Xiaomi Redmi 4a | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 12 Dec 2017 07:32:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी रेडमी 4ए https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-4a-price-specification-and-features-in-india/ Tue, 28 Nov 2017 06:49:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14100 शाओमी रेडमी 4ए बिक्री के लिए शाओमी के इंडिया स्टोर के अलावा आॅनलाइन ईकॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है

The post शाओमी रेडमी 4ए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी रेडमी 4ए प्राइस इन इंडिया
शाओमी रेडमी 4ए 2जीबी रैम, 16जीबी मैमोरी- 5,999 रुपये
शाओमी रेडमी 4ए 3जीबी रैम, 32जीबी मैमोरी- 6,999 रुपये

इस साल शाओमी ने रेडमी सीरीज में कई फोन लॉन्च किए हैं जिनमें सबसे सस्ता रेडमी 4ए है। कंपनी ने इस फोन को 5,999 रुपये में लॉन्च किया है। हालांकि कम कीमत के बावजूद यह स्पेशिफिकेशन में शानदार है और मोबाइल यूजर्स के बभी काफी लोकप्रिय भी हो रहा है। बाद में शाओमी ने इस फोन का एक दूसरा मॉडल भी लॉन्च किया जिसमें मैमोरी का फर्क था। शाओमी रेडमी 4ए को कंपनी ने इसी साल मार्च में पेश किया था। शाओमी रेडमी 4ए बिक्री के लिए शाओमी के इंडिया स्टोर के अलावा आॅनलाइन ईकॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है इसके अलावा आॅफलाइन स्टोर से भी लिया जा सकता है। आॅफलाइन स्टार पर यह फोन 500 रुपये ज्यादा की कीमत पर उपलब्ध है।

डिजाइन
शाओमी रेडमी रेडमी 4ए एक कॉम्पैक्ट फोन है और आपको अच्छा अहसास कराएगा। फोन की बॉडी मैटल फ्रेम पर बनी है लेकिन बैक पैनल प्लास्टिक पॉलिकार्बोनेट का है। डिजाइन के मामले में इस रेंज में सबसे बेस्ट फोन में से एक कहा जा सकता है।

डिसप्ले
शाओमी रेडमी 4ए में 5-इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशसन एचडी (1280×720 पिक्सल)। हालांकि कंपनी ने लेमिनेशन की जानकारी नहीं दी है। जहां तक रेडमी 4 की बात है तो दोनों फोन में समान रेजल्यूशन का डिसप्ले है जबकि 4 में 2.5डी 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है।

हार्डवेयर
शाओमी रेडमी 4ए को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इस रेंज में बहुत कम ही फोन इस प्रोसेसर के साथ उपलब्ध हैं। यह फोन दो मॉडल में उपलब्ध है। 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की मैमोरी दी गई है जबकि 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की मैमोरी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

कैमरा
रेडमी 4ए में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल के रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको आॅटोफोकस सहित कुछ अन्य सेटिंग मिलेंगे। वीडियो रिकॉडिंग के लिए यह फोन 1080 पिक्सल सपोर्ट करता है जो कि बहुत अच्छी बात कही जाएगी।

कनेक्टिविटी
शाओमी रेडमी 4ए में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनो स्लॉट में आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि इसमें हाईब्रीड सिम स्लॉट दिया गया है जहां आप सिम या मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं। फोन में आपको आईआर ब्लास्टर मिलेगा। जहां अपने डिवाइस का उपयोग रिमोट के रूप में कर सकते हैं लेकिन इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।

बैटरी
शाओमी रेडमी 4ए में 3,120 एमएएच की बैटरी दी गई है।

शाओमी रेडमी 4ए के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल शाओमी रेडमी 4ए
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.0 इंच (12.7 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन एचडी (720 x 1,280 पिक्सल)
प्रोटेक्शन नहीं
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
प्रोसेसर 1.4गीगाहट्र्ज  कोर्टेक्स ए53 क्वाडकोर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 308
मैमोरी
रैम 2जीबी/3जीबी
इंटरनल मैमेरी 16जीबी/32जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 128जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,080 पिक्सल @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी6.0.1 मार्शमेलो)
यूआई मीयूआई 8
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,120 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1-नैनो, सिम2-नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी नहीं
यूएसबी ओटीजी हां
जायरोस्कोप हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं
इंफ्रारेड हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम ऑडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 139.9 X 70.4 X 8.5एमएम
वज़न 139.9ग्राम
कलर गोल्ड, डार्क ग्रे

The post शाओमी रेडमी 4ए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी रेडमी 5ए का आॅफिशियल पोस्टर लीक, जानें कितना दमदार होगा कम कीमत वाला यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-5a-official-poster-leak-in-hindi/ Mon, 16 Oct 2017 06:58:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12778 इस पोस्टर से जहां फोन की जानकारी मिली है वहीं यह भी तय हो गया है कि रेडमी 5ए जल्द ही बाजार में आने वाला है।

The post शाओमी रेडमी 5ए का आॅफिशियल पोस्टर लीक, जानें कितना दमदार होगा कम कीमत वाला यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी के स्मार्टफोन रेडमी 4ए ने भारत में अच्छी सेल की है। यह फोन कंपनी का सबसे कम बजट वाला स्मार्टफोन है। लंबे समय से चर्चा थी कि कंपनी इसके उन्नत वर्ज़न पर काम कर रही है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा, वहीं अब शाओमी रेडमी 5ए का पोस्टर भी सामनें आ गया है। इस पोस्टर से जहां फोन की कुछ जानकारी मिली है वहीं यह भी तय हो गया है कि रेडमी 5ए जल्द ही बाजार में आने वाला है।

399 रुपये में 90जीबी डाटा के साथ वोडाफोन ने किया दिवाली धमाका

वेईबो पर लीक किए गए इस पोस्टर में फोन का रियर पैनल दिखाया गया है। फोटो से स्पष्ट होता है कि यह फोन फुल मेटल बॉडी पर पेश किया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा दिखाया गया है। वहीं इस बार रेडमी 5ए के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है, जो फोन के होम बटन पर इम्बेड हो सकता है।

redmi-5a-poster-1

पोस्टर में लिखी गई जानकारी के मुताबिक रेडमी 5ए की बैटरी 8 दिनों का स्टेंडबॉय टाईम देने में सक्षम होगी। यह फोन एंडरॉयड नुगट के साथ एमआईयूआई 9 पर पेश किया जाएगा तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट पर रन करेगा। वहीं इस फोन को लेकर सामनें आए लीक्स में यह भी ब​ताया गया था कि रेडमी 5ए 1.4गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसेर के साथ स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर कार्य करेगा।

खुशखबरी: दिवाली के बाद फिर शुरू होगी जियोफोन की प्रीबुकिंग

अन्य लीक्स के अनुसार रेडमी 5ए में 5-इंच की एचडी टीएफटी डिसप्ले देखने को मिल सकती है। फोन में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। भारत में शाओमी की फैन फॉलोइंग देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फोन भारत में अन्य बाजारों से पहले भी लॉन्च किया जा सकता है।

The post शाओमी रेडमी 5ए का आॅफिशियल पोस्टर लीक, जानें कितना दमदार होगा कम कीमत वाला यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी 4ए, जानें क्या होंगे खास आॅफर्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-4a-to-go-on-sale-via-amazon-and-mi-india-store-at-12-pm-today-in-hindi/ Fri, 06 Oct 2017 05:07:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11234 शाओमी रेडमी 4ए को आज आप शाओमी मी इंडिया स्टोर और अमेजन इंडिया स्टोर से खरीद सकते हैं। आज दोपहर 12 बजे से यह फोन सेल के लिए जाएगा।

The post आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी 4ए, जानें क्या होंगे खास आॅफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी रेडमी 4ए को कंपनी ने इसी साल मार्च में पेश किया था। कम रेंज के इस फोन के लिए उपभोक्ताओं की भारी मांग देखी जा सकती है। यही वजह है कि जब भी यह फोन सेल के लिए जाता है कुछ मिनट में ही आउट आॅफ स्टॉक चला जाता है। यदि आप भी इस फोन की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो यह फोन आज सेल के लिए उपलब्ध होगा।

शाओमी रेडमी 4ए आज बिक्री के लिए शाओम के इंडिया स्टोर के अलावा आॅनलाइन ईकॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर उपलब्ध होगा। जल्द में ही कंपनी ने इसका एक नया संस्करण पेश किया है उसे भी आज खरीदा जा सकता है। कंपनी ने 3जीबी रैम और 32जीबी की मैमोरी मौडल को लॉन्च किया है। इसके अलावा 2जीबी रैम और 16जीबी मैमोरी वाला मॉडल भी होगा।

आज लॉन्च हो सकता है मोटो एक्स4, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

यदि आप अमेज़न इंडिया से ख​रीदारी करते हैं तो खास आॅफर्स भी​ मिलेंगे। शाओमी रेडमी 4ए की खरीदारी पर जियो यूजर्स को 30जीबी तक 4जी डाटा दिया जाएगा। वहीं अमेजन किंडल बुक्स के लिए 200 रुपए का अपको क्रेडिट ऑफर भी मिलेगा। कंपनी फोन के साथ 299 रुपये का केश उपलब्ध करा रही है। फोन के साथ बंडल आॅफर में आप सिर्फ 499 रुपए में मी हेडफोन भी खरीद सकते हैं।

फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में शाओमी रेडमी 4ए 16जीबी मैमोरी और 2जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 5,999 रुपये है। वहीं रेडमी 4ए के 32जीबी मैमोरी ओर 3जीबी रैम वाले वेरियंट को 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्लस की कीमत हुई उजागर

इस फोन में 5-इंच एचडी स्क्रीन दी गई है और फोन की स्क्रीन लेमिनेटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाईफाई, 3जी और ब्लूटूथ के अलावा 4जी सपोर्ट भी ​दिया गया है। हालांकि इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,120 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

The post आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी 4ए, जानें क्या होंगे खास आॅफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ शाओमी रेडमी 4ए, जानें कहां से इसे खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-4a-3gb-ram-and-32gb-memory-variant-sale-starts-today-just-rs-6999-in-hindi/ Wed, 30 Aug 2017 05:49:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11215 रेडमी 4ए के 32जीबी मैमोरी ओर 3जीबी रैम वाले वेरियंट को 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह फोन आज से शाओमी मी इंडिया स्टोर, अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट, टाटा क्लिक, पेटिएम मॉल और मी होम से लिया जा सकता है।

The post आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ शाओमी रेडमी 4ए, जानें कहां से इसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इसी साल मार्च में शाओमी ने रेडमी 4ए स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। कम कीमत का यह फोन अपने शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के लिए जाना जाता है। वहीं हालांकि कई लोगों को शिकायत थी कि इसका इंटरनल मैमोरी कम है। ऐसे में कंपनी ने अचानक से कल इसका 32जीबी मैमोरी वाला मॉडल लॉन्च कर सबको चौंका दिया। वहीं आज शाओमी द्वारा एक और जानकारी दी गई है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह फोन आज से सेल के लिए उपलब्ध भी होगा।

भारतीय बाजार में शाओमी रेडमी 4ए 16जीबी मैमोरी और 2जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 5,999 रुपये है। वहीं रेडमी 4ए के 32जीबी मैमोरी ओर 3जीबी रैम वाले वेरियंट को 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह फोन आज से शाओमी मी इंडिया स्टोर, अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट, टाटा क्लिक, पेटिएम मॉल और मी होम से लिया जा सकता है। हालांकि शाओमी के फोन अब आॅफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध हैं लेकिन इस फोन को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

13-मेगापिक्सल के डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ मोटो जी5एस प्लस, मोटो जी5एस से भी उठा पर्दा

शाओमी रेडमी 4ए में 5-इंच एचडी स्क्रीन दी गई है और फोन की स्क्रीन लेमिनेटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

एक्सक्लूसिव: के8 सीरीज में लेनोवो ला रहा दो फोन, सितंबर में होंगे लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाईफाई, 3जी और ब्लूटूथ के अलावा 4जी सपोर्ट भी ​दिया गया है। हालांकि इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,120 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

The post आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ शाओमी रेडमी 4ए, जानें कहां से इसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी रेडमी 4ए का 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वेरियंट हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-4a-3gb-ram-and-32gb-memory-variant-launched-in-india-in-hindi/ Tue, 29 Aug 2017 07:45:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11200 शाओमी रेडमी 4ए के 2जीबी रैम और 16जीबी मैमोरी वाले वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये है और यह आॅफलाइन स्टोर पर 6,499 रुपये में उपलब्ध है। ऐसे में आशा है​ कि रेडमी 4ए का 3जीबी रैम वेरियंट 7,499 रुपये में आॅफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post शाओमी रेडमी 4ए का 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वेरियंट हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मार्च में शाओमी ने रेडमी 4ए को भारत में लॉन्च किया था। फिलहाल यह कंपनी का सबसे कम कीमत वाला फोन है। कम कीमत के बावजूद फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स बेहद शानदार है। यही वजह है कि इस फोन को लेकर भारतीय बाजार में काफी डिमांड है। शाओमी यूजर को खुशी देते हुए आज कंपनी ने बड़ी घोषणा की है। शाओमी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने एक ​ट्विट किया है जिसके माध्यम से यह सूचना दी गई है कि कंपनी रेडमी 4ए का नया वे​रियंट लॉन्च कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी की भी जानकारी दी है।

मनु ने अपने ट्विट में लिखा है सरप्राइज़! हमलोग रेडमी 4ए का नया वेयरयंट 3जीबी रैम +32जीबी फ्लैश मैमोरी; को 6,999 रुपये के एमेजिंग प्राइस में लॉन्च कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया है। शाओमी रेडमी 4ए कम रेंज का बेहद ही दमदार फोन है जो आॅनलाइन के अलावा आॅफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध है। हालांकि नया मॉडल आॅफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा या नहीं इस बारे में फिलहाल उन्होंने जानकारी नहीं दी है लेकिन आशा है कि जल्द ही यह​ फोन रिटेल स्टोर से भी सेल किया जाएगा।

एक्सक्लूसिव: देखें जियो फोन का रिटेल बॉक्स

शाओमी रेडमी 4ए के 2जीबी रैम और 16जीबी मैमोरी वाले वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये है और यह आॅफलाइन स्टोर पर 6,499 रुपये में उपलब्ध है। ऐसे में आशा है​ कि रेडमी 4ए का 3जीबी रैम वेरियंट 7,499 रुपये में आॅफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो रेडमी 4ए में 5-इंच एचडी स्क्रीन दी गई है और फोन की स्क्रीन लेमिनेटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाईफाई, 3जी और ब्लूटूथ के अलावा 4जी सपोर्ट भी ​दिया गया है। हालांकि इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,120 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

The post शाओमी रेडमी 4ए का 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वेरियंट हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मना रहा है अपना तीसरा जन्मदिन, 1 रुपये में देगा रेडमी 4 और रेडमी 4ए https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-3rd-mi-anniversary-offering-big-deals-in-india-in-hindi/ Tue, 18 Jul 2017 11:55:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9693 शाओमी लवर्स को खास तोहफा देते हुए शाओमी ​इंडिया अपनी तीसरी सालगिरह का आयोजन करने जा रही है, जिसमें शाओमी के विभिन्न प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जाएगी।

The post शाओमी मना रहा है अपना तीसरा जन्मदिन, 1 रुपये में देगा रेडमी 4 और रेडमी 4ए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी शााओमी अपने प्रोडक्ट्स के लिए भारत में खासी प्रसिद्ध है। कम बजट में शानदार स्मार्टफोन्स पेश करने वाली इस कंपनी के डिवाईस भारतीय यूजर्स द्वारा हाथों हाथ लिए जाते हैं। वहीं अब कंपनी शाओमी रेडमी 4ए और रेडमी 4 स्मार्टफोन के साथ ही अन्य बेहतरीन प्रोडक्ट्स को सिर्फ 1 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है। शाओमी लवर्स को खास तोहफा देते हुए शाओमी ​इंडिया अपनी तीसरी सालगिरह का आयोजन करने जा रही है, जिसमें शाओमी के विभिन्न प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जाएगी।

5,300 एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ शाओमी की बड़ी स्क्रीन वाला फोन, इसके फीचर्स भी है दमदार

शाओमी इंडिया द्वारा भारत में सफलतापूर्वक 3 साल पूरे करने के उपलक्ष में आगामी गुरुवार यानि 20 तारीख को ‘मी ऐनिवर्सरी’ का आयोजन किया जा रहा है। शाओमी का यह फे​स्टिवल अपने आप में काफी अलग और खास है। कंपनी की ओर से जहां मात्र 1 रुपये की फ्लैश सेल का आयोजन किया जा रहा है वहीं कंपनी की आॅफिशियल वेब पर आॅनलाईन गेम प्ले ‘द बिग चेज़’ का आॅप्शन दिया जा रहा है, जिसमें अच्छे प्वाईंट्स के साथ जीतने वाले यूजर को शाओमी के प्रोडक्ट्स पर खास डिस्काउंट प्राप्त होगा।

इस फे​स्टिवल में 20 तारीख को सुबह 10 बजे से शाओमी के लेटेस्ट डिवाईस मी मैक्स 2 की एक्सक्लूसिव सेल की जाएगी तथा इसके साथ ही रेडमी नोट 4, रेडमी नोट4 और रेडमी 4ए के साथ ही अन्य डिवाईस में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इस दिन शाओमी के ​अलग अलग डिवाईस पर शानदार डील और आर्कषक आॅफर दिए जाएगे। फे​स्टिवल में 1 रुपये वाली फ्लैश सेल रेडमी 4 और रेडमी 4ए का 2जीबी/32जीबी वाला वेरिएंट तथा 10,000एमएएच पावर बैंक और वाईफाई राउटर पर सिर्फ 1 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

शाओमी लाएगी अब बेज़ल-लेस ओएलईडी डिसप्ले वाले स्मार्टफोन, सैमसंग करेगा निर्माण में मदद

इस फे​स्टिवल में शाओमी के स्मार्टफोन्स के साथ ही एयर प्यू​रिफायर, हैडफोन, पावरबैंक, वीआर प्ले व अन्स प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट व कैशबैक प्राप्त हो रहा है। इसके अलावा एसबीआई डेबिट व क्रेडिट कार्ड धारकों को 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। शाओमी का यह फेस्टीवल 20 जुलाई और 21 जुलाई को चलेगा।

शाओमी मी फैन फेस्टिवल का लाभ उठाने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post शाओमी मना रहा है अपना तीसरा जन्मदिन, 1 रुपये में देगा रेडमी 4 और रेडमी 4ए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी रेडमी 5 में होगी 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी, कीमत होगी बेहद कम https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-5-leaked-specifications-and-price-in-hindi/ Fri, 14 Jul 2017 12:48:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9564 रेडमी 5 की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है तथा साथ ही कहा गया है कि इस फोन को 10,000 रुपये तक की रेंज में भारत में लॉन्च किया जाएगा।

The post शाओमी रेडमी 5 में होगी 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी, कीमत होगी बेहद कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी रेडमी 4 की सफलता के बाद इस चीनी कंपनी ने भारत में रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन लॉन्च किए और इन्हें भी यूजर्स ने काफी पंसद किया। वहीं अब शाओमी के एक और फोन रेडमी 5 को लेकर भी जानकारी सामनें आई है। लीक में रेडमी 5 की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है तथा साथ ही कहा गया है कि इस फोन को 10,000 रुपये तक की रेंज में भारत में लॉन्च किया जाएगा।

भारत में टेलीकॉम यूजर्स की संख्या पहुंची 120 करोड़ के पार, ट्राई की यह नई रिपोर्ट कर देगी आपको हैरान

इंडियाटूडे वेबसाइट के हवाले से आई खबर में बताया गया है कि शाओमी जल्द ही भारत में रेडमी 4 का उन्नत वर्जन रेडमी 5 लॉन्च कर सकती है तथा भारत में इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम की ही होगी। लीक के अनुसार यह फोन फुल मैटल बॉडी डिजाईन पर पेश किया जाएगा तथा इसमें 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की डिसप्ले दी जा सकती है।

xiaomi-redmi-5-1

लीक के अनुसार ​यह फोन दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा जिसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जाएगी। रेडमी 5 के ये दोनों ही वेरिएंट एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित होंगे तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करेंगे।

xiaomi-redmi-5

शाओमी रेडमी 5 में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,680एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।

नोकिया 6 की रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे नोकिया के इस शानदार फोन को अपना बनाएं

कीमत की बात की जाए तो हो सकता है की रेडमी 5 का 3जीबी रैम वेरिएंट तकरीबन 10,499 रुपये तथा 4जीबी रैम वाला वेरिएंट करीब 12,299 रुपये के मूल्य पर बाजार में उतारा जाए। रेडमी 5 के दोनों वेरिएंट गोल्ड, रोज़ गोल्ड, मैटे ब्लैक और ड्रार्क ब्लैक कलर में पेश किए जा सकते हैं।

The post शाओमी रेडमी 5 में होगी 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी, कीमत होगी बेहद कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 को नहीं मिलेगा एंडरॉयड का लेटेस्ट अपडेट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-4-redmi-4a-and-redmi-note-4-will-not-get-android-nougat-update-in-hindi/ Thu, 06 Jul 2017 06:05:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9295 यूं तो शाओमी की इस लिस्ट में लगभग हर बजट के फोन शामिल हैं परंतु रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 का इस सूची से बाहर है।

The post शाओमी रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 को नहीं मिलेगा एंडरॉयड का लेटेस्ट अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी यह खबर देते हुए अपने यूजर्स को खुश कर दिया है कि कंपनी अपने 14 स्मार्टफोन्स पर एंडरॉयड नुगट अपडेट जारी करने जा रही है। यूं तो शाओमी की इस लिस्ट में लगभग हर बजट के फोन शामिल हैं परंतु रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 का इस सूची में शामिल न होने से जहां इंडियन टेक बाजार हैरान है वहीं कई भारतीय शाओमी यूजर्स को निराशा हुई है।

शाओमी के 14 स्मार्टफोन होंगे लेटेस्ट एंडरॉयड से अपडेट, क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में देखें

दरअसल शाओमी ने अपने यूजर्स को फास्ट और स्मूथ प्रोसेसिंग दिलाने के लिए अपने स्मार्टफोन्स पर नया अपडेट जारी कर दिया है। इस नए अपडेट के शाओमी स्मार्टफोन्स एंडरॉयड नुगट के लेटेस्ट वर्ज़न नुगट 7.0 और नुगट 7.1 से लैस हो जाएंगे। लेकिन कंपनी ने भारत में सुपरहिट हो चुके रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 को इस अपडेट से बाहर रखा है।

redmi-note-4-2ram-91Mobiles

आपको बता दें कि भारत में शाओमी रेडमी 4 ने जहां महज़ एक माह में ही आॅनलाईन प्लेटफार्म पर 10 लाख से ज्यादा हैंडसेट बेचने का कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं रेडमी नोट 4 ने भी अपनी 10 लाख यूनिट की सेल 45 दिनों में कर ली थी। ऐसे में इंडियन यूजर्स को इन दोनों फोन पर अपडेट न मिलने से निराशा है।

12 जुलाई को लॉन्च होगा 5,000एमएएच बैटरी वाला मोटो ई4 प्लस

हालांकि हो सकता है कि जल्द ही कंपनी इन स्मार्टफोन्स को भी एंडरॉयड अपडेट के दायरे में शामिल कर लें, परंतु अभी के लिए सिर्फ इंतजार ही करना होगा। शाओमी की ओर से मी मैक्स, मी 5, मी 5एस, मी 5एस प्लस, मी 4सी, मी 4एस, मी नोट, मी मिक्स, रेडमी नोट 4एक्स, मी6, मी ​मैक्स 2, मी 5सी और रेडमी 4एक्स स्मार्टफोन पर अपडेट जारी किया है।

The post शाओमी रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 को नहीं मिलेगा एंडरॉयड का लेटेस्ट अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
यदि यह काम करेंगे तो गारंटी से मिलेंगे आपको शाओमी रेडमी 4, रेडमी नोट 4 और रेडमी 4ए https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-smartphone-available-for-sale-in-hindi/ Fri, 09 Jun 2017 11:25:34 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8389 शाओमी इंडिया की ओर से प्री-ऑर्डर सिस्टम शुरू करने के बाद अब यूजर्स को न तो फोन की सेल का इंतजार करना पड़ेगा और न ही फ्लैश सेल की भीड़ में दौड़ लगानी पड़ेगी।

The post यदि यह काम करेंगे तो गारंटी से मिलेंगे आपको शाओमी रेडमी 4, रेडमी नोट 4 और रेडमी 4ए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपनी दमदार स्पेसिफिकेशन, बेहतरीन फीचर्स और बेहद कम कीमत के चलते भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स के दिलों में खास जगह बना चुके शाओमी के रेडमी स्मार्टफोन आज एक बार फिर से प्री-ऑर्डर के लिए ​उपलब्ध हो गए हैं। शाओमी इंडिया की ओर से इन्हें कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जहां से आप अपना पसंदीदा फोन आॅर्डर कर सकते है।

जानें कैसे करें अपने मोबाइल में रिसायकल बिन का उपयोग

शाओमी की आॅफिशियल वेबसाइट पर रेडमी 4, रेडमी नोट 4 और रेडमी 4ए को प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया है। फोन को खरीदनें की चाह रखने वाले लोग आज यानि 9 जून की दोपहर 12 बजे से अपने फेवरेट स्मार्टफोन को आॅर्डर कर सकते हैं। शाओमी इंडिया की ओर से प्री-ऑर्डर सिस्टम शुरू करने के बाद अब यूजर्स को न तो फोन की सेल का इंतजार करना पड़ेगा और न ही फ्लैश सेल की भीड़ में दौड़ लगानी पड़ेगी।

redmi-note-4-2ram-91Mobiles

मी डॉट कॉम से शाओमी के इन फोन्स को पाने के लिए आपको फोन को प्री-ऑर्डर करना होगा। प्री-ऑर्डर के दौरान ही आपको अपने प्रोडक्ट का डिलीवरी ऐड्रेस डालना होगा तथा फोन की पेमेंट भी उसी दौरान करनी होगी। इस प्रोसेस में कैश आॅन डिलीवरी का आॅप्शन नहीं दिया गया है।

मीजू का पहला डुअल कैमरे वाला फोन होगा प्रो 7, साथ में होगी बड़ी स्क्रीन

कंपनी की ओर से फोन को आॅर्डर करने के पांच दिन के भीतर ही डिलीवर कर दिया जाएगा। वेबसाइट पर आॅर्डर कैंसिल करने का प्रावधान भी मौजूद है। आपको बता दें कि कोई भी यूजर अपनी प्रोफाईल से सिर्फ एक ही स्मार्टफोन आॅर्डर कर सकता है।

The post यदि यह काम करेंगे तो गारंटी से मिलेंगे आपको शाओमी रेडमी 4, रेडमी नोट 4 और रेडमी 4ए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
16 मई को भारत में लॉन्च होगा शाओमी रेडमी 4, जानें कैसा होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-4-to-launch-in-india-on-16th-may-price-specification-and-features-in-hindi/ Wed, 10 May 2017 04:32:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7535 कुछ सूचनाओं की मानें तो शाओमी रेडमी 4 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जबकि चीन में इस फोन को स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है।

The post 16 मई को भारत में लॉन्च होगा शाओमी रेडमी 4, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि शाओमी जल्द ही भारत में अपना नया डिवाइस लॉन्च कर सकता है। इसके बाद कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्विट भी किया था। हालांकि कंपनी ने नाम का खुलासा नहीं किया था लेकिन खबर है कि कंपनी शाओमी रेडमी 4 को लॉन्च कर सकती है। वहीं आज इस फोन के बारे में नई जानकारी सामने आई है।

प्राप्त सूचना के अनुसार शाओमी रेडमी 4 को 16 मई को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इंडिया टूडे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी 16 मई को कंपनी भारत में एक इवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी दौरान रेडमी 4 को लॉन्च किया जा सकता है। खबर के अनुसार रेडमी 4 की कीमत भी अपने पुराने संस्करण रेडमी 3एस के बराबर ही हो सकती है। जानकारी के मु​ताबिक कंपनी इस फोन को 8,000 रुपये के बजट में लॉन्च कर सकती है।

12 हजार रुपये सस्ता हुआ एचटीसी यू प्ले, जानें कहां से खरीदें

हालांकि अब तक इस फोन के बारे में कई जानकारियां आ रही हैं। कुछ सूचनाओं की मानें तो शाओमी रेडमी 4 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जबकि चीन में इस फोन को स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यदि ऐसा होता है तो स्नैपड्रैगन 625 ​चिपसेट पर लॉन्च होने वाला यह सबसे सस्ता फोन होगा।

8जीबी रैम और 23-एमपी कैमरे के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ वनप्लस 5

शाओमी रेडमी 4 को पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। ऐसे में फोन के स्पेसिफिकेशन लगभग मालूम हैं। फोन की बॉडी मैटल की बनी है और इसमें 5-इंच की स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन फुल एचडी है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर आधारित इस फोन में 2.0गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 506 जीपीयू है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा देता है।

शाओमी रेडमी 4 में आपको 3जीबी रैम और 32जीबी की मैमोरी देखने को मिलेगी। फोटोग्राफी की बात की जाए तो 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। तेजी से आॅटोफोकस के लिए इसे पीडीएएफ के तकनीक से लैस किया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए फोन में दोहरा सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। जहां तक फोन के कीमत की बात है तो इसे 8,999 रुपये के बजट में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

The post 16 मई को भारत में लॉन्च होगा शाओमी रेडमी 4, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>