Xiaomi Redmi Note 3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 22 Mar 2017 13:22:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 10,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन शाओमी फोन https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-xiaomi-phone-under-rs-10000-in-hindi/ Wed, 22 Mar 2017 13:22:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6151 भारत में भी शाओमी के कई बेहतरीन फोन उपलब्ध हैं आगे हमने 10,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन शाओमी फोन की जानकारी दी है।

The post 10,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन शाओमी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में शाओमी को लॉन्च किए हुए भले ही कुछ साल हुए हैं लेकिन पॉप्यूलैरिटी के मामले में कंपनी ने नामी—गिरामी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। जिस रेंज में शाओमी के फोन होते हैं वो सबसे बेस्ट माने जाते हैं। शाओमी के फोन न सिर्फ फीचर और स्पेसिफिकेशन में आगे होते हैं बल्कि ​क्वालिटी के मामले में भी खास कहे जाते हैं। ​इसीलिए चीन में शाओमी को चीनी एप्पल कहा जाता है। भारत में भी शाओमी के कई बेहतरीन फोन उपलब्ध हैं आगे हमने 10,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन शाओमी फोन की जानकारी दी है।

1. शाओमी रेडमी 4ए
xiaomi-redmi-4a
फिलहाल यह शाओमी का सबसे सस्ता फोन है। इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है और आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया और मी डॉट काम के साथ उपलब्ध होगा। इमसें 5-इंच एचडी स्क्रीन दी गई है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.4गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 16जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 2जीबी रैम मैमोरी है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,120 एमएएच की बैटरी दी गई है। खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट है।

15,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन सैमसंग फोन

2. शाओमी रेडमी 3एस
xiaomi-redmi-3s-1
शाओमी का यह फोन भी कम दमदार नहीं है। मैटड ​डिजाइन में बना यह फोन आपको प्रीमियम क्वालिटी का अहसास कराएगा। शाओमी रेडमी 3एस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। वहीं 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें 5-इंच एचडी स्क्रीन है और फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। दोहरा सिम आधारित इस फोन में वोएलटीई सपोर्ट है। इसके साथ ही 4,100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

7,000 रुपये के बजट में 7 बेहतरीन एंडरॉयड फोन जिनमें है 3जीबी रैम

3. शाओमी रेडमी 3एस प्राइम
xiaomi-redmi-3s-prime-design 91Mobiles
यह फोन शाओमी रेडमी 3एस का ही अडवांस संस्करण है। शाओमी रेडमी 3एस प्राइम में आपको 5-इंच की एचडी स्क्रीन मिलेगी। यह फोन भी मैटल डिजाइन में उपलब्ध और इसे भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है। हालांकि मैमोरी और रैम में यह अपग्रेड है। रेडमी 3एस प्राइम में 32जीबी की मैमोरी और 3जीबी रैम है। इसके साथ ही फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके साथ ही पावर बैकअप के लिए 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

4. शाओमी रेडमी नोट 3
xiaomi-redmi-note-3-looks
​पिछले सास शाओमी का यह फोन लॉन्च हुआ था और लोकप्रियता के मामले में इसने अच्छे—अच्छे फोन को पीछे छोड़ दिया। शाओमी रेडमी नोट 3 को फुल मैटल बॉडी में पेश किया गयाा है। इसके साथ ही फोन में 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की सनलाइट डिसप्ले है। यह फोन फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.8गीगाहट्र्ज हेक्साकोर प्रोसेसर है। फोन में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। भारतीय बाजार में रेडमी नोट 3 के कई संस्करण है लेकिन 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी वाला संस्करण ही 10,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए 4,050एमएएच की बैटरी शामिल है।

5. शाओमी रेडमी नोट 4
xioami-redmi-note-4-design
हाल में लॉन्च शाओमी रेडमी नोट 4 का भी एक संस्करण 10,000 से कम के बजट में उपलब्ध है और यह फिलहाल इस बजट में सेबसे बेस्ट फोन में से एक कहा जा सकता है। इसमें 5.5-इंच का फुल एचडी डिसप्ले है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट आधारित इस फोन में 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डुअल सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,100एमएएच की बैटरी दी गई है। रेडमी नोट 4 का 2जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वाला वेरियंट 9,999 रुपये में उपलब्ध है।

The post 10,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन शाओमी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ शाओमी रेडमी नोट 4, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-4-launched-in-india-with-4gb-ram-and-64gb-memory-price-specification-and-features/ Thu, 19 Jan 2017 07:08:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3952 शाओमी रेडमी नोट 4 को क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है और इस फोन में 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी रैम मैमोरी के साथ उपलब्ध है जहां 2जीबी और 3जीबी रैम मैमोरी के सा​थ आपको 32जीबी का स्टोरेज मिलेगा।

The post 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ शाओमी रेडमी नोट 4, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल शाओमी ने भारतीय बाजार में रेडमी नोट 3 मॉडल को पेश किया था। उपभोक्ताओं के बीच इस फोन को बेहद सराहा गया और कई संस्थानों द्वारा इसे वर्ष 2016 का सबसे लोकप्रिय फोन में से एक भी कहा गया। इसकी लोकप्रियता से उत्साहित कंपनी ने आज रेडमी नोट 3 का अपग्रेड संस्करण शाओमी रेडमी नोट 4 को भारतीय बाजार में पेश किया है। यह फोन एक्सक्लूसिव आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। जहां इसकी शुरुआती कीमत 9]999 रुपये है।

फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो पुराने फोन से यह बहुत जयादा अगल नहीं है हर सेग्मेंट में थोड़े—थोड़े बदलाव मिलेंगे। फोन की बॉडी मैटल की बनी है तो आपको प्रीमियम अहसास कराती है। वहीं इसमें 5.5—इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास फुल एचडी डिसप्ले है। फोन का स्क्रीर रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। कंपनी ने इसे सनलाइट तकनीक से लैस किया है जिससे आप धूप में भी आसानी से देख सकते हैं।

शाओमी रेडमी नोट 4 को क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है और इस फोन में 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी रैम मैमोरी के साथ उपलब्ध है जहां 2जीबी और 3जीबी रैम मैमोरी के सा​थ आपको 32जीबी का स्टोरेज मिलेगा। वहीं 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई है। इस फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है जो मीयूआई 8 पर आधारित है। फोन का यूजर इंटरफेस आसान है और इसमें नए थीम और बैटरी सेवर जैसे कई खास फीचर्स मिलेंगे।

फोटोग्राफी की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 4 में 13-मेगापिक्स का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध है। कैमरे के साथ आपको पीडीएएफ और एचडीआर जैसे आॅप्शन मिलेंगे। कंपनी का दावा है​ कि यह पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर हो गया है।

शाओमी रेडमी नोट 4 में आपको दोहरा सिम सपोर्ट मिलेगा। वहीं डाटा व कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी, एनएफसी और 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेंगे। आप इसमें जियो सिम का उपयोग कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 4 के 2जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वाला फोन 9,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वाले फोन की कीमत 10,999 रुपये है जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले फोन के लिए आपको 12,999 रुपये चुकाने होंगे।

The post 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ शाओमी रेडमी नोट 4, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>