The post शाओमी रेडमी 4 ने रचा इतिहास, सिर्फ 30 दिन में बिके 10 लाख से ज्यादा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीनी एप्पल कही जाने वाली कंपनी शाओमी ने गत 16 मई को भारत में अपना बजट स्मार्टफोन रेडमी 4 लॉन्च किया था। इस फोन की पहली सेल 23 मई को शुरु हुई थी। फोन के लॉन्च के वक्त शायद कंपनी को भी यह अंदाजा नहीं रहा होगा कि यह फोन सिर्फ एक माह में सेल के सारे रिकार्ड तोड़ देगा। जी हां, शाओमी रेडमी 4 ने महज़ एक माह में ही आॅनलाईन प्लेटफार्म पर 10 लाख से ज्यादा हैंडसेट बेचने का कीर्तिमान स्थापित किया है।
फेसबुक मैसेंजर को और मजेदार बनाएंगे ये नए फीचर्स
शाओमी ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि भारत में शाओमी रेडमी 4 की 10 लाख से ज्यादा यूनिट बेची जा चुकी है। 23 मई को पहली सेल के बाद बीते 30 दिनों में रेडमी 4 ने शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया और कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट मी डॉट कॉम के जरिये 10 लाख से ज्यादा की ब्रिकी की है। आपको बता दें कि रेडमी 4 की पहली फ्लैश सेल में ही महज़ 8 मिनट में फोन की 2.5 लाख यूनिट बिक गई थी।

गौरतलब है कि शाओमी रेडमी 4 के अलावा रेडमी नोट 4 ने भी अपनी 10 लाख यूनिट की सेल 45 दिनों में कर ली थी। वहीं कंपनी के अनुसार शाओमी रेडमी 3एस और शाओमी रेडमी 3एस प्राइम के अब तक 40 लाख से ज्यादा हैंडसेट बेचे जा चुके हैं।
अपने चोरी हुए फोन पता कर सकते हैं लोकेशन और आईएमईआई नंबर
भारतीय बाजार में शाओमी रेडमी 4 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। 3जीबी रैम और 32 जीबी मैमोरी वाले मॉडल के लिए आपको 8,999 रुपये चुकाने होंगे, जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाला फोन 10,999 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए यहां क्लिक करें : शाओमी रेडमी 4
The post शाओमी रेडमी 4 ने रचा इतिहास, सिर्फ 30 दिन में बिके 10 लाख से ज्यादा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post नोकिया 3 बनाम शाओमी रेडमी 3एस, क्या शाओमी से बाजी मार पाएगा नोकिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
नोकिया ने कल अपने सबसे सस्ते एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया 3 का प्रदर्शन कर दिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इसे 7 या 8,000 रुपये के बजट में लॉन्च कर सकती है। इस बजट में देखा जाए तो शाओमी रेडमी 3एस स्मार्टफोन की बादशाहत है। बेहतरीन स्पेसिफिकेशन के बल पर कंपनी पिछले छह माह से भी ज्यादा समय से यह इस बादशाहत कायम किए हुए है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नोकिया 3 इतना दमदार है कि शाओमी रेडमी 3एस प्राइम को टक्कर दे सके। आगे हमने हर सेग्मेंट में दोनों फोन को जांचा है और निष्कर्ष आपके सामने है।
स्टाइल व लुक

शाओमी रेडमी 3एस और शाओमी रेडमी 3एस प्राइम मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में उपलब्ध है। स्लीक डिजाइन का यह फोन देखने में काफी स्टाइलिश है। इसका वजन 144 ग्राम है और मोटाई 8.5 एमएम है। फोन के कोने थोड़े कर्व हैं जो इसे पकड़ने में आरामदायक बनाते हैं। कुल मिलाकर देखें तो इसका लुक शानदार है।
नोकिया 3 की बॉडी मैटल और पॉलीकार्बोनेट से बनी है। मैटल का फ्रेम उपयोग किया गया है जबकि बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट का दिया गया है। फोन के साइट कर्व्ड है जो इसे पकड़ने में आरामदायक बनाते हैं। यह फोन भी मात्र 8.48 एमएम मोटा है। ऐसे में कहा सकता है कि मोटाई बराबर है लेकिन मैटल बॉडी वाला शाओमी रेडमी 3एस ज्यादा अच्छा कहा जाएगा।
स्क्रीन व डिसप्ले
शाओमी रेडमी 3एस में 5-इंच की स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 720×1280 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास कोटेड नहीं है।

नोकिया 3 में 5-इंच की 2.5डी कर्व्ड आइपीएस स्क्रीन गई है। इसका भी स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी (720×1280 पिक्सल) है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है जो इसे सुरक्षित रखता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि नोकिया डिसप्ले के मामले में बाजी मार जाता है।
प्रोसेसर
शाओमी रेडमी 3एस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है। इस फोन में 1.4गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 505 जीपीयू है।

नोकिया 3 को कंपनी ने मीडियाटेक 6737 चिपसेट पर पेश किया है और बेहतर प्रोसेसिंग के लिए 1.3गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही माली—टी720एमपी2 जीपीयू दिया गया है। प्रोसेसर के मामले में शाओमी रेडमी 3एस बेहतर कहा जा सकता है।
रैम व मैमोरी
शाओमी रेडमी 3एस के दो संस्करण है। 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी और दूसरा संस्करण 3एस प्राइम है जिसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल मैमोरी। इसमें 128जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।

नोकिया 3 में 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है जहां आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। यहां आप किसी फोन को आगे नहीं कह सकते।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी 3एस में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है।

नोकिया 3 में फ्रंट और बैक दोनों कैमरे 8—मेगापिक्सल के हैं। मेगापिक्सल को देखकर आप कह सकते हैं कि रियर कैमरा शाओमी का अच्छा है लेकिन सेल्फी के मामले में नोकिया आगे है। परंतु याद रहे कि कैमरा के मामले में शुरू से ही नोकिया का सानी कोई नहीं रहा है।
सॉफ्टवेयर
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम मीयूआई 7 पर रन करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है।

नोकिया 3 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया गया है और इसमें आपको स्टॉक एंडरॉयड मिलेगा जो आपको शाओमी के मीयूआई से कहीं बेहतर कहा जाएगा।
कनेक्टिविटी
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम में दोहरा सिम सपोर्ट है। फोन का दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है और आप मैमोरी कार्ड या फिर सिम में से किसी एक का ही उपयोग कर पाएंगे। वहीं डाटा के लिए इसमें वाईफाई, 3जी के अलावा 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। शाओमी रेडमी 3एस में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है जबकि इसका 3जीबी रैम वाले मॉडल 3एस प्राइम में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

नोकिया सिंगल सिम और डुअल सिम सपोर्ट के साथ मिलेगा। वहीं इसका स्लॉट हाईब्रीड नहीं है। ऐसे में आप डुअल सिम के साथ माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा 3जी 4जी और वोएलटीई सपोर्ट भी मिलेगा। नोकिया 3 में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।
पावर बैकअप
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

नोकिया 3 में 2,650 एमएएच की बैटरी है। बैटरी के मामले में नोकिया पीछे कहा जा सकता है लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि नोकिया सॉफ्टवेयर शुरू से ऐसे रहे हैं जो कम बैटरी खपत के लिए जाने जाते हैं।
निष्कर्ष
शाओमी रेडमी 3एस की कीमत 6,999 रुपये है। वहीं इसका 3जीबी रैम वाला मॉडल 8,999 रुपये में उपलब्ध है। नोकिया फोन को भी इसी बजट में आने की उम्मीद है। ऐसे में आप देख सकते हैं कि प्रोसेसर लुक और बैटरी के मामले में शाओमी रेडमी 3एस आगे है। अर्थात कहा जा सकता है कि शाओमी ज्यादा ताकतवर होगा। परंतु याद रहे कि भारत में एक वाक्या बड़ा फेमस है कि नोकिया नोकिया है। अर्थात फीचर स्पेसिफिकेशन भले ही कम लगे लेकिन बेहतर सॉफ्टवेयर के बदौलत नोकिया फोन परफॉर्मेंस में आगे होते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि फिलहाल किसी ठोस निर्णय पर आने से पहले नोकिया फोन को भारत में आने का इंतजार करते हैं।
The post नोकिया 3 बनाम शाओमी रेडमी 3एस, क्या शाओमी से बाजी मार पाएगा नोकिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 7,000 रुपये के बजट में 10 फोन जिनमें है 13-मेगापिक्सल का कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
यदि आप स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं तो जाहिर है कैमरे के शौकीन होंगे। जहां भी कुछ अच्छा दिखा उसकी तस्वीर ले लेते हैं। पंरतु यदि स्मार्टफोन के लिए बजट कम हो तो आप थोड़े मायूस हो जाते हैं कि शायद इसमें अच्छा कैमरे वाला फोन न मिले जबकि ऐसा नहीं है। कम बजट में भी आप शानदार कैमरे वाला फोन ले सकते हैं। आगे हमनें 7,000 रुपये के बजट में ऐसे ही 10 फोन की जानकारी दी है जिनमें 13-मेगापिक्सल का ताकतवर कैमरा है।
लाइफ वाटर 3

हाल में रिलायंस डिजिटल ने लाइफ वाटर 3 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया है। यह फोन हर मामले में शानदार है और कैमरा भी कम नहीं है। लाइफ वाटर 3 में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोहरा सिम आधारित इस फोन के दोनों स्लाट में आप 4जी का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 5.5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर 2जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और इसमें कार्ड सपोर्ट है। आप 32जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 6,599 रुपये है।
5.7-इंच की क्वाडएचडी प्लस डिसप्ले से लैस हो सकता है एलजी जी6
यू यूरेका प्लस

यह फोन भी बेहद ताकतवर है और कैमरा भी दमदार है। यू यूरेका प्लस में 5.5-इंच का फुल-एचडी (1080×1920 पिक्सल) आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। फोन को स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ 64 बिट्स ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 2 जीबी का रैम 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 13-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यूरेका प्लस में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 3जी के साथ 4जी का लाभ ले सकते हैं। भारतीय बाजार में यह फोन 6,500 रुपये में उपलब्ध है।
पैनासोनिक पी55 नोवो

पैनासोनिक के पास भी कम बजट में 13-मेगापिक्सल वाला फोन उपलब्ध है। पिछले साल कंपनी ने पी55 नोवो को पेश किया था। हालांकि उस वक्त यह महंगा था लेकिन अब कम बजट में उपलब्ध है। पी55 नोवो में 5.3-इंच का अल्ट्रा एचडी आईपीएस डिसप्ले है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और इसमें 2जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है। इसके साथ ही 32जीबी तक का कार्ड सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे को कंपनी ने तीन (ट्रिपल फ्लैश) फ्लैश से लैस किया है। इसके अलावा सेल्फी कैमरे के साथ भी एलईडी फ्लैश दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,500 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाईफाई और ब्लूटूथ है लेकिन 4जी एलटीई नहीं है।
फोन बैटरी जल्दी हो रही है खत्म, जानें कैसे करें उसे ठीक
माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 4जी

माइक्रोमैक्स का कैनवस मेगा 4जी भी शानदार है। इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट उपलब्ध है। माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 4जी में 5.5-इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है यह फोन दोहरा सिम आधारित है और इसमें 4जी सपोर्ट भी है। मीडियाटेक एमटी 6735 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में 32जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए 3जी वाईफाई के साथ 4जी भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
इंटेक्स क्लाउड 4जी स्टार

इंटेक्स क्लाउड 4जी स्टार भी एक बेहतर डिवाइस है। इंटेक्स एक्वा क्लाउड 4जी स्टार में 5.0-इंच की एचडी स्क्रीन है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.1 लॉलीपॉप आधारित यह डिवाइस मीडियाटेक एमटी 6735 चिपसेट पर कार्य करता है और 1.3गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया इसके साथ ही फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में 13-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है जबकि 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फोन में 4जी सपोर्ट है। वहीं पावर बैकअप के लिए इंटेक्स क्लाउड 4जी स्टार में 2,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।
नोकिया के स्मार्टफोन में होगा एआई असिस्टेंट ‘विकी’
शाओमी रेडमी 3एस

पिछले साल के बेहतरीन फोन में से एक शाओमी रेडमी 3एस को मान सकते हैं। इस फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मैमोरी है। शाओमी रेडमी 3एस में 5-इंच की 720×1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाली एचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें एड्रीनो 505 जीपीयू है। फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी 3एस में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ आता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
लाइफ वाटर 10

कम बजट में दमदार कैमरा सेग्मेंट में लाइफ ब्रांड का दूसरा फोन वाटर 10 भी एक अच्छा आॅप्शन है। इस फोन में 5.0 इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीडियाटेक एमटी 6753 चिपसेट पर आधारित है और फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3जीबी रैम मैमोरी है और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। इसके साथ ही 64जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्स्ल का रियर कैमरा उपलब्ध है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्स्ल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,300 एमएएच की बैटरी है।
लाइफ वाटर 1

रिलायंस ने पिछले साल वाटर 1 स्मार्टफोन को पेश किया था। उस वक्त इस फोन को 17,399 रुपये में पेश किया गया था लेकिन अब यह 7,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध है। फोन के स्पेसिफिकेशन भी काफी अच्छे हैं। इस फोन में 5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 चिपसेट पर आधारित है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का मेन और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध है।
इंटेक्स एक्वा एस7

इस फोन को भारतीय बाजार में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह 7,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है। फोन के स्पेसिफिकेशन बहुत अच्छे हैं। इंटेक्स एक्वा एस7 में 5-इंच की स्क्रीन दी गई है और यह फोन मीडियाटेक एमटी 6735 चिपसेट पर आधारित है। फोन में 1.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
कूलपैड नोट 3 लाइट

कूलपैड के पास भी कम बजट में अच्छा कैमरा फोन है। कंपनी ने कुछ माह पहले नोट 3 लाइट स्मार्टफोन को पेश किया था। इस फोन में फोन में 5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है और यह मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट आधारित है। इसमें 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी मैमोरी उपलब्ध है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी इंटरनल मैमोरी है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं वीडियो काॅलिंग और सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
The post 7,000 रुपये के बजट में 10 फोन जिनमें है 13-मेगापिक्सल का कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लेनोवो के6 पावर बनाम शाओमी, कौन है बजट फोन का बादशाह first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लेनोवो ने बड़ी बैटरी और दमदार फीचर के साथ के6 पावर स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश किया है। यह फोन आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकर्ट के साथ उपलब्ध है और इसकी कीमत 9,999 रुपये है। बजट के अनुसार फोन अच्छा कहा जा सकता है लेकिन एक फोन है जो लगभग समान स्पेसिफिकेशन के साथ उपलब्ध है और इसे कड़ी टक्कर देने का दम रखता है। वह फोन है शाओमी रेडमी 3एस प्राइम। जिसे कुछ माह पहले ही कंपनी ने भारत में लॉन्च किया है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि यह फोन लगभग 1,000 रुपये के कम के बजट में भी उपलब्ध है। ऐसे में उपभोक्ता के लिए बड़ा सावाल है कि कौन सा फोन उनके लिए बेहतर है? तो चलिए हम हर सेग्मेंट में दोनों फोन का परिक्षण करते हैं।
डिजाइन

जब भी कम रेंज के स्मार्टफोन का जिक्र आता है हमारे ज़हन में पॉलीकार्बोनेट बॉडी वाले फोन का ध्यान आता है। परंतु शाओमी रेडमी 3एस प्राइम इन सबसे अलग है। फोन की बॉडी मैटल की बनी है और मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में उपलब्ध है। यह फोन देखने में काफी स्टाइलिश है। इसका वजप 144 ग्राम है और मोटाई 8.5 एमएम है। फोन के कोने थोड़े कर्व हैं जो इसे पकड़ने में आरामदायक बनाते हैं। कुल मिलकार डिजाइन के मामले में यह एक अच्छा फोन है।

डिजाइन के मामले में लेनोवो के6 पावर भी कम नहीं ह। यह फोन भी मैटल फिनिश में यूनिबॉडी डिजाइन के साथ उपलब्ध है। इसमें ब्रस्ट मैटल का उपयोग किया गया है जो फोन का पकड़ने में बेहतर अहसास कराते हैं। इस फोन का वजन 145 ग्राम है और मोटाई 9.3 एमएम। फोन का डिजाइन अच्छा है लेकिन यह रेडमी 3एस प्राइम से लगभग एक एमएम मोटा है। ऐसे में डिजाइन के मामले में शाओमी बेहतर कहा जाएगा।
जानें असूस जेनफोन 3 मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में कौन सा फोन है बेहतर?
डिसप्ले
शाओमी रेडमी 3एस में 5-इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 720×1280 पिक्सल है। कंपनी ने जानकारी दी है कि फोन की स्क्रीन लेमिनेटेड है जो इसे स्क्रैच से बचाते हैं लेकिन यह गोरिल्ला ग्लास कोटेड नहीं है।

यहां लेनोवो बाजी मार जाता है। फोन में 5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। जबकि शाओमी में एचडी स्क्रीन ही है। हालांकी के6 पावर की भी स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास कोटेड नहीं है लेकिन यह भी लेमिनेटेड है जो आपको रगड़ से बचाते हैं।
जानें वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी में कौन सा फोन है बेहतर
चिपसेट
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.4गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 505 जीपीयू है। यह भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन है। जिसे क्वालकॉम के 430 चिपसेट पर पेश किया गया है।

लेनेवो के6 पावर भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 505 जीपीयू है। यहां दोनों फोन बिलकुल समान हैं।
रैम व रोम
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम में 32जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 3जीबी रैम मैमोरी है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
वहीं लेनोवो भी 3जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है। इस फोन में भी मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी 3एस में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गय है। वहीं 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध है। तेजी से आॅटोफोकस के लिए इसे पीडीएएफ के तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 0.1 सेकेंड में फोकस करने में सक्षम है।

लेनोवो के6 पावर में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फोन में पीडीएएफ जैस फीचर हैं वहीं इसमें आपको प्रो फीचर मिलेगा जहां कैमर के आईएसओ और अपरचर आदि को मैनुअली कंट्रोल कर सकते हैं।
यहां भी लेनोवो बाजी मार जाता है। फ्रंट कैमरा बेहतर है और फीचर भी थोड़े अडवांस हैं।
सॉफ्टवेयर
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम मीयूआई 7 पर रन करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है।
लेनोवो में आपको प्योर यूआई मिलेगा जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित ही है। यह यूआई बहुत हद तक स्टॉक एंडरॉयड के समान है। वहीं कंपनी ने इसे डुअल प्रोफाइल सेटअप के साथ पेश किया है जहां आप एक ही फोन में दो व्हाट्सएप अकाउंट चला सकते हैं। इसमें आपको गूगल प्ले का इंटीग्रेशन मिलेगा।
कनेक्टिविटी
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम में दोहरा सिम सपोर्ट है। हालांकि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है और आप मैमोरी कार्ड या फिर सिम में से किसी एक का ही उपयोग कर पाएंगे। फोन में एक स्लॉट में माइक्रो सिम कार्ड का उपयोग कर सकते हैं जबकि दूसरा स्लॉट नैनो सिम कार्ड के लिए है। इसमें वाईफाई, 3जी और ब्लूटूथ के अलावा 4जी सपोर्ट भी मिलेगा। फोन में आप दोनों सिम पर 4जी का लाभ ले सकते हैं। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें वोएलटीई सपोर्ट भी है जहां आप जियो सिम से फ्री में कॉल कर सकते हैं।
लेनोवो के6 पावर में कनेक्टिविटी इस मामले में बिलकुल समान है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में एक स्लॉट हाईब्रीड है जहां सिम या कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग किया जा सकता है। वहीं फोन में आप दोनों स्लॉट पर 4जी का लाभ ले सकते हैं। इस फोन में भी वोएलटीई सपोर्ट है जिहां आप जियो सिम का उपयोग कर सकते हैं।
फिंगर प्रिंट सेंसर
शाओमी रेडमी प्राइम में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और इसके माध्यम से आप न सिर्फ फोन को लॉक कर सकते हैं बल्कि सेल्फी भी लिया जा सकता है। इतना ही नहीं ऐप को भी लॉक कर सकते हैं।

लेनोवो के6 पावर भी आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और इसका भी उपयोग फोन लॉक के अलावा ऐप लॉक और सेल्फी के लिए किया जा सकता है।
पावर बैकअप
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं के6 पावर में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
अन्य फीचर्स
लेनोवो के6 पावर में कुछ खास फीचर्स हैं जिनका जिक्र करना जरूरी है। फोन में डुअल डॉल्बी एटमॉस स्पीकर इनबिल्ट है जो बेहतर म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। वहीं फोन में आपको थयेटर मैक्स जैसे आॅप्शन मिलेगा जो किसी भी मल्टीमीडिया कंटेंट को वीआर में कनवर्ट कर सकता है।
कीमत एंव उपलब्धता: शाओमी रेडमी 3एस प्राइम मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है जहां फोन की कीमत 8,999 रुपये है।
लेनोवो के6 पावर की कीमत 9,999 रुपये है और यह फोन 6 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
निष्कर्ष
सभी सेग्मेंट में दोनों फोन की तुलना करते हैं तो पाएंगे कि लगभग हर जगह बराबर हैं। स्टाइल और बैटरी में थोड़े अंतर से शाओमी रेडमी 3एस प्राइम आगे निकलता है तो डिसप्ले, सेल्फी कैमरा और म्यूजिक में लेनोवो बाजी मार जाता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि फुल एचडी डिसप्ले, ताकवर सेल्फी कैमरा और म्यूजिक के लिए यदि आप 1,000 रुपये ज्यादा चुकाना चाहते हैं तो लेनोवो बेहतर है। अन्यथा कीमत में भी रेडमी 3एस प्राइम ही बेहतर कहा जा सकता है।
The post लेनोवो के6 पावर बनाम शाओमी, कौन है बजट फोन का बादशाह first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>