The post शाओमी रेडमी नोट 6 और रेडमी 6 प्लस की फर्स्ट लुक लीक, नॉच डिसप्ले के साथ होगा डुअल फ्रंट कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी ने पिछले हफ्ते ही इंडियन मार्केट में अपनी रेडमी सीरीज़ का विस्तार करते हुए एक साथ तीन नए फोन लॉन्च किए थे। शाओमी की ओर से रेडमी 6, रेडमी 6ए और रेडमी 6 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। वहीं दूसरी इंटरनेशनल मार्केट से शाओमी की इसी सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन रेडमी 6 प्लस की जानकारी भी सामनें आई है। रेडमी 6 प्लस के फ्रंट पैनल को एक ईकॉमर्स प्लेटफार्म पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर रेडमी 6 प्लस के साथ ही रेडमी नोट 6 को लेकर भी अहम सूचना मिली है।
टेक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में रेडमी 6 प्लस और रेडमी नोट 6 से जुड़ी जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के अनुसार चीनी शॉपिंग साइट अली एक्सप्रेस पर शाओमी के दो ऐसे स्मार्टफोंस की एक्ससेसरीज़ बेचा जा रही है जो फोन अभी लॉन्च भी नहीं हुए है। ये दोनों स्मार्टफोन रेडमी नोट 6 और रेडमी 6 प्लस बताए गए हैं। दरअसल चीनी शॉपिंग साइट पर रेडमी नोट 6 तथा रेडमी 6 प्लस की डिसप्ले को सेल के लिए लिस्ट किया गया है। यदि ये डिसप्ले सच में आने वाले फोन की है तो हमें लॉन्च से पहले ही रेडमी 6 प्लस और रेडमी नोट 6 की लुक की जानकारी मिली है।

रेडमी नोट 6 की बात करें तो सामनें आई डिसप्ले में फोन में नॉच दिखाई गई है। यह नॉच साईज़ में ज्यादा बड़ी नहीं है तथा इसमें स्पीकर, सेल्फी कैमरा और एक अन्य सेंसर नज़र आ रहे हैं। वेबसाइट पर दिए गए प्रोडक्ट डिस्क्रप्शन से पता चला है कि रेडमी नोट 6 में 6.18-इंच की एलसीडी स्क्रीन दी जाएगी जो 1080 x 2246 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। इसी तरह रेडमी 6 प्लस में 1080 x 2160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की डिसप्ले दिखाई गई है।

रेडमी 6 प्लस में नॉच बड़ी दिखाई गई है। इस नॉच में 5 कट दिखाए गए हैं जिनमें उम्मीदानुसार एक स्पीकर, एक सेंसर, एक एलईडी फ्लैश और दो कैमरा सेंसर हो सकते हैं। इस नॉच का आकार बड़ा है और डिसप्ले से माना जा सकता है कि शाओमी रेडमी 6 प्लस को डुअल सेल्फी से लैस कर बाजार में उतारेगी जो एलईडी फ्लैश सपोर्ट करेगा।
शाओमी की ओर से हालांकि अभी तक न तो रेडमी नोट 6 का कोई जिक्र किया गया है और न ही रेडमी 6 सीरीज़ के किसी नए मॉडल की बात कही गई है। ऐसे में सामनें आई फोटोज़ और शॉपिंग साइट की इस लिस्टिंग पर ज्यादा भरोसा करने की सलाह हम नहीं देंगे। हो सकता है कि शाओमी आने वाले दिनों में स्वयं ही रेडमी 6 प्लस और रेडमी नोट 6 को लेकर कोई आॅफिशियल घोषणा कर दें।
The post शाओमी रेडमी नोट 6 और रेडमी 6 प्लस की फर्स्ट लुक लीक, नॉच डिसप्ले के साथ होगा डुअल फ्रंट कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 12 जून को लॉन्च होगा शाओमी रेडमी 6, दमदार प्रोसेसर के साथ होगी नॉच स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लगता है शाओमी भी सैमसंग की राह पर चल पड़ा है। कुछ साल पहले तक यदि शाओमी मोबाइल पोर्टफोलियो पर आप नज़र डालते तो पाते कि कंपनी के पास कुछ चुनिंदा मॉडल ही होते थे। पंरतु अब काफी मॉडलइ हैं। इसी साल रडमी 5ए, रेडमी 5, रेडीमी नोट 5 सीरीज और मी मिक्स 2 जैसे डिवाइस भारत में लॉन्च करने के बाद चीन में मी मिक्स 2एस, मी8 सरीज, मी 6एक्स और मी 2एस जैसे मॉडल पेश कर चुकी है। वहीं अब कंपनी रेडमी 6 को लॉन्च करने की भी तैयारी कर चुकी है।
12 जून को शाओमी रेडमी 6 फोन को लॉन्च करने जा रही है और कंपनी ने इसके लिए इनवाइट भी भेज दिया है। मीडिया इनवाइट में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कंपनी एक बड़ा 6 लिखा है। वहीं नीचें चीनी भाषा में रेड मैटर्स लिखा गया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शाओमी रेडमी 6 है। हालांकि जिस तरह से इस फोन के बारे में अब तक लीक आए हैं उसे दखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी एक साथ दो तीन मॉडल पेश करने वाली है जिसमें से एक मॉडल नॉच स्क्रीन के साथ हो सकता है। 4,000एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और 6-इंच बेजल लेस डिसप्ले पर लेनोवो ने लॉन्च किए 2 सस्ते स्मार्टफोन

हाल में शाओमी रेडमी सीरीज का एक नॉच स्क्रीन वाला फोन कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है और आशा की जा रही थी कि वह फोन रेडमी 6 या 6 प्लस हो। इसके साथ ही फोन के स्पेसिफिकेशन की भी जानकारियां आई हैं।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार शाओमी रेडमी 6 प्लस मॉडल पुराने रेडमी 5 और 5 प्लस मॉडल से थोड़ा बड़ा है। वहीं फोन के पिछले पैनल में जहां आपको डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं फ्रंट पैनल में नॉच स्क्रीन के साथ ही कुछ सेंसर दिए गए हैं। इस फोन में 5.84-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी।
प्राप्त सूचना के अनुसार कंपनी इसे 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाले बेज़ल लेस नॉच स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रॅगन 660 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया देखने को मिल सकता है। हालांकि खबर यह भी है कि इसका एक वेरियंट मीडियाटेक हेलियो चिपसेट के साथ भी लॉन्च हो सकता है।
शाओमी रेडमी 6 प्लस को 2जीबी/3जीबी/4जीबी रैम वेरियंट में पेश किया जा सकता है। वहीं फोन में आपको 12-मेगापिक्स्ल का डुअल रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। टेना पर लिस्ट किए गए फोन में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि यह एंडरॉयड ओरियो 8.1 पर आधारित है। हालांकि प्राइस के बारे में अब तक जानकारी नहीं है लेकिन आशा है कि यह फोन 10,000 रुपये के बजट में ही होगा।
The post 12 जून को लॉन्च होगा शाओमी रेडमी 6, दमदार प्रोसेसर के साथ होगी नॉच स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शाओमी रेडमी 6ए तीन मॉडल होगा लॉन्च, डुअल कैमरा के साथ होगा क्वालकॉम का ताकतवर चिपसेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी रेडमी सीरीज़ के नए स्मार्टफोन रेडमी 6, रेडमी 6ए और रेडमी 6 प्लस को लेकर हाल ही में खबर सामनें आई थी जिससे पता चला था कि कंपनी अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ पर काम कर रही है। वहीं अब इसी सीरीज़ के स्मार्टफोन रेडमी 6ए को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर देखा गया है जिसमें न सिर्फ फोन की स्पेसिफिकेशन्स पता चली है बल्कि साथ ही फोन के तीन मॉडल्स भी सामनें आ गए हैं।
शाओमी रेडमी 6ए को टेना पर तीन मॉडल्स में दिखाया गया है। वेबसाइट पर रेडमी 6ए को एम1804सी3डीटी, एम1804सी3डीसी और एम1804सी3सीटी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। रोचक बात यह है कि ये तीन मॉडल रैम या स्टोरेज के लिहाज से नहीं बल्कि कैमरा सेग्मेंट में एक दूसरे से अलग है। शाओमी रेडमी 6ए के दो मॉडल जहां डुअल रियर कैमरा से लैस बताए गए हैं वहीं एक मॉडल में सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिये जाने की बात कही गई है।

लीक के अनुसार रेडमी 6ए के एम1804सी3डीटी और एम1804सी3डीसी मॉडल वाले स्मार्टफोंस में जहां 12-मेगापिक्सल और 8-मेगपिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है वहीं एम1804सी3सीटी मॉडल में 8-मेगपिक्सल का सिंगर रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। कैमरा सेग्मेंट के साथ ही ये तीनों ही मॉडल 2जीबी / 3जीबी / 4जीबी रैम तथा 16जीबी / 32जीबी / 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए जा सकते हैं।
टेना के मुताबिक शाओमी रेडमी 6ए में 5.45-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी जा सकती है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश की जाएगी। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा तथा 2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करेगा। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। शाओमी रेडमी 6ए तथा रेडमी 6 व रेडमी 6 प्लस को कबतक टेक बाजार में लॉन्च करेगी इसके लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
The post शाओमी रेडमी 6ए तीन मॉडल होगा लॉन्च, डुअल कैमरा के साथ होगा क्वालकॉम का ताकतवर चिपसेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शाओमी रेडमी 6 प्लस की जानकारी लीक, सस्ते बजट में होगा आईफोन 10 जैसा नॉच डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पहले देखा जाता था कि शाओमी साल में दो या तीन मॉडल ही लेकर आता था। परंतु पिछले साल कंपनी ने काफी फोन लॉन्च किए थे। वहीं इस बार भी अब तक भारत में ही पांच से ज्यादा मॉडल पेश कर चुकी है। वहीं कंपनी अगले माह के शुरुआत में ही एक नया फोन लाने वाली है। हालांकि शाओमी के फोन लॉन्च का सिलसिला यहीं नहीं रूकता। कंपनी के कुछ फोन के बारे में अभी से ही लीक जानकारियां आने लगी हैं। इसमें शाओमी मी8 से लेकर छोटे बजट का रेडमी 6 भी शामिल है। खबर के अनुसार कंपनी रेडमी 6 सीरीज की तैयारी कर चुकी है और कुछ माह में ही ये फोन लॉन्च भी हो जाएंगे।
अभी पिछले सप्ताह ही हमने शाओमी रेडमी 6 और रेडमी 6ए के बारे में जानकारी दी थी। ये फोन चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट किए गए थे। वहीं वहीं आज रेडमी मी 6 प्लस को भी स्पॉट किया गया है और यह फोन डिजाइन के मामले में उन दोनो मॉडल से कहीं अलग है। शाओमी रेडमी 6 प्लस में आईफोन 10 की तरह नॉच डिसप्ले दिया गया है। सैमसंग ला रहा है दो और बेहतरीन डिवाइस, गैलेक्सी ए9 स्टार और गैलेक्सी ए9 स्टार लाइट

शाओमी रेडमी 6 को मॉडल नंबर एम1805डी1एसई नाम से टेना पर लिस्ट किया गया है। हालांकि यह लॉन्च के दौरान इसे रेडमी 6 प्लस या फिर रडमी 6 प्रो नाम से लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अब तक कोई खास जानकारी नहीं है लेकिन फोन को फिलहाल 6 प्लस कहा जा रहा है। भारत में लॉन्च हुआ वीवो एक्स21, इसमें है स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर, 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी
नॉच स्क्रीन के साथ ही शाओमी रेडमी 6 प्लस मॉडल पुराने रेडमी 5 और 5 प्लस मॉडल से थोड़ा बड़ा है। वहीं फोन के पिछले पैनल में जहां आपको डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं फ्रंट पैनल में नॉच स्क्रीन के साथ ही कुछ सेंसर दिए गए हैं। जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस फोन में आपको 5.84—इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी।
फोन में 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाल बेज़ल लेस फुल एचडी+ डिसप्ले दिया जा सकता है। कंपनी इसे क्वालकॉम स्नैपड्रॅगन 660 चिपसेट पर पेश कर सकती है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालांकि खबर है का वेरियंट मीडियाटेक हेलियो चिपसेट के साथ भी लॉन्च हो सकता है।
पहले आए लीक के अनुसार शाओमी रेडमी 6 प्लस को 2जीबी/3जीबी/4जीबी रैम वेरियंट में पेश किया जा सकता है। वहीं फोन में आपको 12—मेगापिक्स्ल का डुअल रियर कैमरा और 5—मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। टेना पर लिस्ट किए गए फोन में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि यह एंडरॉयड ओरियो 8.1 पर आधारित है। हालांकि प्राइस के बारे में अब तक जानकारी नहीं है लेकिन आशा है कि यह फोन 10,000 रुपये के बजट में ही होगा।
The post शाओमी रेडमी 6 प्लस की जानकारी लीक, सस्ते बजट में होगा आईफोन 10 जैसा नॉच डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>