The post 5000एमएएच बैटरी वाला Redmi 8A ओपन सेल के लिए उपलब्ध, सिर्फ 6499 रुपये में मिलेगा यह शानदार Xiaomi फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने सितंबर महीने में भारतीय बाजार में अपनी ‘रेडमी’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Redmi 8A लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया था जिसे कंपनी ने ऑनलाईन लाईव स्ट्रीम करते हुए सॉफ्ट लॉन्च के जरिये मार्केट में उतारा था। Redmi 8A के लॉन्च के बाद ही इस फोन की सेल Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा सिर्फ शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर हो रही थी, जहां यह डिवाईस फ्लैश सेल में ही उपलब्ध होता था। लेकिन अब अपने फैन्स को खुश करते हुए Xiaomi ने घोषणा कर दी है कि अब Redmi 8A स्मार्टफोन के किसी भी वक्त ओपन सेल में खरीदा जा सकता है।
Redmi 8A को Xiaomi द्वारा ओपन सेल के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। यानि अब इस डिवाईस को लेने के लिए किसी फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना होगा। Redmi 8A मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। आपको बता दें कि शाओमी ने Redmi 8A को ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है, लेकिन दुकान से फोन खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को 300 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे। वहीं आज से ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के यह फोन लॉन्च प्राइज़ में ही पाया जा सकेगा।
Mi fans, now get your hands on Smart Desh Ka Dumdaar Smartphone, the #Redmi8A anytime you want. Loaded with features, it is one of the best budget phones you can buy.
Get yours now from https://t.co/cwYEXdVQIo, @Flipkart, or Mi Home. pic.twitter.com/mgl10UOnmF
— Redmi India for #MiFans (@RedmiIndia) November 5, 2019
कीमत व वेरिएंट
Xiaomi ने Redmi 8A को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 2 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। ये दोनों ही वेरिएंट 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। कीमत की बात करें तो Redmi 8A के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6499 रुपये में लॉन्च किया गया है तथा फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। ये दोनों ही वेरिएंट अभी भी समान कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं रिटेल स्टोर्स पर Redmi 8A के 2 जीबी रैम वेरिएंट के लिए 6799 रुपये तथा 3 जीबी रैम वेरिएंट के लिए 7299 रुपये चुकाने होंगे।
Redmi 8A
अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो Redmi 8A को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 720 × 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट के साथ आता है जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। वहीं, रेडमी 8ए एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई पर कार्य करता है जो ऑक्टा-कोर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर पर रन करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 8A सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो 1.8 अपर्चर के साथ Sony IMX363 सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Redmi 8A में डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। वहीं, फोन में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है।
The post 5000एमएएच बैटरी वाला Redmi 8A ओपन सेल के लिए उपलब्ध, सिर्फ 6499 रुपये में मिलेगा यह शानदार Xiaomi फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi Redmi 8 फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट, 9 अक्टूबर को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी ‘रेडमी सीरीज़’ को बढ़ाते हुए सस्ता स्मार्टफोन Redmi 8A लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन लो बजट सेग्मेंट में लॉन्च हुआ था जो 6,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। Redmi 8A के लाईव लॉन्च के दौरान Xiaomi इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने Redmi 8 को भी टीज़ किया था। पिछले हफ्ते कंपनी बता चुकी है कि आने वाली 9 अक्टूबर को Redmi 8 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं अब यह स्मार्टफोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट हो गया है। फ्लिपकार्ट की इस लिस्टिंग के साथ हो गया है कि Redmi 8 की सेल इसी ई-कॉमर्स पर होगी।
Xiaomi Redmi 8 की फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में फोन की लॉन्च डेट के अलावा इसकी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा तो नहीं किया गया है लेकिन यहां प्रोडक्ट पेज पर Redmi 8 के डिजाईन की जानकारी मिल गई है। यह स्मार्टफोन भी लुक के मामले में Redmi 8A जैसा ही है। फ्रंट पैनल पर ‘वी’ शेप नॉच वाली डिसप्ले दी गई है जिसके तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। Redmi 8 का बैक पैनल ऑरा मिरर डिजाईन पर बना है यहां बीच में दो रियर कैमरा सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर वर्टिकल शेप में स्थित है।
Xiaomi Redmi 8A
Redmi 8A की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 720 × 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट के साथ आता है जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। वहीं, रेडमी 8ए एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई पर कार्य करता है जो ऑक्टा-कोर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर पर रन करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 8A सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो 1.8 अपर्चर के साथ Sony IMX363 सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Redmi 8A में डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। वहीं, फोन में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है।

Xiaomi Redmi 8A को भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिनमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी मैमोरी और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी गई गई है। वहीं, कीमत की बात करें तो Redmi 8A के 2 जीबी रैम वाला बेस वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपए और 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपए है। यह फोन भी शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और मी होम स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है।
The post Xiaomi Redmi 8 फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट, 9 अक्टूबर को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi इंडिया पर लिस्ट हुआ नया फोन Redmi 8A Pro, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने इसी हफ्ते भारतीय बाजार में अपने ट्रेडिशन के अनुरूप एक नया स्मार्टफोन Redmi 8A लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया है जो बेहद कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करता है। Redmi 8A के लॉन्च के दौरान Xiaomi इंडिया हेड मनु कुमार जैन के लाईव स्ट्रीमिंग में Redmi 8 स्मार्टफोन की भी झलक दिखाई थी। इस वीडियो में Redmi 8 को टीज़ किए जाने के बाद कंफर्म हुआ था कि कंपनी एक और फोन Redmi 8 नाम के साथ जल्द लॉन्च करेगी। लेकिन आज Xiaomi वेबसाइट पर इसी सीरीज़ का एक और डिवाईस Redmi 8A Pro नाम से सामने आया है।
Redmi 8A Pro को Xiaomi India की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बने ‘RF EXPOSURE’ सेक्शन में Redmi के सभी स्मार्टफोंस की लिस्ट बनी हुई है जिसमें इस स्मार्टफोन में पाई जानी वाली ‘SAR वैल्यू’ की डिटेल लिखी हुई है। इस लिस्ट में Redmi 8A स्मार्टफोन नाम भी शामिल है और इस फोन के बाद अगला नाम Redmi 8A Pro लिखा हुआ है। इस लिस्टिंग के यह तो कंफर्म हो गया है कि Xiaomi Redmi 8A Pro नाम से ही आगामी फोन को लॉन्च करेगी। वहीं यह भी माना जा सकता है कि मनु जैन द्वारा दिखाया गया फोन Redmi 8 और Redmi 8A Pro एक ही डिवाईस हो सकता है।

Redmi 8
Redmi 8 नाम से जो लीक्स सामने आ रहे हैं उनकी मानें तो यह डिवाईस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई पर पेश किया जाएगा जिसमें 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया जा सकता है। लीक के अनुसार Xiaomi Redmi 8 में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। उम्मीद है कि Xiaomi आने वाली 1 अक्टूबर को चीन में Redmi 8 पेश कर देगी। वहीं Redmi 8A Pro के इंडिया लॉन्च की स्थिति भी जल्द ही साफ की जाएगी।
Redmi 8A
Xiaomi ने Redmi 8A के साथ अपने सस्ते स्मार्टफोंस की लुक बदली है। Redmi 8A को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन स्पलैशप्रूफ है वहीं डिसप्ले की सुरक्षा के लिए Redmi 8A को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। Xiaomi Redmi 8A एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई पर लॉन्च हुआ है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में एड्रेनो 505 जीपीयू मौजूद है।

Xiaomi द्वारा Redmi 8A को दो वेरिएंट्स में मार्केट में लॉन्च किया गया है। फोन का एक वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की मैमोरी सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। Redmi 8A फोटोग्राफी के लिए सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। यहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi 8A में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Redmi 8A डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में सिक्योरिटी और अनलॉकिंग के लिए फेस रेक्ग्नेशन फीचर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए Redmi 8A में यूएसबपी टाईप-सी पोर्ट के साथ 18वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी मौजूद है। कीमत की बात करें तो Xiaomi ने Redmi 8A के 2जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,499 रुपये में लॉन्च किया है तथा फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है।
The post Xiaomi इंडिया पर लिस्ट हुआ नया फोन Redmi 8A Pro, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6,199 रुपये वाला Redmi 7A या 6,999 रुपये वाला Redmi 8A, जानें कौन-सा Xiaomi फोन है फायदे का सौदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने कल भारतीय बाजार में अपनी ‘रेडमी’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Redmi 8A लॉन्च किया है। Redmi 8A के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इसी सीरीज़ के एक और डिवाईस Redmi 8 को भी फ्लॉन्ट किया है जो आने वाले दिनों में बाजार में दस्तक देगा। Redmi 8A कंपनी द्वारा जुलाई महीने में लॉन्च किए गए Redmi 7A की ही नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्टफोन है। ऐसा पहली बार है जब Xiaomi ने लगभग ढ़ाई महीने बाद ही अपने स्मार्टफोन का अपग्रेड मॉडल लॉन्च किया है। ऐसे में शाओमी फैन्स के साथ ही स्मार्टफोन यूजर्स भी उलझन में हैं कि Xiaomi का नया फोन Redmi 8A खरीदना चाहिए या Redmi 7A खरीदने में लाभ है। आगे हमनें इन दोनों ही स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना कि है जिससे पता चलेगा कि कौन-सा फोन खरीदना फायदे का सौदा है।
डिजाईन व डिसप्ले
Xiaomi ने Redmi 8A के साथ अपने सस्ते स्मार्टफोंस की लुक बदली है। Redmi 7A को जहां नॉच लेस डिजाईन के साथ 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया था वहीं Redmi 8A में इसी आस्पेक्ट रेशियो के साथ डॉट नॉच दी गई है। Redmi 7A का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाई ओर था जब्कि Redmi 8A के बैक पैनल पर बीच में रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों ही फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।

Redmi 7A को 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया था। वहीं Redmi 8A को 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन स्पलैशप्रूफ है। Redmi 8A में कंपनी ने अतिरिक्त सुरक्षा बरती है और इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ लॉन्च किया है।
परफॉर्मेंस व प्रोसेसर
Xiaomi Redmi 8A और Redmi 7A ये दोनों ही स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च हुए हैं। दोनों फोन प्रोसेसर के मामले में एक समान है। Redmi 8A और Redmi 7A दोनों में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ ये फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करते हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए इन स्मार्टफोंस में एड्रेनो 505 जीपीयू मौजूद है।
रैम व स्टोरेज
Xiaomi द्वारा Redmi 8A और Redmi 7A दोनों को दो वेरिएंट्स में मार्केट में लॉन्च किया गया है। Redmi 7A जहां 2 जीबी रैम + 16 जीबी मैमोरी और 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं Redmi 8A को 2 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
कैमरा सेग्मेंट
Xiaomi Redmi 7A और Redmi 8A दोनों स्मार्टफोंस को कंपनी द्वारा सिंगल रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है। Xiaomi Redmi 7A की बात पहले करें तो यह स्मार्टफोन फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 सेंसर सपोर्ट करता है, जो पीडीएएफ व ऑटो एचडीआर जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Xiaomi Redmi 8A के बैक पैनल पर भी फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेंसर एफ/1.8 अपर्चर सपोर्ट करता है और डुअल पीडीएएफ फीचर से लैस है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi 8A में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
सिक्योरिटी व बैटरी
Xiaomi Redmi 8A और Redmi 7A दोनों ही स्मार्टफोन सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए फेस रेक्ग्नेशन फीचर्स से लैस किए गए हैं तथा इनमें कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद नहीं है। वहीं पावर बैकअप के लिए Redmi 7A को जहां 4,000एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया गया था वहीं Redmi 8A को 18वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया गया है। Redmi 8A में जहां यूएसबपी टाईप-सी पोर्ट मौजूद है वहीं Redmi 7A में माइक्रो यूएसबी दी गई है।
कीमत
Xiaomi ने Redmi 8A के 2जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,499 रुपये में लॉन्च किया है तथा फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। वहीं Redmi 7A का 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 5,999 रुपये तथा 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,199 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें कि Redmi 7A की कीमत अभी और भी कम होने वाली है और आने वाले हफ्ते में यह स्मार्टफोन अमेज़न पर 4,999 रुपये की कीमत पर बिकेगा।
The post 6,199 रुपये वाला Redmi 7A या 6,999 रुपये वाला Redmi 8A, जानें कौन-सा Xiaomi फोन है फायदे का सौदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi इंडिया हेड मनु जैन ने दिखाया Redmi 8 स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Redmi 8A लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 6,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो 29 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। Redmi 8A के लॉन्च के साथ ही Xiaomi ने इंडियन यूजर्स को दोहरा तोहफा दिया है। शाओमी इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने Redmi 8A को ऑफिशियल करने के साथ ही Redmi 8 की पहली झलक भी पेश कर दी है।
मनु जैन ने Redmi 8A लॉन्च ईवेंट की लाईव स्ट्रीमिंग के दौरान Redmi 8 को दिखाया था। मुन जैन ने फोन की कीमत सार्वजनिक करने के बाद स्ट्रीमिंग के अंत में हाथ में Redmi 8 स्मार्टफोन पकड़े हुए क्रू से पूछा था, कि क्या Redmi 8 आज लॉन्च नहीं करेंगे?’ यह क्लिप हालांकि स्क्रीप्ट के अनुसार ही थी, लेकिन इसमें Redmi 8 स्मार्टफोन दिखाते हुए कंपनी अधिकारी ने साथ ने साफ कर दिया है कि Xiaomi Redmi 8 बनकर तैयार हो चुका है और बेहद जल्द कंपनी इस स्मार्टफोन को इंडिया में लॉन्च करने वाली है।
Redmi 8
फोन के जुड़े लीक्स की मानें तो Xiaomi Redmi 8 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई पर पेश किया जाएगा जिसमें 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया जा सकता है। लीक के अनुसार Xiaomi Redmi 8 में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। उम्मीद है कि Xiaomi आने वाली 1 अक्टूबर को चीन में Redmi 8 पेश कर देगी।
Redmi 8A
Xiaomi ने रेडमी 8ए को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 720 × 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट के साथ आता है जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। वहीं, रेडमी 8ए एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई पर कार्य करता है जो ऑक्टा-कोर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर पर रन करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 8A सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो 1.8 अपर्चर के साथ Sony IMX363 सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Redmi 8A में डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। वहीं, फोन में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है। Redmi 8A का 2 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी वेरिएंट 6499 रुपये और 3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।
The post Xiaomi इंडिया हेड मनु जैन ने दिखाया Redmi 8 स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 10,000 रुपये से कम कीमत वाले 10 स्मार्टफोन, जो पिछले 30 दिनों में हुए हैं इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
बड़ी डिसप्ले, पावरफुल प्रोसेसर, ज्यादा कैमरा सेंसर्स और दमदार बैटरी। ये सभी फीचर्स यदि एक ही स्मार्टफोन में चाहिए होते थे तो 20,000 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे। लेकिन अब भारत में मौजूद तमाम टेक ब्रांड्स स्मार्टफोन यूजर्स को लुभाने के लिए कम से कम कीमत पर इन सभी फीचर्स से लैस मोबाइल बाजार में उतार रहे हैं। Xiaomi, Samsung व Vivo समेत अन्य दिग्गज़ ब्रांड्स ने भी इंडिया में कम कीमत पर शानदार स्मार्टफोंस लॉन्च किए हैं। यदि आप भी सस्ते बजट में बेहतरीन स्मार्टफोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो आगे हमनें 10 ऐसे स्मार्टफोंस की लिस्ट बनाई है जो पिछले 30 दिनों में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए हैं।
1. Xiaomi Redmi 8A
शाओमी ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Redmi 8A स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम मौजूद है। ये दोनों ही वेरिएंट 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। Xiaomi Redmi 8A के 2 जीबी रैम वेरिएंट को 6,499 रुपये और 3 जीबी रैम वेरिएंट को 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 29 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi 8A को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 720 × 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई के साथ यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। Xiaomi Redmi 8A में 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5000एमएएच की सपोर्ट करता है।
2. Vivo U10
Vivo ने कल ही भारत में अपनी नई ‘यू सीरीज़’ की शुरूआत करते हुए Vivo U10 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिसमें बेस मॉडल 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है और इस वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। इसी तरह Vivo U10 अन्य दो वेरिएंट 3 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुए है। इन वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 9,990 रुपये और 10,990 रुपये है। Vivo U10 को 29 सितंबर से अमेज़न पर खरीदा जा सकेगा।

Vivo U10 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 6.35 एंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ यह डिवाईस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए Vivo U10 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के तीन सेंसर्स मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
3. Samsung Galaxy M10s
Samsung ने 18 सितंबर को यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा है। Samsung Galaxy M10s को कंपनी ने 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया है जो आने वाली 29 सितंबर से शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर 8,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को Opal Black, Sapphire Blue और Pearl White में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy M10s को 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच वाली V-इनफिनिटी एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ एक्सनॉस 7884B चिपसेट पर पर रन करता है। Galaxy M10s में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो 13 मेगापिक्सल और 5 मेगपिक्सल के दो सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy M10s 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
4. Moto E6S
Motorola ने गत 16 सितंबर को भारतीय बाजार में अपना पहला एंडरॉयड स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था। Motorola TV के साथ ही कंपनी की ओर से Moto E6s स्मार्टफोन भी बाजार में उतारा गया था। यह स्मार्टफोन 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जो 23 सितंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। इस फोन को रिच क्रेनबेरी और पॉलिश्ड ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Moto E6s को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.1 इंच की मैक्स विज़न एचडी+ नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड पाई आधारित यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक पी22 चिपसेट पर रन करता है। Moto E6s 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए Moto E6s डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Moto E6s में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
5. Lenovo A6 Note
Lenovo ने सितंबर की 5 तारीख को भारत में एक साथ तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए थे जिनमें Lenovo Z6 Pro, Lenovo K10 Note और Lenovo A6 Note स्मार्टफोन शामिल थे। Lenovo A6 Note तीनों फोन में सबसे सस्ता फोन है जो 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा 11 सितंबर से ही देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है।

Lenovo A6 Note में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.09-इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दी गई है। एंडरॉयड ओएस के साथ ही फोन मीडियाटेक हेलियो पी22 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए Lenovo A6 Note में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह लेनोवो फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Lenovo A6 Note में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।
6. Infinix Hot 8
Infinix Hot 8 ने 4 सितंबर को भारतीय बाजार में कदम रखा था। यह स्मार्टफोन 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च था जो 12 सितंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। इस कीमत पर Infinix Hot 8 स्मार्टफोन यूजर्स को 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Infinix Hot 8 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई आधारित यह फोन 2.0गीगाहर्ट्ज़ आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 8 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के तीन सेंसर मौजूद है। इसी तरह फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। Infinix Hot 8 में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
7. Tecno Spark Go
टेक कंपनी टेक्नो ने गत 29 अगस्त को भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे जिनमें Tecno Spark Go और Tecno Spark 4 Air शामिल थे। Tecno Spark Go इनमें सबसे सस्ता फोन था जिसे 5,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Tecno Spark Go को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.1-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ 2.0 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड कोर प्रोसेसर और मीडियाटेक हेलीयो ए22 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का एआई रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
8. Tecno Spark 4 Air
टेक्नो द्वारा लॉन्च किया गया यह दूसरा डिवाईस भी एंट्री सेग्मेंट में आया है। यह स्मार्टफोन 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Tecno Spark 4 Air भारतीय बाजार में 6,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Tecno Spark 4 Air भी 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.1-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड पाई के साथ यह फोन 2.0 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड कोर प्रोसेसर व मीडियाटेक हेलीयो ए22 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए यह टेक्नो फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और सेकेंडरी वीजीए कैमरा मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Tecno Spark 4 Air 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
9. Samsung Galaxy A10s
सैमसंग के इस फोन ने 27 अगस्त को भारतीय बाजर में दस्तक दी थी जो दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था। Samsung Galaxy A10s के 2 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 9,499 रुपये तथा 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन फोन ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में सेल के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A10s में 6.2-इंच की एचडी+ टीएफटी इफिनिटी-वी डिसप्ले दी गई है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व एक्सनॉस चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए Galaxy A10s में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A10s में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।
10. Samsung Galaxy A20s
Samsung ने इसी हफ्ते Galaxy A20s को ग्लोबल मंच पर ऑफिशियल किया है। यह फोन बेहद जल्द भारत में दस्तक देने वाला है लेकिन 91मोबाइल्स को फोन लॉन्च से पहले ही Galaxy A20s की इंडियन कीमत की हासिल हो गई है। Samsung Galaxy A20s दो वेरिएंट में इंडिया में लॉन्च किया जाएगा, जिनमें 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी मैमोरी तथा 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज शामिल रहेगी। Samsung अपने नए स्मार्टफोन Galaxy A20s के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 10,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च करेगी। वहीं फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट 12,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy A20s 2.4डी ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.5 इंच की एचडी+ Infinity V डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A20s ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल के सेंसर्स मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy A20s में पावर बैकअप के लिए 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post 10,000 रुपये से कम कीमत वाले 10 स्मार्टफोन, जो पिछले 30 दिनों में हुए हैं इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 8A हो रहा है इंडिया में लॉन्च, यहां फ्री में देखें लॉन्च ईवेंट लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi घोषणा कर चुकी है कि कंपनी इंडिया में अपनी ‘रेडमी सीरीज़’ का विस्तार करने जा रही है और आने वाली 25 सितंबर इस सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Redmi 8A लॉन्च कर देगी। Xiaomi Redmi 8A कंपनी का लो बजट फोन होगा जिसका रिटेल बॉक्स कल ही इंटरनेट पर लीक हुआ है। Redmi 8A का रिटेल बॉक्स लीक होने से इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो चुका है। वहीं अब फोन लॉन्च से पहले ही 91मोबाइल्स को Redmi 8A की कीमत का जानकारी भी मिल गई है।
Xiaomi ने घोषणा की थी कि कंपनी इंडिया में अपनी ‘रेडमी सीरीज़’ का विस्तार करने जा रही है और आने वाली 25 सितंबर इस सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Redmi 8A लॉन्च कर देगी। वह दिन आ गया है जब शाओमी का एक और सस्ता फोन भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री लेने जा रहा है। Redmi 8A शाओमी लो बजट स्मार्टफोन होगा जो इस लुक और डिजाईन के मामले में इस सीरीज़ में अभी तक लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोंस से काफी अलग है। यदि आप भी शाओमी फैन हैं और Redmi 8A के लॉन्च ईवेंट से जुड़ना चाहते हैं तो यहां हमारी वेबसाइट पर Redmi 8A का लॉन्च ईवेंट लाईव देख सकते हैं।
Xiaomi की ओर से Redmi 8A को लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये बाजार में उतारा जाएगा। ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर आयोजित होने वाला यह लॉन्च ईवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे Xiaomi लाईव दिखाएगी। Redmi 8A लॉन्च ईवेंट कंपनी ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही Xiaomi के फेसबुक, ट्वीटर व यूट्यूब चैनल पर भी लाईव प्रसारित होगा। बता दें कि Redmi 8A के लिए शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ने भी प्रोडक्ट पेज बनाया है और इस पेज पर भी Redmi 8A के लॉन्च को लाईव दिखाया जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Redmi 8A से जुड़े लीक्स में सामने आया है कि इस स्मार्टफोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया जाएगा जो 720 × 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। रेडमी 8ए एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई पर पेश किया जाएगा जो ऑक्टा-कोर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर पर रन करेगा।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 8A सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। वहीं लीक में सामने आया है कि Xiaomi Redmi 8A डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ 5000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा।
The post Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 8A हो रहा है इंडिया में लॉन्च, यहां फ्री में देखें लॉन्च ईवेंट लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Exclusive : 6,499 रुपये होगी Xiaomi Redmi 8A की शुरूआती कीमत, तीन वेरिएंट में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi घोषणा कर चुकी है कि कंपनी इंडिया में अपनी ‘रेडमी सीरीज़’ का विस्तार करने जा रही है और आने वाली 25 सितंबर इस सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Redmi 8A लॉन्च कर देगी। Xiaomi Redmi 8A कंपनी का लो बजट फोन होगा जिसका रिटेल बॉक्स कल ही इंटरनेट पर लीक हुआ है। Redmi 8A का रिटेल बॉक्स लीक होने से इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो चुका है। वहीं अब फोन लॉन्च से पहले ही 91मोबाइल्स को Redmi 8A की कीमत का जानकारी भी मिल गई है।
91मोबाइल्स ने अपने पुख्ता सूत्रों से Redmi 8A के वेरिएंट और इनकी कीमत की डिटेल निकाल ली है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि Xiaomi Redmi 8A भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। जिनमें 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी मैमोरी, 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जाएगी। वहीं कीमत की बात करें तो Redmi 8A का 2 जीबी रैम वाला बेस वेरिएंट 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

Redmi 8A को शाओमी ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करेगी जो फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन के दूसरे 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं Redmi 8A का सबसे बड़ा 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 8,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा। 25 सितंबर को लॉन्च होने के बाद Xiaomi Redmi 8A की पहली सेल कब से होगी, यह जानकारी भी जल्द ही आपको दी जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Redmi 8A के लीक हुए रिटेल बॉक्स पर फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी अंकित है। इस रिटेल बॉक्स Redmi 8A को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया जाएगा जो 720 × 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। रेडमी 8ए एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई पर पेश किया जाएगा जो ऑक्टा-कोर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर पर रन करेगा।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 8A सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। वहीं लीक में सामने आया है कि Xiaomi Redmi 8A डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ 5000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा।
The post Exclusive : 6,499 रुपये होगी Xiaomi Redmi 8A की शुरूआती कीमत, तीन वेरिएंट में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5000mAh बैटरी के साथ आएगा शाओमी का सस्ता फोन Redmi 8A, रिटेल बॉक्स से हुआ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी अपनी Redmi सीरीज आगामी हैंडसेट Redmi 8A को 25 सितंबर को लॉन्च करेगी। इसका खुलासा शाओमी ने खुद गुरुवार को ट्विट कर किया नया स्मार्टफोन कंपनी की लोकप्रिय रेडमी ए सीरीज़ का अगला हैंडसेट होगा। वहीं, अब इस फोन के बॉक्स को चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर स्पॉट किया गया है।
Redmi 8A के बॉक्स पर फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी कर दिया गया है। लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स हाल ही में टेना पर सामने आईं जैसी ही हैं। बता दें कि कंपनी ने इस साल मई महीने में ही रेडमी 7ए को उतारा था और रेडमी 8ए इसी का अपग्रेड है। इसे भी पढ़ें: Redmi K20 Pro का सबसे ताकतवर एडिशन हुआ लॉन्च, 12 GB रैम और स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है इसकी जान

Xiaomi ने अभी तक रेडमी 8ए के किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, इस रिटेल बॉक्स से हमें फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिल गई है। अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो रेडमी 8ए में इसमें 6.22 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) टीएफटी डिसप्ले होगा, जिसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो साथ दिया जाएगा। इसके अलावा हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाेगा। बॉक्स के अनुसार फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है। हालांकि, उम्मीद है कि इस फोन दो और रैम व स्टोरेज वेरिएंट आ सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 4030एमएएच बैटरी, 6 जीबी रैम और 48 एमपी ट्रिपल कैमरे के साथ Xiaomi Mi 9 Lite लॉन्च

रेडमी 8ए के में सिंगल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। टेना लिस्टिंग की तरह ही बॉक्स में भी Redmi 8A को 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ देखा गया है।
The post 5000mAh बैटरी के साथ आएगा शाओमी का सस्ता फोन Redmi 8A, रिटेल बॉक्स से हुआ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शाओमी करने वाली है धमाका, कम कीमत में 25 सितंबर को लॉन्च होगा Redmi 8A first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi की रेडमी ए सीरीज़ के अंदर किफायती हैंडसेट लॉन्च किए जाते हैं। इस सीरीज़ के अंदर अबतक कंपनी Redmi 6A और Redmi 7A हैंडसेट को लॉन्च कर चुकी है। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर Redmi 8A की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है।
शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्विट कर जानकारी दी है कि Redmi 8A को भारत में 25 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस ट्विट में लॉन्च डेट के अलावा फोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की कोई और जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, ट्विट में जिस फोटो का इस्तेमाल किया है उसमें फोन की फ्रंट झलक देखी जा सकती है।
Mi fans, India’s best-selling smartphones, the Redmi A series, is coming to create waves yet again. ?
This time around, we've made it all the more dumdaar. ? Get ready for #Dumdaar #Redmi8A on 25th September. ?
Guess its dumdaar features!?#Xiaomi
#DumdaarRedmi8A pic.twitter.com/IdhzkAvYN2
— #MiFan Manu Kumar Jain (@manukumarjain) September 19, 2019
इस झलक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच डिसप्ले का इस्तेमाल किया जाएगा। याद दिला दें कि Redmi 8A कंपनी के लोकप्रिय हैंडसेट रेडमी 7ए का ही अपग्रेडेड वर्जन होगा। वहीं, हाल ही में M1908C3KE मॉडल नंबर के साथ इस स्मार्टफोन को TENAA पर लिस्ट किया गया था, जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन की जानकारी मिली थी।

डिजाइन
टेना लिस्टिंग के अनुसार फोन के डिस्प्ले में टॉप पर वॉटरड्रॉप नॉच होगा। इसमें एक रियर कैमरा है और रेडमी की ब्रांडिंग फ्रंट व रियर पैनल पर दिखाई दी थी। वहीं, इस डिवाइस में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं था।
स्पेसिफिकेशन्स
लिस्टिंग के अनुसार फोन यह स्मार्टफोन 6.2-इंच के एचडी+ डिसप्ले और 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। टेना लिस्टिंग से पता चला है कि हैंडसेट के तीन वेरिएंट होंगे- 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम। यह रैम वेरिएंट क्रमशः 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएंगे।
इस डिवाइस में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी होगा। बैटरी 5,000 एमएएच की है। हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर अभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी नहीं दी है।
The post शाओमी करने वाली है धमाका, कम कीमत में 25 सितंबर को लॉन्च होगा Redmi 8A first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>