Xiaomi Redmi Note 4 Fire | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 16 Aug 2017 10:48:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी रेडमी नोट 4 में फिर लगी आग, झुलसा युवक https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-4-explodes-in-owners-pocket-in-hindi/ Wed, 16 Aug 2017 05:43:26 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10665 ताजा खबर में शाओमी रेडमी नोट 4 में उस वक्त आग लग गई जब आंध्र प्रदेश के सूर्यकिरण अपनी बाइक चला रहे थे। यूजर को हादसे का ​शिकार होना पड़ा है।

The post शाओमी रेडमी नोट 4 में फिर लगी आग, झुलसा युवक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल में ही शाओमी ने यह घोषणा की थी कि उसका रेडमी नोट 4 मॉडल भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्माटफोन बन गया है। यह जश्न अभी चल ही रहा था कि इसमें खलल आ गया। खबर ऐसी है जो कंपनी के पसीने छूड़ा दे। पिछले महीने ही खबर आई थी कि शाओमी रेडमी नोट 4 डिवाइस ब्लास्ट हो गया है। वहीं आज एक बार फिर से इस फोन के ब्लास्ट होने की जानकारी आई है। एक के बाद एक ऐसी खबरें शाओमी यूजर के लिए थोड़ी परेशानी भरी जरूर हो सकती हैं।

शाओमी रेडमी नोट 4 का सस्ता संस्करण ला रही है कंपनी, जानकारी हुई लीक

ताजा खबर में शाओमी रेडमी नोट 4 में उस वक्त आग लग गई जब आंध्र प्रदेश के सूर्यकिरण अपनी बाइक चला रहे थे। ड्राईविंग करते वक्त सूर्यकिरण का फोन उनकी पेंट की जेब में रखा हुआ ​था। अचानक से उन्हें पेंट में बेहद तेज जलन का अहसास हुआ और जल्दी से उन्होंने जेब में रखे रेडमी नोट 4 को निकाल कर बाहर फेंक दिया।

साक्षी डॉट कॉम नामक वेबसाइट ने इस खबर को सबसे पहले छापा है। खबर के अनुसार सूर्यकिरण उस वक्त बाईक चला रहे थे जब उनके फोन में आग लगी। रेडमी नोट 4 में आग लगने से सूर्यकिरण की जांघ पर गहरे घाव आ गए हैं। वहीं सड़क पर ड्राईविंग करते वक्त इस तरह की दुर्घटना हो जाना एक बड़े हादसे का सबब भी बन सकती थी।

रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकिरण ने जुलाई के अंतिम हफ्ते में ही यह फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा था। वहीं इस मामले पर शाओमी का कहना है कि कंपनी ने पीड़ित से संर्पक कर ​लिया है और बातचीत जारी है। तथा तमाम जांच के बाद ही कंपनी किसी निष्कर्ष पर पहॅुंचेगी।

जानें कैसे पाएं ​जियो नंबर रिचार्ज पर 75 रुपये का डिस्काउंट

आपको याद दिला दें कि पिछले हफ्तें भी रेडमी नोट 4 के आग लगने की घटना सामनें आई थी। हालांकि उस मुद्दे पर शाओमी ने आग लगने की वजह गलत चार्जर का यूज़ करना बताया था। वहीं देखना अब यह है कि सड़क पर वाहन चलाते समय इस तरह फोन में आग लग जाने की दुर्घटना को कंपनी कितनी गंभीरता से लेती है।

The post शाओमी रेडमी नोट 4 में फिर लगी आग, झुलसा युवक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>