The post Xiaomi ने फिर से बढ़ाए Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual के प्राइस, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले महीने 1 अप्रैल से जीएसटी दर को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया गया था। इसके बाद सारे फोंस के प्राइस बढ़ गए थे। वहीं Xiaomi फैंस को एक और बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने अपने तीन मॉडल की कीमत में फिर से इजाफा कर दिया है। शाओमी द्वारा Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A डुअल की कीमत बढ़ाई गई है। नई प्राइस को लेकर कंपनी ने अपने रिटेल पार्टनर्स को जानकारी दी है और हमें वहीं से यह खबर प्राप्त हुई है। शाओमी रेडमी नोट 8 की कीमत में 500 रुपये का इजाफा किया गया है जबकि बाकी के दोनों मॉडल में कंपनी ने 300-300 रुपये बढ़ाए हैं। हालांकि प्राइस में इजाफा सिर्फ एक ही मैमोरी वेरियंट पर फिलहाल हुआ है।
नई कीमत को लेकर कंपनी ने अपने रिटेल पार्टनर्स को जानकारी दी है कि यह कीमत आज से ही इफेक्टिव होगा। इस बढ़ोतरी के बाद Xiaomi Redmi Note 8 (4 GB + 64 GB) मॉडल की कीमत 11,499 रुपये हो गई है। वहीं Redmi 8 (4 GB + 64 GB) को अब 9,200 रुपये में लिया जा सकता है। इसी तरह Xiaomi Redmi 8A Dual (2 GB + 32 GB) की नई कीमत 7,299 रुपये हो गई है। रही बात पुरानी कीमत की तो अब तक ये फोन क्रमश: 10,999, 8,999 और 6,999 रुपये में बेचे जा रहे थे। इसे भी पढ़ें: Redmi 10X के साथ Xiaomi फिर तैयार, 6 जीबी रैम से लैस वेबसाइट पर दिखा यह फोन
एक महीने के अंतराल में यह दूसरी बार है जब शाओमी ने अपने फोंस की कीमत में इजाफा किया है। वहीं रेडमी नोट 8 की बात करें तो अब तक कई बार इस फोन की कीमत में बदलाव हो चुका है। भारतीय बाजार में कंपनी ने इसे 9,999 रुपये में पेश किया था। परंतु पिछले साल ही 500 रुपये का इजाफा किया था और यह फोन 10,499 रुपये का हो चुका था। वहीं नई जीएसटी दर के बाद फिर से इस मॉडल का प्राइस 500 रुपये बढ़ा दी गई थी और यह फोन 10,999 रुपये का हो गया था। वहीं आज एक बार फिर से कीमत में बढ़ोतरी की गई है। कुल मिलाकर देखें तो अब तक 1,500 रुपये का इजाफा शाओमी रेडमी नोट 8 में किया जा चुका है। इसी तरह बाकी के दोनों मॉडल में भी अब तक दो बार प्राइस हाइक हो चुके हैं। इसे भी पढ़ें: Poco F2 Pro 5G स्मार्टफोन 4700mAh बैटरी और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
Xiaomi Redmi Note 8 के स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट 8 में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है और इसकी बॉडी ग्लास की बनी है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है जो मिड रेंज में एक बेहतर प्रोसेसर माना जाता है। वहीं इसका शुरुआती मॉडल 4जीबी रैम और 64 जीबी मैमोरी के साथ आता है। अच्छे स्पेसिफिकेशन के बाद फोन का कैमरा भी शानदार है। इस फोन में 48 एमपी का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ 8 एमपी का सेल्फी मौजूद है। डुअल सिम आधारित इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
The post Xiaomi ने फिर से बढ़ाए Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual के प्राइस, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi का तोहफा, Redmi 8A Dual की ओपन सेल शुरू, अब हर वक्त मिलेगा 6499 रुपये वाला यह सस्ता फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने इस महीने की शुरूआत में ही इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए लो बजट स्मार्टफोन Redmi 8A Dual लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को सिर्फ 6,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में उतारा गया था जिसके बाजार में आते ही रियलमी के सस्ते फोन Realme C3 को टक्कर दी थी। लॉन्च के बाद कंपनी की ओर से रेडमी 8ए डुअल को शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही अमेज़न इंडिया पर फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि शाओमी ने Redmi 8A Dual को भारतीय बाजार में ओपन सेल के लिए पेश कर दिया है।
Xiaomi Redmi 8A Dual के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। Redmi 8A Dual शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही अमेज़न इंडिया पर इस वक्त ओपन सेल के लिए उपलब्ध है यानि इस फोन को किसी भी वक्त इन पोर्टल से खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में Xiaomi ने कहा था कि आने वाले दिनोें में यह स्मार्टफोन ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेगा।
Xiaomi Redmi 8A Dual
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi Redmi 8A Dual में 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस डॉटनॉच डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से रेडमी 8ए डुअल को पी21आई नैनो कोटिंग से कवर किया गया है जो फोन को हल्की फुल्की पानी की छीटों से बचाती है। रेडमी 8ए डुअल को कंपनी की ओर से ब्लू, वाईट और ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है तथा फोन के डिजाईन को Xiaomi ने ऑरा ग्रिल एक्स डिजाईन का नाम दिया है।

Xiaomi Redmi 8A Dual एंडरॉयड आधारित मीयूआई पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। शाओमी रेडमी 8ए डुअल को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का पहला वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M31 के 5 ऐसे फीचर जो बनातेे हैं इसे बजट का सबसे पावरफुल फोन
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Redmi 8A Dual डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि रेडमी 8ए डुअल के फ्रंट और रियर दोनों कैमरा सेंसर्स एआई तकनीक से लैस हैं।

Xiaomi Redmi 8A Dual रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड के साथ एक मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 4जी वोएलटीई के साथ ही वोवाई-फाई फीचर भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। Xiaomi Redmi 8A Dual में पावर बैकअप के लिए 18वॉट सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। लेकिन बॉक्स में 10वॉट चार्जर ही मिलेगा। शाओमी रेडमी 8ए डुअल को टाईप-सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है वहीं यह फोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक से भी लैस है।
The post Xiaomi का तोहफा, Redmi 8A Dual की ओपन सेल शुरू, अब हर वक्त मिलेगा 6499 रुपये वाला यह सस्ता फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5000एमएएच बैटरी वाला Redmi 8A Dual ओपन सेल में हुआ उपलब्ध, कीमत सिर्फ 6499 रुपए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी ने अपनी Redmi सीरीज में हाल ही में रेमडी 8ए डुअल स्मार्टफोन को पेश किया था जो कि अब ओपन सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। हालांकि, इस फोन को ओपन सेल में सिर्फ 25 फरवरी तक ही खरीदा जा सकता है। लेकिन, अगर आप कम कीमत में दमदार बैटरी वाले फोन की तलाश कर रहे हैं तो इस फोन को खरीदा जा सकता है क्योंकि इस हैंडसेट में 5000एमएएच की बैटरी दी गई है।
इस महीने लॉन्च किया गया Redmi 8A Dual कंपनी के ही Redmi 8A का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें “Aura X Grip” डिजाइन और P2i नैनो कोटिंग (स्पलैश प्रूफ) है। फोन के साथ कई सेल ऑफर्स की घोषणा भी की गई है। रेडमी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडसेट ट्विट कर फोन के ओपन सेल की घोषणा की है।
Our craftsmanship and the Aura Design philosophy moves up a notch with the Aura XGrip Design.#DeshKaDumdaarSmartphone #Redmi8ADual is now available on special sale till 25th Feb, midnight! Get yours from https://t.co/cwYEXdVQIo & @amazonIN. pic.twitter.com/vRkIzEoiDO
— Redmi India (@RedmiIndia) February 23, 2020
Redmi 8A Dual की कीमत और सेल ऑफर्स
Xiaomi Redmi 8A Dual के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था तथा फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। Redmi 8A Dual की ओपन सेल Amazon और Mi.com पर की जा रही है।
सेल ऑफर्स की बात करें तो Redmi 8A Dual के साथ 6,600 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है जो कि अमेजन इंडिया पर मिलेगा। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड ईएमआई ऑप्शन और मी.कॉम पर पांच प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi Redmi 8A Dual में 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस डॉटनॉच डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। Xiaomi Redmi 8A Dual एंडरॉयड आधारित मीयूआई पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Redmi 8A Dual डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि रेडमी 8ए डुअल के फ्रंट और रियर दोनों कैमरा सेंसर्स एआई तकनीक से लैस हैं।
Xiaomi Redmi 8A Dual रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड के साथ एक मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 4जी वोएलटीई के साथ ही वोवाई-फाई फीचर भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। Xiaomi Redmi 8A Dual में पावर बैकअप के लिए 18वॉट सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। लेकिन बॉक्स में 10वॉट चार्जर ही मिलेगा।
The post 5000एमएएच बैटरी वाला Redmi 8A Dual ओपन सेल में हुआ उपलब्ध, कीमत सिर्फ 6499 रुपए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme C3 बनाम Redmi 8A Dual, बताएं Xiaomi रहेगा टॉप पर या Realme बनेगा नंबर वन ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
फरवरी का महीना टेक लवर्स के लिए काफी कुछ लेकर आ रहा है। विभिन्न टेक कंपनियां हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से लेकर लो बजट एंट्री लेवल स्मार्टफोंस लॉन्च कर रही है। पिछले दिनों में इंडियन मार्केट के लो बजट सेग्मेंट को छूते हुए Xiaomi और Realme ने अपने-अपने नए मोबाइल बाजार में उतारे हैं। शाओमी की ओर से जहां Redmi 8A Dual स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है वहीं रियलमी अपने फैन्स के लिए Realme C3 स्मार्टफोन लेकर आई है। गौरतलब है कि शाओमी और रियलमी इंडियन मार्केट में कड़े प्रतिद्वंदी के तौर पर पहचाने जाते हैं। इन ब्रांड्स द्वारा लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोन की तुलना और समीक्षा भी काफी होती है। रेडमी 8ए डुअल और रियलमी सी3 दोनों फोन लो बजट में लॉन्च हुए हैं और बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होने से पहले ही इन दोनों फोंस का कंपेरिज़न होना शुरू हो गया है। आगे हमनें Redmi 8A Dual और Realme C3 की स्पेसिफिकेशन्स, कीमत, लुक व डिजाईन के आधार पर इनका तुलनात्मक अध्ययन किया है और जाना है कि Xiaomi टॉप पर रहता है या Realme बन सकता है नंबर वन
लुक व डिजाईन
Xiaomi Redmi 8A Dual को कंपनी ने वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया है लेकिन इस फोन की नॉच रियलमी सी3 की अपेक्षा ज्यादा बड़ी है। फ्रंट पैनल पर डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चिन पार्ट दिया गया है जिसपर Redmi की ब्रांडिंग है। फोन के बैक पैनल पर बीच में एक स्ट्रैप दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर वर्टिकल शेप में दो कैमरा सेंसर लगे हैं। इन सेंसर्स के उपर फ्लैश मौजूद है तथा नीचे की ओर कंपनी की ब्रांडिंग मौजूद है। फोन के डिजाईन को Xiaomi ने ऑरा ग्रिल एक्स डिजाईन का नाम दिया है। कंपनी ने रेडमी 8ए डुअल को पी21आई नैनो कोटिंग से कवर किया गया है जो फोन को हल्की फुल्की पानी की छीटों से बचाती है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर व पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। वहीं फोन के लोवर पर यूएसबी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल और 3.5एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। रेडमी 8ए डुअल को कंपनी की ओर से ब्लू, वाईट और ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है।
Realme C3 के फ्रंट पैनल पर डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा पार्ट दिया गया है। यह फोन ‘वी’ शेप वाली नॉच सपोर्ट करता है। फोन का बैक पैनल शाईनी रग्ड डिजाईन है जो एक खास पैटर्न पर रिफ्लेक्शन देता है। बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में है। इस सेटअप में सेंसर्स के नीचे पिक्सल डिटेल भी लिखी गई है। कैमरा सेटअप के बाईं ओर फ्लैश लाईट लगी है। बैक पैनल पर ही नीचे दाईं ओर वर्टिकल शेप में Realme की ब्रांडिंग मौजूद है। फोन राईट पैनल पर जहां पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ सिम स्लॉट मौजूद है। इसी तरह Realme C3 के लोवर पर यूएसबी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल और 3.5एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। रियलमी सी3 को कंपनी की ओर से ब्लू और रेड कलर में लॉन्च किया गया है।
डिसप्ले
Xiaomi Redmi 8A Dual को कंपनी की ओर से 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस डॉटनॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की डिसप्ले 2.5डी कर्व्ड ग्लास पर बनी है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। रेडमी 8ए डुअल का कॉट्रास्ट रेशियो 1500:1 का है तथा यह डिसप्ले 270पीपीआई पर काम करती है। आंखों की सुरक्षा के लिए फोन में सनलाईट, नाईट और रिडिंग मोड मौजूद है।
Realme C3 का बॉडी-टू-स्क्रीन रेशियो 89.8 प्रतिशत का है तथा कंपनी की ओर से इस फोन को 1600 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे भी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन में 480cd/m2 की मैक्सिम ब्राइटनेस दी गई है। Realme C3 को भी कंपनी ने आई केयर मोड से लैस किया है जो लंबे समय तक फोन का यूज़ आरामदेह बनाए रखता है।
ओएस व प्रोसेसिंग
Xiaomi Redmi 8A Dual को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पर पेश किया गया है मीयूआई 10 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए शाओमी रेडमी 8ए डुअल एड्रेनो 505 जीपीयू सपोर्ट करता है।
Realme C3 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो रियलमी के ही नए यूजर इंटरफेस पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का हेलियो जी70 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए रियलमी सी3 एआरएम जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है।
रैम व स्टोरेज
Xiaomi Redmi 8A Dual को इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का पहला वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Realme C3 ने भी भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है। इस फोन का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। रियलमी सी3 के दोनों ही वेरिएंट्स की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी
Xiaomi Redmi 8A Dual के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं साथ ही फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी 8ए डुअल एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Redmi 8A Dual का रियर कैमरा पीडीएएफ तकनीक से लैस है तथा फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरा सेंसर्स एआई तकनीक सपोर्ट करते हैं।
Realme C3 को भी कंपनी द्वारा डुअल रियर कैमरे के साथ बाजार में उतारा गया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 5पी लेंस और पीडीएएफ जैसे फीचर्स से लैस है। इसके साथ ही Realme C3 में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का 5पी फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। रियलमी सी3 के भी फ्रंट और रियर कैमरा सेंसर्स एआई ब्यूटी और एआई एचडीआर मोड से लैस हैं।
कनेक्टिविटी, सिक्योरिटी और बैटरी
Xiaomi Redmi 8A Dual के सिक्योरिटी फीचर की बात करें तो यह फोन सिर्फ फेस अनलॉक ही सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी 8ए डुअल 18वॉट सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। हालांकि कंपनी की ओर से बॉक्स में 10वॉट का चार्जर ही दिया जाएगा। Xiaomi Redmi 8A Dual यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट करता है तथा खास बात है कि यह फोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस है। बता दें कि शाओमी रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड के साथ एक मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है तथा यह 4जी वोएलटीई के साथ ही वोवाई-फाई फीचर भी सपोर्ट करता है।
Realme C3 में भी अनलॉकिंग व सिक्योरिटी के लिए सिर्फ फोन अनलॉक फीचर ही दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस रेडमी 8ए डुअल की ही तरह 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। Realme C3 की बैटरी 10वॉट फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट करती है जिसे माइक्रोयूएसबी से ही चार्ज किया जा सकता है। कंपनी की दावा है कि रियलमी सी3 30 दिन का स्टैंडबॉय टाईम और 10.6 घंटे तक PUBG खेलने का मौका देती है। Realme C3 भी डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई तथा वोवाई-फाई सपोर्ट करता है।
कीमत व सेल
Xiaomi Redmi 8A Dual के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। Redmi 8A Dual आने वाली 18 फरवरी से शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनोें में यह स्मार्टफोन ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेगा।
Realme C3 की कीमत की बात करें तो कंपनी की ओर से 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ने 7,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में एंट्री ली है। Realme C3 आने वाली 14 फरवरी से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी सी3 की ऑफलाईन सेल के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
The post Realme C3 बनाम Redmi 8A Dual, बताएं Xiaomi रहेगा टॉप पर या Realme बनेगा नंबर वन ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ सिर्फ 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi 8A Dual first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में अपना लो बजट स्मार्टफोन Realme C3 लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा और 5000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जिसे 6,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। Realme C3 को टक्कर देते हुए इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बन चुकी Xiaomi ने भी अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi 8A Dual आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Redmi 8A Dual को कंपनी की ओर से 6,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आने वाली 18 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Xiaomi Redmi 8A Dual
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi Redmi 8A Dual में 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस डॉटनॉच डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से रेडमी 8ए डुअल को पी21आई नैनो कोटिंग से कवर किया गया है जो फोन को हल्की फुल्की पानी की छीटों से बचाती है। रेडमी 8ए डुअल को कंपनी की ओर से ब्लू, वाईट और ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है तथा फोन के डिजाईन को Xiaomi ने ऑरा ग्रिल एक्स डिजाईन का नाम दिया है।

Xiaomi Redmi 8A Dual एंडरॉयड आधारित मीयूआई पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। शाओमी रेडमी 8ए डुअल को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का पहला वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Redmi 8A Dual डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि रेडमी 8ए डुअल के फ्रंट और रियर दोनों कैमरा सेंसर्स एआई तकनीक से लैस हैं।

Xiaomi Redmi 8A Dual रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड के साथ एक मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 4जी वोएलटीई के साथ ही वोवाई-फाई फीचर भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। Xiaomi Redmi 8A Dual में पावर बैकअप के लिए 18वॉट सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। लेकिन बॉक्स में 10वॉट चार्जर ही मिलेगा। शाओमी रेडमी 8ए डुअल को टाईप-सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है वहीं यह फोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक से भी लैस है।
कीमत व सेल
Xiaomi Redmi 8A Dual के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। Redmi 8A Dual आने वाली 18 फरवरी से शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनोें में यह स्मार्टफोन ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेगा।
The post 5000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ सिर्फ 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi 8A Dual first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>