Xiaomi Redmi Note 8 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Aug 2021 08:08:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi Redmi Note 8 Pro की 5 बड़ी परेशानियां, जो कर सकती हैं यूजर्स को तंग https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-problems-of-redmi-note-8-pro/ https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-problems-of-redmi-note-8-pro/#comments Thu, 30 Apr 2020 13:34:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43558 शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो वैसे तो बहुत शानदार फोन है लेकिन कुछ समस्याएं हैं जो यूजर्स को परेशान कर सकती हैं। आगे हमने इन्हीं का जिक्र किया है।

The post Xiaomi Redmi Note 8 Pro की 5 बड़ी परेशानियां, जो कर सकती हैं यूजर्स को तंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भले ही शाओमी ने Redmi Note 9 Pro को लॉन्च कर दिया हो लेकिन अब भी बहुत से यूजर्स की पहली पसंद Xiaomi का Redmi Note 8 Peo ही है। यह फोन 15 हजार रुपये से कम के बजट में एक बेंचमार्क सेट कर चुका है और जब भी कोई नया फोन आता है तो लोग इसी से दूसरे फोन की तुलना करते हैं। फोन का लुक परफॉर्मेंस और बैटरी सहित सबकुछ काफी शानदार है और यही कारण है कि ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक में इस फोन की काफी मांग है। बावजूद इसके Redmi Note 8 Pro में कुछ समस्याएं हैं जो यूजर्स को थोड़ी परेशान करती हैं। आगे हमने ऐसी ही 5 समस्याओं की जानकारी दी है।

1 गोरिल्ला ग्लास क्वालिटी: Xiaomi Redmi Note 8 Pro में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है। वहीं फोन के फ्रंट के साथ बैक में भी ग्लास का ही उपयोग किया गया है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फ्रंट और बैक दोनों में गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। परंतु आपको बता दूं कि प्रोटेक्शन के बाद भी इसमें काफी ज्यादा स्क्रैच लग जाते हैं। यदि आपने कवर नहीं चढ़ाया है और स्क्रीन प्रोटेक्शन नहीं लगाया है तो फिर थोड़े समय में ही आपका फोन पुराना दिखने लगेगा। इसे भी पढ़ें: Smart TV की खरीदारी से पहले इन 15 बातों का जरूर रखें ध्यान

xiaomi-redmi-note-8-pro

2 हीटिंग: लॉन्च के दौरान ही शाओमी ने कहा था कि यह फोन गेमिंग के लिए दमदार है और आपको फ्लैगशिप फोन जैसा अनुभव देगा। फोन जब हाथ में आया और हमने उपयोग किया तो इस बात को बहुत हद तक सही भी पाया। इसका मीडियाटेक हेलियो जी90टी चिपसेट काफी काफी दमदार है। इसके साथ ही फोन में 6 GB की रैम और 64 GB की मैमोरी है। इसमें लैग नहीं मिलेगा। परंतु एक बात तो जरूर है कि इस फोन में गेमिंग के दौरान हीटिंग की समस्या है। फोन काफी गर्म हो जाता है। हालांकि कंपनी ने कूलिंग सिस्टम की बात तो की है लेकिन वह बहुत कामयाब नहीं है। इसे भी पढ़ें: Whatsaap पर शुरू हुई Jio की दुकान, घर बैठे मैसेज कर खरीदें ग्रॉसरी

3 औसत वाइड एंगल: अपने प्राइस ब्रैकेट में शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो न सिर्फ स्टाइलिश और बेहतर गेमिंग फोन है बल्कि शानदार कैमरा क्वालिटी भी इसकी उपयोगिता को बढ़ाते हैं। इसमें 64 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है और वाइड एंगल मोड सपोर्ट भी है। इसका नॉर्मल फोटो तो ठीक है लेकिन वाइड एंगल में काफी निराश करता है। वाइड एंगल मोड वाले फोटोज़ में काफी डिस्ट्रॉशन देखने को मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: इन स्टेप्स को फॉलो कर फोन से चलाएं कंप्यूटर में इंटरनेट

Xiaomi Redmi Note 8 Pro price cut in india 6gb ram sale specifications

4 फास्ट चार्जिंग पर फास्ट नहीं: Xiaomi Redmi Note 8 Pro में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी बैकअप अच्छा है। साधारण उपयोग में एक दिन आराम से निकाल देता है। इस खास बात कही जाती है ​कि कंपनी ने इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। हालांकि जहां एक ओर यह फोन की खूबी है, वहीं फास्ट चार्जिंग इसकी खामी भी बन जाती है। फोन को पूरा चार्ज होने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगता है। ऐसे में इसे फास्ट चा​र्जिंग तो आप नहीं कहेंगे। इस रेंज में ओपो और रियलमी के फोन काफी फास्ट चार्ज होते हैं।

5 नोटिफिकेशन करता है परेशान: भले ही शाओमी आपको बोले कि अब काफी कम नोटिफिकेशन ​भेजे जाते हैं लेकिन ऐसे नहीं है। अब भी काफी परेशान करता है यह फोन। आप तब और ज्यादा परेशान होंगे जब नोटिफिकेशन बंद करने के बाद भी आपको फिर गंदे गंदे नोटिफिकेशन मिलेंगे। सुबह में फोन नोटिफिकेशन से भरा होता है।

The post Xiaomi Redmi Note 8 Pro की 5 बड़ी परेशानियां, जो कर सकती हैं यूजर्स को तंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-problems-of-redmi-note-8-pro/feed/ 1
Redmi Note 8 Pro प्राइस कट, सिर्फ 13999 रुपये में मिलेगा यह 6जीबी रैम, 64एमपी कैमरा और 4500एमएएच बैटरी वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-price-cut-in-india-6gb-ram-sale-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-price-cut-in-india-6gb-ram-sale-specifications/#respond Tue, 18 Feb 2020 11:41:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40962 शाओमी ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है जो 64 मेगापिक्सल क्वॉड कैमरे के साथ लॉन्च हुआ था।

The post Redmi Note 8 Pro प्राइस कट, सिर्फ 13999 रुपये में मिलेगा यह 6जीबी रैम, 64एमपी कैमरा और 4500एमएएच बैटरी वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना कम कीमत वाला स्मार्टफोन Redmi 8A Dual लॉन्च किया है जो 6,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन लॉन्च के बाद अब अपने फैन्स को दूसरी खुशी देते हुए शाओमी ने ब्रांड के हिट स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro की कीमत में भी कटौती कर दी है। कंपनी की ओर से फोन का दाम सीधे 1,000 रुपये घटा दिया गया है जिसके बाद इस डिवाईस को आज से ही कम कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें कि Redmi Note 8 Pro शाओमी ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है जो 64 मेगापिक्सल क्वॉड कैमरे के साथ लॉन्च हुआ था।

प्राप्त जानकारी अनुसार Xiaomi ने Redmi Note 8 Pro की कीमत 1,000 रुपये कर दी है। Redmi Note 8 Pro इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था जिनमें 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज शामिल थी। शाओमी की ओर से फोन के बेस वेरिएंट का दाम ही 1,000 रुपये कम किया गया है। 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाला Redmi Note 8 Pro 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब प्राइस कट के बाद इसे 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi Redmi Note 8 Pro price cut in india 6gb ram sale specifications

Redmi Note 8 Pro के अन्य वेरिएंट्स की बात करें तो 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट जहां 15,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है वहीं 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम पर जहां नई कीमत के साथ उपलब्ध करा दिया गया है वहीं यह फोन अभी ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पुरानी कीमत पर ही लिस्ट है।

Redmi Note 8 Pro

शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बना है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.4 प्रतिशत है। यह फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर रियर कैमरा सेटअप बीच में वर्टिकल शेप में मौजूद है। तीन कैमरा सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर जहां एक ही पंक्ति में है वहीं इस सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट और मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं फोन की सुरक्षा के लिए Redmi Note 8 Pro के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। यह भी पढ़ें : 24 फरवरी को लॉन्च होगा 8जीबी रैम, 4000एमएएच बैटरी और पॉप-अप कैमरे वाला Honor 9X Pro

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ही एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल दिया गया है जो 120डिग्री वाइड एंगल पर काम करता है। इसके साथ ही Redmi Note 8 Pro में 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 10x डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए Redmi Note 8 Pro में एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Xiaomi Redmi Note 8 Pro price cut in india 6gb ram sale specifications

Redmi Note 8 Pro को एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का नया चिपसेट हेलीयो जी90टी दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Redmi Note 8 Pro माली जी76 एमसी4 जीपीयू सपोर्ट करता है। फोन की प्रोसेसिंग को स्मूथ बनाने के लिए जहां इसमें ‘मी टर्बो’ मौजूद है वहीं गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस फास्ट रखने के लिए Redmi Note 8 Pro को गेम टर्बों 2.0 तकनीक से लैस किया गया है। यह भी पढ़ें : 31 मार्च को लॉन्च होंगे Apple के सस्ते आईफोन iPhone SE 2 और iPhone SE 2 Plus, 3 अप्रैल से होगी सेल

Redmi Note 8 Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में आईआर ब्लास्टर, ब्लूटूथ, डुअल सिम, डुअल 4जी, वाईफाई और यूएसबी टाईप सी के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। वहीं Redmi Note 8 Pro की बड़ी खासियत फोन में मौजूद Alexa सपोर्ट है जिसके जरिये फोन से ही स्मार्ट डिवाईसेज़ को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Redmi Note 8 Pro 18वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4500एमएएच की दमदार बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Redmi Note 8 Pro प्राइस कट, सिर्फ 13999 रुपये में मिलेगा यह 6जीबी रैम, 64एमपी कैमरा और 4500एमएएच बैटरी वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-price-cut-in-india-6gb-ram-sale-specifications/feed/ 0
Redmi Note 8 Pro होगा और भी सस्ता, आ रहा है 4 जीबी रैम वेरिएंट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-4gb-ram-variant-listed-on-tenaa-m1906g7t/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-4gb-ram-variant-listed-on-tenaa-m1906g7t/#comments Mon, 23 Dec 2019 03:30:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39114 Xiaomi इस फोन का एक और वेरिएंट बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है

The post Redmi Note 8 Pro होगा और भी सस्ता, आ रहा है 4 जीबी रैम वेरिएंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने दिपावली से पहले भारतीय बाजार में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ब्रांड का पहला 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro लॉन्च किया था। Redmi Note 8 Pro इंडिया में शाओमी के हिट स्मार्टफोंस में से एक है। भारतीय बाजार में यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है जिसकी शुरूआती कीमत 14,999 रुपये है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि Xiaomi इस फोन का एक और वेरिएंट बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है और इस वेरिएंट में 4 जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिलेगी।

Redmi Note 8 Pro के इस नए वेरिएंट का दरअसल चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर देखा गया है। टेना इस फोन को M1906G7T मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। Redmi Note 8 Pro के इस वेरिएंट में 4 जीबी की रैम मैमोरी दिखाई गई है जिससे पता चला है कि शाओमी इस स्मार्टफोन को और भी सस्ती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। फोन के मौजूदा वेरिएंट्स की बात करें तो Redmi Note 8 Pro के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। ऐसे में साफ है कि यदि Redmi Note 8 Pro का 4 जीबी रैम वेरिएंट भारत में आता है तो उसकी कीमत 12000 रुपये के करीब हो सकती है। बहरहाल इस नए वेरिएंट की और अधिक जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Xiaomi Redmi Note 8 Pro 4gb ram variant listed on tenaa M1906G7T

डिजाईन व डिसप्ले

Redmi Note 8 Pro वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बना है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.4 प्रतिशत है। यह फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर ​रियर कैमरा सेटअप बीच में वर्टिकल शेप में मौजूद है। तीन कैमरा सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर जहां एक ही पंक्ति में है वहीं इस सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट और मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं फोन की सुरक्षा के लिए Redmi Note 8 Pro के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

64 MP कैमरा

Redmi Note 8 Pro में 64-मेगापिक्सल वाला Samsung का GW1 सेंसर दिया है। GW1 सेंसर ISOCELL टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कर पिक्सल-टू-पिक्सल बैरियर बनाता है जो पिक्सल्स के बीच में लाइट को कम कर कलर रिप्रॉडक्शन को बेहतर करता है। 64-मेगापिक्सल का यह सेंसर (9248×6936) पिक्सल रेजोल्यूशन वाली फोटो आउटपुट देता है। इतना ही नहीं इस सेंसर से 480-फ्रेम प्रति सेकंड की स्पीड पर स्लो-मोशन विडियो भी शूट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : डुअल डिसप्ले वाला LG G8X ThinQ इंडिया में हुआ लॉन्च, देखें इस शानदार स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ही एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल दिया गया है जो 120डिग्री वाइड एंगल पर काम करता है। इसके साथ ही Redmi Note 8 Pro में 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 10x डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए Redmi Note 8 Pro में एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Xiaomi Redmi Note 8 Pro 4gb ram variant listed on tenaa M1906G7T

ओएस व प्रोसेसर

Redmi Note 8 Pro को एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का नया चिपसेट हेलीयो जी90टी दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Redmi Note 8 Pro माली जी76 एमसी4 जीपीयू सपोर्ट करता है। फोन की प्रोसेसिंग को स्मूथ बनाने के लिए जहां इसमें ‘मी टर्बो’ मौजूद है वहीं गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस फास्ट रखने के लिए Redmi Note 8 Pro को गेम टर्बों 2.0 तकनीक से लैस किया गया है।

कनेक्टिविटी और बैटरी

Redmi Note 8 Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में आईआर ब्लास्टर, ब्लूटूथ, डुअल सिम, डुअल 4जी, वाईफाई और यूएसबी टाईप सी के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। वहीं Redmi Note 8 Pro की बड़ी खासियत फोन में मौजूद Alexa सपोर्ट है जिसके जरिये फोन से ही स्मार्ट डिवाईसेज़ को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Redmi Note 8 Pro 18वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4500एमएएच की दमदार बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Redmi Note 8 Pro होगा और भी सस्ता, आ रहा है 4 जीबी रैम वेरिएंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-4gb-ram-variant-listed-on-tenaa-m1906g7t/feed/ 1
8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi Note 8 Pro का नया वेरिएंट, जानें क्या है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-8gb-ram-256gb-storage-variant-launch-price-1899-yuan-specifications-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-8gb-ram-256gb-storage-variant-launch-price-1899-yuan-specifications-sale/#respond Thu, 21 Nov 2019 06:16:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38087 इस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

The post 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi Note 8 Pro का नया वेरिएंट, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने अक्टूबर महीने में भारतीय बाजार में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ब्रांड का पहला 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro लॉन्च किया था। ‘रेडमी नोट’ सीरीज़ का यह पावरफुल फोन इंडिया से पहले अगस्त महीने में चीन में लॉन्च हो चुका था। Redmi Note 8 Pro के जो वेरिएंट चीन में लॉन्च हुए थे, वहीं वेरिएंट इंडियन मार्केट में भी उतारे गए थे। वहीं आज अपने इस फोन को और ताकतवर करते हुए Xiaomi ने Redmi Note 8 Pro का एक और नया पेश कर दिया है। इस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Redmi Note 8 Pro का यह नया वेरिएंट कंपनी द्वारा फिलहाल चीनी बाजार में ही उतारा गया है। 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाले इस वेरिएंट की कीमत 1899 युआन है जो भारतीय करंसी अनुसार 19,300 रुपये के करीब है। चीनी में दस्तक देने के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह वेरिएंट भारतीय बाजार में भी एंट्री ले सकता है। वहीं फोन के मौजूदा वेरिएंट्स की बात करें तो Redmi Note 8 Pro के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। यह फोन गामा ग्रीन, हॉलो वाईट और शेडो ब्लैक कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

डिजाईन व डिसप्ले

Redmi Note 8 Pro वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बना है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.4 प्रतिशत है। यह फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर ​रियर कैमरा सेटअप बीच में वर्टिकल शेप में मौजूद है। तीन कैमरा सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर जहां एक ही पंक्ति में है वहीं इस सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट और मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं फोन की सुरक्षा के लिए Redmi Note 8 Pro के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

Xiaomi Redmi Note 8 Pro 8gb ram 256gb storage variant launch price 1899 yuan specifications sale

64 MP कैमरा

Redmi Note 8 Pro में 64-मेगापिक्सल वाला Samsung का GW1 सेंसर दिया है। GW1 सेंसर ISOCELL टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कर पिक्सल-टू-पिक्सल बैरियर बनाता है जो पिक्सल्स के बीच में लाइट को कम कर कलर रिप्रॉडक्शन को बेहतर करता है। 64-मेगापिक्सल का यह सेंसर (9248×6936) पिक्सल रेजोल्यूशन वाली फोटो आउटपुट देता है। इतना ही नहीं इस सेंसर से 480-फ्रेम प्रति सेकंड की स्पीड पर स्लो-मोशन विडियो भी शूट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : सिर्फ 17 मिनट में फुल चार्ज होंगे 4000एमएएच बैटरी वाले Xiaomi स्मार्टफोन, कंपनी ने लॉन्च की 100W चार्जिंग टेक्नोलॉजी

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ही एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल दिया गया है जो 120डिग्री वाइड एंगल पर काम करता है। इसके साथ ही Redmi Note 8 Pro में 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 10x डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए Redmi Note 8 Pro में एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

ओएस व प्रोसेसर

Redmi Note 8 Pro को एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का नया चिपसेट हेलीयो जी90टी दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Redmi Note 8 Pro माली जी76 एमसी4 जीपीयू सपोर्ट करता है। फोन की प्रोसेसिंग को स्मूथ बनाने के लिए जहां इसमें ‘मी टर्बो’ मौजूद है वहीं गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस फास्ट रखने के लिए Redmi Note 8 Pro को गेम टर्बों 2.0 तकनीक से लैस किया गया है।

Xiaomi Redmi Note 8 Pro 8gb ram 256gb storage variant launch price 1899 yuan specifications sale

कनेक्टिविटी और बैटरी

Redmi Note 8 Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में आईआर ब्लास्टर, ब्लूटूथ, डुअल सिम, डुअल 4जी, वाईफाई और यूएसबी टाईप सी के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। वहीं Redmi Note 8 Pro की बड़ी खासियत फोन में मौजूद Alexa सपोर्ट है जिसके जरिये फोन से ही स्मार्ट डिवाईसेज़ को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Redmi Note 8 Pro 18वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4500एमएएच की दमदार बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi Note 8 Pro का नया वेरिएंट, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-8gb-ram-256gb-storage-variant-launch-price-1899-yuan-specifications-sale/feed/ 0
Redmi Note 8 Pro इंडिया में लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ है 8 जीबी रैम और 4500एमएएच बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-launch-in-india-64-mp-camera-features-specifications-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-launch-in-india-64-mp-camera-features-specifications-price-sale-offer/#comments Wed, 16 Oct 2019 07:34:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36912 Redmi Note 8 Pro के साथ शाओमी ने Redmi Note 8 भी बाजार में उतारा है

The post Redmi Note 8 Pro इंडिया में लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ है 8 जीबी रैम और 4500एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने लंबे इंतजार के बाद आज भारतीय बाजार में अपनी ‘रेडमी नोट’ सीरीज़ का विस्तार कर दिया है। देश में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए शाओमी ने Redmi Note 8 Pro को इंडियन मार्केट में उतार दिया है। यह फोन भारत में लॉन्च हुआ पहला रेडमी फोन है जो 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। Redmi Note 8 Pro के साथ ही शाओमी ने Redmi Note 8 मॉडल भी बाजार में उतारा है तथा ये दोनों फोन आने वाली 21 अक्टूबर से कंपनी वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

कीमत

Redmi Note 8 Pro को इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। Redmi Note 8 Pro को गामा ग्रीन, हॉलो वाईट और शेडो ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।

Redmi Note 8 की बात करें तो फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। Redmi Note 8 को स्पेस ब्लैक, नेप्च्युन पर्पल, कॉस्मिक पर्पल और मूनलाईट वाईट कलर में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 8 Pro

डिजाईन व डिसप्ले

Redmi Note 8 Pro वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बना है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.4 प्रतिशत है। यह फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर ​रियर कैमरा सेटअप बीच में वर्टिकल शेप में मौजूद है। तीन कैमरा सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर जहां एक ही पंक्ति में है वहीं इस सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट और मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं फोन की सुरक्षा के लिए Redmi Note 8 Pro के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

64 MP कैमरा

Redmi Note 8 Pro में 64-मेगापिक्सल वाला Samsung का GW1 सेंसर दिया है। GW1 सेंसर ISOCELL टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कर पिक्सल-टू-पिक्सल बैरियर बनाता है जो पिक्सल्स के बीच में लाइट को कम कर कलर रिप्रॉडक्शन को बेहतर करता है। 64-मेगापिक्सल का यह सेंसर (9248×6936) पिक्सल रेजोल्यूशन वाली फोटो आउटपुट देता है। इतना ही नहीं इस सेंसर से 480-फ्रेम प्रति सेकंड की स्पीड पर स्लो-मोशन विडियो भी शूट किया जा सकता है।

xiaomi Redmi Note 8 Pro launch in india 64 mp camera features specifications price sale offer

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ही एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल दिया गया है जो 120डिग्री वाइड एंगल पर काम करता है। इसके साथ ही Redmi Note 8 Pro में 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 10x डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए Redmi Note 8 Pro में एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

ओएस व प्रोसेसर

Redmi Note 8 Pro को एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का नया चिपसेट हेलीयो जी90टी दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Redmi Note 8 Pro माली जी76 एमसी4 जीपीयू सपोर्ट करता है। फोन की प्रोसेसिंग को स्मूथ बनाने के लिए जहां इसमें ‘मी टर्बो’ मौजूद है वहीं गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस फास्ट रखने के लिए Redmi Note 8 Pro को गेम टर्बों 2.0 तकनीक से लैस किया गया है।

कनेक्टिविटी और बैटरी

Redmi Note 8 Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में आईआर ब्लास्टर, ब्लूटूथ, डुअल सिम, डुअल 4जी, वाईफाई और यूएसबी टाईप सी के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। वहीं Redmi Note 8 Pro की बड़ी खासियत फोन में मौजूद Alexa सपोर्ट है जिसके जरिये फोन से ही स्मार्ट डिवाईसेज़ को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Redmi Note 8 Pro 18वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4500एमएएच की दमदार बैटरी सपोर्ट करता है।

Redmi Note 8

Xiaomi ने Redmi Note 8 Pro के साथ ही Redmi Note 8 भारत में लॉन्च किया है। इस फोन में 6.3 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू मौजूद है।

xiaomi Redmi Note 8 Pro launch in india 64 mp camera features specifications price sale offer

Redmi Note 8 भी क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए Redmi Note 8 में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Redmi Note 8 Pro इंडिया में लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ है 8 जीबी रैम और 4500एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-launch-in-india-64-mp-camera-features-specifications-price-sale-offer/feed/ 2
Xiaomi Redmi Note 8T भी आया सामने, Realme XT को टक्कर देने चार रियर कैमरे के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-quad-rear-camera-snapdragon-730g/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-quad-rear-camera-snapdragon-730g/#respond Fri, 27 Sep 2019 13:21:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36378 Redmi Note 8T में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट दिया जाएगा

The post Xiaomi Redmi Note 8T भी आया सामने, Realme XT को टक्कर देने चार रियर कैमरे के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने पिछले महीने ही टेक बाजार में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ब्रांड का पहला 64 MP कैमरे वाला स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन फिलहाल चीनी बाजार में ही सेल के लिए उपलब्ध है जो आने वाले दिनों में इंडिया में भी दस्तक देगा। लेकिन Redmi Note 8 Pro के इंडिया लॉन्च से पहले अब इसी सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन Redmi Note 8T की जानकारी सामने आई है। खबर मिली है कि Xiaomi Redmi Note 8T नाम से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Redmi Note 8T से जुड़ी यह जानकारी प्रसिद्ध टिप्सटर @stufflisting ने दी है। टिप्सटर ने बताया है कि Xiaomi रेडमी नोट 8 सीरीज़ के एक नए डिवाईस पर काम कर रही है और यह स्मार्टफोन Redmi Note 8T नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Redmi Note 8 से बड़ा और Note 8 Pro से छोटा वर्ज़न होगा। टिप्सटर के अनुसार Redmi Note 8T में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट दिया जाएगा और फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। बहरहाल इंतजार किया जा रहा है कि Xiaomi कब तक Redmi Note 8T से पर्दा उठाएगी।

Redmi Note 8 Pro

Note 8 Pro में 6.53-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो कि डॉट नॉच के साथ आती है। इसके अलावा Redmi Note 8 Pro मीडियाटेक हीलियो G90T चिपसेट मौजूद है। यह पहला फोन है जिसमें ये नया चिपसेट दिया गया है। फोन में दूसरा रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रावाइड लेंस है। तीसरा 2-मेगापिक्सल का है जो मैक्रो लेंस है। वहीं, चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा है।

इसके अलावा Redmi Note 8 Pro में 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट, 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में में पेश किया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

Xiaomi Redmi Note 8T quad rear camera snapdragon 730g

Redmi Note 8

Redmi Note 8 में डॉट नॉच वाली 6.3-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो 2340X1080 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ आती है। वहीं, इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। इसके अलावा Redmi Note 8 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में एंडरॉयड 9 पाई बेस्ड MIUI 10 पर कार्य करता है।
इसके अलावा फोन को 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट, 6GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में में पेश किया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए Note 8 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

The post Xiaomi Redmi Note 8T भी आया सामने, Realme XT को टक्कर देने चार रियर कैमरे के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-quad-rear-camera-snapdragon-730g/feed/ 0
64 Megapixel कैमरे वाला Realme XT इंडिया में हुआ लॉन्च, Xiaomi को लगा तगड़ा झटका https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-official-launched-in-india-price-features-specifications-sale-offer-64-mp-quad-rear-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-official-launched-in-india-price-features-specifications-sale-offer-64-mp-quad-rear-camera/#comments Fri, 13 Sep 2019 07:37:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35733 इंडिया का पहला 64 Megapixel कैमरे वाला स्मार्टफोन Realme XT लॉन्च हो गया है।

The post 64 Megapixel कैमरे वाला Realme XT इंडिया में हुआ लॉन्च, Xiaomi को लगा तगड़ा झटका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब से यह चर्चा चली है कि अब स्मार्टफोंस में 64 Megapixel का कैमरा भी देखने को मिलेगा तब से ही मोबाइल यूजर्स काफी उत्साहित और और इस नई व अनूठी तकनीक से रूबरू होने को बेताब है। जैसे-जैसे स्मार्टफोन ब्रांड्स ने टीज़ करना शुरू किया कि वह 64 Megapixel कैमरे वाला स्मार्टफोन ला रहे हैं तभी से ही गॉसिप्स हो रहे हैं कि कौन-सी कंपनी सबसे पहले 64 Megapixel कैमरे वाला फोन लॉन्च करेगी। इस रेस में सबसे आगे Xiaomi और Realme ब्रांड थे। ये दोनों दिग्गज़ ब्रांड अपने 64 MP कैमरे वाले फोन का प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन आज Realme ने बाजी मारते हुए इंडिया का पहला 64 Megapixel कैमरे वाला स्मार्टफोन Realme XT लॉन्च कर दिया है।

Realme XT को कंपनी जहां पहले ही पेश कर चुकी थी, वहीं अब इस धाकड़ स्मार्टफोन को बाजार में उतार दिया गया है। कंपनी की ओर से Realme XT को 15,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। Realme XT का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसकी कीमत 16,999 रुपये है। वहीं फोन के सबसे बड़े 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 18,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। Realme XT पर्ल ब्लू और पर्ल वाईट कलर में 16 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Realme XT कैमरा

Realme XT इंडिया के पहले 64-Megapixel कैमरे वाले स्मार्टफोन के रूप में जाना जाएगा। इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसका कैमरा सेटअप है। कंपनी ने इस फोन में Samsung ISOCELL Bright GW1 तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस टेक्नोलॉजी से 9216 x 6912 रेज्ल्यूशन वाली अल्ट्रा-हाई पिक्सल इमेज कैप्चर की जा सकती है। फोन के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

Realme XT official launched in india price features specifications sale offer 64 mp quad rear camera

इसके साथ ही Realme XT 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करता है। रियर पैनल पर ही 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Realme XT 16-मेगापिक्सल का Sony IMX471 फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन का कैमरा नाइटस्केप मोड और क्रोमकॉस्ट जैसे फीचर्स से लैस है जो बेहतरीन फोटो कैप्चर करता है।

Realme XT लुक व डिजाईन

सबसे पहले ही बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन की लुक की बात करें तो कंपनी ने अपने फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं उपरी की ओर छोटी सी ‘वी’ शेप की नॉच दी गई है। Realme ने इसे ‘ड्यूड्रॉप नॉच’ का नाम दिया है। Realme XT को कंपनी ने ग्लॉस बैक पैनल पर पेश किया जो देखने में ही प्रीमियम अहसास कराता है।

Realme XT official launched in india price features specifications sale offer 64 mp quad rear camera

Realme XT क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में चारों सेंसर एक ही रिंग में मौजूद हैं तथा सबसे उपर दिए गए कैमरा सेंसर के चारों ओर पीले रंग की आउट लाईन की गई है। इस सेंसर के नीचे 64MP लिखा हुआ है। रियर कैमरा सेटअप के दाई ओर फ्लैश लाईट मौजूद है। बैक पैनल पर नीचे की ओर Realme की ब्रांडिंग दी गई है। Realme XT के साईड पैनल पर पावर बटन व वॉल्यूम रॉकर दिया गया है वहीं नीचे की ओर यूएसबी पोर्ट मौजूद है।

Realme XT स्पेसिफिकेशन्स

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme XT 6.4-इंच की सुपर एमोलेड ड्यूड्रॉप नॉच सपोर्ट करता है। यह फोन ग्लॉस बॉडी पर बना है जिसकी सुरक्षा के लिए कंपनी ने Realme XT के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की कोटिंग की है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6 पर पेश किया गया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 712 एआई चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू दिया गया है।

Realme XT official launched in india price features specifications sale offer 64 mp quad rear camera

Realme ने इंडिया में Realme XT स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। फोन का सबसे छोटो वेरिएंट 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन के दूसरे वेरिएंट में 6जीबी की रैम दी गई है तथा यह वेरिएंट भी 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसी तरह Realme XT के सबसे बड़े वेरिएंट को कंपनी ने 8जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Realme XT डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 20वॉट चार्जर सपोर्ट और VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जिसे यूएसबी टाईप-सी से चार्ज किया जाएगा।

The post 64 Megapixel कैमरे वाला Realme XT इंडिया में हुआ लॉन्च, Xiaomi को लगा तगड़ा झटका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-official-launched-in-india-price-features-specifications-sale-offer-64-mp-quad-rear-camera/feed/ 1
Realme निकल गई Xiaomi से आगे, 13 सितंबर को लॉन्च होगा इंडिया का पहला 64-एमपी कैमरे वाला फोन Realme XT https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-smartphone-to-launch-on-13-september-in-india-with-64mp-quad-rear-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-smartphone-to-launch-on-13-september-in-india-with-64mp-quad-rear-camera/#respond Thu, 05 Sep 2019 07:51:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35314 Realme XT देश का पहला स्मार्टफोन होगा जो 64-Megapixel कैमरे से लैस होगा।

The post Realme निकल गई Xiaomi से आगे, 13 सितंबर को लॉन्च होगा इंडिया का पहला 64-एमपी कैमरे वाला फोन Realme XT first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपना पहला 64-Megapixel कैमरे वाला स्मार्टफोन पेश कर चुकी है। कंपनी इस स्मार्टफोन को इंडिया में Realme XT नाम के साथ पेश करेगी। Realme XT भारत में पहले ही ऑफिशियल जा चुका है। लेकिन अब कंपनी इस फोन को बाजार में उतारने के लिए तैयार है। Realme ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 13 सितंबर को Realme XT स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करने जा रही है। आपको बता दें कि Realme XT देश का पहला स्मार्टफोन होगा जो 64-Megapixel कैमरे से लैस होगा। हालांकि इस फोन की कीमत क्या होगी और यह कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा, इसके लिए 13 सितंबर का इंतजार करना होगा।

Realme XT लुक

सबसे पहले ही बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन की लुक की बात करें तो कंपनी ने अपने फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं उपरी की ओर छोटी सी ‘वी’ शेप की नॉच दी गई है। Realme ने इसे ‘ड्यूड्रॉप नॉच’ का नाम दिया है। Realme XT को कंपनी ने ग्लॉस बैक पैनल पर पेश किया जो देखने में ही प्रीमियम अहसास कराता है।

Realme XT smartphone to launch on 13 september in india with 64mp quad rear camera

Realme XT क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में चारों सेंसर एक ही रिंग में मौजूद हैं तथा सबसे उपर दिए गए कैमरा सेंसर के चारों ओर पीले रंग की आउट लाईन की गई है। इस सेंसर के नीचे 64MP लिखा हुआ है। रियर कैमरा सेटअप के दाई ओर फ्लैश लाईट मौजूद है। बैक पैनल पर नीचे की ओर Realme की ब्रांडिंग दी गई है। Realme XT के साईड पैनल पर पावर बटन व वॉल्यूम रॉकर दिया गया है वहीं नीचे की ओर यूएसबी पोर्ट मौजूद है।

कैमरे का कमाल

Realme XT इंडिया के पहले 64-Megapixel कैमरे वाले स्मार्टफोन के रूप में जाना जाएगा। इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसका कैमरा सेटअप है। कंपनी ने इस फोन में Samsung ISOCELL Bright GW1 तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस टेक्नोलॉजी से 9216 x 6912 रेज्ल्यूशन वाली अल्ट्रा-हाई पिक्सल इमेज कैप्चर की जा सकती है। फोन के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

इसके साथ ही Realme XT 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करता है। रियर पैनल पर ही 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Realme XT 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन का कैमरा नाइटस्केप मोड और क्रोमकॉस्ट जैसे फीचर्स से लैस है जो बेहतरीन फोटो कैप्चर करता है।

Realme XT स्पेसिफिकेशन्स

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme XT 6.4-इंच की सुपर एमोलेड ड्यूड्रॉप नॉच सपोर्ट करता है। यह फोन ग्लॉस बॉडी पर बना है जिसकी सुरक्षा के लिए कंपनी ने Realme XT के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की कोटिंग की है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6 पर पेश किया गया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 712 एआई चिपसेट दिया गया है।

Realme XT smartphone to launch on 13 september in india with 64mp quad rear camera

Realme ने इंडिया में Realme XT स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। फोन का सबसे छोटो वेरिएंट 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन के दूसरे वेरिएंट में 6जीबी की रैम दी गई है तथा यह वेरिएंट भी 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसी तरह Realme XT के सबसे बड़े वेरिएंट को कंपनी ने 8जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : जानें कैसे काम करता है Realme XT और Redmi Note 8 Pro का 64-Megapixel कैमरा

Realme XT डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 20वॉट चार्जर सपोर्ट और VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जिसे यूएसबी टाईप-सी से चार्ज किया जाएगा।

The post Realme निकल गई Xiaomi से आगे, 13 सितंबर को लॉन्च होगा इंडिया का पहला 64-एमपी कैमरे वाला फोन Realme XT first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-smartphone-to-launch-on-13-september-in-india-with-64mp-quad-rear-camera/feed/ 0
जानें कैसे काम करता है Realme XT और Redmi Note 8 Pro का 64-Megapixel कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-xiaomi-redmi-note-8-pro-64-megapixel-samsung-isocell-bright-gw1/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-xiaomi-redmi-note-8-pro-64-megapixel-samsung-isocell-bright-gw1/#respond Fri, 30 Aug 2019 11:12:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35090 Realme XT और Xiaomi Redmi Note 8 Pro दोनों स्मार्टफोन एक जैसी टेक्नोलॉजी का यूज़ करते हैं।

The post जानें कैसे काम करता है Realme XT और Redmi Note 8 Pro का 64-Megapixel कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई महीने से पूरे टेक जगत में 64-Megapixel कैमरे की चर्चा थी। रेस लगी थी कि कौन-सा ब्रांड सबसे पहले 64-मेगापिक्सल कैमरे से लैस स्मार्टफोन लेकर आएगा। Realme और Xiaomi दोनों ही टॉप ब्रांड्स अपने अपने डिवाईसेज़ का प्रदर्शन कर चुके थे जो 64-मेगापिक्सल कैमरा तकनीक पर काम करते हैं। वहीं इस हफ्ते इन दोनों ही ब्रांड्स ने अपने डिवाईसेज़ से पर्दा उठा दिया है। रियलमी ने जहां Realme XT पेश कर दिया है वहीं Xiaomi ने Redmi Note 8 Pro को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर लॉन्च कर दिया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन 64-Megapixel कैमरा सेंसर से लैस हैं।

Realme XT और Xiaomi Redmi Note 8 Pro दोनों ही स्मार्टफोंस को 64-मेगापिक्सल सेंसर से लैस क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है। दोनों ही ब्रांड्स के फैन्स अपनी फेवरेट कंपनी को सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि Realme और Xiaomi द्वारा पेश किए गए ये स्मार्टफोन Samsung की ISOCELL Bright GW1 कैमरा तकनीक पर बने हैं और इसी तकनीक से लैस 64-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर सपोर्ट करते हैं। Realme XT हो या Xiaomi Redmi Note 8 Pro दोनों ही स्मार्टफोन एक जैसी टेक्नोलॉजी का यूज़ कर 64-मेगापिक्सल कैमरा का रिजल्ट देते हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है Samsung की यह तकनीक।

64-एमपी कैमरा ऐसे करता है काम

Samsung द्वारा पेश की गई नई ISOCELL Bright GW1 तकनीक pixel-merging Tetracell technology और remosaic algorithm के समन्वय के साथ बनी है। इन दो एडवांस तकनीकों को साथ मिलाकर यह सेंसर 16-मेगापिक्सल पर एक साथ 4 फोटो कैप्चर करता है और चार अलग-अलग फोटो फाइल्स को मिलाकर 64-मेगापिक्सल की एक फोटो फाईल बनाता है। सैमसंग का यह कैमरा सेंसर लो लाईट में भी समान प्रोग्राम फॉलो करता है और 64-मेगापिक्सल की फोटो क्लिक करता है।

Realme XT Xiaomi Redmi Note 8 Pro 64-Megapixel Samsung ISOCELL Bright GW1

Realme XT और Xiaomi Redmi Note 8 Pro में मौजूद ISOCELL Bright GW1 कैमरा सेंसर 100-डेसीबल (dB) तक का रियल टाईम हाई डायनामाइक रेंज (HDR) भी सपोर्ट करता है। इसके चलते फोन से खींची गई फोटो बेहद ही उच्च श्रेृणी का ह्यू प्रदान करती है और कैप्चर की गई फोटो में मौजूद सभी रंग बेहद ही साफ और शार्प दिखाई देते हैं। यह कैमरा सेंसर तकनीक डुअल कन्वर्श़न गेन (DCG) से लैस है जो कैमरे में आने वाली रोशनी को इलेक्ट्रोनिक सिग्नल में बदल देती है।

ये होंगे खास फीचर्स

SOCELL Bright GW1 कैमरा सेंसर इलेक्ट्रोनिक सिग्नल में बदली रोशनी को फुल वैल कैपेसिटी (FWC) के जरिये ऑप्टिमाइज़ कर फोटो को संतुलित तरीके से ब्राइट करता है। इस कैमरा सेंसर तकनीक के चलते ही Realme XT और Xiaomi Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन 480fps स्पीड पर फुल एचडी स्लो-मोशन वीडियो बनाने में सक्षम हैं। इसके साथ-साथ ही Realme व Xiaomi स्मार्टफोन हाई परफॉर्मेंस फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस तकनीक (Super PD) जैसे अत्याधुनिक तकनीक से भी लैस हैं। यें स्मार्टफोन 1/1.72” sensor और mega 1.6µm pixel वाला 64MP GW1 सपोर्ट करते हैं।

Redmi Note 8 Pro कैमरा सेग्मेंट

Xiaomi के इस नए स्मार्टफोन में मौजूद क्वॉड रियर कैमरा सेटअप एफ/1.7 अपर्चर और 0.8-माइक्रोमी​टर पिक्सल वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में ​120डिग्री की क्षमता वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस तथा 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। यह फोन 25x ज़ूम क्षमता के साथ ही 960fps पर 8K रेज्ल्यूशन वाली वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi Note 8 Pro में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme XT

रियलमी ने इस फोन को अभी बाजार में नहीं उतारा है लेकिन कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो Realme XT एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Realme XT में 16-मेगापिक्सल का Sony IMX471 फ्रंट सेंसर दिया गया है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार Realme XT का रियर कैमरा EIS सपोर्ट के साथ 4K रेज्ल्यूशन वाली फोटो खींच पाएगा।

The post जानें कैसे काम करता है Realme XT और Redmi Note 8 Pro का 64-Megapixel कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-xiaomi-redmi-note-8-pro-64-megapixel-samsung-isocell-bright-gw1/feed/ 0
64MP कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च होगा Xiaomi Redmi Note 8 Pro, पूरी जानकारी हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-and-note-8-full-specifications-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-and-note-8-full-specifications-leak/#respond Wed, 28 Aug 2019 03:58:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34915 शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो और नोट 8 के लॉन्च से पहले जानें फुल स्पेसिफिकेशन।

The post 64MP कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च होगा Xiaomi Redmi Note 8 Pro, पूरी जानकारी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi Redmi Note 8 Pro और Note 8 को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार खबरें आ रही हैं। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने इसके लॉन्च की अधिकारिक पुष्टी भी कर दी थी और यह भी साफ कर दिया था कि 29 अगस्त को इससे पर्दा उठा दिया जाएगा। इसके लिए चीन में एक इवेंट का आयोजन भी किया जा रहा है। इतना ही नहीं कंपनी द्वारा यह भी जानकारी दी गई थी कि यह Xiaomi का पहला फोन होगा जिसमें 64MP का कैमरा देखन को मिलेगा। कंपनी सैमसंग सेंसर का उपयोग करेगी। वहीं लॉन्च से एक दिन पहले Xiaomi Redmi Note 8 Pro और Note 8 की पूरी जानकारी लीक हो गई है। इसके साथ ही फोन का प्राइस और रैम वेरियंट भी आ गया है। इस लीक में यह जानकारी दी गई है कि जहां रेडमी नोट 8 प्रो में 64MP का कैमरा देखने को मिलेगा और नोट 8 वेरियंट में 48MP का कैमरा दिया जाएगा। इससे पहले हम Xiaomi Redmi Note 7 Pro और Note 7S में भी 48MP कैमरे को देख चुके हैं।

Xiaomi Redmi Note 8 Pro और Note 8 के स्पेसिफिकेशन
कैमरे के अलावा आज के लीक में इस बात का खुलासा किया गया है कि इन फोंस में 6.53-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी आईपीएस एलसीडी का उपयोग करने वाली है जो 1080+ पिक्सल रेजल्यूशन के साथ होगा। पहले भी नोट फोन फुल एचडी+ रेजल्यूशन के साथ ही उपलब्ध हुए हैं। वहीं फोन में आपको टियर ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगा जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड होगा। इसे भी पढे़ें: Samsung Galaxy A70s सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, अगले महीने हो सकता है लॉन्च

Xiaomi Redmi Note 8 Pro price leaked specs launch 64 mp rear quad camera mediatek helio g90t

Redmi Note 8 Pro में ट्रिपल कैमरा सेंसर होगा। जहां मेन कैमरा 64MP का दिया जाएगा और कंपनी सैमसंग जीडब्लयू1 सेंसर का उपयोग करने वाली है। यह सेंसर एफ/1.7 अपर्चर के साथ होगा। वहीं दूसरा सेंसर 8MP का होगा जो अल्ट्रा वाइड एंगल का काम करेगा। इसके अलावा तीसरा सेंसर 2MP का मिलेगा और एक माइक्रो लेंस होगा। इसे भी पढे़ें: Vivo Z1X बेहद जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर होगी सेल

रही बात Redmi Note 8 Pro की तो इसमें भी आपको ट्रिपल कैमरा सेंसर देखन को मिलेगा। अंतर सिर्फ मेन कैमरे का होगा। मुख्य कैमरा 64MP के बजाए 48MP का ही होगा। बाकी सेंसर समान होंगे।

पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 8 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाईप-सी के अलावा 3.5एमएम ऑडियो जैक भी मिलेगा। इसे भी पढे़ें: 4000एमएएच बैटरी, 3जीबी रैम व डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A10s, कीमत 9,499 से शुरू

हालांकि इस बात की पहले ही चर्चा थी कि इस बार Redmi Note 8 Pro मीडियाटेक हेलियो जी90टी चिपसेट पर उपलब्ध होगा और आज के इस लीक में इस बात की पुष्टी भी कर दी गई है। वहीं दूसरा मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 पर काम करेगा जो हाल में शाओमी मी ए3 में देखा गया है। जो खास बात कही जा सकती है यह कि इस बार रैम वेरियंट ज्यादा देखने को मिलेगा। पिछली बार जहां रेडमी नोट 7 प्रो में 4GB और 6GB था वहीं इस बार 6GB और 8GB का ऑप्शन मिलेगा। इसके साथ ही मैमोरी के लिए 64GB और 128GB मिलेगी। रेडमी नोट 8 में सिर्फ 4GB रैम और 64GB मैमोरी की ही देखने को मिलेगी।

Xiaomi Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 का प्राइस
Xiaomi Redmi Note 8 Pro के प्राइस की बात करें तो 6GB रैम और 64GB मैमोरी वाले वेरियंट की कीमत 1,800 युआन होगी जो भारतीय करेंसी के अनुसार लगभग 18,000 रुपये के बराबर है। वहीं 8GB रैम वेरियंट की कीमत 2,100 यूआन अर्थात 21,000 रुपये के बराबर होगी। इसी तरह Redmi Note 8 Pro के शुरुआती मॉडल की कीमत 1,200 यूआन होगी जो कि भारतीय करेंसी के अनुसार 12,000 रुपये के बराबर है।

सोर्स: gsmarena

The post 64MP कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च होगा Xiaomi Redmi Note 8 Pro, पूरी जानकारी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-and-note-8-full-specifications-leak/feed/ 0