Xiaomi Redmi 5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 03 May 2018 03:48:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 फिर आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी का सस्ता फोन रेडमी 5ए, जानें कहां से करें खरीदारी https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-5a-goes-on-sale-via-flipkart-and-mi-india-store/ Thu, 03 May 2018 03:45:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18312 फोन की वास्तविक कीमत 5,999 रुपये और 6,999 रुपये थी लेकिन शुरुआत में 5,999 रुपये वाले मॉडल पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही थी और यह फोन 4,999 रुपये में उपलब्ध था।

The post फिर आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी का सस्ता फोन रेडमी 5ए, जानें कहां से करें खरीदारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आरंभिक स्तर हो या फिर मध्य बजट इन दोनों सेग्मेंट में शाओमी ने अपना सिक्का जमा लिया है। जहां मध्य बजट में रडमी नोट 5 को लेकर हल्ला मच रहा है। वहीं आरंभिक बजट में कंपनी का रेडमी 5ए मॉडल की चर्चा बहुत ज्यादा है। इस फोन को लॉन्च हुए लगभग 5 महीने हो गए हैं लेकिन अब भी यह सेल पर जाता है तो कुछ ही सेकेंड में आउट आॅफ स्टॉक हो जाता है। यदि आपने शाओमी के इस फोन की खरीदारी कर ली है तो ठीक है अन्यथा इस आज फिर से एक बार खरीदने का मौका है। आपको बता दूं कि शाओमी का यह फोन अपने वास्तविक कीमत 5,999 रुपये और 6,999 रुपये ही सेल के लिए उपलब्ध होाग। कंपनी ने लॉन्च के दौरान इस के 2जीबी रैम वाले मॉडल पर छूट दी थी लेकिन अब वह छूट खत्म हो चुका है। यदि आप शाओमी रेडमी 5ए की खरीदारी करना चाहते हैं तो आज आप दोपहर 12 बजे से आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट और मी इंडिया स्टोर पर इसकी सेल शुरू होगी जहां आप भाग ले सकते हैं।

शाओमी रेडमी 5ए के सारे स्पेसिफिकेशन
शाओमी रेडमी 4ए में आपको 5-इंच की स्क्रीन मिलेगी। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी (1280×720 पिक्सल) है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। भारत में रेडमी 5ए 2जीबी और 3जीबी रैम मॉडल के साथ उपलब्ध है। वहीं इसमें 16जीबी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर कार्य करता है जो मीयूआई 9 पर उपलब्ध है। चुंकि ओरियो आ गया है ऐसे में यह फोन यदि नए आॅपरेटिंग सिस्टम पर होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। रेडमी 5ए में आपको 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरा मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है जिसका उपयोग आप सेल्फी के अलावा वीडियो चैट के लिए भी कर सकते हैं।

दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनो स्लॉट में आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। शाओमी रेडमी 5ए को कंपनी ने 3,000 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया गया है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन में आईआर ब्लास्टर सपोर्ट है जहां इसका उपयोग आप रिमोट के रूप में भी कर सकते हैं।

The post फिर आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी का सस्ता फोन रेडमी 5ए, जानें कहां से करें खरीदारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी 5 , जानें कहां से खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-5-flash-sale-today-12pm-via-mi-india-store-and-amazon-india/ Tue, 27 Mar 2018 04:36:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18436 शाओमी रेडमी 5 की सेल आज दोपहर 12 बजे आयोजित होगी और आप फोन की खरीदारी कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट मी डॉट कॉम के साथ ही आॅनलाइन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से कर सकते हैं।

The post आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी 5 , जानें कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस माह की शुरुआत में ही शाओमी ने रेडमी 5 मॉडल को पेश किया था। कम कीमत का यह फोन बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ उपलब्ध है। वहीं फोन के स्पेसिफिकेशन भी शानदार हैं। इस फोन की पहली सेल 20 मार्च को हुई थी और चंद सेंकेंड में ही यह आउट आॅफ स्टॉक हो गया था। वहीं आज एक बार फिर से सेल के लिए जाने वाला है। कंपनी ने इसके 3 वेरिएंट लॉन्च किए हैं। यदि आप भी यह फोन खरीदने के इंतजार में हैं तो आज भाग ले सकते हैं।

शाओमी रेडमी 5 की सेल आज दोपहर 12 बजे आयोजित होगी और आप फोन की खरीदारी कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट मी डॉट कॉम के साथ ही आॅनलाइन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से कर सकते हैं। आज शाओमी रेडमी 5 इन दोनों वेबसाइट पर ही एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।शाओमी रेडमी 5 को यदि अमेज़न इंडिया से खरीदना चाहते हैं यहां क्लिक करें। मी डॉट कॉम से खरीदने के लिए यहां क्लिक करेंमाइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया बेजल लेस डिसप्ले और 13-एमपी कैमरे वाला कैनवस इनफिनिटी लाइफ, कीमत सिर्फ 7,490 रुपये

xiaomi-redmi-5

हालांकि कंपनी ने जानकारी दी है कि यह फोन कुछ ही दिनों में आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा लेकिन अब तक नहीं आया है। वहीं आॅनलाइन स्टोर में शाओमी रेडमी 5 की कीमत की बात करें तो इसके 2जीबी रैम/16जीबी मैमोरी वेरिएंट को 7,999 रुपये, 3जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये और 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट को 10,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। शाओमी रेडमी 5 के फुल फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए यहां क्लिक करें

इस फोन में 5.7-इंच की बेज़ल लेस स्क्रीन दी गई है। शाओमी रेडमी 5 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 64बिट्सवाला 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। यह मीयूआई 9 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। फोटोग्राफी के लिए 12-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिय गया है।

इस फोन में आपको दोहरा सिम सपोर्ट है। दोनों सिम के साथ आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेसर दिया गया है। फोन के बैक पैनल में आप फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए शाओमी रेडमी 5 में 3,300 एमएमएच की बैटरी दी गई है।

The post आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी 5 , जानें कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आज से सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है शाओमी रेडमी 5, जानें कब, कहां और कैसे खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-5-first-flash-sale-features-price-specifications-in-hindi/ Mon, 19 Mar 2018 13:15:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18162 आज शाओमी रेडमी 5 की पहली सेल है।

The post आज से सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है शाओमी रेडमी 5, जानें कब, कहां और कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में नंबर वन का ताज अपने नाम कर चुकी टेक कंपनी शाओमी ने पिछले हफ्तें ही अपनी रेडमी सीरीज़ में नया स्मार्टफोन रेडमी 5 लॉन्च किया था। कंपनी की ओर यह फोन 3 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिनकी पहली सेल आज यानि 20 मार्च को आयोजित होने वाली है। यदि आप भी यह फोन खरीदने के इंतजार में हैं तो हम आपको बताने जा रहे है कि किस तरह शाओमी के इस लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन को अपना बनाया जाए।

शाओमी रेडमी 5 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। शाओमी की ओर से इस पहली फ्लैश सेल को कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट मी डॉट कॉम के साथ ही देश की प्रसिद्ध शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर आयोजित किया गया है। आज शाओमी रेडमी 5 इन दोनों वेबसाइट पर ही एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।
शाओमी रेडमी 5 को यदि अमेज़न इंडिया से खरीदना चाहते हैं यहां क्लिक करें
मी डॉट कॉम से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

xiaomi-redmi-5

शाओमी रेडमी 5 की कीमत की बात करें तो देश में इस फोन के 2जीबी रैम/16जीबी मैमोरी वेरिएंट को 7,999 रुपये, 3जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये और 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट को 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। शाओमी रेडमी 5 के फुल फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए यहां क्लिक करें

लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि शाओमी अपने फैन्स तक रेडमी 5 की भरपूर मात्रा पहॅुंचाने के लिए इस बार रेडमी 5 की पहली फ्लैश सेल में 4 लाख से भी ज्यादा हैंडसेट उपलब्ध कराने वाली है। ऐसा पहली बार होगा जब शाओमी के किसी फोन की इतनी ज्यादा क्वॉन्टिटी फ्लैश सेल में शामिल होगी।

The post आज से सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है शाओमी रेडमी 5, जानें कब, कहां और कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी रेडमी 5 की पहली सेल कल, कंपनी ला रही है 4 लाख से भी ज्यादा हैंडसेट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-5-sale-over-4-lakhs-unit-features-specifications-price-in-hindi/ Mon, 19 Mar 2018 11:41:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18136 ऐसा पहली बार होगा जब शाओमी के किसी फोन की इतनी ज्यादा क्वॉन्टिटी फ्लैश सेल में शामिल होगी।

The post शाओमी रेडमी 5 की पहली सेल कल, कंपनी ला रही है 4 लाख से भी ज्यादा हैंडसेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत के मोबाईल बाजार में सबसे बड़ी कंपनी बनकर उभरने वाली शाओमी ने पिछले हफ्ते ही अपनी रेडमी सीरीज़ में नया फोन रेडमी 5 लॉन्च किया था। यह फोन कल यानि 20 मार्च को अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध होगा। शाओमी ने अन्य स्मार्टफोन की तरह यह फोन भी फ्लैश सेल में बिकेगा। अपने फैन्स तक रेडमी 5 की भरपूर मात्रा पहॅुंचाने के लिए कंपनी इस बार रेडमी 5 की पहली फ्लैश सेल में 4 लाख से भी ज्यादा हैंडसेट उपलब्ध कराने वाली है। ऐसा पहली बार होगा जब शाओमी के किसी फोन की इतनी ज्यादा क्वॉन्टिटी फ्लैश सेल में शामिल होगी।

शाओमी इंडिया के प्रोडक्ट मैनेजर ने अपने ट्वीटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में बताया गया है कि शाओमी रेडमी 5 के 4 लाख से भी ज्यादा हैंडसेट इस फोन की पहली सेल में उपलब्ध रहेंगे। गौरतलब है कि लगभग हर बार ऐसा देखा गया है कि जब भी शाओमी फोन की फ्लैश सेल शुरू होती है तब कुछ ही मिनटों में शाओमी स्मार्टफोन आउट आॅफ स्टॉक हो जाते हैं। इस स्थिति में पूरा स्टॉक सोल्ड आउट हो जाने के बाद शाओमी फैन्स को मन मसोस कर रह जाना पड़ता था।

अधिक से अधिक शाओमी यूजर्स नए स्मार्टफोन रेडमी 5 को खरीद पाएं इस लक्ष्य के साथ शाओमी इस बार फोन की 4 लाख से ज्यादा यूनिट लेकर फ्लैश सेल की शुरूआत करने जा रही है। शाओमी रेडमी 5 की पहली सेल कल दोपहर 12 बजे से मी डॉट कॉम और अमेज़न इंडिया पर आयोजित की जाएगी। शाओमी रेडमी 5 को यदि अमेज़न इंडिया से खरीदना चाहते हैं यहां क्लिक करें। वहीं मी डॉट कॉम से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान होंगे वीवो के नए ब्रांड एम्बेसडर, रणवीर सिंह को किया रिप्लेस

शाओमी रेडमी 5 की कीमत की बात करें तो देश में इस फोन के 2जीबी रैम/16जीबी मैमोरी वेरिएंट को 7,999 रुपये, 3जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये और 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट को 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। शाओमी रेडमी 5 के फुल फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए यहां क्लिक करें

The post शाओमी रेडमी 5 की पहली सेल कल, कंपनी ला रही है 4 लाख से भी ज्यादा हैंडसेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी रेडमी 4 बनाम रेडमी 5, जानें कौन सा फोन है स्टाइलिश और दमदार https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-5-vs-redmi-4-price-specification-and-features-in-hindi/ Fri, 16 Mar 2018 05:02:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18004 मोबाइल यूजर जरूर जानना चाहेंगे कि रेडमी 5 बेहतर है या फिर पुराने रेडमी 4 को लेना ही बेहर है?

The post शाओमी रेडमी 4 बनाम रेडमी 5, जानें कौन सा फोन है स्टाइलिश और दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने पिछले साल रेडमी 4 को भात में पेश किया था। यह फोन लॉन्च होने के साथ ही नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहा। वहीं अब कंपनी ने इसका अपग्रेड संस्करण रेडमी 5 को लॉन्च कर दिया है। ऐसे में मोबाइल यूजर जरूर जानना चाहेंगे कि नया फोन बेहतर है या फिर पुराने फोन को लेना ही अच्छा होगा। आगे हमनें इन्हीं सवालों का जवाब विस्तार से दिया है।

डिजाइन
शाओमी रेडमी 4 की बॉडी फुल मैटल की बनी है यह आपको प्रीमियम क्वॉलिटी का अहसास कराने में सक्षम है। इसके कोनें कर्व हैं और जिसकी वजह से पकड़ने में अच्छा लगता है। फोन की बिल्ट क्वॉलिटी बहुत ही अच्छी है। कॉम्पैक्ट दिखने वाला यह फोन आसानी से हथेली में आने सक्षम है।
xiaomi-redmi-5
शाओमी रेडमी 5 को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। देखने में यह फोन भी प्रीमियम है और लुक भी शानदार है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि बड़ी स्क्रीन के बावजूद फोन पहले से ज्यादा स्लिक हो गया है। इस बार कंपनी ने कोनों को और कर्व कर दिये हैं इस कारण स्टाइल में ज्यादा अच्छा हो गया है। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। हालांकि इस बार स्क्रीन बड़ी हो गई है लेकिन आकार में यह ज्यादा बड़ा नहीं लगेगा।

नया फोन आपको नयेपन का अहसास कराएगा। ऐसे में रेडमी 5 की बेहतर कहा जाएगा। नोकिया 8110 4जी मेट्रिक्स फोन: देखें 22 सालों में कितना बदल गया यह फोन

डिसप्ले
शाओमी रेडमी 4 में 5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1280X720 पिक्सल है और इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। यह डिसप्ले स्टाइल पुराना हो गया है।

xiaomi-redmi-5-1

रेडमी 5 को कंपनी ने 5.7-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी+ (720×1,440) कंपनी ने इसे नए डिसप्ले ट्रेंड 18:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है। वहीं फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करते हैं। हालांकि प्रोटेक्शन के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। पहली झलक शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो: डुअल कैमरा के साथा शानदार सेल्फी

यहां आप कह सकते हैं कि डिसप्ले के मामले में शाओमी रेडमी 5, पुराने फोन रेडमी 4 की अपेक्षा ज्यादा बेहतर हो गया है।

प्रोसेसर
शाओमी रेडमी 4 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर पेश किया गया है। इस फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। एड्रीनो 505 जीपीयू मिलेगा। कम रेंज के फोन में ज्यादातर आज इसी चिपसेट का उपयोग हो रहा है।
xiaomi redmi 5 vs redmi 4 price specification and features
शाओमी रेडमी 5 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 64बिट्सवाला 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी ओर 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी में उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट दिया गया है।

सॉफ्टवेयर
रेडमी 4 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करता है। हालांकि कंपनी ने इसे 7.0 नुगट का अपडेट देने के लिए कहा है। बावजूद इसके ओएस पुराना ही कहा जाएगा।
xiaomi-redmi-4
रेडमी 5 मीयूआई 9 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। हालांकि ओरियो लॉन्च हुए काफी समय हो गया है। ऐसे में यदि एंडरॉयड 8.0 ओरियो होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता।

ओएस में भी थोड़े अंतर से ही सही लेकिन रेडमी 5 की बेहतर कहा जाएगा।

कैमरा
शाओमी रेडमी 4 में आपको 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे मिलेगा। कैमरे के साथ पीडीएएफ तकनीक है तो तेजी से फोकस के लिए जाना जाता है। वहीं फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
xiaomi-redmi-5-1
शाओमी रेडमी 5 में आपको 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। बेहतर फोटोग्राफी के लिए 1.25 माइक्रोन पिक्सल का उपयोग किया गया है। वहीं फोन का सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। कंपनी ने सेल्फी के लिए ब्यूटी मोड 3.0 से लैस किया है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश मिलेगा।

भले ही मेगापिक्सल रेडमी 4 का ज्यादा हो लेकिन फोटोग्राफी रेडमी 5 ही बेहतर करेगा। कंपनी ने इसमें 1.25 माइक्रोन पिक्सल का उपयोग किया है।

कनेक्टिविटी
शाओमी रेडमी 4 में दोहरा सिम सपोर्ट है। फोन का दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है और आप मैमोरी कार्ड या फिर सिम में से किसी एक का ही उपयोग कर पाएंगे। वहीं डाटा के लिए इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। इसमें आपको आईआर ब्लास्टर मिलेगा।
xiaomi-redmi-4x-launch
इस फोन में आपको दोहरा सिम सपोर्ट है। दोनों सिम के साथ आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ मिलेगा। कंपनी के अन्य फोन की तरह शाओमी रेडमी 5 में भी आईआर ब्लास्टर दिया गया है। जिससे कि इसे यूनिवर्सल रिमोट के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

यहां दोनों फोन लगभग समान हैं।

बैटरी
शाओमी रेडमी 4 में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फोन बड़ी बैटरी के लिए जाना जाता है।
xiaomi-redmi-4
पावर बैकअप के लिए शाओमी रेडमी 5 में 3,300 एमएमएच की बैटरी दी गई है।

यहां नया फोन पीछे रह जाता है। हालांकि कंपनी ने दावा किया है कि इसका प्रोसेसर कम पावर खर्च करता है लेकिन बड़ी स्क्रीन है तो पावर इसमें भी ज्यादा लगेगा ही। यहां पर थोड़ा कमजोर कह सकते हैं।

कीमत
शाओमी रेडमी 4 कीमत 6,999 रुपये से शुरू है। वहीं इसका 3जीबी वाला मॉडल 8,999 रुपये कमें उपलब्ध है जबकि 4जीबी रैम वाले मॉडल के लिए आपको 10,999 रुपये चुकाने होंगे।

वहीं शाओमी रेडमी 5 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। इसके 3जीबी रैम वाले मॉडल को आप 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि 4जीबी रैम वाला मॉडल 9,999 रुपये का है।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखा जाए तो हर मामले में शाओमी रेडमी 5 की बेस्ट कहा जा सकता है। हालांकि
शुरुआती मॉडल 1,000 रुपया महंगा है लेकिन जिस तरह के अपडग्रेड मिले हैं उसे देखकर इतना चुकाया जा सकता है। कमी सिर्फ यही कही जा सकती है कि बैटरी छोटी हो गई है और स्क्रीन बड़ी ऐसे में भले ही प्रोसेसर को कम बैटरी खपथ वाला माना जा रहा हो लेकिन यहां थोड़ी समस्या होगी।

The post शाओमी रेडमी 4 बनाम रेडमी 5, जानें कौन सा फोन है स्टाइलिश और दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी रेडमी 5 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-5-price-specification-and-features-in-india/ Wed, 14 Mar 2018 11:05:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14566 शाओमी का प्राइस लगभग 7,499 रुपये से शुरू है।

The post शाओमी रेडमी 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी रेडमी 5 प्राइस इन इंडिया
शाओमी रेडमी 5 प्राइस इन इंडिया, 2जीबी रैम 16जीबी मैमोरी: 7,999 रुपये
शाओमी रेडमी 5 प्राइस इन इंडिया, 3जीबी रैम 32जीबी मैमोरी: 8,999 रुपये
शाओमी रेडमी 5 प्राइस इन इंडिया, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी: 10,999 रुपये

शाओमी रेडमी 4 की लोकप्रियता से उत्साहित कंपनी ने अब इसका नया संस्करण रेडमी 5 को पेश कर दिया है। इस फोन को लेकर पिछले कई माह से खबरें आ रही थीं। स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के मामले में यह फोन पहले से कहीं ज्यादा अडवांस हो गया है और कंपनी ने इसे नए डिजाइन ट्रेंड बेज़ल लेस डिसप्ले से लैस किया है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि अच्छे स्पेसिफिकेशन और डिसप्ले के बावजूद फोन का प्राइस बहुत ज्यादा नहीं है। इस फोन का प्राइस 7,999 रुपये से शुरू है।

डिजाइन
शाओमी रेडमी 5 को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। इससे पहले लॉन्च किया गया रेडमी 4 भी मैटल पर ही था लेकिन इस बार कंपनी ने कोनों को और कर्व कर दिया है इस स्टाइल में पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गया है। शाओमी के अन्य फोन की तरह इसमें भी आपको पिछले पैनल में ही फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। हालांकि इस बार स्क्रीन बड़ी हो गई है लेकिन आकार में यह जयादा बड़ा नहीं लगेगा।

डिसप्ले
रेडमी 5 को कंपनी ने 5.7-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी+ (720×1,440) कंपनी ने इसे नए डिसप्ले ट्रेंड 18:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है। वहीं फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करते हैं। हालांकि प्रोटेक्शन के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है।

हार्डवेयर
शाओमी रेडमी 5 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 64बिट्सवाला 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी में उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट दिया गया है।

सॉफ्टवेयर
शाओमी का यह फोन मीयूआई 9 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। हालांकि ओरियो लॉन्च हुए काफी समय हो गया है। ऐसे में यदि एंडरॉयड 8.0 ओरियो होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता।

कैमरा
शाओमी रेडमी 5 में आपको 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। बेहतर फोटोग्राफी के लिए 1.25 माइक्रोन पिक्सल का उपयोग किया गया है। वहीं फोन का सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। कंपनी ने सेल्फी के लिए ब्यूटी मोड 3.0 से लैस किया है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश मिलेगा।

कनेक्टिविटी
इस फोन में आपको दोहरा सिम सपोर्ट है। दोनों सिम के साथ आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ मिलेगा। कंपनी के अन्य फोन की तरह शाओमी रेडमी 5 में भी आईआर ब्लास्टर दिया गया है। जिससे कि इसे यूनिवर्सल रिमोट के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेसर दिया गया है। फोन के बैक पैनल में आप फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए शाओमी रेडमी 5 में 3,300 एमएमएच की बैटरी दी गई है।

मॉडल शाओमी रेडमी 5
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.7 इंच (14.47 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन एचडी+ (720×1440 पिक्सल) 18:9 आसपेक्ट रेशियो, बेज़ल लेस डिसप्ले
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
प्रोसेसर  1.8गीगाहट्रज कोर्टेक्स-ए53 ऑक्टाकोर प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 506
मैमोरी
रैम 2जीबी/3जीबी/4जीबी
इंटरनल मैमेरी 16जीबी/32जीबी/64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 12-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश हां
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,080 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1 (नुगट )
यूआई मीयूआई9
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,300 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी नहीं
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 151.8 x 72.8 x 7.7एमएम
वज़न 157ग्राम
कलर ब्लैक, गोल्ड, लइट ब्ल्यू, रोज़ गोल्ड

The post शाओमी रेडमी 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4जीबी रैम और 5.7-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ शाओमी रेडमी 5 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-5-launched-in-india-bezel-less-display-and-battery-features-specification-price-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-5-launched-in-india-bezel-less-display-and-battery-features-specification-price-in-hindi/#comments Wed, 14 Mar 2018 09:45:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17972 शाओमी रेडमी 5 इस सीरीज़ का पहला बेज़ल लेस फोन है।

The post 4जीबी रैम और 5.7-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ शाओमी रेडमी 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी इंडिया काफी समय से अपने नए स्मार्टफोन को लेकर इंटरनेट पर चर्चा में थी। कंपनी अपने इस फोन को ‘कॉम्पेक्ट पावरहाउस’ कह रही थी। शाओमी फैन्स के लंबे इंतजार के बाद आज आखिरकार कंपनी ने अपने इस नए फोन के पर्दा उठा दिया है। शाओमी की ओर से भारत में रेडमी 5 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। देश में इस फोन की शुरूआती कीमत 7,999 रुपये रखी गई है और यह फोन मी डॉट कॉम के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

शाओमी रेडमी 5 को शाओमी ने रेडमी 5 के जरिये अपनी रेडमी सीरीज़ को बेज़ल लेस श्रेणी में उतारा है। रेडमी सीरीज़ का यह पहला फोन है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। फोन का डिजाईन काफी स्लीम और स्लीक है और मैटल बॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है।। इस फोन में 5.7-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है।

xiaomi-redmi-5

रेडमी 5 मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है। यह फोन 64बिट 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। भारत में रेडमी 5 को शाओमी ने 3 वेरिएंट में लॉन्च किया है। इनमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी मौजूद है।

लॉन्च से पहले ही इंटरनेट पर लीक हुआ वीवो वी9 का रिटेल बॉक्स, 23 मार्च को हो रहा है भारत में लॉन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो शाओमी रेडमी 5 में एलईडी फ्लैश लाईट के साथ 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो आॅटो फोकस तकनीक से लैस है। वहीं शानदार सेल्फी के लिए फोन में एलईडी सेल्फी लाईट के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

xiaomi-redmi-5-3

शाओमी रेडमी 5 डुअल सिम के साथ ही 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, वहीं कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के तौर पर इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ और आईआर ब्लास्टर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,330 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार लंबा बैकअप देने में सक्षम है।

भारत में लॉन्च हुआ एंडरॉयड ओरियो (गो एडिशन) वाला अल्काटेल 1एक्स

यह फोन ब्लैक, लेक ब्लू, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में 20 मार्च से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। कीमत की बात करें तो शाओमी रेडमी 5 2जीबी रैम/16जीबी मैमोरी वेरिएंट 7,999 रुपये , 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी वेरिएंट 8,999 रुपये और 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट 10,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारे गए हैं।

The post 4जीबी रैम और 5.7-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ शाओमी रेडमी 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-5-launched-in-india-bezel-less-display-and-battery-features-specification-price-in-hindi/feed/ 1
आज दोपहर 3 बजे लॉन्च हो रहा है शाओमी रेडमी 5, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-xiaomi-redmi-5-launch-event-live-in-hindi/ Wed, 14 Mar 2018 03:22:30 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17952 आज वीडियो ​​स्ट्रीमिंग के माध्यम से कंपनी इस फोन को लॉन्च करने जा रही है और आप भी इस लॉन्च के गवाह बन सकते हैं।

The post आज दोपहर 3 बजे लॉन्च हो रहा है शाओमी रेडमी 5, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले सप्ताह ही हमने खबर दी थी कि शाओमी रेडमी 5 मॉडल को भारत में लाने वाला है। कंपनी का यह फोन आज लॉन्च होगा। जैसा कि मालूम है। रेडमी 5 पिछले साल लॉन्च रेडमी 4 का ही अपग्रेड संस्करण है। ऐसे में आशा कर सकते हैं​ कि यह फोन भी कम बजट में उपलब्ध होगा। इस फोन को लेकर हर कोई उत्सुक है। क्योंकि शाओमी के फोन कम बजट में अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ होते हैं। इससे भी यही आशा की जा रही है।

आज वीडियो ​​स्ट्रीमिंग के माध्यम से कंपनी इस फोन को लॉन्च करने जा रही है और आप भी इस लॉन्च के गवाह बन सकते हैं। घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर पर आप शाओमी रेडमी 5 के लॉन्च को देख सकते हैं। लॉन्च इवेंट लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पहले जहां रेडमी सीरीज के फोन छोटी स्क्रीन में हुआ करते थे। वहीं इस बार कंपनी ने बड़ी स्क्रीन की शुरुआत की है। वहीं इस बार बेज़ल लेस डिसप्ले भी आपको देखने को मिलेगा। रेडमी 5 में 5.7-इंच की 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। भारत में लॉन्च हुआ एंडरॉयड ओरियो (गो एडिशन) वाला अल्काटेल 1एक्स

यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 64बिट्सवाला 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी और 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी में उपलब्ध है। फोन में 4जीबी रैम वाला वेरियंट भी है जिसमें 32जीबी की ही मैमोरी है। भारत में लॉन्च होने वाला है नोकिया 7 प्लस, जानें क्या होगी इस फोन की कीमत

शाओमी रेडमी 5 में आपको 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। वहीं सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ और आईआर ब्लास्टर है। फोन के बैक पैनल में आप फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 7,000 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।

The post आज दोपहर 3 बजे लॉन्च हो रहा है शाओमी रेडमी 5, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें अब क्यों न खरीदें शाओमी रेडमी 4 https://www.91mobiles.com/hindi/why-should-not-buy-xiaomi-redmi-4/ Fri, 09 Mar 2018 10:33:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17832 शाओमी रेडमी 4 का चुनाव कर रहे हैं तो मैं कहूंगा कि यह आपकी भारी भूल होगी। और यदि आपने खरीदारी कर ली तो शायद एक साल तक इसका पछतावा भी रहेगा।

The post जानें अब क्यों न खरीदें शाओमी रेडमी 4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने पिछले साल रेडमी 4 को भारत में पेश किया था। लॉन्च के साथ ही इस फोन ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया और आज भी बेस्ट बजट फोन में से एक है। आज जब भी 10,000 रुपये से नीचे में बेस्ट फोन की बात आती है तो रेडमी 4 का जिक्र सबसे पहले होता है। मेटल बॉडी, शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन की वजह से इसे लोग काफी पसंद करते हैं। परंतु यदि आप अब स्मार्टफोन की खरीदारी का मन बना रहे हैं और शाओमी रेडमी 4 का चुनाव कर रहे हैं तो मैं कहूंगा कि यह आपकी भारी भूल होगी। और यदि आपने खरीदारी कर ली तो शायद एक साल तक इसका पछतावा भी रहेगा। आप यही सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों कहा जा रहा है तो मैंने उसका कारण भी बताया है। आगे हमनें जानकारी दी है कि अब क्यों न खरीदें शाओमी रेडमी 4.

जैसा कि मालूम है शाओमी हर साल अपने सभी मॉडल का अपग्रेड संस्करण पेश करती है और इस बार भी कंपनी रेडमी 4 का अपग्रेड मॉडल रेडमी 5 को लेकर आ रही है। 14 मार्च को शाओमी रेडमी 5 को लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने फोन का नाम नहीं बताया लेकिन ​टीज़र जारी कर दिया है। हालांकि बड़ी बात यह नहीं है कि रेडमी 5 आ रहा है बल्कि बड़ी बात यह है कि बड़े बदलाव के साथ इस फोन को लॉन्च किया जा रहा है। नया फोन ​आपको बिल्कुल नए लुक एंड फील का अहसास कराएगा। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि दाम में भी आपको बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। लगभग समान कीमत पर यह फोन सेल के लिए उपलब्ध होगा। 5,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ नुबिया एन3

क्या होगा नया
शाओमी रेडमी 4 जहां साधारण एंडरॉयड फोन के समान है। वहीं रेडमी 5 में आपको नए डिजाइन ट्रेंड वाली फुल व्यू ​स्क्रीन देखने को मिलेगी। वीवो वी9 27 मार्च को भारत में होगा लॉन्च, आईफोन X जैसी नॉच डिसप्ले के साथ होगा 24-एमपी सेल्फी कैमरा

इतना ही नहीं स्क्रीन का साइज भी बड़ा हो जाएगा। रेडमी 4 में जहां 5.0 इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। वहीं रेडमी 5 में 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली 5.7-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले दी गई है। ऐसे में यह रेडमी 4 से ज्यादा बेहतर कहा जाएगा।

शाओमी रेडमी 4 को कंपनी ने एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया था लेकिन नए फोन में आपको मी यूआई 9 के साथ नया आॅपरेटिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है।

इन सब अपडेट के अलावा कैमरा में भी आपको थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पुराने फोन की अपेक्षा पिक्चर क्वालिटी बेहतर हो सकती है। यदि मेगापिक्सल ज्यादा नहीं भी हुआ तो सॉफ्टवेयर आॅप्टिमाइजेशन की वजह से अच्छी पिक्सल क्वालिटी मिलेगी।

ये सारे बदलाव के बाद भी आशा यही है कि कंपनी प्राइस में बदलाव नहीं करने वाली है और शाओमी रेडमी 5 को 7,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी सीरीज के फोन मुख्यत: इसी बजट में लॉन्च होते हैं।

शाओमी रेडमी 4 अब थोड़ा पुराना हो गया है और ऐसे में पुराने फोन की खरीदारी से अच्छा नए फोन के लिए कुछ दिन इंतजार करना बेहतर होगा।

The post जानें अब क्यों न खरीदें शाओमी रेडमी 4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी 14 मार्च को लॉन्च करेगी बड़ी बैटरी वाला फोन, बेहद ही स्लिम होगा डिजाईन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-5-with-slim-sleek-design-powerful-battery-14th-march-in-india-launch-in-hindi/ Fri, 09 Mar 2018 10:00:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17829 आज स्वयं शाओमी इंडिया के एमडी मनु जैन ने अपने ट्वीटर अकाउंट से नए फोन लॉन्च की घोषणा की है।

The post शाओमी 14 मार्च को लॉन्च करेगी बड़ी बैटरी वाला फोन, बेहद ही स्लिम होगा डिजाईन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही हमनें खबर छापी थी कि शाओमी आने वाली 14 मार्च को अपना नया प्रोडक्ट देश में लॉन्च करने वाली है। शाओमी ने जब आॅनलाईन स्ट्रीमिंग के जरिये मी टीवी 4ए भारत में लॉन्च किया था, तब ही सिर्फ 5 सेकेंड के लिए इस नए प्रोडक्ट की झलक दिखाई गई थी। वहीं आज स्वयं शाओमी इंडिया के एमडी ने अपने ट्वीटर अकाउंट से यह घोषणा कर दी है कि कंपनी 14 मार्च को देश में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी मिलेगा शाओमी रेडमी नोट 5

मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीट में एक बेज़ल लेस डिसप्ले वाले स्मार्टफोन की छवि दिखाई है और बताया है कि 14 मार्च की दोपहर 3 बजे यह नया फोन भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस बात की प्रबल उम्मीद है कि शाओमी का नया स्मार्टफोन रेडमी 5 ही होगा। ट्वीट पर गौर करें तो यहां हैशटैग के साथ ‘कॉम्पेक्ट पावर हाउस’ लिखा गया है। यानि शाओमी का यह नया फोन दमदार बैटरी से लैस होगा जो फोन को लंबा पावर बैकअप देगा।

इसके साथ ही ट्वीट में ‘स्लीम, स्लिक और कॉम्पेक्ट’ लिखा गया है, जिससे पता चलता है कि 14 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाला शाओमी का नया फोन ​डिजाईन में काफी पतला होगा। आपको बता दें कि चीन में लॉन्च हो चुके रेडमी 5 को भी कंपनी ने​ स्लिक डिजाईन पर पेश किया है। रेडमी 5 इस सीरीज़ का पहला ऐसा फोन है जो बेज़ल लेस डिजाईन और बड़ी स्क्रीन पर पेश किया गया है। इस फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.7-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है।

शाओमी रेडमी 5 की बात करें तो यह फोन 64बिट 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। चीनी बाजार में यह फोन 2जीबी रैम/16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम/32जीबी मैमोरी पर लॉन्च किया गया है।

शाओमी मी मिक्स 2एस में होगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, 27 मार्च को होगा लॉन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो शाओमी रेडमी 5 में आपको 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। वहीं सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ और आईआर ब्लास्टर है। फोन के बैक पैनल में आप फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 7,000 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।

The post शाओमी 14 मार्च को लॉन्च करेगी बड़ी बैटरी वाला फोन, बेहद ही स्लिम होगा डिजाईन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>