Xiaomi Redmi 9 Power | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 12 Dec 2024 12:06:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi ने फिर बढ़ाए अपने दो फोन के दाम, अब Redmi 9 Power और Redmi 9A मॉडल हुआ महंगा https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9-power-and-redmi-9a-price-hike-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9-power-and-redmi-9a-price-hike-in-india/#respond Sat, 17 Jul 2021 07:19:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62932 Redmi 9 Power 6GB RAM मॉडल और Redmi 9A 3GB RAM मॉडल की कीमत में 500 रुपये और 300 रुपये का इजाफा किया है।

The post Xiaomi ने फिर बढ़ाए अपने दो फोन के दाम, अब Redmi 9 Power और Redmi 9A मॉडल हुआ महंगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिन पहले Xiaomi ने Redmi Note 10 सीरीज फोन के दाम बढ़ाए थे। वहीं अब कंपनी ने Redmi 9 सीरीज के दाम में भी इजाफा कर दिया है। कंपनी ने Redmi 9 Power 6GB RAM मॉडल और Redmi 9A 3GB RAM मॉडल की कीमत में 500 रुपये और 300 रुपये का इजाफा किया है। इसके बाद अब रेडमी 9 पावर 6जीबी मॉडल को 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि रेडमी 9ए 3जीबी वेरियेंट के लिए आपको 7,799 रुपये में चुकाने होंगे। आज से पहले ये दोनों फोन क्रमश: 12,999 रुपये और 7,499 रुपये में उपलब्ध थे। नया प्राइस आज से ऑनलाइन स्टोर के अलावा ऑलाइन स्टोर में भी लागू हो गया है। 91मोबाइल्स को यह जानकारी ऑफलाइन स्टोर के माध्यम से मिली है जहां एक रिटेलर द्वारा हमें प्राइस बढ़ोतरी का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है।

Xiaomi Redmi 9 Power स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Redmi 9 Power के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस फोन में 6.53 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डाॅट ड्राॅप डिसप्ले दिया गया है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है और यह 1500ः1 काॅट्रास्ट रेशियो तथा 400 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे क्वाॅलकाॅम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर पेश किया है और इसमें 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसे भी पढ़ेंः Exclusive: Samsung Galaxy A22 5G का इंडिया प्राइस आया सामने, यह है कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन

Redmi 9 Power Unboxing, First Look, 48MP, 6000mAh battery 🔥🔥

कैमरे की बात करें तो Redmi 9 Power क्वाॅड रियर कैमरा सेटअप है और मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल दिया गया है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो, और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ कैमरा मौजूद है। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 6,000 mAh की बड़ी बैटरी उपलब्ध है। इसे भी पढ़ेंः 6000mAh बैटरी और 4GB RAM वाला यह पावरफुल POCO Phone सिर्फ 10,499 रुपये में हुआ लॉन्च, साथ में है 48MP कैमरा

Redmi 9A स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Redmi 9A कंपनी का एक बजट फोन है। इसमें 6.53-inch की HD+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी ने एलसीडी पैनल का उपयोग किया है। यह फोन MediaTek Helio G25 चिपसेट पर काम करता है और फोन में 3GB RAM के साथ 32GB की स्टोरेज मिलती है। फोन में 13MP AI कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फ्रंट में 5MP का सेल्फी उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी उपलब्ध है।

Xiaomi Redmi 8A: Unboxing | Hands on | Price Rs 6,499 | Hindi हिन्दी

The post Xiaomi ने फिर बढ़ाए अपने दो फोन के दाम, अब Redmi 9 Power और Redmi 9A मॉडल हुआ महंगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9-power-and-redmi-9a-price-hike-in-india/feed/ 0
Xiaomi Redmi 9 और Redmi 9 Power सहित 12 मॉडल पर मिल रही है भारी छूट, जानें क्या है नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-announced-offers-on-12-redmi-phones-includes-redmi-9-power-redmi-9i-redmi-9-prime-redmi-note-9-pro-and-redmi-note-9-pro-max/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-announced-offers-on-12-redmi-phones-includes-redmi-9-power-redmi-9i-redmi-9-prime-redmi-note-9-pro-and-redmi-note-9-pro-max/#respond Sun, 02 May 2021 09:30:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58209 मई के शुरुआत में ही Xiaomi ने Redmi फोन के 12 मॉडल पर ऑफर की घोषणा कर दी है।

The post Xiaomi Redmi 9 और Redmi 9 Power सहित 12 मॉडल पर मिल रही है भारी छूट, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मई के शुरुआत में ही Xiaomi ने Redmi फोन के 12 मॉडल पर ऑफर की घोषणा कर दी है। कंपनी ने Redmi 9A, Redmi 9i, Redmi 9, Redmi 9 Prime के दोनो वेरियंट, Redmi 9 Power, Redmi Note 9 के सभी तीनो वेरियंट, Redmi Note 9 Pro के दोनों मॉडल और Redmi Note 9 Pro Max पर छूट दे रही है। हालांकि सबसे खास बात कही जा सकती है कि इनमें से ज्यादा फोन पर तो ऑफर्स पहले से उपलब्ध थे लेकिन पहली बार कंपनी Redmi 9 Power और Redmi 9 पर ऑफर लेकर आई है। इन फोंस पर क्रमश: 500 रुपये और 1,000 रुपये का छूट दिया जा रहा है। वहीं दूसरे मॉडल पर भी 500 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक की छूट पहले की तरह ही जारी है। कंपनी द्वारा दिया जा रहा यह ऑफर आज से शुरू होकर 7 मई तक चलेगा। वहीं अच्छी बात यह है कि ये छूट ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं।

Xiaomi Redmi 9 सीरीज के ऑफर प्राइस

नए ऑफर में रेडमी 9ए मॉडल को 200 रुपये की छूट के साथ 6,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Redmi 9i पर 300 रुपये की छूट है और आप इसे 7,999 रुपये में ले सकते हैं। इसी तरह रेडमी 9 मॉडल जो पहले 8,999 रुपये में उपलब्ध था उसे 500 रुपये की छूट के साथ 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ेंः Oppo A53s 5G या फिर Realme 8 5G, जानें 15 हजार में कौन सा 5G फोन है बेस्ट

xiaomi-announced-offers-on-12-redmi-phones-includes-redmi-9-power-redmi-9i-redmi-9-prime-redmi-note-9-pro-and-redmi-note-9-pro-max

Redmi 9 Prime के 64 GB मैमोरी वेरियंट पे 500 रुपये की छूट और 128 GB मैमोरी वेरियंट पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके बाद इन्हें क्रमश: 9,449 और 10,999 रुपये में लिया जा सकता है। जैसा कि हमने पहले ही बताया था नया ऑफर Redmi 9 Power पर है और कंपनी 1,000 रुपये की छूट दे रही है। इस फोन को आप 9,999 रुपये में पड़ोस की दुकान से भी खरीद पाएंगे। इसे भी पढ़ेंः Samsung से हुई बड़ी मिस्टेक, लॉन्च से पहले ऑफिशियल साइट पर लिस्ट किया पावरफुल फोन, जानें क्या होगा खास

रेडमी नोट 9 के 4 GB रैम और 128 GB मैमोरी और 6 GB रैम और 128 GB मैमोरी मॉडल पर 1,000 रुपये का ऑफर है। अब इन्हें 10,999 और 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 4 GB रैम और 128 GB मॉडल पर कंपनी सिर्फ 500 रुपये की छूट दे रही है और यह फोन 12,999 रुपये में उपलब्ध है।

देखें लेटेस्ट वीडियोः Mi 11X vs Mi 10i Camera Comparison, 108mp vs 48mp battle

Xiaomi Redmi Note 9 Pro के दोनों मॉडल पर कंपनी 2,000 रुपये का ऑफर दे रही है और पहले की तरह ही ये दोनों मॉडल 11,999 रुपये और 13,999 रुपये में उपलब्ध हैं। इसी तरह Redmi Note 9 Pro Max पर भी 2,000 रुपये का ही छूट है और आप इसे 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसे भी पढ़ेंः माइक्रोमैक्स ने दिया झटका, बढ़ा दिए Micromax In Note 1 फोन के दाम

गौरतलब है कि हाल में ही Xiaomi ने अपने नए Redmi Note 10 सीरीज को भारत में पेश किया है। ऐसे में कंपनी ने पुराने सीरीज पर ऑफर शुरू कर दी है। इसके साथ ही हाल में यह भी खबर आई थी कि जल्द ही कंपनी अपने Redmi 10 मॉडल को भारत में पेश करने वाली है। वहीं Redmi Note 10s मॉडल को भी पेश किया जा सकता है जो एक सप्ताह के अंदर ही दस्तक दे जाएगा।

The post Xiaomi Redmi 9 और Redmi 9 Power सहित 12 मॉडल पर मिल रही है भारी छूट, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-announced-offers-on-12-redmi-phones-includes-redmi-9-power-redmi-9i-redmi-9-prime-redmi-note-9-pro-and-redmi-note-9-pro-max/feed/ 0
Redmi 9 Power Vs Realme Narzo 20: जानें बजट सेगमेंट में कौन ज्यादा दमदार https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9-power-vs-realme-narzo-20-budget-phones-compare-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9-power-vs-realme-narzo-20-budget-phones-compare-price-sale/#respond Fri, 18 Dec 2020 09:16:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51975 दोनों ही फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा है।

The post Redmi 9 Power Vs Realme Narzo 20: जानें बजट सेगमेंट में कौन ज्यादा दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने एक दिन पहले ही इंडिया में एक नया व दमदार बजट फोन Redmi 9 Power को लॉन्च किया है। स्मार्टफोन बड़ी बैटरी के साथ और भी कई शानदार फीचर्स से लैस है। लेकिन, कम कीमत के बाद भी कंपनी के दूसरे फोन्स की तरह इस फोन को भी इंडिया में मौजूद डिवाइस से चुनौती मिलनी तय मानी जा रही है क्योंकि आज उपभोक्ताओं के पास हर कैटगरी में कई ऑप्शन मौजूद हैं। रेडमी 9 पवार में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जिस कारण फोन को रियलमी, मोटोरोला और सैमसंग के फोन्स को कड़ी चुनौती मिलेगी। हालांकि, फोन की कीमत को देखते हुए इस रेंज में एक डिवाइस है, जिससे फोन को ज्यादा कड़ी टक्कर मिलेगी और वह है Realme Narzo 20 स्मार्टफोन।

कई मामलों में दोनों फोन समान हैं। इसी को देखते हुए हम आज Redmi 9 Power और Realme Narzo 20 की आपस में तुलना कर यह देखने की कोशिश करेंगे कि दोनों में बेहतर कौन है। तुलना फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बेस पर की जाएगी।

लुक व डिजाइन

Redmi 9 Power और Realme Narzo 20 में वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दी गई है। साथ ही दोनों ही स्मार्टफोंस की डिसप्ले तीन साईड्स के जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। Redmi 9 Power में रियर पर वर्टिकल क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड बटन दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलाॅक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा रियलमी नारज़ो 20 में चौकोर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल मौजूद है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर लगा हुआ है। दोनों मोबाइल्स के में लोवर पैनल पर 3.5एमएम जैक, यूएसबी टाईप सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल भी मौजूद है।

डिसप्ले

शाओमी रेडमी 9 पावर में 6.53 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डाॅट ड्राॅप डिसप्ले सपोर्ट है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। इसके अलावा फोन की डिसप्ले 1500ः1 काॅट्रास्ट रेशियो तथा 400निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। वहीं फोन के यूज़ के दौरान आँखों को सुरक्षित रखने के लिए इसे TÜV Rheinland लो ब्लू लाईट तकनीक से लैस किया गया है।

Realme Narzo 20 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर आता है। इसमें भी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत का है। इसे भी पढ़ें: इन 10 स्टेप्स से खुद ही करें अपने आधार कार्ड में नाम, एड्रेस समेत अन्य बदलाव

कैमरा

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रेडमी 9 पावर क्वाॅड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है।

Realme Narzo 20 के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल क प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा यह फोन एफ/2.3 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी 9 पावर और रियलमी नारज़ो 20 में एक जैसा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट मिलेगा।

प्रोसेसिंग

Xiaomi Redmi 9 Power एंडराॅयड 10 आधारित फोन है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वाॅलकाॅम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए रेडमी 9 पावर स्मार्टफोन एड्रेनो 610 जीपीयू सपोर्ट करता है। शाओमी ने अपने फोन को LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज से लैस किया है। इसे भी पढ़ें: 8,000 रुपये से कम कीमत वाले टाॅप 10 स्मार्टफोन, ये हैं सस्ते बजट में बेस्ट ऑप्शन

Realme Narzo 20 को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो रियलमी यूआई के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट दिया गया है।

वेरिएंट्स व कीमत

Xiaomi Redmi 9 Power दो वेरिएंट्स में आता है। इस फोन के बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसकी कीमत सिर्फ 10,999 रुपये है। इसी तरह फोन के दूसरे वेरिएंट को 4 जीबी रैम मैमोरी + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। रेडमी 9 पावर 22 दिसंबर से अमेज़न पर Mighty Black, Blazing Blue, Fiery Red और Electric Green कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसे भी पढ़ें: 1,000 रुपये के बजट में 5 बेस्ट नॉन चाइनीज फोन, नोकिया, माइक्रोमैक्स और लाव

Xiaomi Redmi 9 Power will support quad rear camera in india launch on 17 december

दूसरी ओर Realme Narzo 20 का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 10,499 रुपये है। इसी तरह बड़े वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जो 11,499 रुपये की कीमत है।

The post Redmi 9 Power Vs Realme Narzo 20: जानें बजट सेगमेंट में कौन ज्यादा दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9-power-vs-realme-narzo-20-budget-phones-compare-price-sale/feed/ 0
Redmi 9 Power कल होगा इंडिया में लॉन्च, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और क्या होगा खास https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9-power-india-launch-know-features-specs-price-sale-offer-watch-live/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9-power-india-launch-know-features-specs-price-sale-offer-watch-live/#comments Wed, 16 Dec 2020 05:47:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51872 कैसे व कहां फोन के लॉन्च ईवेंट लाईव देखा जा सकेगा।

The post Redmi 9 Power कल होगा इंडिया में लॉन्च, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और क्या होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi कल यानि 17 दिसंबर को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। कंपनी की ओर से यह नया डिवाईस ‘रेडमी 9 सीरीज़’ में जोड़ा जाएगा जो Redmi 9 Power नाम के साथ लॉन्च होगा। रेडमी 9 पावर स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है लेकिन इंडिया में लॉन्च होने वाला Redmi 9 Power इंटरनेशनल मॉडल से अलग होने वाला है। आईये लॉन्च होने से पहले जानते हैं कि इस स्मार्टफोन में क्या खास होगा और कैसे व कहां फोन के लॉन्च ईवेंट लाईव देखा जा सकेगा।

ऐसे देखें लाईव

सबसे पहले फोन के लॉन्च की बात करें तो कंपनी कल एक ऑनलाईन ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से रेडमी ब्रांड का नया स्मार्टफोन Redmi 9 Power भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। शाओमी द्वारा इस लॉन्च ईवेंट का प्रसारण लाईव किया जाएगा जिसे कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के साथ-साथ यूट्यूब पर भी लाईव देखा जा सकेगा। इसके साथ ही शाॅपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी रेडमी 9 पावर का प्रोडक्ट पेज बनाया जा चुका है और इस पेज पर भी लॉन्च ईवेंट लाईव प्रसारित होगा।

यह होगा इंडियन मॉडल में खास

Redmi 9 Power का जो माॅडल ग्लोबल मार्केट में लाॅन्च हुआ था वह ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। लेकिन इंडिया में लाॅन्च होने वाले रेडमी 9 पावर स्मार्टफोन में क्वाॅड रियर कैमरा दिया जाएगा। कंपनी वेबसाइट पर बने प्रोडक्ट पेज पर इस कैमरा सेटअप की जानकारी दी जा चुकी है जो ‘L’ शेप में बना हुआ है। रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। वहीं अन्य सेंसर्स की डिटेल अभी साफ नहीं हो पाई है जिसके लिए कल लॉन्च का इंतजार करना होगा।

xiaomi Redmi 9 Power india launch know features specs price sale offer watch live

Xiaomi के नए फोन रेडमी 9 पावर को लेकर अभी तक सामने आए लीक्स में कहा गया है कि इंडियन मार्केट में यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी वहीं बड़े वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि चाइना में यह फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ था।

Redmi 9 Power

रेडमी 9 पावर स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो चीन में यह स्मार्टफोन 6.53 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित मीयूआई 12 पर पेश किया गया है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर रन करता है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया है और फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

xiaomi Redmi 9 Power india launch know features specs price sale offer watch live

Xiaomi Redmi 9 Power डुअल सिम फोन है जिसमें सिक्योरिटी के लिए जहां साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चर्जिंग तकनीक वाली 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। लीक के अनुसार इंडिया में यह फोन Black, Blue और Green कलर में लॉन्च होगा। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन 15,000 रुपये तक के बजट में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा

The post Redmi 9 Power कल होगा इंडिया में लॉन्च, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और क्या होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9-power-india-launch-know-features-specs-price-sale-offer-watch-live/feed/ 1
जानें क्यूं अलग और खास होगा Xiaomi Redmi 9 Power का इंडियन माॅडल, 17 दिसंबर को होगा लाॅन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9-power-will-support-quad-rear-camera-in-india-launch-on-17-december/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9-power-will-support-quad-rear-camera-in-india-launch-on-17-december/#respond Fri, 11 Dec 2020 06:04:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51742 Redmi 9 Power में कुछ स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेशनल माॅडल की तुलना में अलग रहेगी।

The post जानें क्यूं अलग और खास होगा Xiaomi Redmi 9 Power का इंडियन माॅडल, 17 दिसंबर को होगा लाॅन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने कल आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 17 दिसंबर को भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए रेडमी 9 सीरीज़ में नए स्मार्टफोन को जोड़गी। यह नया मोबाइल फोन Redmi 9 Power नाम के साथ लाॅन्च किया जाएगा। अभी तक जहां चर्चा थी कि यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पहले से मौजूद रेडमी 9 पावर जैसा ही होगा वहीं 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव खबर ढूंढ निकाली है कि इंडिया में लाॅन्च होने वाले Redmi 9 Power स्मार्टफोन में कुछ स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेशनल माॅडल की तुलना में अलग रहेगी।

Redmi 9 Power का जो माॅडल ग्लोबल मार्केट में लाॅन्च हुआ था वह ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। लेकिन प्राप्त जानकारी अनुसार 17 दिसंबर को इंडिया में लाॅन्च होने वाले रेडमी 9 पावर स्मार्टफोन में क्वाॅड रियर कैमरा दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा तथा अन्य सेंसर्स की डिटेल अभी साफ नहीं हो पाई है। लगे हाथ बता दें कि रेडमी 9 पावर को लेकर अमेज़न इंडिया पर प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है और इस फोन की सेल अमेज़न एक्सक्लूसिव ही रहेगी।

Xiaomi Redmi 9 Power will support quad rear camera in india launch on 17 december

शाओमी रेडमी 9 पावर की लाॅन्च डिटेल की बात करें तो कंपनी दिसंबर की 17 तारीख को एक ऑनलाईन ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से रेडमी ब्रांड का नया स्मार्टफोन Redmi 9 Power भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इस लाॅन्च को कंपनी द्वारा लाईव प्रसारित किया जाएगा जिसे शाओमी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के साथ- साथ शाॅपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी देखा जा सकेगा। फोन की कीमत क्या होगा और यह कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा, इसके लिए 17 दिसंबर का इंतजार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S21 सीरीज़ 14 जनवरी को होगी लाॅन्च, 29 जनवरी से शुरू होगी इंडिया में सेल

शाओमी रेडमी 9 पावर को लेकर कहा जा रहा है कि इंडियन मार्केट में यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी वहीं बड़े वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि चाइना में यह फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ था।

Redmi 9 Power

रेडमी 9 पावर स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो चीन में यह स्मार्टफोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित मीयूआई 12 पर पेश किया गया है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें: Exclusive: अब Samsung Galaxy Tab M62 लाने की तैयारी कर रही है कंपनी, जानें कब लॉन्च होगा यह टैबलेट

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करे तो Redmi 9 Power ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शाओमी रेडमी 9 पावर स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Xiaomi Redmi 9 Power will support quad rear camera in india launch on 17 december

Xiaomi Redmi 9 Power डुअल सिम फोन है जिसमें सिक्योरिटी के लिए जहां साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चर्जिंग तकनीक वाली 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। लीक के अनुसार इंडिया में यह फोन Black, Blue और Green कलर में लॉन्च होगा। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन 15,000 रुपये तक के बजट में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा

The post जानें क्यूं अलग और खास होगा Xiaomi Redmi 9 Power का इंडियन माॅडल, 17 दिसंबर को होगा लाॅन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9-power-will-support-quad-rear-camera-in-india-launch-on-17-december/feed/ 0
15 दिसंबर को इंडिया में एंट्री लेगा Xiaomi का 6,000एमएएच बैटरी वाला पावरफुल स्मार्टफोन Redmi 9 Power https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9-power-might-launch-in-india-on-15-december-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9-power-might-launch-in-india-on-15-december-specs-price/#comments Fri, 04 Dec 2020 06:12:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51582 इंडियन मार्केट में यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च होगा।

The post 15 दिसंबर को इंडिया में एंट्री लेगा Xiaomi का 6,000एमएएच बैटरी वाला पावरफुल स्मार्टफोन Redmi 9 Power first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने कुछ समय पहले ही अपनी होम मार्केट यानि चीन में ‘रेडमी नोट 9’ सीरीज़ का विस्तार किया है। इस सीरीज़ के तहत Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 5G तथा Redmi Note 9 4G स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे। टेक जगत में चर्चा है कि चीन में लॉन्च हुआ रेडमी नोट 9 4जी मॉडल इंडिया में भी लॉन्च होगा और देश में Redmi 9 Power नाम के साथ एंट्री लेगा। वहीं अब खबर आ रही है कि रेडमी 9 पावर नाम वाला यह स्मार्टफोन आने वाली 15 दिसंबर को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।

Redmi 9 Power के इंडिया लॉन्च की जानकारी टिपस्टर मुकुलशर्मा के जरिये सामने आई है। टिपस्टर ने दावा किया है कि शाओमी कंपनी आने वाली 15 दिसंबर को भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो Redmi 9 Power नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। Xiaomi ने हालांकि अभी तक अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी जल्द ही कोई ऑफिशियल घोषणा कर देगी और फोन की लॉन्च डेट की जानकारी दे देगी।

Redmi 9 Power

रेडमी 9 पावर स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो चीन में यह स्मार्टफोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित मीयूआई 12 पर पेश किया गया है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर रन करता है।

xiaomi Redmi 9 Power might launch in india on 15 december specs price

शाओमी रेडमी 9 पावर को लेकर कहा जा रहा है कि इंडियन मार्केट में यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी वहीं बड़े वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि चाइना में यह फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ था।

यह भी पढ़ें : 6,000एमएएच बैटरी और 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला Moto G9 Power, 8 दिसंबर को हो सकता है इंडिया में लॉन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करे तो Redmi 9 Power ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शाओमी रेडमी 9 पावर स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमर दिया गया है।

xiaomi Redmi 9 Power might launch in india on 15 december specs price

Xiaomi Redmi 9 Power डुअल सिम फोन है जिसमें सिक्योरिटी के लिए जहां साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चर्जिंग तकनीक वाली 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। लीक के अनुसार इंडिया में यह फोन Black, Blue और Green कलर में लॉन्च होगा। बहरहाल 15 दिसंबर की लॉन्च डेट के लिए शाओमी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post 15 दिसंबर को इंडिया में एंट्री लेगा Xiaomi का 6,000एमएएच बैटरी वाला पावरफुल स्मार्टफोन Redmi 9 Power first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9-power-might-launch-in-india-on-15-december-specs-price/feed/ 1