Xiaomi Pad 9 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 24 Sep 2026 06:44:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi Pad 9 Pro और Pad 9 चीन में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और 11000mAh तक की बैटरी, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-pad-9-pro-pad-9-launched-china-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-pad-9-pro-pad-9-launched-china-price-specifications/#respond Thu, 24 Sep 2026 06:42:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204864 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi ने चीन में अपने नए टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार कर दिया है। इसमें Xiaomi Pad 9 Pro और Xiaomi Pad 9 को लॉन्च किया गया है। नए टैबलेट में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। यदि Xiaomi Pad 9 Pro की बात करें […]

The post Xiaomi Pad 9 Pro और Pad 9 चीन में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और 11000mAh तक की बैटरी, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने चीन में अपने नए टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार कर दिया है। इसमें Xiaomi Pad 9 Pro और Xiaomi Pad 9 को लॉन्च किया गया है। नए टैबलेट में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। यदि Xiaomi Pad 9 Pro की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 11,000mAh की बैटरी मिलती है। जबकि Pad 9 को Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ लाया गया है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं।

Xiaomi Pad 9 Pro के स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Pad 9 Pro में 12.5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 3.2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल जाता है। जिसकी मदद से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो एडिटिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस होगा।

परफॉरमेंस के लिए Xiaomi Pad 9 Pro टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्टोरेज के लिए UFS 4.1 तकनीक दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi Pad 9 Pro में 50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैबलेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए इसमें 11,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा टैबलेट में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 सपोर्ट दिया गया है। ऑडियो के लिए क्वाड स्पीकर और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलेगा।

Xiaomi Pad 9 के स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Pad 9 में 11.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस पर भी 3.2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है।

परफॉरमेंस के लिए Xiaomi Pad 9 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह टैबलेट 8GB और 12GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में आता है। स्टोरेज के लिए UFS 4.1 टेक्नोलॉजी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Pad 9 में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें भी साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 सपोर्ट दिया गया है। ऑडियो के लिए क्वाड स्पीकर और Dolby Atmos का सपोर्ट दिया जा रहा है।

बैटरी की बात करें तो Xiaomi Pad 9 में 9,720mAh की बैटरी दी गई है। जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इसमें भी रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर दिया गया है।

Xiaomi Pad 9 Pro और Pad 9 की कीमत

Xiaomi Pad 9 Pro के 8GB रैम +128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत चीन में 3,799 युआन यानी इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 54,283 रुपये रखी गई है। इसके 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 4,099 युआन यानी करीब 58,570 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 4,599 युआन यानी तकरीबन 65,714 रुपये है। वहीं, टॉप मॉडल 16GB+256GB की कीमत 4,999 युआन यानी करीब 71,430 रुपये है। इस टैबलेट को ब्लैक, सिल्वर और स्प्रूस ग्रीन कलर में पेश किया गया है।

Xiaomi Pad 9 की शुरुआती कीमत 2,999 युआन यानी लगभग 42,860 रुपये है। यह कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की है। इसके 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 3,299 युआन यानी लगभग 47,147 रुपये, सॉफ्ट लाइट स्क्रीन वाले 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 3,499 युआन यानी करीब 50,005 रुपये और 12GB + 256GB की कीमत 3,799 युआन यानी तकरीबन 54,293 रुपये है। यह टैबलेट ब्लैक, आइस पीच पिंक, सिल्वर और स्प्रूस ग्रीन कलर में लॉन्च किया गया है।

The post Xiaomi Pad 9 Pro और Pad 9 चीन में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और 11000mAh तक की बैटरी, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-pad-9-pro-pad-9-launched-china-price-specifications/feed/ 0