Xiaomi Redmi 10 Prime | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 03 Sep 2021 07:10:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi ने लॉन्च किया अब तक का सबसे हल्का स्मार्टफोन Redmi 10 Prime, इसमें है 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10-prime-launch-with-50mp-rear-quad-camera-6000mah-battery-price-sale-amazon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10-prime-launch-with-50mp-rear-quad-camera-6000mah-battery-price-sale-amazon-india/#respond Fri, 03 Sep 2021 06:52:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66260 Redmi 10 Prime में होल-पंच डिस्प्ले, अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और डुअल माइक्रोफोन है।

The post Xiaomi ने लॉन्च किया अब तक का सबसे हल्का स्मार्टफोन Redmi 10 Prime, इसमें है 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने आज भारतीय मार्केट में अपने नए Budget Smartphone को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को टेक मंच पर Redmi 10 Prime के नाम से पेश किया है जो कि कई शानदार फीचर्स से लैस है। कम कीमत के साथ आने वाले इस फोन को शाओमी ने स्पेशल तौर पर मोबाइल गेमर्स के लिए बनाया गया है। रेडमी 10 प्राइम स्मार्टफोन 6,000 एमएएच बैटरी क्षमता से लैस है और इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। आइए आगे आपको Redmi 9 Prime के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किए गए Super Star Redmi 10 Prime फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Redmi 10 Prime की कीमत और सेल डेट

भारत में Redmi 10 Prime के 4GB + 64GB वेरिएंट को 12,499 रुपए और टॉप-एंड 6GB RAM + 128GB मॉडल को 14,499 रुपए में पेश किया गया है। हैंडसेट व्हाइट, ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की सेल Amazon, Mi.com और Mi Home स्टोर्स पर 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगी। इसके अलावा फोन के साथ कई बैंक ऑफर्स का लाभ भी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी, कंपनी ईवी बिजनेस में रखा कदम
redmi-10-prime-launch-india-price

Redmi 10 Prime specifications

Redmi 10 प्राइम के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 2,400 X 1,080 पिक्सल रिज़ोल्यूशन वाला 6.5-इंच FHD + LCD डिसप्ले, रीडिंग मोड 3.0, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 लेयर, 400nits ब्राइटनेस, 1500: 1 कंट्रास्ट रेश्यो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा हैंडसेट में MediaTek Helio G88 SoC है जो Mali-G52 MC2 के साथ आता है। इतना ही नहीं डिवाइस में 6GB तक LPDDR4X रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है।

redmi-10-prime-sale

हैंडसेट 2GB तक एक्सपेंडेबल रैम को भी सपोर्ट करता है। Redmi फोन एंडरॉयड 11-आधारित MIUI 12.5 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। कनेक्टिविटी फीचर में चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/एजीपीएस, ग्लोनास, आईआर ब्लास्टर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। Redmi 10 Prime का साइज 161.95 X 75.57 X 9.56 मिमी और वजन 192 ग्राम है।

redmi-10-prime-image-feat

फोटोग्राफी के लिए Redmi 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अपर्चर वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 8MP का सेंसर और सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। Redmi 10 Prime 18W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी पैक करता है, लेकिन कंपनी बॉक्स में 22.5W एडॉप्टर बंडल कर रही है। फोन 9W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Redmi Phones के बढ़े दाम, एक साथ 6 मॉडल हुए महंगे, Xiaomi की पॉलिसी पर उठे सवाल

आपको बता दें कि Redmi 9 Prime की तुलना में, Redmi 10 Prime में एक नया डिसप्ले, एक बेहतर कैमरा सिस्टम, एक नया चिपसेट, एक बड़ी बैटरी और नया MIUI सॉफ्टवेयर देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर, Redmi 10 Prime अपने पूर्ववर्ती की तुलना में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड की तरह देखा जा सकता है।

The post Xiaomi ने लॉन्च किया अब तक का सबसे हल्का स्मार्टफोन Redmi 10 Prime, इसमें है 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10-prime-launch-with-50mp-rear-quad-camera-6000mah-battery-price-sale-amazon-india/feed/ 0
Redmi 10 स्मार्टफ़ोन की भारत में Redmi 10 Prime के नाम से होगी एंट्री, सस्ते में मिलेगा 50MP कैमरा और दमदार परफ़ॉर्मेंस का मजा https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10-rebranded-version-redmi-10-prime-will-be-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10-rebranded-version-redmi-10-prime-will-be-launched-in-india/#respond Fri, 20 Aug 2021 06:31:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65444 शाओमी इन दिनों भारत में बजट स्मार्टफोन सीरीज़ Redmi 10 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी जल्द ही Redmi 10 Prime स्मार्टफोन की भारत में एंट्री कर सकती है।

The post Redmi 10 स्मार्टफ़ोन की भारत में Redmi 10 Prime के नाम से होगी एंट्री, सस्ते में मिलेगा 50MP कैमरा और दमदार परफ़ॉर्मेंस का मजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने अपनी पॉपुलर बजट स्मार्टफ़ोन Redmi 10 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। शाओमी के इस सीरीज़ के Redmi 10 Prime स्मार्टफोन को भारत में जल्द ही लॉन्च करने वाला है। Redmi 10 Prime की लॉन्चिंग से पहले यह स्मार्टफोन IMEI के डेटाबेस में स्पॉट किया गया था। अब शाओमी का यह अपमिंग स्मार्टफोन Redmi 10 Prime को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर 210611109BI के साथ स्पॉट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन से कंफर्म होता है कि Redmi 10 Prime स्मार्टफोन हाल में ही मलेशिया में लॉन्च किए Redmi 10 का रिब्रांड वर्जन है। शाओमी को लेकर सटीक जानकारी रखने वाले Kacper Skrzypek ने भी कुछ दिनों पहले यही जानकारी शेयर की थी।

Redmi 10 Prime: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

Redmi 10 स्मार्टफोन को कंपनी ने कुछ दिन पहले हाई रिफ्रेट रेट के साथ मलेशिया में लॉन्च किया है। इस फोन में 6.5-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रजलूशन 2400×1080 पिक्सल और पिक्सल डेनसिटी 405 ppi है। इसके साथ ही इसमें पंच होल नॉच दिया गया है। इस फोन को हायर रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। हालांकि यूजर्स डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट को 45, 60, और 90Hz में स्वीच कर सकते हैं।

Redmi 10 स्मार्टफोन को ऑक्टा कोर MediaTek Helio G88 SoC के साथ पेश किया गया है। इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 GPU दिया गया है। रेडमी का यह फोन 6GB तक के LPDDR4X RAM, और 128GB तक eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी के इस फोन में LED फ्लैश के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड-लेंस, 2MP मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi Band 6 भारत में AMOLED डिस्प्ले, 14 दिनों के बैटरी बैकअप के साथ इस दिन होगा लॉन्च, जानें इसकी सभी खूबियां

शाओमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्ज और 9W रिवर्स चार्ज सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : माइक्रोमैक्स ला रही है एक और लो बजट वाला देसी स्मार्टफोन Micromax IN Note 1 Pro, जानें क्या होंगे फीचर्स

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold 3 लॉन्च

The post Redmi 10 स्मार्टफ़ोन की भारत में Redmi 10 Prime के नाम से होगी एंट्री, सस्ते में मिलेगा 50MP कैमरा और दमदार परफ़ॉर्मेंस का मजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10-rebranded-version-redmi-10-prime-will-be-launched-in-india/feed/ 0