Xiaomi Redmi K30s | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 16 Oct 2020 07:53:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi ला रही है एक और पावरफुल फोन Redmi K30s, स्पेसिफिकेशन्स के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-k30s-m2007j3sc-listed-on-tenna-specs-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-k30s-m2007j3sc-listed-on-tenna-specs-leak/#respond Fri, 16 Oct 2020 07:53:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50089 फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा।

The post Xiaomi ला रही है एक और पावरफुल फोन Redmi K30s, स्पेसिफिकेशन्स के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi टेक मार्केट में अपनी ‘रेडमी 30 सीरीज़’ के कई स्मार्टफोंस बाजार में उतार चुकी है। Redmi K30 Ultra, Redmi K30i और Redmi K30 Pro जैसे हिट डिवाईसेज के बाद अब कंपनी इस सीरीज़ में एक और नया फोन जोड़ने की प्लानिंग कर रही है। रेडमी के30 सीरीज़ के इस नए स्मार्टफोन का नाम Redmi K30s बताया जा रहा है जो आने वाले दिनों में बाजार में एंट्री लेगा। लेकिन फोन लॉन्च से पहले ही सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर Redmi K30s की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।

Redmi K30s को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर M2007J3SC मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की लगभग सभी जरूरी स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही फोन की फोटो को भी सार्वजनिक कर दिया गया है। टेना पर मौजूद रेडमी के30एस की फोटो में यह फोन कल ही इंडिया में लॉन्च हुए Xiaomi Mi 10T जैसा नज़र आ रहा है। फोन के बैक पैनल पर मौजूद रियर ​कैमरा सेटअप मी10टी जैसे डिजाईन में दिया गया है।

xiaomi redmi k30s m2007j3sc listed on tenna specs leak

Xiaomi Redmi K30s

टेना पर स्पॉट हुए कथित रेडमी के30एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लिस्टिंग में इस फोन को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले से लैस दिखाया गया है। टेना के अनुसार फोन की स्क्रीन एलटीपीएस पैनल पर बनी होगी। लिस्टिंग में फोन का डायमेंशन 165.1×76.4×9.33एमएम और वज़न 216 ग्राम बताया गया है।

यह भी पढ़ें : Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto E7 शॉपिंग साइट पर हुआ लिस्ट, कम कीमत में मिलेगी बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स

Redmi K30s टेना पर एंडरॉयड 10 ओएस के साथ लिस्ट हुआ है जिसके साथ प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। सर्टिफिकेशन्स साइट पर यह फोन तीन वेरिएंट्स में मौजूद है जिनमें 128जीबी स्टोेरेज, 256जीबी स्टोरेज और 512जीबी स्टोरेज शामिल है। हालांकि टेना पर यह नहीं साफ हो पाया है कि शाओमी रेडमी के30एस कितनी जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा।

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi Redmi K30s में क्वॉड रियर कैमरा दिए जाने की पुष्टि हुई है। लिस्टिंग के मुताबिक यह मोबाइल फोन 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए शाओमी रेडमी के30एस में 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बहरहाल शाओमी रेडमी के30एस की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

The post Xiaomi ला रही है एक और पावरफुल फोन Redmi K30s, स्पेसिफिकेशन्स के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-k30s-m2007j3sc-listed-on-tenna-specs-leak/feed/ 0