Xiaomi Redmi Note 6 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 17 Sep 2018 11:51:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लॉन्च से पहले उठा शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो से पर्दा, 4 कैमरे के साथ होगी 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-6-pro-live-image-retail-box-leaked-4gb-ram-specifications-in-hindi/ Mon, 17 Sep 2018 07:32:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22829 रेडमी नोट 6 प्रो की फोटो सामनें आने से इसके डिजाईन और स्पेसिफिेशन्स की जानकारी पुख्ता हो रही है

The post लॉन्च से पहले उठा शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो से पर्दा, 4 कैमरे के साथ होगी 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी रेडमी सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक साथ तीन नए स्मार्टफोन रेडमी 6, रेडमी 6ए और रेडमी 6 प्रो लॉन्च किए हैं। वहीं अब शाओमी अंर्तराष्ट्रीय मंच पर भी जल्द ही अपनी रेडमी नोट सीरीज़ का विस्तार करने वाली है। शाओमी रेडमी नोट 6 को लेकर पहले भी लीक्स सामनें आ चुके हैं वही अब शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो स्मार्टफोन की रियल फोटो भी इंटरनेट पर लीक हो गई है। रेडमी नोट 6 प्रो की फोटो सामनें आने से न सिर्फ फोन के जल्द लॉन्च की खबर पुख्ता हो रही है वहीं साथ ही इसके डिजाईन और स्पेसिफिेशन्स की जानकारी भी मिली है।

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की लाईव इमेज को विदेशी वेबसाइट रेड्डीट ने शेयर किया है। वेबसाइट पर फोन के फ्रंट पैनल को दिखाया गया है तथा साथ ही फोन बॉक्स के पिछले हिस्से की तस्वीर शेयर की गई है। फोटो में फोन की बिल्कुल नया दिखाया गया है जिसके फ्रंट पैनल से प्लास्टिक स्क्रीन भी नहीं हटाई गई है। डिसप्ले पर लगी इस प्लास्टिक पर शाओमी के लोगो के साथ ‘रेडमी नोट 6 प्रो’ लिखा हुआ है।

redmi-note-6-pro

लीक से पता चला है कि रेडमी नोट 6 प्रो को 19:9 आस्पेक्ट ​रेशियो पर पेश किया जाएगा, यानि फोन में नॉच देखने को मिलेगी। वहीं फोन में 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.26-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी जाएगी। फोटो से यह भी पुख्ता हो गया है कि रेडमी नोट 6 प्रो में शाओमी 4 कैमरा सेंसर देगी। सामनें आए रेडमी नोट 6 प्रो के बॉक्स पर 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की पुष्टि हुई है तथा फोटो में फोन का ब्लैक कलर वेरिएंट लीक हुआ है।

redmi-note-6-pro1

रेडमी नोट 6 प्रो के बैक पैनल पर जहां डुअल ​रियर कैमरा दिया जाएगा वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए भी रेडमी नोट 6 प्रो के फ्रंट पैनल पर 2 कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे। फोन के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल ​पिक्सल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है वहीं लीक के अनुसार फोन के फ्रंट पैनल पर 20-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरा दिए जाएंगे।

4,900एमएएच और 7.12-इंच डिसप्ले के साथ सामनें आया हुआवई का नया फोन

सामनें आई फोटो से पता चला है कि रेडमी नोट 6 प्रो में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी जाएगी। वहीं फोटो में फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। माना जा रहा है कि शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो को 4जीबी रैम के अलावा 6जीबी रैम और 3जीबी/32जीबी के वेरिएंट में भी पेश कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि शाओमी अब जल्द ही इस फोन से पर्दा उठाते हुए रेडमी नोट 6 प्रो को आॅफिशियली लॉन्च कर देगी।

The post लॉन्च से पहले उठा शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो से पर्दा, 4 कैमरे के साथ होगी 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी रेडमी नोट 6 और रेडमी 6 प्लस की फर्स्ट लुक लीक, नॉच डिसप्ले के साथ होगा डुअल फ्रंट कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-6-plus-redmi-note-6-front-display-leak-notch-design-dual-selfie-camera-in-hindi/ Mon, 10 Sep 2018 08:58:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22589 वेबसाइट पर रेडमी 6 प्लस के साथ ही रेडमी नोट 6 को लेकर भी अहम सूचना मिली है।

The post शाओमी रेडमी नोट 6 और रेडमी 6 प्लस की फर्स्ट लुक लीक, नॉच डिसप्ले के साथ होगा डुअल फ्रंट कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने पिछले हफ्ते ही इंडियन मार्केट में अपनी रेडमी सीरीज़ का विस्तार करते हुए एक साथ तीन नए फोन लॉन्च किए थे। शाओमी की ओर से रेडमी 6, रेडमी 6ए और रेडमी 6 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। वहीं दूसरी इंटरनेशनल मार्केट से शाओमी की इसी सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन रेडमी 6 प्लस की जानकारी भी सामनें आई है। रेडमी 6 प्लस के फ्रंट पैनल को एक ईकॉमर्स प्लेटफार्म पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर रेडमी 6 प्लस के साथ ही रेडमी नोट 6 को लेकर भी अहम सूचना मिली है।

टेक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में रेडमी 6 प्लस और रेडमी नोट 6 से जुड़ी जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के अनुसार चीनी शॉपिंग साइट अली एक्सप्रेस पर शाओमी के दो ऐसे स्मार्टफोंस की एक्ससेसरीज़ बेचा जा रही है जो फोन अभी लॉन्च भी नहीं हुए है। ये दोनों स्मार्टफोन रेडमी नोट 6 और रेडमी 6 प्लस बताए गए हैं। दरअसल चीनी शॉपिंग साइट पर रेडमी नोट 6 तथा रेडमी 6 प्लस की डिसप्ले को सेल के लिए लिस्ट किया गया है। यदि ये डिसप्ले सच में आने वाले फोन की है तो हमें लॉन्च से पहले ही रेडमी 6 प्लस और रेडमी नोट 6 की लुक की जानकारी मिली है।

redmi-note-6-leak

रेडमी नोट 6 की बात करें तो सामनें आई डिसप्ले में फोन में नॉच दिखाई गई है। यह नॉच साईज़ में ज्यादा बड़ी ​नहीं है तथा इसमें स्पीकर, सेल्फी कैमरा और एक अन्य सेंसर नज़र आ रहे हैं। वेबसाइट पर दिए गए प्रोडक्ट डिस्क्रप्शन से पता चला है कि रेडमी नोट 6 में 6.18-इंच की एलसीडी स्क्रीन दी जाएगी जो 1080 x 2246 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। इसी तरह रेडमी 6 प्लस में 1080 x 2160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की डिसप्ले दिखाई गई है।

redmi-6-plus

रेडमी 6 प्लस में नॉच बड़ी दिखाई गई है। इस नॉच में 5 कट दिखाए गए हैं ​जिनमें उम्मीदानुसार एक स्पीकर, एक सेंसर, एक एलईडी फ्लैश और दो कैमरा सेंसर हो सकते हैं। इस नॉच का आकार बड़ा है और डिसप्ले से माना जा सकता है कि शाओमी रेडमी 6 प्लस को डुअल सेल्फी से लैस कर बाजार में उतारेगी जो एलईडी फ्लैश सपोर्ट करेगा।

शाओमी की ओर से हालांकि अभी तक न तो रेडमी नोट 6 का कोई जिक्र किया गया है और न ही रेडमी 6 सीरीज़ के किसी नए मॉडल की बात कही गई है। ऐसे में सामनें आई फोटोज़ और शॉपिंग साइट की इस लिस्टिंग पर ज्यादा भरोसा करने की सलाह हम नहीं देंगे। हो सकता है कि शाओमी आने वाले दिनों में स्वयं ही रेडमी 6 प्लस और रेडमी नोट 6 को लेकर कोई आॅफिशियल घोषणा कर दें।

The post शाओमी रेडमी नोट 6 और रेडमी 6 प्लस की फर्स्ट लुक लीक, नॉच डिसप्ले के साथ होगा डुअल फ्रंट कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत का हुआ खुलासा, दो वेरिएंट आए सामनें https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-6-pro-price-and-ram-storage-leak-with-colour-variant-in-hindi/ Wed, 29 Aug 2018 11:09:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22308 रेडमी 6 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स और इसकी कीमत को भी शेयर किया गया है।

The post शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत का हुआ खुलासा, दो वेरिएंट आए सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही अपनी खबर में बताया था कि शाओमी कंपनी अपनी नोट सीरीज़ को बढ़ाने की योजना बना रही है और इस कड़ी में रेडमी नोट 6 पर काम भी शुरू हो चुका है। खबर थी कि शाओमी रेडमी नोट 6 और रेडमी नोट 6 प्रो को आने वाले हफ्तों में टेक जगत के सामनें पेश कर देगी। वहीं आज एक लीक में रेडमी 6 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स और इसकी कीमत को भी शेयर किया गया है।

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो को लेकर विख्यात टिप्सटर रोनाल्ड क्वॉड्ट ट्वीट किया है जिसमें फोन की कीमत, इसका कलर वेरिएंट और फोन की कीमत का खुलासा किया गया है। इस ट्वीट के अनुसार रेडमी नोट 6 प्रो को शाओमी 2 रैम वेरिएंट में पेश करेगी। एक वेरिएंट में जहां 3जीबी की रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी सपोर्ट करेगा।

xiaomi redmi note 5 pro first look in hindi

रेडमी नोट 6 प्रो को लेकर कहा गया है कि यह फोन गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में बाजार में उतारा जाएगा। रोनाल्ड के अनुसार रेडमी नोट 6 प्रो के 3जीबी रैम वेरिएंट को 200 यूरो तथा 4जीबी रैम वेरिएंट को 250 यूरो की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय करंसी अनुसार यह कीमत क्रमश: 16,500 रुपये और 20,000 रुपये के करीब होगी।

सैमसंग गैलेक्सी एस8+ की कीमत में हुई 12,000 रुपये की भारी कटौती

शाओमी रेडमी नोट 6 को कुछ दिनों पहले यूएस की सर्टिफिकेशन साइट फेडरल कम्यूनिकेशन कमिशन (एफसीसी) पर देखा गया था। इस वेबसाइट पर फोन को एफ1806ई7टीजी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। सर्टिफिकेशन साइट पर फोन में मौजूद डुअल बैंड वाई-फाई, एलटीई, डब्लूसीडीएमए, सीडीएमए और जीएसएम सहित अन्य सपोर्ट के बारे में जानकारी मिली थी।

रेडमी नोट 6 या रेडमी नोट 6 प्रो को लेकर हालांकि अभी तक शाओमी ने कोई भी आॅफिशियल जानकारी नहीं दी है। लिहाजा कंपनी द्वारा आॅफिशियल घोषणा न किए जाने तक फोन की कीमत व रैम-स्टोरेज को लेकर कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

The post शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत का हुआ खुलासा, दो वेरिएंट आए सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी कर रहा है रेडमी नोट 6 और रेडमी नोट 6 प्रो की तैयारी जानकारी हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-6-and-redmi-mote-6-pro-model-no-leak-in-hindi/ Thu, 23 Aug 2018 06:37:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22188 सर्टिफिकेशन साइट पर इसे डुअल बैंड वाई-फाई और नेटवर्क की जानकारी ली जा सकती है। फोन में एलटीई, डब्लूसीडीएमए, सीडीएमए और जीएसएम सहित अन्य सपोर्ट के बारे में जानकारी दी गई है।

The post शाओमी कर रहा है रेडमी नोट 6 और रेडमी नोट 6 प्रो की तैयारी जानकारी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी आज स्मार्टफोन बाजार पर राज कर रहा है और कंपनी को इस मुकाम तक लाने में रेडमी नोट सीरीज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस साल शाओमी ने रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो को पेश किया था लेकिन अब कंपनी रेडमी नोट 6 की तैयारी कर रही है। हाल में इन फोंस को कुछ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। 91मोबाइल्स द्वारा इन फोन्स को यूएस की सर्टिफिकेशन साइट फेडरल कम्यूनिकेशन कमिशन (एफसीसी) पर स्पॉट किया गया है।

शाओमी द्वारा इन फोंस को एफसीसी पर मॉडल नंबर एफ1806ई7टीजी के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि यहां फोन के बारे में कोई स्पेसिफिकेशन नहीं है लेकिन इससे कंंपनी की तैयारियों को समझा जा सकता है। हालांकि यहां फोन के नाम का खुलासा नहीं​ किया गया है लेकिन अब तक जो जानकारियां सामने आई हैं उसके अनुसार इसके शाओमी रेडमी नोट 6 और रेडमी नोट 6 प्रो माना जा रहा है। 4जीबी रैम और 4,230एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ नॉच डिसप्ले वाला ओपो ए5, कीमत सिर्फ 14,990 रुपये

सर्टिफिकेशन साइट पर इसे डुअल बैंड वाई—फाई और नेटवर्क की जानकारी ली जा सकती है। फोन में एलटीई, डब्लूसीडीएमए, सीडीएमए और जीएसएम सहित अन्य सपोर्ट के बारे में जानकारी दी गई है। हालांकि कंपनी ने मीयूआई 10 की घोषणा कर दी है लेकिन अब तक किसी फोन में उपलब्ध नहीं हुआ है।वहीं यह फोन भी फिलहाल मीयूआई 9 के साथ ही सर्टिफाइड किया गया है। 3जीबी रैम और 3,200एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ टेनॉर का सस्ता स्मार्टफोन डी2

फोन के बारे में अब तक बहुत ज्यादा लीक नहीं आए हैं लेकिन इससे साफ हो जाता है कि शाओमी रेडमी नोट 6 और रेडमी 6 प्रो की तैयारी कर रही है।

हाल में शाओमी ने भारतीय बाजार में नए ब्रांड को पेश किया है। कंपनी ने पोको एफ1 को उतारा है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें तीन मैमोरी वेरियंट है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है।

The post शाओमी कर रहा है रेडमी नोट 6 और रेडमी नोट 6 प्रो की तैयारी जानकारी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>