The post Xiaomi Redmi Go अब हुआ और भी ताकतवर, कंपनी ने लॉन्च किया नया वेरिएंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने इस साल की शुरुआत में अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन यानी कि Redmi Go को लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 4,499 रुपए थी। वहीं, अब कंपनी ने इस डिवाइस के एक नए स्टोरेज वेरिएंट को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। नया स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया के साथ ही मी.कॉम और मी स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है।
कीमत
शाओमी Redmi Go के 1जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,799 रुपए रखी है। इस कीमत के बाद भी यह डिवाइस कंपनी का सबसे सस्ता फोन ही है। हैंडसेट एंडरॉयड ओरियो (गो एडिशन) ओएस पर काम करता है। फोन में इंटरनल स्टोरेज को छोड़कर बाकि की सभी स्पेसिफिकेशन्स पुराने Redmi Go जैसी हैं। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi K20 Pro की कीमत हुई लीक, तीन वेरिएंट्स में होगा लॉन्च, जानें क्या है प्राइज़
एंडरॉयड गो
शाओमी Redmi Go की सबसे बड़ी खासियत इस फोन का एंडरॉयड गो वर्ज़न पर लॉन्च होना है। इस फोन में गूगल ऐप्लीकेशन्स का लाइट वर्ज़न उपलब्ध रहेगा। इस ऐप्स में मैप्स गो, यूट्यूब गो, जीमेल गो, क्रोम गो के साथ ही गूगल गो और गूगल असिस्टेंट गो भी शामिल रहेगा। गो वर्ज़न होने के चलते ये ऐप्स फोन की इंटरनल मैमोरी में बेहद ही कम स्पेस घेरेगी और इंटरनेट पर रन करने के दौरान डाटा की खपत को भी कम करेगी। इसके साथ ही एंडरॉयड गो ऐप्स फोन की बैटरी को भी लंबा चलने में मदद करती है। एंडरॉयड गो होने के चलते शाओमी के इस फोन को आने वाले एंडरॉयड की नई अपडेट भी इस फोन को अन्यों से पहले मिल जाएगी। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 7A इन शानदार फीचर्स के साथ हुआ पेश, जानें क्या है दाम
Zyada apps, zyada entertainment, zyada masti.#RedmiGo ab (1GB + 16GB) ke zyada space waale variant ke saath.
Sirf ₹4,799 mein.#AapkiNayiDuniya ab aur badi. Get yours from https://t.co/cwYEXdVQIo, Mi Home, @Flipkart. pic.twitter.com/HHfBlHumbk— Redmi India (@RedmiIndia) May 27, 2019
Redmi Go स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो शाओमी रेडमी गो को 16:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। फोन में 5.0-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। इस फोन को एंडरॉयड ओरियो के गो एडिशन पर पेश गया है जो जल्द ही एंडरॉयड 9 पाई पर अपडेट हो जाएगा। रेडमी गो 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है।
Redmi Go 1जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। फोन के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। रेडमी गो डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इंडियन स्माटफोन यूजर के लिए यह खास बात कही जा सकती है रेडमी गो 20 से अधिक भारतीय क्षेत्रिय भाषाओं को समझ भी सकेगा और उसी भाषा में काम भी कर सकेगा। ब्लूटूथ, वाईफाई, आई ब्लास्ट जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए रेडमी गो में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post Xiaomi Redmi Go अब हुआ और भी ताकतवर, कंपनी ने लॉन्च किया नया वेरिएंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 4,499 रुपये वाला Xiaomi Redmi Go अब होगा और भी ताकतवर, कंपनी ला रही है फोन का एक और नया वेरिएंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंडियन स्मार्टफोन बाजार के नंबर वन ब्रांड का तमगा हासिल कर चुकी Xiaomi अपने यूजर्स का भी खास ध्यान रखती है। यूं तो शाओमी के फोन लो बजट और मीड रेंज सेग्मेंट में ही सबसे ज्यादा उपलब्ध है लेकिन फिर भी, सस्ती कीमत पर 4जी स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ Xiaomi ने मार्च महीने में अपने एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन Redmi Go लॉन्च किया था। Redmi Go आज बाजार में ओपन सेल के लिए उपलब्ध है जिसे सिर्फ 4,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। लेकिन अब अपेन फैन्स की खुशी के लिए शाओमी इस फोन में बड़ा बदलाव करने वाली है।
Xiaomi Redmi Go का एक नया वर्ज़न लाने की तैयारी में है जो ज्यादा इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। Redmi India ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर Redmi Go के इस नए वेरिएंट की जानकारी दी है। कंपनी ने हालांकि साफ तौर पर फोन के नए वेरिएंट को लाए जाने की बात नहीं कही है लेकिन अपने ट्वीट में Xiaomi ने ‘ज्यादा स्पेस = ज्याद ऐप्स‘ लिखा है। यह ट्वीट साफ ईशारा करता है कि कंपनी Redmi Go का नया स्टोरेज वेरिएंट लाने वाली है।
Ho jaayein tayyar zyaada apps download karne ke liye. Kyunki #AapkiNayiDuniya hogi aur badi. Comment if you know what's coming. pic.twitter.com/NzYJYVLsmx
— Redmi India (@RedmiIndia) May 24, 2019
आपको बता दें कि फिलहाल बाजार में मौजूद Xiaomi Redmi Go 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की मैमोरी को बढ़ाने के लिए 128जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है। वहीं अब फोन की इंटरनल स्टोरेज स्पेस को बढ़ाते हुए शाओमी Redmi Go को 16जीबी इंटरनल मैमोरी या फिर 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर भी लॉन्च कर सकती है। Redmi Go का मौजूदा वेरिएंट 4,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं फोन के नए वेरिएंट की कीमत क्या होगी यह कहना अभी थोड़ा मुश्किल है
Android Go
Xiaomi Redmi Go की सबसे बड़ी खासियत इस फोन का एंडरॉयड गो वर्ज़न पर लॉन्च होना है। इस फोन में गूगल ऐप्लीकेशन्स का लाइट वर्ज़न उपलब्ध रहेगा। इस ऐप्स में मैप्स गो, यूट्यूब गो, जीमेल गो, क्रोम गो के साथ ही गूगल गो और गूगल असिस्टेंट गो भी शामिल रहेगा। गो वर्ज़न होने के चलते ये ऐप्स फोन की इंटरनल मैमोरी में बेहद ही कम स्पेस घेरेगी और इंटरनेट पर रन करने के दौरान डाटा की खपत को भी कम करेगी। इसके साथ ही एंडरॉयड गो ऐप्स फोन की बैटरी को भी लंबा चलने में मदद करती है। एंडरॉयड गो होने के चलते शाओमी के इस फोन को आने वाले एंडरॉयड की नई अपडेट भी इस फोन को अन्यों से पहले मिल जाएगी।

Redmi Go लुक
शाओमी द्वारा रेडमी गो को पुराने डिजाईन पर पेश किया गया है जिसमें कोई भी बेजल लेस डिसप्ले या नॉच नहीं दी गई है। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं फ्रंट पैनल पर भी सिंगल सेल्फी कैमरा मौजूद है। माना जा रहा है कि कपंनी इस फोन को प्लास्टिक बॉडी पर पेश करेगी। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और वाल्यूम रॉकर दिया गया है। रेडमी गो के फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के लिए तीन नेविगेशन बटन दिए गए हैं।
Redmi Go स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो शाओमी रेडमी गो को 16:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। फोन में 5.0-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। इस फोन को एंडरॉयड ओरियो के गो एडिशन पर पेश गया है जो जल्द ही एंडरॉयड 9 पाई पर अपडेट हो जाएगा। रेडमी गो 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है।

Redmi Go 1जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। फोन के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। रेडमी गो डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इंडियन स्माटफोन यूजर के लिए यह खास बात कही जा सकती है रेडमी गो 20 से अधिक भारतीय क्षेत्रिय भाषाओं को समझ भी सकेगा और उसी भाषा में काम भी कर सकेगा। ब्लूटूथ, वाईफाई, आई ब्लास्ट जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए रेडमी गो में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post 4,499 रुपये वाला Xiaomi Redmi Go अब होगा और भी ताकतवर, कंपनी ला रही है फोन का एक और नया वेरिएंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एक्सक्लूसिव: इन शानदार फीचर्स के साथ जल्द भारत आएगा Samsung Galaxy A2 Core, जानें क्या होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी ए2 कोर को कुछ समय पहले ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट और वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। वहीं, अब 91मोबाइल्स को Samsung Galaxy A2 Core की कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन्स की एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।
इस कीमत में होगा लॉन्च
गैलेक्सी ए2 कोर एंडरॉयड गो आधारित फोन होगा जो कि भारतीय मार्केट में मौजूद रेडमी गो को कड़ी टक्कर देगा। वहीं, हमें मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार Galaxy A2 Core को कंपनी 5,290 रुपए में लॉन्च करेगी। फोन को रेड, डार्क ग्रे और ब्लू कलर में पेश किया जाएगा। वहीं, शाओमी ने अपने रेडमी गो स्मार्टफोन को भारत में 4,499 रुपए में लॉन्च किया था।

Galaxy A2 Core की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
हमें मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार अगर बात करें गैलेक्सी ए2 कोर की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 5.0-इंच की क्यूएचडी एलसीडी डिसप्ले है। इसके साथ ही फोन में प्रोसेसिंग के लिए 1.6गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर एक्सनॉस 7870 चिपसेट देखने को मिलेगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर में 1जीबी रैम मैमोरी से और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी।

वहीं, फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन में रियर और फ्रंट पर एक जैसा कैमरा सेंसर होगा। फोन के रियर और फ्रंट में एफ/1.9 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी ए2 कोर एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन होगा जो एंडरॉयड के 9 पाई ओएस पर पेश किया जाएगा।
सामने आई डिटेल के अनुसार गैलेक्सी ए2 कोर 141.5 x 70.9 x 9.1एमएम डायमेंशन वाला होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,600एमएएच की बैटरी दी जाएगी।
सैमसंग Galaxy A2 Core का डिजाइन
सामने आई स्पेसिफिकेशन में गैलेक्सी ए2 कोर की तस्वीर भी दिखाई दी है। जिसके अनुसार इस फोन के डिजाइन का अंदाजा लगया जा सकता है। फोन को पुराने मोटो बेजल्स वाले डिजाइन पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इससे पहले सामने आई फोटो से पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाईट के साथ सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो फोन के बाईं ओर वर्टिकल शेप में मौजूद है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे बाईं ओर ही स्पीकर दिया गया है।
The post एक्सक्लूसिव: इन शानदार फीचर्स के साथ जल्द भारत आएगा Samsung Galaxy A2 Core, जानें क्या होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शाओमी फैन्स के लिए खुशखबरी : रेडमी गो के लिए अब नहीं होगा फ्लैश सेल का इंतजार, ओपन सेल में हुआ उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी ने पिछले महीने ही हफ्ते भारत में अपनी रेडमी सीरीज़ का विस्तार करते हुए कंपनी का एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन रेडमी गो लॉन्च किया था। रेडमी गो शाओमी का बेहद सस्ता स्मार्टफोन है जो 4,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। कम कीमत और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से चलते रेडमी गो के लॉन्च होते ही इस फोन को इंडियन स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया है। रेडमी गो भारत में फ्लैश सेल के माध्यम से ही उपलब्ध होता आया है तथा हर सेल में रेडमी गो कुछ ही मिनटों यह फोन आउट आफ स्टॉक हो जाता था। कई शाओमी फैन्स को फोन न मिलने पर निराश होना पड़ता था। लेकिन अब शाओमी ने अपने फैन्य को तोहफा देते हुए घोषणा कर दी है कि रेडमी गो अब ओपन सेल में उपलब्ध हो जाएगा।
शाओमी इंडिया ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए बताया है कि रेडमी गो को खरीदने के लिए अब किसी फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शाओमी इंडिया ने रेडमी गो को भारत में ओपन सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। रडमी गो स्मार्टफोन आज से ही शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आनलाईन प्लेटफॉर्म के साथ ही रेडमी गो को मी होम से भी खरीदा जा सकता है।
Ab rakhiye kadam #AapkiNayiDuniya me jab aap chahen. #RedmiGo is now available anytime on https://t.co/cwYEXdVQIo, @Flipkart and Mi Home. pic.twitter.com/Zs6Rtizc47
— Redmi India (@RedmiIndia) April 8, 2019
एंडरॉयड गो
शाओमी रेडमी गो की सबसे बड़ी खासियत इस फोन का एंडरॉयड गो वर्ज़न पर लॉन्च होना है। इस फोन में गूगल ऐप्लीकेशन्स का लाइट वर्ज़न उपलब्ध रहेगा। इस ऐप्स में मैप्स गो, यूट्यूब गो, जीमेल गो, क्रोम गो के साथ ही गूगल गो और गूगल असिस्टेंट गो भी शामिल रहेगा। गो वर्ज़न होने के चलते ये ऐप्स फोन की इंटरनल मैमोरी में बेहद ही कम स्पेस घेरेगी और इंटरनेट पर रन करने के दौरान डाटा की खपत को भी कम करेगी। इसके साथ ही एंडरॉयड गो ऐप्स फोन की बैटरी को भी लंबा चलने में मदद करती है।
रेडमी गो स्पेसिफिकेशन्स
एंडरॉयड गो होने के चलते शाओमी के इस फोन को आने वाले एंडरॉयड की नई अपडेट भी इस फोन को अन्यों से पहले मिल जाएगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो शाओमी रेडमी गो को 16:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। फोन में 5.0-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। इस फोन को एंडरॉयड ओरियो के गो एडिशन पर पेश गया है जो जल्द ही एंडरॉयड 9 पाई पर अपडेट हो जाएगा। रेडमी गो को 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है जो भारत में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है।

रेडमी गो को भारत में 1जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी गो के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। रेडमी गो डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।
इंडियन स्माटफोन यूजर के लिए यह खास बात कही जा सकती है रेडमी गो 20 से अधिक भारतीय क्षेत्रिय भाषाओं को समझ भी सकेगा और उसी भाषा में काम भी कर सकेगा। ब्लूटूथ, वाईफाई, आई ब्लास्ट जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए रेडमी गो में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post शाओमी फैन्स के लिए खुशखबरी : रेडमी गो के लिए अब नहीं होगा फ्लैश सेल का इंतजार, ओपन सेल में हुआ उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जो लोग स्मार्टफोन में 6,000 रुपये खर्च करना नहीं चाहते उनके लिए है रेडमी गो फोन: मनु कुमार जैन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी ने हाल में भारतीय बाजार में अपना सबसे सस्ता फोन रेडमी गो लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 4,499 रुपये है और यह गूगल के एंडरॉयड गो प्लेटफॉर्म पर कार्य करता है। इसलिए इसे गो कहा गया है। एंडरॉयड गो गूगल के एंडरॉयड ऑपेरटिंग सिस्टम का ही छोटा संस्करण है जिसे कम रैम और कम मैमोरी वाले फोन पर चलने के लिए बनाया गया है। रेडमी गो शाओमी का पहला फोन है जिसे एंडरॉयड गो एडिशन पर पेश किया गया है। इस फोन को लेकर कई चर्चाएं हैं। कोई महंगा कह रहा है तो किसी की नजर में यह बेस्ट है। इसी बीच हमारी मुलकात वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर शाओमी इंडिया, मनु कुमार जैन से हुई और उन्होंने इस फोन को लेकर कुछ खास बातें बताईं। इसे भी पढ़ें: 48-एमपी कैमरा और पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च होगा मोटोरोला वन विज़न
मनु ने कहा कि “भारत में आज भी लगभग 450 मिलियन यूजर हैं जो फीचर फोन का उपयोग करते हैं। उनके पास इंटरनेट चलाने के लिए क्या है? 1,000 रुपये वाला फीचर फोन या फिर 6,000 रुपये शाओमी रेडमी 6ए। कई लोग हैं जो अब भी फोन में इतने पैसे खर्च नहीं करना चाहते। रेडमी गो को हमनें इसीलिए लॉन्च किया है। भारतीय यूजर्स अब कम रेंज में बेहतर 4जी फोन का उपयोग कर सकेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि “हालांकि बाद में यह भारत के बाहर लॉन्च किया जा सकता है लेकिन इस फोन को खास तौर से इंडिया के लिए बनाया गया है। इतना ही नहीं 100 प्रतिशत इंडियन फोन है। भारत में डिजाइन किया गया है और भारत में ही बना है।” इसे भी पढ़ें: पबजी गेम ने किसी को पहुंचाया अस्पताल तो किसी का हुआ तलाक, जानें 10 अजब-गजब किस्से
गौरतलब है कि शाओमी के एंडरॉयड गो फोन की चर्चा तो बहुत दिनों से हो रही थी लेकिन कंपनी ने सबसे पहले भारत में इसे पेश किया है। हालांकि यह भारत में लॉन्च होने वाला पहला रेडमी गो फोन नहीं है। इससे पहले नोकिया, सैमसंग, माइक्रोमैक्स और लावा जैसी कंपनियां अपने फोन पेश कर चुकी हैं लेकिन शाओमी के आने के बाद अब एंडरॉयड गो फोन की चर्चा फिर से बढ़ गई है। माना जा रहा है कि जहां पहले 10,000 रुपये के बजट में स्मार्टफोन की भीड़ लगती थी। वहीं अब 5,000 रुपये वाले स्मार्टफोन का बाजार भी गर्म होगा। इस बजट में भी अब अच्छे फोन देखने को मिलेंगे।
शाओमी रेडमी गो के स्पेसिफिकेशन

इस फोन को कंपनी ने 16:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है। फोन में आपको 5.0-इंच की 720 पिक्सल वाली एचडी डिसप्ले देखने को मिलेगी। इस फोन को एंडरॉयड 8.1 ओरियो गो एडिशन पर पेश गया है हालांकि कंपनी ने बाद में 9 पाई गो का अपडेट देने की बात कही है।
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड क्वॉड-कोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में एक्सपेंडेबगल मैमोरी सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

रेडमी गो के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। रेडमी गो डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।
इंडियन स्माटफोन यूजर के लिए यह खास बात कही जा सकती है रेडमी गो 20 से अधिक भारतीय क्षेत्रिय भाषाओं को समझ भी सकेगा और उसी भाषा में काम भी कर सकेगा। ब्लूटूथ, वाईफाई, आई ब्लास्ट जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए रेडमी गो में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
किन फोंस से मिलेगी टक्कर
शाओमी रेडमी गो को असूस जेनफोन एल1, नोकिया 1 और सैमसंग जे2 कोर से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। ये सभी फोन लगभग 5,000 रुपये के बजट में उपलब्ध हैं
The post जो लोग स्मार्टफोन में 6,000 रुपये खर्च करना नहीं चाहते उनके लिए है रेडमी गो फोन: मनु कुमार जैन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आज फिर बिकेगा शाओमी का साल का सबसे सस्ता फोन ‘रेडमी गो’, जानें कब, कहां और कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी ने पिछले हफ्ते भारत में अपनी रेडमी सीरीज़ का विस्तार करते हुए कंपनी का एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन रेडमी गो लॉन्च किया था। रेडमी गो शाओमी का बेहद सस्ता स्मार्टफोन है जो 4,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। गत शुक्रवार 22 मार्च को यह फोन देश में अपनी पहली फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। इस सेल में रेडमी गो को खरीदने के लिए शाओमी के इतने फैन्स उमड़े की कुछ ही मिनटों यह फोन आउट आफ स्टॉक हो गया। शाओमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोंस में से एक रेडमी गो आज एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यदि पहली सेल में आज रेडमी गो न खरीद पाएं हैं तो यहां हमनें पूरी डिटेल दी है कि कब, कितने बजे रेडमी गो को कहां से और किन आफर्स के साथ खरीदा जा सकता है।
कब और कहां से खरीदें
रेडमी गो की दूसरी फ्लैश सेल आज दोपहर 2 बजे आयोजित होगा। रेडमी गो को इसी समय पर शाओमी की आफिशियल वेबसाइट मी डॉट कॉम के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। रेडमी गो की कीमत 4,499 रुपये है तथा यह फोन क्लासिक ब्लैक और रॉयल ब्लू कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। आपको बता दें कि अपनी पहली सेल में स्टॉक आउट होने के बाद दूसरी सेल में भी रेडमी गो आउट आफ स्टॉक हो सकता है। ऐसे में कुछ ही मिनटों की देरी आपको फिर से रेडमी गो की अगली सेल तक इंतजार करवा सकती है।

मिलेंगे यह ऑफर
रेडमी गो की खरीद पर रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है तथा इसके साथ ही रेडमी गो में जियो सिम डालने पर यूजर्स को 100जीबी 4जी इंटरनेट डाटा भी एक्स्ट्रा मिलेगा। इसी तरह एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के जरिये रेडमी गो को खरीदने पर 5 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट प्राप्त होगा। फ्लिपकार्ट रेडमी गो को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदने का मौका दे रही है तथा इस ऑफर में फोन की ईएमआई सिर्फ 750 रुपये प्रतिमाह होगी।
रेडमी गो स्पेसिफिकेशन्स
एंडरॉयड गो होने के चलते शाओमी के इस फोन को आने वाले एंडरॉयड की नई अपडेट भी इस फोन को अन्यों से पहले मिल जाएगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो शाओमी रेडमी गो को 16:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। फोन में 5.0-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। इस फोन को एंडरॉयड ओरियो के गो एडिशन पर पेश गया है जो जल्द ही एंडरॉयड 9 पाई पर अपडेट हो जाएगा। रेडमी गो को 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है जो भारत में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है।

रेडमी गो को भारत में 1जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी गो के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। रेडमी गो डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।
इंडियन स्माटफोन यूजर के लिए यह खास बात कही जा सकती है रेडमी गो 20 से अधिक भारतीय क्षेत्रिय भाषाओं को समझ भी सकेगा और उसी भाषा में काम भी कर सकेगा। ब्लूटूथ, वाईफाई, आई ब्लास्ट जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए रेडमी गो में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
रेडमी गो को फ्लिपकार्ट से खरीदनें के लिए (यहां क्लिक करें)
रेडमी गो को शाओमी की वेबसाइट से खरीदनें के लिए (यहां क्लिक करें)
The post आज फिर बिकेगा शाओमी का साल का सबसे सस्ता फोन ‘रेडमी गो’, जानें कब, कहां और कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शाओमी रेडमी गो पहली झलक: छोटी कमियां बड़ी बन जाती हैं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी ने भारत में अपने सबसे सस्ते फोन रेडमी गो को पेश कर दिया है। रेडमी सीरीज के इस फोन में गो नाम इसके आॅपरेटिंग सिस्टम को दर्शाता है। कंपनी ने इसे गूगल के एंडरॉयड गो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया है। एंडरॉयड गो एक हल्का ऑपरेटिंग सिस्टम है जो कम रैम और मैमोरी पर भी आराम से रन करता है। भारतीय बाजार में यह फोन 4,499 रुपये के बजट में उपलब्ध है और 22 मार्च से यह सेल के लिए जा रहा है। इस बजट में अब तक कई फोन आए। परंतु इनमें कोई भी ऐसा नहीं था जिसे आप क्वालिटी और स्पेसिफिकेशन में बेस्ट कहें। अब शाओमी के आने से लोगों में आस बढ़ी है और हर कोई जानना चाहता है कि क्या यह फोन खरीदारी के लायक है या फिर कम रेंज का फोन कम ही आंका जाएगा? हालांकि अभी हम पूरा रिव्यू तो नहीं बता रहे हैं लेकिन पहली झलक या पहला अनुभव जरूर शेयर करेंगे जिससे आप फोन के बारे में बहुत कुछ जान सकेंगे।

डिजाइन
रेडमी गो डिजाइन के मामले में नया नहीं है। यह फोन पॉलिकार्बोनेट का बना है और देखने में काफी हद तक 2017 में लॉन्च हुए शाओमी रेडमी 5ए के समान ही लगता है। हालांकि यह बात जरूर कही जाएगी कि फोन काफी कॉम्पैक्ट है और हथेली में बड़े आराम से आ जाता है। फोन की बॉडी मैटल फ्रेम पर बनी है लेकिन बैक पैनल पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक का है। हालांकि पिछला पैनल आपको मेटैलिक अहसास कराता है जो हमें काफी अच्छा लगा। इसका वजन सिर्फ 137 ग्राम है। ऐसे में आप घंटो तक इसे हाथ में या जेब में डालकर चल सकते हैं परेशानी नहीं होगी। हार्डवेयर बटन और स्लॉट्स वहीं हैं जहां अक्सर शाओमी फोन में देखने को मिलते हैं। दाएं पैनल में वॉल्यूम और पावर बटन है। वहीं बाईं ओर सिम और कार्ड स्लॉट, नीचे यूएसबी व लाउडस्पीकर ग्रिल और उपर में ऑडियो जैक। इसे भी पढे़: शाओमी रेडमी 7 और सैमसंग गैलेक्सी एम10 में जानें कौन सा फोन है बेस्ट

डिजाइन में कमी यह कह सकते हैं कि इसमें आपको स्क्रीन के नीचे और उपर बड़े बेज़ल देखने को मिलेंगे। जबकि आज बेज़ल लेस फोन का चलन है। डिजाइन में नयापन नहीं है लेकिन आप कह सकते हैं कि बिल्ट क्वालिटी बहुत अच्छी है। इस प्राइस रेंज में बेस्ट है। इसे भी पढ़े: सैमसंग गैलेक्सी एम10 रिव्यू: डिजाइन और परफॉर्मेंस में रेडमी 6 पर पड़ता है भारी
डिसप्ले

शाओमी रेडमी गो में आपको 5-इंच की स्क्रीन मिलेगी। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी (1280×720 पिक्सल) है। इस रेंज में यह एक अच्छा रेजल्यूशन कहा जएगा लेकिन कमी यह कही जा सकती है कि कंपनी ने लेमिनेशन की जानकारी नहीं दी है। वहीं यह फोन पुराने 16:9 आसपेक्ट रेशियो पर बना है जबकि नए फोन में 19:9 आसपेक्ट रेशियो देखने को मिलता है। यहां पर थोड़ी कमी कही जा सकती है। हालांकि डिस्पले अच्छा है और व्यू एंगल भी प्राइस के हिसाब से बेहतरीन है।
हार्डवेयर

शाओमी रेडमी गो को कंपनी ने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर पेश किया है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 1जीबी रैम मैमोरी और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। हालांकि आपको बता दूं कि हार्डवेयर सेक्शन में ही यह सबसे ज्यादा कमजोर है।

शाओमी ने 2017 में रेडमी 5ए को पेश किया था और उस वक्त यह फोन 4,999 रुपये में उपलब्ध था। फोन 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की मैमोरी थी। वहीं यह फोन भी क्वालकॉम के 425 चिपसेट पर ही कार्य करता था। ऐसे में अब डेढ़ साल बाद पुराना प्रोसेसर, 1जीबी रैम और 8जीबी मैमोरी के साथ सिर्फ 500 रुपये कम में रेडमी गो को लॉन्च किया गया है। इसलिए हार्डवेयर को लेकर सवाल जरूर उठेंगे।
सॉफ्टवेयर

यह फोन एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 8.1 गो एडिशन पर कार्य करता है। गूगल ने एंडरॉयड 9 पाई के गो एडिशन को भी लॉन्च कर दिया है। ऐसे में ओएस भी थोड़ा पुराना कहा जाएगा। हालांकि शुरुआती परफॉर्मेंस में हमें अच्छा लगा कोई लैग देखने को नहीं मिला। वहीं खास बात कि गो एडिशन की वजह से इसके ऐप्स और गेम्स काफी हल्के हो जाते हैं और ये कम मैमोरी लेते हैं।
कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रेडमी गो में 8-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे एफ/2.0 अपर्चर के साथ पेश किया है और इसके साथ आॅटो फोकस सपोर्ट भी है। फोन का फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है जिसका उपयोग आप सेल्फी के अलावा वीडियो चैट के लिए भी कर सकते है। यह सेंसर एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है। शुरुआती अनुभव अच्छा लगा। बहुत अच्छा नहीं। यहां भी डिटेल रिव्यू के दौरान और ज्यादा जानकारी देंगे।
कनेक्टिविटी

शाओमी रेडमी गो में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनो स्लॉट में आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन में दो सिम स्लॉट के साथ अलग से माइक्रोएसडी कार्ड सलॉट है। आप दो सिम का उपयोग मैमोरी कार्ड के साथ कर सकते हैं। फोन में वाईफाई और ब्लूटूथ मिलेगा। फोन में यूएसबी 2.0 सपोर्ट है जो
बैटरी

शाओमी रेडमी गो में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी भी थोड़ी कम है। कम से कम 3,500 एमएएच की होती तो ज्यादा बेहतर कहा जाता।
निष्कर्ष

शाओमी रेडमी गो फोन को अगर देखेंगे तो स्पेसिफिकेशन और डिजाइन हर मामले में अच्छा लगेगा। परंतु जैसे ही इसकी तुलना आप डेढ़ साल पहले लॉन्च रेडमी 5ए से करेंगे तो फिर फोन के लिए समस्या हो जाती है। सिर्फ 500 रुपये ज्यादा में उसमें कई अडवांस फीचर मिल रहे था। वहीं शाआमी की अब तक का प्राइस रेंज देखें तो इस फोन को लेकर हम और कम प्राइज़ की आशा कर रहे थे। यदि यह 4,000 रुपये से कम का होता तो बेस्ट कहा जाता। बावजूद इसके कहा जा सकता है कि यदि आप एक फीचर फोन से स्मार्टफोन की ओर रुख करना चाहते हैं तो फिर ठीक है आप खरीदारी कर सकते हैं।
The post शाओमी रेडमी गो पहली झलक: छोटी कमियां बड़ी बन जाती हैं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आज पहली बार सेल के लिए जा रहा शाओमी का सबसे सस्ता फोन रेडमी गो, जानें कब और कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में 19 मार्च को अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन रेडमी गो को लॉन्च किया था। गो एडिशन पर बेस्ड इस स्मार्टफोन की कीमत 4,499 रुपए है। रेडमी गो एक अल्ट्रा बजट स्मार्टफोन है। वहीं, अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आज यह डिवाइस पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
उपलब्धता
रेडमी गो को ग्राहक क्लासिक ब्लैक और रॉयल ब्लू कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे। वहीं, आज दोपहर 12 बजे यह फोन शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। जैसा की सभी जानते हैं कि शाओमी के ज्यादातर फोन सेल में आने के कुछ ही देर बाद आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको सलाह देंगे की आप अपने लैपटॉप पर फ्लिपकार्ट या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट (मी.कॉम) को 12 बजे से पहले ओपन करके रखें।
मिलेंगे यह खास ऑफर्स
अगर आप भी इस फोन को खरीदने वाले हैं तो इस फोन के साथ कई लॉन्च ऑफर्स का फायदा आपको मिलेगा। फ्लिपकार्ट से एक्सिस बैंक बज क्रिडेटि कार्ड के जरिए रेडमी गो खरीदने वाले ग्राहकों 5 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। नो-कॉस्ट ईएमआई की शुरुआत 750 रुपए प्रतिमाह होगी। वहीं, अगर आप इस फोन को शाओमी की वेबसाइट मी.कॉम से खरीदते हैं, तो आपको जियो की तरफ से 2,200 रुपये का कैशबैक और 100जीबी इंटरनेट डाटा फ्री मिलेगा।
रेडमी गो का डिजाइन
शाओमी द्वारा रेडमी गो को पुराने डिजाईन पर पेश किया गया है जिसमें कोई भी बेजल लेस डिसप्ले या नॉच नहीं दी गई है। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं फ्रंट पैनल पर भी सिंगल सेल्फी कैमरा मौजूद है। माना जा रहा है कि कपंनी इस फोन को प्लास्टिक बॉडी पर पेश करेगी। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और वाल्यूम रॉकर दिया गया है। रेडमी गो के फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के लिए तीन नेविगेशन बटन दिए गए हैं। इसे भी पढ़ें: शाओमी ने भारत में लॉन्च की पेमेंट सर्विस ‘मी पे’, पेटीएम और मोबिक्विक को मिलेगी टक्कर
गो एडिशन के फायदे
शाओमी रेडमी गो की सबसे बड़ी खासियत इस फोन का एंडरॉयड गो वर्ज़न पर लॉन्च होना है। इस फोन में गूगल ऐप्लीकेशन्स का लाइट वर्ज़न उपलब्ध रहेगा। इस ऐप्स में मैप्स गो, यूट्यूब गो, जीमेल गो, क्रोम गो के साथ ही गूगल गो और गूगल असिस्टेंट गो भी शामिल रहेगा। गो वर्ज़न होने के चलते ये ऐप्स फोन की इंटरनल मैमोरी में बेहद ही कम स्पेस घेरेगी और इंटरनेट पर रन करने के दौरान डाटा की खपत को भी कम करेगी। इसके साथ ही एंडरॉयड गो ऐप्स फोन की बैटरी को भी लंबा चलने में मदद करती है।
रेडमी गो स्पेसिफिकेशन्स
एंडरॉयड गो होने के चलते शाओमी के इस फोन को आने वाले एंडरॉयड की नई अपडेट भी इस फोन को अन्यों से पहले मिल जाएगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो शाओमी रेडमी गो को 16:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। फोन में 5.0-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। इसे भी पढ़ें: शाओमी रेडमी वाई3 सर्टिफिकेशन्स साइट लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च
इस फोन को एंडरॉयड ओरियो के गो एडिशन पर पेश गया है जो जल्द ही एंडरॉयड 9 पाई पर अपडेट हो जाएगा। रेडमी गो को 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है जो भारत में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है।
रेडमी गो को भारत में 1जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी गो के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। रेडमी गो डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।
इंडियन स्माटफोन यूजर के लिए यह खास बात कही जा सकती है रेडमी गो 20 से अधिक भारतीय क्षेत्रिय भाषाओं को समझ भी सकेगा और उसी भाषा में काम भी कर सकेगा। ब्लूटूथ, वाईफाई, आई ब्लास्ट जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए रेडमी गो में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post आज पहली बार सेल के लिए जा रहा शाओमी का सबसे सस्ता फोन रेडमी गो, जानें कब और कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शाओमी रेडमी वाई3 सर्टिफिकेशन्स साइट लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपनी रेडमी वाई सीरीज़ को बढ़ाते हुए रेडमी वाई2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन देश में 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब इसी सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए शाओमी जल्द ही रेडमी वाई3 स्मार्टफोन भी टेक मंच पर पेश करने की तैयारी कर रही है। रेडमी वाई3 को वाईफाई सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जहां फोन से जुड़ी बेहद अहम जानकारियां सामने आई है।
शाओमी रेडमी वाई3 को वाईफाई सर्टिफिकेशन्स साइट वाई-फाई अलायंस पर सर्टिफाइड किया गया है। वेबसाइट की यह लिस्टिंग हालांकि पिछले हफ्ते की है जहां रेडमी वाई3 को एम1810एफ6जी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। वाई-फाई अलायंस की लिस्टिंग में हालांकि रेडमी वाई3 की स्पेसिफिकेशन्स की कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह जरूर पुख्ता हो गया है कि शाओमी जल्द ही रेडमी वाई3 को टेक मंच पर पेश कर देगी। यह भी पढ़ें : 6जीबी रैम वाला पोको एफ1 हुआ 2,000 रुपये सस्ता, जानें कब और कहां से खरीदें
रेडमी वाई3
वाई-फाई अलायंस की लिस्टिंग में पता चला है कि शाओमी रेडमी वाई3 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9.0 पाई पर पेश किया जाएगा जो शाओमी के सबसे नए यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 पर काम करेगा। लिस्टिंग में रेडमी वाई 3 को 2.4गीगाहर्ट्ज़ फ्रिक्वेंसी बैंड वाले वाई-फाई से सर्टिफाईड किया गया है। रेडमी वाई3 में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन सपोर्ट देखने को मिलेगा। वाई-फाई अलायंस पर रेडमी वाई3 की इन्हीं डिटेल्स की जानकारी प्राप्त हुई है। लिहाजा फोन की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाईन को लेकर अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

लगे हाथ आपको बता दें कि शाओमी ने कल ही इंडियन मार्केट में अपना सस्ता एंडरॉयड गो स्मार्टफोन रेडमी गो लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 4,499 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो आने वाली 22 मार्च से देश में अपनी पहली फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी गो को मीडनाईट ब्लैक और रॉयल ब्लू कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। रेडमी गो की सेल मी डॉट कॉम के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी।
रेडमी गो
शाओमी रेडमी गो की सबसे बड़ी खासियत इस फोन का एंडरॉयड गो वर्ज़न पर लॉन्च होना है। इस फोन में गूगल ऐप्लीकेशन्स का लाइट वर्ज़न उपलब्ध रहेगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी गो को 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.0-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो के गो एडिशन के साथ 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 25 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा मोटो जी7
रेडमी गो 1जीबी रैम मैमोरी के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी गो के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। रेडमी गो डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। रेडमी गो 20 से अधिक क्षेत्रिय भाषाओं में काम कर सकता है। वहीं ब्लूटूथ, वाईफाई, आई ब्लास्ट जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए रेडमी गो में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post शाओमी रेडमी वाई3 सर्टिफिकेशन्स साइट लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शाओमी रेडमी गो हुआ इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 4,499 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंडियन स्मार्टफोन बाजार में शाओमी नंबर वन ब्रांड बन चुकी है। शाओमी ने लो बजट सेग्मेंट को अपना हथियार बना कर कम कीमत पर स्मार्टफोन लॉन्च किए और यहीं से शाओमी देश के स्मार्टफोन यूजर्स को अपना फैन बनाता चला गया है। हाल में शाओमी ने रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किए थे, जो फ्लैश सेल में फुल स्टॉक सोल्ड आउट होकर खुद को हिट साबित कर चुके हैं। वहीं आज शाओमी ने लो बजट सेग्मेंट में अपनी एक और दमदार चाल चलते हुए नया स्मार्टफोन रेडमी गो लॉन्च कर दिया है।
रेडमी गो कीमत
आपको जानकारी हैरानी होगी कि शआोमी की ओर से रेडमी गो को सिर्फ 4,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो क्लासिक ब्लैक और रॉयल ब्लू कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। रेडमी गो की पहली सेल आने वाली 22 मार्च को होगी तथा यह फोन शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
रेडमी गो लुक
शाओमी द्वारा रेडमी गो को पुराने डिजाईन पर पेश किया गया है जिसमें कोई भी बेजल लेस डिसप्ले या नॉच नहीं दी गई है। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं फ्रंट पैनल पर भी सिंगल सेल्फी कैमरा मौजूद है। माना जा रहा है कि कपंनी इस फोन को प्लास्टिक बॉडी पर पेश करेगी। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और वाल्यूम रॉकर दिया गया है। रेडमी गो के फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के लिए तीन नेविगेशन बटन दिए गए हैं।

एंडरॉयड गो
शाओमी रेडमी गो की सबसे बड़ी खासियत इस फोन का एंडरॉयड गो वर्ज़न पर लॉन्च होना है। इस फोन में गूगल ऐप्लीकेशन्स का लाइट वर्ज़न उपलब्ध रहेगा। इस ऐप्स में मैप्स गो, यूट्यूब गो, जीमेल गो, क्रोम गो के साथ ही गूगल गो और गूगल असिस्टेंट गो भी शामिल रहेगा। गो वर्ज़न होने के चलते ये ऐप्स फोन की इंटरनल मैमोरी में बेहद ही कम स्पेस घेरेगी और इंटरनेट पर रन करने के दौरान डाटा की खपत को भी कम करेगी। इसके साथ ही एंडरॉयड गो ऐप्स फोन की बैटरी को भी लंबा चलने में मदद करती है।
रेडमी गो स्पेसिफिकेशन्स
एंडरॉयड गो होने के चलते शाओमी के इस फोन को आने वाले एंडरॉयड की नई अपडेट भी इस फोन को अन्यों से पहले मिल जाएगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो शाओमी रेडमी गो को 16:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। फोन में 5.0-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है।
इस फोन को एंडरॉयड ओरियो के गो एडिशन पर पेश गया है जो जल्द ही एंडरॉयड 9 पाई पर अपडेट हो जाएगा। रेडमी गो को 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है जो भारत में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है।

रेडमी गो को भारत में 1जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी गो के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। रेडमी गो डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।
इंडियन स्माटफोन यूजर के लिए यह खास बात कही जा सकती है रेडमी गो 20 से अधिक भारतीय क्षेत्रिय भाषाओं को समझ भी सकेगा और उसी भाषा में काम भी कर सकेगा। ब्लूटूथ, वाईफाई, आई ब्लास्ट जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए रेडमी गो में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post शाओमी रेडमी गो हुआ इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 4,499 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>