Xiaomi Redmi 8A Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 03 Apr 2020 06:08:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ Xiaomi Redmi 8A Pro हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-pro-launched-in-indonesia-with-5000mah-battery-dual-camera-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-pro-launched-in-indonesia-with-5000mah-battery-dual-camera-specs-price/#respond Fri, 03 Apr 2020 06:08:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42480 यह फोन रेडमी 8ए डुअल जैसी ही स्पेसिफिकेशन्स से लैस है

The post 5000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ Xiaomi Redmi 8A Pro हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फरवरी महीने में टेक कंपनी Realme ने भारत में अपना लो बजट स्मार्टफोन Realme C3 लॉन्च किया था। इस फोन ने 6,999 रुपये की कीमत पर एंट्री ली थी जो डुअल रियर कैमरा और 5000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है रियलमी सी3 लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद इस मोबाइल को टक्कर देते हुए Xiaomi ने भी अपना लो बजट स्मार्टफोन Redmi 8A Dual लॉन्च किया था। Xiaomi Redmi 8A Dual को कंपनी की ओर से 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जो 5000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं अब अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कम कीमत वाला फोन पेश करते हुए शाओमी ने Redmi 8A Pro लॉन्च किया है। यह फोन रेडमी 8ए डुअल जैसी ही स्पेसिफिकेशन्स से लैस है और इंडोनेशिया में सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है।

Xiaomi Redmi 8A Pro

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi 8A Pro में 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस डॉटनॉच डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से रेडमी 8ए प्रो को पी21आई नैनो कोटिंग से कवर किया गया है जो फोन को हल्की फुल्की पानी की छीटों से बचाती है। Redmi 8A Pro को कंपनी की ओर से ब्लू, वाईट और ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है तथा फोन के डिजाईन को Xiaomi ने ऑरा ग्रिल एक्स डिजाईन का नाम दिया है।

Xiaomi Redmi 8A Pro launched in indonesia with 5000mah battery dual camera specs price

Xiaomi Redmi 8A Pro एंडरॉयड आधारित मीयूआई पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। शाओमी रेडमी 8ए प्रो को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का पहला वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : 4,230mAh बैटरी और Helio P35 के साथ आएगा OPPO A12

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 8A Pro डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि रेडमी 8ए प्रो के फ्रंट और रियर दोनों कैमरा सेंसर्स एआई तकनीक से लैस हैं।

Xiaomi Redmi 8A Pro launched in indonesia with 5000mah battery dual camera specs price

Xiaomi Redmi 8A Pro रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड के साथ एक मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 4जी वोएलटीई के साथ ही वोवाई-फाई फीचर भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। Redmi 8A Pro में पावर बैकअप के लिए 18वॉट सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। लेकिन बॉक्स में 10वॉट चार्जर ही मिलेगा। शाओमी रेडमी 8ए प्रो को टाईप-सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है वहीं यह फोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक से भी लैस है।

कीमत

Xiaomi Redmi 8A Pro के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को इंडोनेशिया में IDR 1,549,000 में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 6,999 रुपये के करीब है। इसी फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को IDR 1,649,000 में बाजार में उतारा गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 7,500 रुपये के करीब है।

The post 5000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ Xiaomi Redmi 8A Pro हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-pro-launched-in-indonesia-with-5000mah-battery-dual-camera-specs-price/feed/ 0
Xiaomi इंडिया पर लिस्ट हुआ नया फोन Redmi 8A Pro, जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-8a-pro-listed-on-xiaomi-india-rf-exposure-launch-confirm/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-8a-pro-listed-on-xiaomi-india-rf-exposure-launch-confirm/#respond Fri, 27 Sep 2019 06:59:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36341 Redmi 8A Pro को Xiaomi India वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

The post Xiaomi इंडिया पर लिस्ट हुआ नया फोन Redmi 8A Pro, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने इसी हफ्ते भारतीय बाजार में अपने ट्रेडिशन के अनुरूप एक नया स्मार्टफोन Redmi 8A लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया है जो बेहद कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करता है। Redmi 8A के लॉन्च के दौरान Xiaomi इंडिया हेड मनु कुमार जैन के लाईव स्ट्रीमिंग में Redmi 8 स्मार्टफोन की भी झलक दिखाई थी। इस वीडियो में Redmi 8 को टीज़ किए जाने के बाद कंफर्म हुआ था कि कंपनी एक और फोन Redmi 8 नाम के साथ जल्द लॉन्च करेगी। लेकिन आज Xiaomi वेबसाइट पर इसी सीरीज़ का एक और डिवाईस Redmi 8A Pro नाम से सामने आया है।

Redmi 8A Pro को Xiaomi India की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बने ‘RF EXPOSURE’ सेक्शन में Redmi के सभी स्मार्टफोंस की लिस्ट बनी हुई है जिसमें इस स्मार्टफोन में पाई जानी वाली ‘SAR वैल्यू’ की डिटेल लिखी हुई है। इस लिस्ट में Redmi 8A स्मार्टफोन नाम भी शामिल है और इस फोन के बाद अगला नाम Redmi 8A Pro लिखा हुआ है। इस लिस्टिंग के यह तो कंफर्म हो गया है कि Xiaomi Redmi 8A Pro नाम से ही आगामी फोन को लॉन्च करेगी। वहीं यह भी माना जा सकता है कि मनु जैन द्वारा ​दिखाया गया फोन Redmi 8 और Redmi 8A Pro एक ही डिवाईस हो सकता है।

Redmi 8A Pro listed on Xiaomi India RF EXPOSURE launch confirm

Redmi 8

Redmi 8 नाम से जो लीक्स सामने आ रहे हैं उनकी मानें तो यह डिवाईस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई पर पेश किया जाएगा जिसमें 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया जा सकता है। लीक के अनुसार Xiaomi Redmi 8 में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। उम्मीद है कि Xiaomi आने वाली 1 अक्टूबर को चीन में Redmi 8 पेश कर देगी। वहीं Redmi 8A Pro के इंडिया लॉन्च की स्थिति भी जल्द ही साफ की जाएगी।

Redmi 8A

Xiaomi ने Redmi 8A के साथ अपने सस्ते स्मार्टफोंस की लुक बदली है। Redmi 8A को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन स्पलैशप्रूफ है वहीं डिसप्ले की सुरक्षा के लिए Redmi 8A को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। Xiaomi Redmi 8A एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई पर लॉन्च हुआ है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में एड्रेनो 505 जीपीयू मौजूद है।

Redmi 8A Pro listed on Xiaomi India RF EXPOSURE launch confirm

Xiaomi द्वारा Redmi 8A को दो वेरिएंट्स में मार्केट में लॉन्च किया गया है। फोन का एक वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की मैमोरी सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। Redmi 8A फोटोग्राफी के लिए सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। यहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi 8A में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Redmi 8A डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में सिक्योरिटी और अनलॉकिंग के लिए फेस रेक्ग्नेशन फीचर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए Redmi 8A में यूएसबपी टाईप-सी पोर्ट के साथ 18वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी मौजूद है। कीमत की बात करें तो Xiaomi ने Redmi 8A के 2जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,499 रुपये में लॉन्च किया है तथा फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है।

The post Xiaomi इंडिया पर लिस्ट हुआ नया फोन Redmi 8A Pro, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-8a-pro-listed-on-xiaomi-india-rf-exposure-launch-confirm/feed/ 0