मुड़ने वाले फोन मिक्स फोल्ड 4 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। आइए, आगे जानते हैं इसमें क्या कुछ मिलने वाला है।

Xiaomi Mix Fold 4 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • Xiaomi Mix Fold 4 फोन की डिटेल माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट ने शेयर की है।
  • लीक के अनुसार Xiaomi Mix Fold 4 में 16GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
  • फोन में लंबे बैकअप के लिए 5000mAh+ की बैटरी हो सकती है इसे फटाफट चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
  • मोबाइल में रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा, पेरिस्कोप लेंस और एक अन्य कैमरा लेंस दिया जा सकता है।
  • डिवाइस के कम क्रीज के साथ आने की संभावना है, इसमें दो-तरफा सैटेलाइट कम्युनिकेशन का सपोर्ट, कस्टम एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर और पानी से बचाव वाली आईपी रेटिंग दी जा सकती है।
  • लीक में बताया गया है कि यह फोल्डेबल स्मार्टफोन पहले से हल्का हो सकता है। जिसका वजन 220 ग्राम से 240 ग्राम के बीच रखा जा सकता है।

Xiaomi MIX Fold 3 के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Xiaomi MIX Fold 3 में 2K रिजॉल्यूशन के साथ 8.03-इंच फोल्डेबल E6 एमोलेड LTPO डिस्प्ले दिया गया है। जबकि FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ 6.56-इंच का एमोलेड सेकंडरी डिस्प्ले है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट लगाया गया है। यह 4नैनोमीटर प्रक्रिया पर बेस्ड है।
  • कैमरा: Xiaomi MIX Fold 3 में क्वाड रियर कैमरा है। इसमें Leica ट्यून, OIS और LED फ्लैश के साथ 50MP का Sony IMX800 प्राइमरी, 13MP का अल्ट्रा वाइड, 10MP का टेलीफोटो और 10MP पेरिस्कोप लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट पर 20MP का कैमरा मौजूद है।
  • बैटरी: मिक्स फोल्ड 3 में 4800mAh की बैटरी है। जिसे चार्ज करने के लिए 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है।



See All Competitors

The post फोल्डेबल फोन Xiaomi Mix Fold 4 के स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mix-fold-4-key-specifications-leaked/feed/ 0